icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जौहर यूनिवर्सिटी पर बदनाम करने की साजिश का आरोप, IT नोटिस पर बहस तेज

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में सपा नेता आज़म खान के करीबी औऱ सपा के नगर अध्यक्ष आसिम राजा ने की प्रेस वार्ता, प्रेस वार्ता में वरिष्ठ सपा नेता आसिम खान ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर जो खबरें सामने आ रही हैं,उनसे भ्रम फैलाया जा रहा है,उनका आरोप है कि जिस तरह आजम खान को राजनीतिक रूप से निशाना बनाया जा रहा है,उसी तरह सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल कर जौहर यूनिवर्सिटी और ट्रस्ट को भी बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। आसिम खान ने बताया कि 17 जून को इनकम टैक्स विभाग ने ट्रस्ट को नोटिस भेजा था और 23 जून को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया। उनका कहना है कि ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने विभाग के सामने अपना जवाब रखा, लेकिन उसी दिन कुछ घंटों के भीतर सैकड़ों पन्नों का आदेश जारी कर 12AB रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी कम अवधि में इतना बड़ा फैसला तैयार होना इस बात की ओर इशारा करता है कि पूरी कार्रवाई पहले से तय थी। सपा नेता ने कहा कि ट्रस्ट की सभी गतिविधियां सार्वजनिक हैं और किसी भी प्रकार की गोपनीयता नहीं है। उनके मुताबिक, जौहर यूनिवर्सिटी को बदनाम करने और उसकी छवि खराब करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि यूनिवर्सिटी में मस्जिद होने को आधार बनाकर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि देश के कई शिक्षण संस्थानों में छात्रों और कर्मचारियों की धार्मिक जरूरतों के अनुरूप पूजा-स्थलों मौजूद हैं। आसिम खान ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी किसी सरकारी सहायता से नहीं, बल्कि जनता के सहयोग और दान से बनी है। ऐसे में दानदाताओं और चंदे को लेकर सवाल खड़े करना दुर्भावनापूर्ण और राजनीतिक सोच का हिस्सा है。
0
0
Report
Advertisement

अमेठी: जमीन विवाद के बीच मकान ताला, प्रशासन पर आरोप

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - दो पक्षों के बीच लम्बे समय से चल रहे जमीन विवाद का मामला, बार बार शिकायत के बाद मौके पर जांच करने पहुँची राजस्व व पुलिस टीम, नायब तहसीलदार के साथ पहुंची टीम ने विवाद को बढ़ता देख -मकान में लगवाया ताला, एक पक्ष ने टीम पर लगाया गंम्भीर आरोप, आरोप है की प्रशासन ने बिना किसी पूर्व नोटिस व न्यायालय के आदेश के घर मे लगाया ताला, पीड़ित पक्ष का आरोप विपक्षी जबरजस्ती मेरी जमीन पर कर रहा है कब्जा, प्रशासन भी विपक्ष की कर रहा है मदद, बताया जा रहा है पीड़ित हैं रिटायर्ड सेना का जवान, रिटायर्ड जवान को अपनी ही जमीन पर नही मिल पा रहा है मालिकाना हक-आरोप, अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सराय राज शाह गाव का है मामला
0
0
Report

वार्तालाप: बस्तर के विकास के लिए मोदी सरकार की प्रतिबद्धता उजागर

Jagdalpur, Chhattisgarh:पत्र सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित शनिवार को जगदलपुर के एक निजी होटल में विशेष संवाद कार्यशाला 'वार्तालाप' का आयोजन हुआ, इस कार्यकम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बस्तर सांसद महेश कश्यप जगदलपुर के महापौर संजय पांडे सहित स्थानीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया, केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और नक्सलवाद से विकास की ओर बढ़ते बस्तर के मुद्दे पर चर्चा की गई, इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, उन्होंने कहा मोदी सरकार की पहली प्राथमिकता में बस्तर है और केंद्र सरकार बस्तर के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है, उन्होंने कहा एक समय बस्तर की पहचान नक्सलवाद के चलते होती थी लेकिन अब बस्तर अपने विकास के लिए जाना जाएगा । बाइट तोखन साहू केंद्रीय राज्य मंत्री
0
0
Report
Advertisement

MP-UP पुलिस का संयुक्त दबिश: सीमावर्ती नारकोटिक्स नेटवर्क पर बड़ा हमला

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग नारकोटिक्स मामलों पर सख्ती की तैयारी में MP और UP पुलिस... सिंगरौली की मोरवा पुलिस और सोनभद्र पुलिस ने की संयुक्त बॉर्डर बैठक... सीमा पार नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए बनी संयुक्त रणनीति.... दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर अब नारकोटिक्स मामलों में देगी दबिश... सीमावर्ती क्षेत्रों में सूचना साझा कर होगी त्वरित कार्रवाई... -bॉर्डर पर संयुक्त चेकिंग और निगरानी बढ़ाने पर बनी सहमति... -नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान... -सिंगरौली एसपी के निर्देश पर हुई बैठक, कई पुलिस अधिकारी रहे मौजूद
0
0
Report

प्रतापगढ़ में 15 वर्षीय किशोरी ने एसपी से सुरक्षा मांगी; पिता पर दबाव

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में 15 वर्षीय एक किशोरी ने शनिवार दोपहर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। किशोरी ने परिवाद देकर आरोप लगाया कि उसके पिता और एक अन्य व्यक्ति उस पर उसकी इच्छा के विरुद्ध दूसरी जगह रिश्ता करने का दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। परिवाद के अनुसार, किशोरी की 17 जनवरी को समाज की परंपरा के अनुसार एक युवक से सगाई हुई थी। किशोरी का आरोप है कि बाद में उसके पिता ने युवक पक्ष से अधिक धन की मांग की और मांग पूरी नहीं होने पर सगाई तोड़ दी। इसके बाद उसका रिश्ता दूसरी जगह तय करने की तैयारी शुरू कर दी गई, जिसका उसने विरोध किया। किशोरी ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसे बंधक बनाकर मारपीट की गई। उसने बताया कि वह छह दिन पहले घर छोड़कर अपनी पूर्व सगाई वाले युवक के पास पहुंची। शनिवार को दोनों जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। परिवाद में किशोरी ने कहा है कि वह नाबालिग है और बालिग होने के बाद अपनी पूर्व सगाई वाले युवक से ही विवाह करना चाहती है। उसने आशंका जताई कि उसके पिता और अन्य लोग उसकी तलाश कर रहे हैं तथा उसके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। ऐसे में उसने पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने और आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल यह सभी आरोप किशोरी द्वारा लगाए गए हैं। मामले में पुलिस की ओर से परिवाद प्राप्त कर जांच की जा रही है तथा नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। जानकारी शनिवार दोपहर करीब 3 बजे उपलब्ध कराई गई।
0
0
Report

भोपाल के ऐशबाग में बंद घर से दंपति के शव मिले; हत्या का शक

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल- थाना ऐशबाग के सुदामा नगर में बंद घर से पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी मृतक दंपति की उम्र लगभग 50 वर्ष से अधिक बताई जा रही है कई दिनों से घर का दरवाजा बंद था किराएदार जब किराया देने पहुंचे, तब घटना का पता चला सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है मामलें में हो सकता है बड़ा खुलासा घटनास्थल पर मिले थे कारतूस के खाली खोखे...लेकिन अब तक नहीं मिली बंदूक पुलिस जुटी जांच में, हत्या के एंगल पर भी जांच 24 जून को आखरी बार मृतकों की परिजनों से हुई थी बातचीत कमरे में संदिग्ध हालातो में मिले शव, शरीर पर चोट के भी निशान पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची मौके पर
0
0
Report
Advertisement

रायसिंहनगर पुलिस ने महिला कर्मी के साथ अभद्र व्यवहार का केस दर्ज किया

Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर थाना पुलिस ने एक महिला कर्मचारी के साथ कथित रूप से अशोभनीय व्यवहार, अभद्रता,‌ मारपीट और धमकाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, पदमपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि पीड़िता उसकी मौसी की बेटी है। जो मुथूट फाइनेंस कंपनी फाइनेंस में कार्यरत है। कंपनी के मैनेजर आदित्य बिश्नोई व अभिषेक बिश्नोई जो जेआरआई के पद‌पर कार्यरत हैं, लंबे समय से अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। विरोध करने पर उसकी मौसी की बेटी को‑कथित रूप से अशोभनीय संदेश भेजे गए, गाली-गलौज की गई और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। रिपोर्ट में यह भी आरोप है कि 25 जून की शाम आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। बीच-बचाव और विरोध करने पर भी आरोपियों द्वारा कथित रूप से धमकियां दीं गईं। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

हनुमानगढ़ में शहजाद भट्टी के स्लीपर सेल का खुलासा, ग्रेनेड हमला की योजना रोकी गई

Jaipur, Rajasthan:हनुमानगढ़- पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के स्लीपर सेल का खुलासा,हनुमानगढ़ टाउन और रायसिंहनगर थाना पर ग्रेनेड हमले की योजना,टाउन पुलिस ने टाउन निवासी क्रिश राय मंडल को किया गिरफ्तार,गिरफ्तारी में AGTF, DST और साईबर पुलिस की भूमिका,काफी समय से आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में था क्रिश मंडल,क्रिश ने शहजाद भट्टी को भेजी थी लोकेशन और वीडियो,अपने स्लीपर सेल से जुड़े युवकों की गिरफ्तारी से नाराज है भट्टी,आरोपी क्रिश वाट्सएप और इंस्टग्राम से जुड़ा हुआ था भट्टी से,जिले में लगातार अपना स्लीपर सेल बढ़ा रहा है आतंकी भट्टी
0
0
Report

फरीदाबाद में नेहरू कॉलोनी के लोगों ने मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय के सामने प्रदर्शन

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद एंकर :- फरीदाबाद में नेहरू कॉलोनी और आसपास की कॉलोनियों के लोगों का गुस्सा एक बार फिर सड़क पर दिखाई दिया। सर्व कर्मचारी संघ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वीओ- नेहरू कॉलोनी एवं अन्य कॉलोनियों के सैकड़ों लोग सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर भाजपा सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने आरोप लगाया कि कॉलोनियों में की गई तोड़फोड़ से कई परिवार बेघर हो गए हैं और उन्हें अब तक कोई राहत नहीं मिली है। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेक्टर-16 और सेक्टर-17 थाना पुलिस के जवान बड़ी संख्या में मौके पर तैनात रहे। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए ताकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। बाइट – नरेश शास्त्री (प्रधान, सर्व कर्मचारी संघ) हमारी मांग है कि नेहरू कॉलोनी को न तोड़ा जाए। जिन लोगों के मकान तोड़े गए हैं, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। सरकार कॉलोनी को स्थायी दर्जा दे और बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं तुरंत बहाल करे। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, हमारा संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन के बाद कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल अपने कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। जिन मामलों में निर्धारित एलाइनमेंट से अधिक मकान तोड़े जाने की शिकायत है, उनकी जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर सरकार से चर्चा की जाएगी और प्रभावित लोगों की मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। सरकार न्यायसंगत समाधान निकालने का प्रयास करेगी।
0
0
Report
Advertisement

टोकन हटाने से समस्या हल नहीं: दीपक बैज का प्रबल विरोध

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर खाद की कमी को और टोकन सिस्टम हटाए जाने को लेकर दीपक बैज ने कहा ये तो किसानों और काँग्रेस के वजह से इन्हें नियम बदलना पड़ा टोकन हटाना पड़ा..हम तो इसका विरोध कर ही रहे थे लेकिन क्या टोकन हटा देने से समस्या हल हो जाएगा क्या ? अगर एक भी किसान आत्महत्या करता है तो इसकी जिम्मेदार बीजेपी होगी, यूसीसी को लेकर डीसीएम विजय शर्मा के बयान पर दीपक बैज ने कहा- यूसीसी क्यों लाया जा रहा है? छत्तीसगढ़ में 32 प्रतिशत आदिवासी हैं, पेसा कानून और पांचवीं अनुसूची को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है अपने चहेते उद्योगपतियों के लिए यूसीसी लाया जा रहा है क्या यह आदिवासियों के हित में है?
0
0
Report

भिवंडी के कोनगांव में TET पेपर लीक, 3 गिरफ्तार; उम्मीदवारों का भविष्य खतरे में

Thane, Maharashtra:TET पेपरफुटीचा भिवंडीत गोंधळ, कोनगावमधून 3 जण ताब्यात... अँकर.. नीट पेपरफुटीचा वाद शमेना, तोच आता TET परिक्षेचा पेपरफुटीचा मुद्दा समोर आला आहे. उद्या होणाऱ्या TET परिक्षेचा पेपर भिवंडीच्या कोनगावमध्ये फुटल्याचा धक्कादायक प्रकार उघडकीस आला आहे. उद्या 28 जून रोजी संपूर्ण महाराष्ट्रभर 1,029 केंद्रांवर TET परिक्षा होणार होती. मात्र भिवंडी तालुक्यातील कोनगाव येथे परिक्षा सुरू होण्याआधीच पेपर फुटल्याची माहिती समोर आली. पोलिसांनी तातडीने कारवाई करत याप्रकरणी तिघांना अटक केली आहे. पेपर लीक करणाऱ्या टोळीचा पोलिस शोध घेत आहेत. या संपूर्ण प्रकरणाची सविस्तर माहिती भिवंडी परिमंडळ 2 चे उपायुक्त डॉ. पवन बनसोड आज दुपारी 3 वाजता पत्रकार परिषदेत देणार आहेत. पेपरफुटीमुळे हजारो उमेदवारांच्या भवितव्यावर प्रश्नचिन्ह उभं राहिलं आहे. पेपर पुन्हा होणार का? परिक्षा पुढे ढकलली जाणार का?
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top