Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Yamunanagar135001

हरियाणा के किसानों को बारिश से नुकसान, अभय चौटाला ने धान घोटाले पर सरकार घेरा

KSKULWANT SINGH
Dec 14, 2025 08:18:45
Yamuna Nagar, Haryana
यमुनानगर में इनेलो के पूर्व विधायक दिलपल सिंह के कार्यालय में आज इनेलो नेता अभय चौटाला ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में अभय चौटाला ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण हरियाणा के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। सरकारी पोर्टल पर करीब 31 लाख एकड़ भूमि को नुकसानग्रस्त दर्शाया गया है, जहाँ आज भी कई स्थानों पर पानी भरा हुआ है या फिर फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। इस कारण किसानों की एक फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई, वहीं अगली फसल की बुआई भी नहीं हो पाई। अभय चौटाला ने कहा कि दुख की बात यह है कि किसानों को अब तक कोई मुआवजा नहीं मिला है। सरकार ने इस गंभीर समस्या पर ध्यान देने के बजाय प्रभावित किसानों को खाद और बीज जैसी बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित कर दिया। आज भी हरियाणा में लाखों एकड़ जमीन ऐसी है, जहाँ बारिश का पानी खड़ा है, लेकिन सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि बारिश के कारण कई क्षेत्रों में धान की फसल की गुणवत्ता खराब हो गई। जब किसान अपनी उपज लेकर मंडियों में पहुँचे तो उनकी धान की खरीद नहीं की गई। इसके बाद धान घोटाले का मामला सामने आया। उन्होंने कहा कि बिहार, बंगाल और उत्तर प्रदेश से मोटा धान लाकर उसे हरियाणा की मंडियों में 500 से 700 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बेचा गया। जानकारी के अनुसार हजारों ट्रक सहारनपुर बॉर्डर पर पकड़े भी गए, लेकिन बाद में फर्जी गेट पास बनाकर उन्हें मंडियों में बेच दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि हजारों करोड़ रुपये के इस घोटाले की भनक सरकार को क्यों नहीं लगी। अभय चौटाला, राष्ट्रीय अध्यक्ष इनेलो चौटाला ने कहा कि सरकारी संरक्षण के बिना इस स्तर का घोटाला संभव नहीं है। यह धान बाहर से लाकर यहाँ बेचा गया और इसमें से पैसा ऊपर तक पहुँचा। उन्होंने आशंका जताई कि सरकार केवल दिखावे के लिए कुछ लोगों पर कार्रवाई करेगी और बाद में उन्हें छोड़ दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि जब सरकार बदलती है तो मुद्दे बदल जाते हैं, लेकिन हर बार किसानों को ही मोहरा बनाया जाता है। सरकार गन्ने के भाव में 10 रुपये की बढ़ोतरी को बड़ी उपलब्धि बता रही है, जबकि मजदूरी की लागत 300 रुपये से बढ़कर 700 रुपये तक पहुँच चुकी है। महंगाई के इस दौर में किसान की लागत कई गुना बढ़ गई है। अभय चौटाला ने कहा कि किसान के बिना समाज अधूरा है। यदि किसान खेतों में फसल नहीं उगाएगा तो लोगों को अनाज कहाँ से मिलेगा। इसलिए किसान का मुद्दा पूरे देश का मुद्दा है। उन्होंने बताया कि इन सभी विषयों पर विधानसभा में अलग-अलग कॉलिंग अटेंशन दी गई है। साथ ही स्टेडियमों में लगे स्टील के पोलों के रखरखाव में लापरवाही से हुए नुकसान पर भी चर्चा की मांग की गई है। उन्होंने स्पीकर से उम्मीद जताई कि यह प्रदेश की जनता की आवाज है और इस पर सदन में अवश्य चर्चा कराई जाएगी। अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। हर वर्ग परेशान है। किसान सबसे ज्यादा दुखी है और शिक्षा व्यवस्था की स्थिति भी चिंताजनक है। परीक्षा परिणामों में बार-बार बदलाव पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हैं।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SPSatya Prakash
Dec 14, 2025 14:21:47
Raipur, Chhattisgarh:श्री नितिन नबीन जी, आपको भारतीय जनता पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ。 प्रदेश प्रभारी के रूप में आपके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ में विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई। आपकी संगठनात्मक क्षमता, सुदृढ़ रणनीति और आत्मीय जनसंपर्क ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जनमानस में गहरा विश्वास पैदा किया है जो आपके नेतृत्व की स्पष्ट पहचान है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और आपके सशक्त नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी निरंतर जनविश्वास को सुदृढ़ करते हुए राष्ट्रव्यापी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करे, यही हमारी मंगलकामना है。 मैं स्वयं तथा समस्त छत्तीसगढ़ की ओर से इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर आपको हृदय से बधाई देता हूँ। पूर्ण विश्वास है कि आपके निरंतर मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगा और राज्य की उपलब्धियाँ राष्ट्रीय पटल पर और अधिक उज्ज्वल रूप से स्थापित होंगी।
0
comment0
Report
MGMOHIT Gomat
Dec 14, 2025 14:18:39
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर अमेरिकी विश्वविद्यालय से सम्मानित हुए बुलंदशहर के डॉ हरिशंकर सेन बुलंदशहर - प्रोढ़ शिक्षा में आजीवन सीखने के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉक्टर हरी शंकर सेन को अमेरिकन मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी कैलिफोर्निया द्वारा मानव दर्शनशास्त्र डायरेक्टर की उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान डॉक्टर सेन को शिक्षा को सामाजिक सशक्तिकरण से जोड़ने वाले उनके कार्य के लिए प्रदान किया गया है। यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मान 7 दिसम्बर को नई दिल्ली स्थित वेलकम आईटीसी होटल में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया था। समारोह में डॉक्टर सेन के कार्यों को समाज की अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा पहुंचने की दिशा में प्रभावित कदम बताया गया, उनके शोध में प्रोढ़ साक्षरता को आजीवन सीखने की प्रक्रिया से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर समाज के निर्माण पर विशेष बल दिया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद आज बुलंदशहर के नगर स्थित एक निजी होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर सेन ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं बल्कि व्यक्ति को सोचने समझने में निर्णय लेने में सक्षम बनाना होना चाहिए उन्होंने प्रौढ़ शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बताया है। कार्यक्रम में डॉक्टर सेन का लोगों ने बुके भेंट कर स्वागत सम्मान किया। वही लोगों का कहना है कि यह सम्मान जनपद बुलंदशहर के लिए एक गर्व की बात है। बाईट : डॉ हरिशंकर सेन
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Dec 14, 2025 14:17:00
Jaipur, Rajasthan:अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ का संघर्ष चेतना महाधिवेशन का आयोजन 19 जनवरी को जयपुर में विशाल चेतना महा रैली आयोजित करने की घोषणा कर्मचारियों विरोधी नीतियों खिलाफ राजधानी में हजारों कर्मचारी बोलेंगे हल्ला जयपुर में आज अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा की अध्यक्षता में 88 संगठनों के 1500 से ज्यादा कर्मचारियों एवं सैकड़ो संविदा कार्मिकों की उपस्थिति में संघर्ष चेतना महा अधिवेशन आयोजित हुआ । अधिवेशन में बजट घोषणा के बाद भी राज्य सरकार द्वारा अधीनस्थ सेवाओं के कर्मचारियों का कैडर पुनर्गठन नहीं करने , वेतन विसंगति दूर नहीं करने, संविदा कार्मिकों का नियमितिकरण नहीं करने एवं पारदर्शी स्थानांतरण नीति जारी नहीं करने तथा पुरानी पेंशन से छेड़छाड़ करने के विरोध में संघर्ष को तेज करने का निर्णय किया गया , जिसके तहत प्रदेश में भर चरणबद्ध आंदोलन करते हुए 19 जनवरी, 2026 को राजधानी जयपुर में विशाल चेतावनी महारैली आयोजित करने का निर्णय किया गया जिसमें प्रदेश के 41 जिलों से एक लाख से ज्यादा कर्मचारियों का भाग लेने की रणनीति तैयार की गई ।
0
comment0
Report
Dec 14, 2025 14:11:17
0
comment0
Report
Dec 14, 2025 14:09:44
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top