Back
यमुनानगर बाढ़ खतरे के मद्देनजर मंत्री ने खनन रोकने के निर्देश दिए
KSKULWANT SINGH
Jan 30, 2026 05:35:55
Yamuna Nagar, Haryana
ऐंकर : यमुनानगर में पिछले साल बाढ़ से भारी तबाही हुई थी, कई इलाकों में तो कटाव आबादी के नजदीक पहुंच गया था। अब फिर से ऐसे हालात न बने इसको लेकर जिला परिषद चेयरमैन, कई सरपंचों ने सरकार से अनुरोध किया जिसके चलते हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बेलगढ़ और मांडेवाला, का दौरा किया। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री ने हथिनीकुंड में अजात आश्रम का भी दौरा किया। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी जब बेलगढ़ में धोलरा घाट पर पहुंचे तो दर्जनों गांव के ग्रामीणों ने अपनी समस्या बताइ और कहा कि यहां पर यमुना नदी और उसके साथ लगती पटरी पर दिन-रात अवैध खनन किया जाता है जिसके चलते पटरी के निचले इलाकों वाले दर्जनों गांव जिनमें लक्कड़, भीलपुरा, नवाजपुर,माली माजरा आदि यमुना की बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों को जल्द से जल्द कार्रवाई करने और यमुना के साथ पटरी पर पत्थर या स्टड लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही उन्होंने बेलगढ़ में भी यमुना की पटड़ी का दौरा किया जहां पर ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री को पहले से लगे स्टड दिखाए और कहा कि इस तरह के स्टड से ही धोलरा घाट के पास यमुना की पटरी की सुरक्षा हो सकती है।
वीओ : ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री को हाथ जोड़कर विनम्र प्रार्थना की यमुना नदी के किनारो के पास से अवैध खनन को रुकवाया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यमुना नदी से सिंचाई विभाग द्वारा बनाई गई पटड़ी की दूरी कुछ ही मीटर रह गई है। यदि यहां पर निरंतर अवैध खनन चलता रहा तो आने वाले बरसात के सीजन में दर्जनों गांव पर बाढ़ का खतरा मंडरा सकता है।
मौके पर हरियाणा विद्युत विनियामक बोर्ड के सदस्य एडवोकेट मुकेश गर्ग,जिला परिषद के चेयरमैन रमेश चंद,भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा,सिंचाई विभाग के एक्सईएन रविन्द्र,डीआरओ तरुण सहोता, एसडीएम जगाधरी विश्वनाथ,नायब तहसील प्रताप नगर आनंद रावल,बीडीपीओ प्रताप नगर अभिषेक आनंद,ग्राम सचिव जसबीर खटाना आदि मौजूद रहे।
वीओ : इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने बताया कि यहां के निवासियों, सरपंचों, जिला परिषद के अध्यक्ष ने स्थिति को लेकर सरकार से अनुरोध किया था। जिस पर उन्होंने दौरा किया। उन्होंने कहा कि मौके पर स्थिति काफी भयानक है। अधिकारियों से रिपोर्ट जल्द बनवाने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वह 2 फरवरी को मुख्यमंत्री से मिलकर ग्राउंड स्थिति के हालात मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। साथ ही अधिकारियों से कहा गया है कि वह पूरी तौर पर बाढ़ से पहले होने वाले कार्यों में तेजी लाएं।
बाइट : कृष्ण बेदी कैबिनेट मंत्री
वीओ : वहीं उन्होंने कहा कि माइनिंग के कुछ मुद्दे भी सामने आए हैं ,मुख्यमंत्री से बात करके इस बारे कोई रास्ता निकालना का प्रयास करेंगे ।वही यमुनानगर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि पिछले साल बेलघाट कन्यावला इलाकों में कटाव हुआ था इसके अलावा हथिनीकुंड बैराज का भी मंत्री ने दौरा किया है लोगों की समस्याएं सुनी है ।मंत्री ने आश्वासन दिया है की भूमि कटाव ना हो इसके लिए कार्रवाई करेंगे।
बाइट : राजेश सपरा भाजपा जिला अध्यक्ष
Lvo : कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी से लोगों ने अपील की की इस बार बाढ़ से तबाही ना हो, भूमि कटाव ना हो इसके लिए समय रहते पर्याप्त इंतजाम किए जाएं ,जिस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में बात करेंगे और उनका समाधान करवाने का प्रयास करेंगे。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AYAMARJEET YADAV
FollowJan 30, 2026 07:02:030
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowJan 30, 2026 07:01:190
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowJan 30, 2026 07:01:030
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 30, 2026 07:00:480
Report
KJKamran Jalili
FollowJan 30, 2026 07:00:370
Report
YSYatnesh Sen
FollowJan 30, 2026 07:00:240
Report
PDPAWAN DURGAM
FollowJan 30, 2026 07:00:080
Report
117
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowJan 30, 2026 06:51:050
Report
FWFAROOQ WANI
FollowJan 30, 2026 06:50:550
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowJan 30, 2026 06:50:450
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowJan 30, 2026 06:50:330
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowJan 30, 2026 06:50:240
Report
ASAman Singh Bhadouriya
FollowJan 30, 2026 06:50:020
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 30, 2026 06:49:490
Report