Back
यमुनानगर में टिकैत किसान आंदोलन: सड़क मरम्मत का ठोस आश्वासन मिलते ही जाम उठा
KSKULWANT SINGH
Feb 10, 2026 11:18:17
Yamuna Nagar, Haryana
एंकर: यमुनानगर में आज भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के किसानों ने टूटी सड़क को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने कुरुक्षेत्र–सहारनपुर स्टेट हाईवे को करीब ढाई घंटे तक जाम रखा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। रोडवेज की कई बसें भी जाम में फंस गईं। किसानों का साफ कहना था कि जब तक सड़क की मरम्मत को लेकर ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल प्रशासन के आश्वासन के बाद जाम खोल दिया गया है, लेकिन किसानों ने चेतावनी भी दी है। आइए जानते हैं पूरी खबर विस्तार से। वीओ:मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे यमुनानगर के दामला क्षेत्र के पास भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले किसानों ने कुरुक्षेत्र–सहारनपुर स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। किसानों का आरोप है कि हाईवे पूरी तरह टूट चुका है, जिससे रोजाना हादसों का खतरा बना रहता है, लेकिन प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग लगातार सिर्फ आश्वासन ही दे रहा है। हाईवे जाम होने से दोनों तरफ लंबा जाम लग गया और रोडवेज की छह बसें भी रास्ते में फंसी रहीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। कुछ देर बाद एसडीएम विश्वनाथ और डीएसपी आशीष चौधरी मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। किसानों ने सड़क पर बैठकर लंगर भी किया और साफ कहा कि जब तक सड़क की मरम्मत का काम शुरू नहीं होगा, वे जाम नहीं खोलेंगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को मौके पर बुलाया। बातचीत के बाद एसडीएम ने किसानों को आश्वासन दिया कि सड़क की मरम्मत का काम आज से शुरू हो चुका है और 28 फरवरी तक सड़क को पूरी तरह गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा। बताया गया कि सड़क का बेस पूरी तरह खत्म हो चुका है और इसकी स्थायी मरम्मत के लिए करीब 38 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। दामला के पास सड़क का हिस्सा सीसी रोड के रूप में बनाया जाएगा। प्रशासन के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम और धरना समाप्त कर दिया, लेकिन चेतावनी दी कि अगर तय समय तक सड़क ठीक नहीं हुई तो वे एसडीएम कार्यालय का घेराव करेंगे। बाइट – सुभाष गुर्जर किसान नेता “हम कई बार पीडब्ल्यूडी एक्सईएन से मिले, हर बार झूठा आश्वासन दिया गया। डीसी हमारी बात नहीं सुनतीं। पहले पार्थ गुप्ता डीसी थे तो हमारी समस्याओं का समाधान होता था। अगर 28 फरवरी के बाद भी सड़क पर गड्ढा मिला, तो हम चुप नहीं बैठेंगे और एसडीएम कार्यालय का घेराव करेंगे.”
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GYGAUKARAN YADU
FollowMar 11, 2026 19:00:360
Report
KKKamal Kumar
FollowMar 11, 2026 19:00:230
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowMar 11, 2026 18:49:390
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowMar 11, 2026 18:49:260
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:560
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:470
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:47:550
Report
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:46:030
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 11, 2026 18:45:360
Report
0
Report
0
Report
MTMadesh Tiwari
FollowMar 11, 2026 18:30:360
Report
AGAdarsh Gautam
FollowMar 11, 2026 18:18:070
Report