Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
SonipatSonipat

सोनीपत के गांव जठेड़ी के पास अज्ञात बदमाशों ने शख्स की ली जान

Jun 28, 2024 10:05:58
Sonipat, Haryana

सोनीपत के गांव जठेड़ी के पास एक डेयरी संचालक को अज्ञात बदमाशों ने गोलियां मार दी। इस हमले में युवक की जान चली गई। मृतक नगर दिल्ली का रहने वाला था और दिल्ली में ही डेयरी संचालक था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक हस्पताल सोनीपत भेजा है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
GJGaurav Joshi
Dec 05, 2025 07:49:55
Nainital, Uttarakhand:एंकर- उत्तराखंड में पीसीएस अधिकारी बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों को अभी और इंतज़ार करना होगा। नैनीताल हाई कोर्ट ने फिलहाल पीसीएस की मुख्य परीक्षा पर रोक लगा दी है। यह आदेश प्रारंभिक परीक्षा में एक प्रश्न गलत होने को लेकर दायर याचिका पर दिया गया है. मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति रवींद्र मैठानी और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने की। कोर्ट ने निर्देश दिया कि सामान्य अध्ययन के एक गलत प्रश्न को हटाकर प्रारम्भिक परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी किया जाए। साथ ही 2022 के रेगुलेशन के आधार पर नई मेरिट सूची प्रकाशित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए अहम यह था कि पीसीएस मुख्य परीक्षा 6 और 9 दिसंबर को प्रस्तावित थी, जिस पर अब रोक लगा दी गई है। कोर्ट ने विवादित प्रश्नों की जांच विशेषज्ञ समिति से कराने के भी निर्देश दिए हैं। बताते चले कि हरिद्वार निवासी कुलदीप सिंह राठी ने पी सी एस परीक्षा में दिए गए गलत प्रश्नों को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी जिसमें कहा गया था कि आयोग की ओर से आयोजित प्रारम्भिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन के एक सवाल को गलत तरीके से बनाया गया है। आयोग की ओर से कोर्ट में माना कि ने सामान्य अध्ययन में एक सवाल गलत तरीके से बनाया गया था, जिसे हटा देना चाहिए था। कोर्ट ने भी कहा कि आयोग को यह सवाल हटाना चाहिए था।
9
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Dec 05, 2025 07:49:29
Khordha, Odisha:ଖୋର୍ଦ୍ଧାରେ ଜିଲ୍ଲା ସ୍ତରୀୟ ବିଜ୍ଞାନ ମେଳା ଅନୁଷ୍ଠିତ ଖୋର୍ଦ୍ଧା ଜିଲ୍ଲା ସଦର ମହକୁମାସ୍ଥ ବି.ଜେ.ବି. ଉଚ୍ଚ ବିଦ୍ୟାଳୟ ପରିସରରେ ଖୋର୍ଦ୍ଧା ଜିଲ୍ଲା ସ୍ତରୀୟ ରାଷ୍ଟ୍ରୀୟ ଆବିଷ୍କାର ଅଭିଯାନ ଓ ବାଲ୍ (ଶିଶୁ)ବୈଜ୍ଞାନିକ ମେଳା ୨୦୨୫ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଯାଇଅଛି। ଏହି ମେଳାରେ ଖୋର୍ଦ୍ଧା ଜିଲ୍ଲାର ୧୦ ଟି ବ୍ଲକ୍ ଓ ଭୁବନେଶ୍ୱର ମହାନଗର ନିଗମ କୁ ନେଇ ରାଷ୍ଟ୍ରୀୟ ଆବିଷ୍କାର ରେ ୬୬ ଟି ବିଜ୍ଞାନ ପ୍ରକଳ୍ପ ସ୍ଥାନ ପାଇଥିବା ବେଳେ ବାଲ୍ (ଶିଶୁ)ବୈଜ୍ଞାନିକ ପ୍ରଦର୍ଶନୀରେ ୬୮ ଟି ପ୍ରକଳ୍ପ ସ୍ଥାନ ପାଇଥିଲା। ଏହି ପ୍ରଦର୍ଶନୀ ମେଳା କୁ ଜିଲ୍ଲା ଶିକ୍ଷା ଅଧିକାରୀ , ଖୋର୍ଦ୍ଧା,ଶ୍ରୀମତୀ ସୋନାମିକା ରାୟ ଶୁଭ ଉଦ୍ଘାଟନ କରିଥିଲେ। ଅନ୍ୟ ମାନଙ୍କ ମଧ୍ୟରେ ଅତିରିକ୍ତ ଜିଲ୍ଲା ଶିକ୍ଷା ଅଧିକାରୀ ପ୍ରଜ୍ଞା ପାରମିତା ଜେନା, ବିଜୟ କୁମାର ବେହେରା, ଓ ରଶ୍ମୀବାଳା ପରିଡା ପ୍ରମୁଖ ଅତିଥି ଭାବରେ ଯୋଗ ଦେଇ ଥିବା ବେଳେ ବାଣପୁର ବ୍ଲକର ଗୋଷ୍ଠି ଶିକ୍ଷା ଅଧିକାରୀ ସନାତନ ଜାଲି , ଖୋର୍ଦ୍ଧା ବ୍ଲକ ର ଗୋଷ୍ଠି ଶିକ୍ଷା ଅଧିକାରୀ ଯାଜ୍ଞସେନୀ ସାହୁ, ଖୋର୍ଦ୍ଧା ଜିଲ୍ଲା ବିଜ୍ଞାନ ପର୍ଯ୍ୟବେକ୍ଷକ ସରୋଜ କୁମାର ସିଂହ ଓ ବିଜେବି ଉଚ୍ଚ ବିଦ୍ୟାଳୟ ର ପ୍ରଧାନ ଶିକ୍ଷକ ବିଭୁ ପ୍ରସାଦ ସେନାପତି ପ୍ରମୁଖ ଯୋଗ ଦେଇଥିଲେ। ଚଳିତ ବର୍ଷର ରାଷ୍ଟ୍ରୀୟ ଆବିଷ୍କାର ଅଭିଯାନ ଓ ବାଲ୍ (ଶିଶୁ)ବୈଜ୍ଞାନିକ ମେଳା ର ମୁଖ୍ୟ ବାର୍ତ୍ତା "ଆମେ କିପରି ପ୍ଲାଷ୍ଟିକ୍ ର ବ୍ୟବହାର କମାଇ ପରିବେଶକୁ ପ୍ରଦୂଷଣ ମୁକ୍ତ ରଖିବା "ଉପରେ ବିଜ୍ଞାନ ଶିକ୍ଷକ ମାନଙ୍କୁ ନେଇ ଏକ ବିଜ୍ଞାନ ସେମିନାର ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଥିଲା। ଅପରାହ୍ନରେ ଉଦଯାପନୀ ଉତ୍ସଵରେ ମୁଖ୍ୟ ବକ୍ତା ଭାବେ ଜାତୀୟ ବିଜ୍ଞାନ ଓ ଶିକ୍ଷା ଗବେଷଣା ସଂସ୍ଥାନ (ନାଇଜର )ର ପଦାର୍ଥ ବିଜ୍ଞାନ ପ୍ରଫେସର ଡକ୍ଟର ତପନ ମିଶ୍ର ଯୋଗ ଦେଇଥିଲେ, ସମ୍ମାନିତ ଅତିଥି ଭାବରେ ଗୋଷ୍ଠି ଶିକ୍ଷା ଅଧିକାରୀ ବୋଲଗଡ଼ ପ୍ରମୋଦ କୁମାର ସ୍ବାଇଁ, ଜଟଣୀ ଗୋଷ୍ଠି ଶିକ୍ଷା ଅଧିକାରୀ ଯୋଗେଶ ଚନ୍ଦ୍ର ସାମନ୍ତସିଂହାର , ବାଣପୁର ଗୋଷ୍ଠି ଶିକ୍ଷା ଅଧିକାରୀ סନାତନ ଜାଲି , ଚିଲିକା ଗୋଷ୍ଠି ଶିକ୍ଷା ଅଧିକାରୀ ଦ୍ବାରିକାନାଥ ବେହେରା, ବାଲିପାଟଣା ଗୋଷ୍ଠି ଶିକ୍ଷା ଅଧିକାରୀ ପ୍ରଭାତ କୁମାର ରଥ, ବାଲିଅନ୍ତା ଗୋଷ୍ଠି ଶିକ୍ଷା ଅଧିକାରୀ Battle େଭତ୍ସଳ ମହାପାତ୍ର ଏବଂ ଗୋଷ୍ଠି ଶିକ୍ଷା ଅଧିକାରୀ, ଟାଙ୍ଗୀ ଗୋବିନ୍ଦ ଚନ୍ଦ୍ର ହେମ୍ବ୍ରମ ଯୋଗ ଦେଇଥିଲେ। ଏହି ଜିଲ୍ଲା ସ୍ତରୀୟ ବିଜ୍ଞାନ ମେଳାରେ ପ୍ରଥମ, ଦ୍ଵିତୀୟ, ତୃତୀୟ ସ୍ଥାନ ଅଧିକାର କରିଥିବା କୃତୀ ଛାତ୍ର ଓ ଛାତ୍ରୀ ମାନଙ୍କୁ ମାନପତ୍ର ସହ ଟ୍ରଫି ପ୍ରଦାନ କରଯାଇଥିଲା। ଏହି ମେଳାରେ ଓଷ୍ଟା ର ଜିଲ୍ଲା ସଂପାଦକ ସୁଧାକର ମହାପାତ୍ର , ଜୁନିଅର ରେଡକ୍ରସ୍ ଅଧିକାରୀ ତୋଫାନ କୁମାର ରାଉତରାୟ, ଜିଲ୍ଲା ଶାରୀରିକ ଶିକ୍ଷା ନିରୀକ୍ଷକ ଦିଲ୍ଲୀପ କୁମାର ମୁଦି,ପ୍ରଧାନ ଶିକ୍ଷକ ଗଣେଶ୍ୱର ମିଶ୍ର, ଅଜୟ କୁମାର ବରାଡ , ବିଚିତ୍ରାନନ୍ଦ ମହାନ୍ତି, ସନ୍ତୋଷ କୁମାର ମହାନ୍ତି,ପ୍ରାଥମିକ ବିଦ୍ୟାଳୟ ଶିକ୍ଷକ ସଂଘ ର ଜିଲ୍ଲା ସଭାପତି ଅଗାଧୁ ସେଠୀ, କ୍ଲଷ୍ଟର ସାଧନ କେନ୍ଦ୍ର ସଂଜୋଜିକା ଓ ସଂଯୋଜକ ରେବତୀ ପଣ୍ଡା, ପ୍ରସନ୍ନ ମହାପାତ୍ର, ରବିନାରାୟଣ ପଣ୍ଡା, ପ୍ରଫୁଲ୍ଲ ବେହେରା, ରବିନାରାୟଣ ସାହୁ, କଳ୍ପନା ରାଉତ ଓ ବି ଜେ ବି ଉଚ୍ଚ ବିଦ୍ୟାଳୟ ର ସମସ୍ତ ଶିକ୍ଷକ ଓ ଶିକ୍ଷୟତ୍ରୀ ଛାତ୍ର ଛାତ୍ରୀ,_ABHIBHĀBAKA, ଗଣମାଧ୍ୟମ ପ୍ରତିନିଧି ବୃନ୍ଦ ପ୍ରମୁଖ ଯୋଗଦେଇଥିଲେ l
10
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Dec 05, 2025 07:49:03
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा चौरासी अखिलेश शर्मा लोकेशन चौरासी हेडलाइन - दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, 3 घायलो को किया रेफर एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र में गेंजी घाटा के पास 2 बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनो घायलों को डूंगरपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। बॉडी - डूंगरपुर जिले के चौरासी थाने के एएसआई छतरसिंह ने बताया कि चौकी फला उपला निवासी बाबूलाल डामोर ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसका बेटा देवीलाल अपने दोस्त के साथ डूंगरपुर से घर आ रहा था। इस दौरान गैंजी घाटा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में देवीलाल उसका दोस्त और दूसरी बाइक सवार ऊपर गामिया पाडली निवासी करण कनिपा और धना कनिपा गंभीर घायल हो गए। घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान देवीलाल की मौत हो गईं । जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। सूचना पर पुलिस व परिजन मोर्चरी पहुंचे। जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया। वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाइट - छतरसिंह एएसआई चौरासी अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
8
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Dec 05, 2025 07:48:41
Ajmer, Rajasthan:नसीराबाद के विभिन्न मार्गों पर लोकल बसों की कमी से आक्रोशित लोगों ने धरना और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। नसीराबाद से अजमेर, ब्यावर, केकड़ी आदि मार्गों पर लोकल रोडवेज बसों का संचालन नगण्य है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियाँ हो रहीं हैं। छोटे गांव के यात्री अवैध निजी वाहनों में सफर करने को विवश रहते हैं, जिससे जीवन जोखिम और आर्थिक नुकसान हो रहा है। आमजन की परेशानी को विधानसभा में विधायक रामस्वरूप लांबा ने उठाया और अधिकारियों से चर्चा की, मगर परिणाम वही रहा। शुक्रवार को शिवसेना सहित क्षेत्र के युवाओं ने इस समस्या को लेकर आक्रोश व्यक्त किया और बस स्टैंड पर धरना दिया। 15 दिन के भीतर समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।
10
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Dec 05, 2025 07:48:28
6
comment0
Report
VTVinit Tyagi
Dec 05, 2025 07:48:14
Roorkee, Uttarakhand:रुड़की में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी है इस दौरान नगर निगम टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अपनी अभियानात्मक कार्रवाई को 7वें दिन ओर भी तेज कर दिया है। नगर निगम का पीला पंजा एक बार फिर सड़कों पर गरजा। गंगनहर पुल से लेकर रेलवे स्टेशन और मालवीय चौक तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कार्रवाई के दौरान फुटपाथ और सड़क किनारे लगाए गए अस्थाई दुकानों और ठेलों को हटाया गया, कई स्थानों पर समान जब्त किया गया और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई। टीम ने कई दुकानदारों को अंतिम चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि सड़क पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। असिस्टेंट नगर आयुक्त एसपी गुप्ता ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग बार-बार चेतावनी के बावजूद फिर से कब्जा करने की कोशिश करते हैं, लेकिन इसके बावजूद नगर निगम वृहद स्तर पर कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि फिर से अतिक्रमण करता पाया गया, तो उसके समान को जब्त किया जाएगा और दोगुनी पेनल्टी लगाई जाएगी।
10
comment0
Report
MCManish Chaudary
Dec 05, 2025 07:47:54
Pithoragarh, Uttarakhand:कल 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद ध्वस्तीकरण दिवस है, जिसे सुरक्षा दृष्टि से काफी संवेदनशील माना जाता है। पुलिस ने पूरे शहर में फ्लैग मार्च किया, जिसमें एसडीएम और पुलिस विभाग के सीईओ ने पूरे नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। पूरे नगरी क्षेत्र में सुरक्षा के लिए निरीक्षण किया गया। उप जिलाधिकारी मनजीत सिंह का कहना है कि कल का दिन काफी संवेदनशील है; इसके दृष्टिगत पूरे नगरी क्षेत्र और जनपदों में पुलिस का फ्लैग मार्च आयोजित किया गया है ताकि सुरक्षा व्यवस्था जायजा लिया जा सके। कल का दिन संवेदनशील है; पूरे प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियों का इनपुट है। बाइट मंजीत सिंह, उप जिलाधिकारी पिथौरागढ़
10
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Dec 05, 2025 07:45:17
Bikaner, Rajasthan:गंग नहर के 100 वर्ष पूरे हो चुके हैं। पश्चिमी राजस्थान इस ऐतिहासिक विरासत को सलाम कर रहा है। 1925 में हुसैनीवाला से शुरू हुई नहर आज 2 करोड़ लोगों की जीवनरेखा बन चुकी है। महाराजा गंगा सिंह की दूरदर्शी सोच को याद कर बीकानेर में भावुकता का माहौल है। विधायक सिद्धि कुमारी बोलीं— गंगासिंह जी एक इमोशन, एक इंस्टीट्यूशन और विज़नरी लीडर थे; उनका इतिहास ऐसा काम करता रहा है कि अगली पीढ़ी भी याद रखे। “गंग नहर की सौ साल पुरानी सीख आज भी जीवंत है।” संवाददाता राउनाक व्यास ने विधायक और पूर्व राजघराने की सदस्य सिद्धि कुमारी से खास बातचीत की।intro - गंग नहर के 100 वर्ष पूरे होने पर आज पश्चिमी राजस्थान याद कर रहा है उस दूरदर्शी सोच को, जिसने रेगिस्तान की किस्मत बदल दी। 5 दिसंबर 1925 को हुसैनीवाला में महाराजा गंगा सिंह जी ने इस नहर की आधारशिला रखी थी, और आज उसी गंग यानी इंदिरा गांधी नहर से 2 करोड़ से ज़्यादा लोग लाभान्वित हो रहे हैं। सौ साल पहले पानी की कमी, अकाल और कष्ट से जूझते इलाकों को राहत देने की जो कल्पना की गई थी, आज वही सपना हकीकत बनकर करोड़ों लोगों का सहारा है। हुसैनीवाला से लेकर बीकानेर तक इस ऐतिहासिक मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें विधायक और पूर्व राजघराने की सदस्य सिद्धि कुमारी ने महाराजा गंगा सिंह को याद किया। 1920 में जब उन्होंने सोचा कि घर-घर पानी कैसे पहुँचएगा, तब इन इलाकों में अकाल पड़ता था, पानी की भयंकर समस्या थी। लेकिन 1925 में वो सपना संभव हुआ और उन्हें हर व्यक्ति का साथ मिला। सिद्धि कुमारी ने कहा कि उन्होंने सिर्फ पानी का सपना नहीं देखा, बल्कि उसे बेहतरीन तरीके से पूरा भी किया। मुझे गर्व है कि मैं उस परिवार की सदस्य हूँ। गंगासिंह जी सिर्फ एक राजा नहीं, एक इमोशन, एक इंस्टीट्यूशन और विज़नरी लीडर थे, जिनकी सोच आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बन गई। उन्होंने कहा- मैं भी सौभाग्यशाली हूँ कि मुझे जनता की सेवा का मौक़ा मिला। मेरी दादी कहा करती थीं कि अगर तुम सेवा के लिए नहीं निकलोगी, तो कौन निकलेगा। आज सौ साल बाद भी वही सिस्टम ज़िंदा है, जो उन्होंने उस वक्त बनाया था और ये एक बड़ा लेसन है कि कोई भी काम ऐसा करो, कि अगली पीढ़ी भी याद रखे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top