icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
131001
Nitin Kumar Nitin Kumar Follow8 Jun 2024, 07:44 am

सोनीपत के बिंदरौली में छोटे भाई के विवाह से नाराज युवक ने परिवार के सदस्यों की ली जान

Sonipat, Haryana:

सोनीपत के गांव बिंदरौली में 23 मई को हुए मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में बड़ा खुलासा हुआ है कि अंतरजातीय विवाह से नाराज होकर छोटे भाई, उसकी पत्नी और तीन माह के भतीजे की धारदार हथियार से जान लेने वाला आरोपी पकड़ा गया है। वारदात के बाद आरोपी वैष्णो देवी भाग गया और वहां भीख मांगकर गुजारा करता रहा। सोनीपत शहर में पैसों का इंतजाम करने आए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है और पुलिस टीम उससे पूछताछ कर रही है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आवासीय योजना से NRIs: जयपुर में B2 बायपास पर लग्जरी फ्लैट्स की तैयारी

Jaipur, Rajasthan:आवासन मंडल से बड़ी खबर मंडल जयपुर में ला सकता है एक और NRI योजना B2 बायपास पर खाली कराई जमीन पर है तैयारी अप्रवासी भारतीयों के लिए आवासीय योजना की तैयारी इस भूमि पर बहुमंजिला लग्जरी फ्लैट्स बनाने की है तैयारी पिछले दिनों हुई थी मंडल की प्रोजेक्ट कमेटी की बैठक बैठक में भूमि के इस हिस्से को लेकर किया था फैसला ग्रुप हाउसिंग के तौर पर आरक्षित करने का किया था फैसला भूमि का यह हिस्सा B2 बायपास व टोंक रोड पर है स्थित दुर्गापुरा की तरफ के हिस्से में योजना लाने की है तैयारी प्रवासी राजस्थानी दिवस पर की जा सकती है इसकी घोषणा राज्य सरकार यह योजना लाने की कर सकती है घोषणा 10 दिसंबर को इस दिवस पर आयोजित होगा कार्यक्रम जानकार सूत्रों के अनुसार 4 से 5 करोड़ रुपए लागत के फ्लैट्स बनना है प्रस्तावित जिम,स्वीमिंग पूल,हर फ्लैट के लिए 3 फोर व्हीलर पार्किंग सहित विभिन्न सुविधाएं योजना में विकसित करना है प्रस्तावित गत अप्रेल व मई में यह कुल 36 बीघा भूमि कराई थी खाली आवासन मंडल ने विभिन्न निर्माण हटाकर कराई थी खाली हालांकि इस भूमि का मामला फिलहाल हाई कोर्ट में है लंबित
0
0
Report

पन्ना में तेज रफ्तार बस पलटने से एक परिवार समेत छह घायल

Panna, Madhya Pradesh:यात्र्री बस पलटी , एक परिवार के 3 सदस्यों के साथ लगभग आधा दर्जन घायल , जिला अस्पताल में इलाज जारी पन्ना में तेज रफ्तार के चलते एक सड़क हादसा हो गया । पन्ना से दमोह की ओर स्टेट हाई वे 55 पर जा रही हजारी बस सर्विस की यात्री बस, क्रमांक MP-34 P-0193, कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत इंटवा मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर चीख-पुकार के साथ अफरा-तफरी मच गई। ​हादसे में करीब आधा दर्जन यात्रियों के घायल होने की खबर है, जिनमें पन्ना से अमानगंज जा रहे एक ही परिवार के तीन लोग भी शामिल हैं। घायल महिला प्रेम बाई ने बताया कि बस तेज रफ्तार में थी और अचानक पलट गई। हादसे के बाद कई यात्री बाहर निकल आए, लेकिन उनकी 17 वर्षीय बेटी रागिनी अहिरवार सीट के नीचे दब गई, जिसे लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। रागिनी के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि उनके पिता 48 वर्षीय नंदलाल अहिरवार के पैर और माता 40 वर्षीय प्रेम बाई के हाथ में चोट लगी है। ​सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय पन्ना पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है। फिलहाल बस पलटने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

बांधवगढ़ में बाघ मौतों का सिलसिला जारी, मानपुर बफर में नर बाघ शव मिला

Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मानपुर बफर परिक्षेत्र का है, जहां नियमित वन गश्ती के दौरान एक नर बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। मृत बाघ की उम्र लगभग 8 से 10 वर्ष बताई गई है। जानकारी के अनुसार, मानपुर बफर परिक्षेत्र के बिजौरी सर्कल अंतर्गत देवरी-बी बीट में दोपहर बाद पैदल गश्ती के दौरान बीट प्रभारी एवं सुरक्षा श्रमिक ने सबसे पहले बाघ का शव देखा। इसकी सूचना मिलते ही सहायक संचालक मानपुर और वन परिक्षेत्र अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। डॉग स्क्वाड और मेटल डिटेक्टर से हुई सर्चिंग राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत घटनास्थल की घेराबंदी कर सुरक्षा एवं साक्ष्य संरक्षण की कार्रवाई की गई। शहडोल से बुलाए गए डॉग स्क्वाड, मेटल डिटेक्टर और वन विभाग के मैदानी अमले की मदद से घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में सघन सर्चिंग की गई।
0
0
Report

चांद मियां के मकान पर तोड़फोड़ की चेतावनी, तीन दिन का अल्टीमेटम

Vidisha, Madhya Pradesh:चांद मियां के मकान पर बुलडोजर चलाने की तैयारी, पीआईसी की बैठक में उठा मामला, तीन दिन का अल्टीमेटम विदिशा। शहर में तीन नाबालिग बच्चियों के साथ हुई दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर बढ़ते आक्रोश के बीच अब आरोपी चांद मियां के मकान को लेकर भी नगर पालिका में कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई है। गुरुवार को पुरानी नगर पालिका भवन में पीआईसी (प्रेसीडेंट इन काउंसिल) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे। इस दौरान चांद मियां के मकान को गिराने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में मौजूद पार्षदों ने मकान के निर्माण की अनुमति नहीं होने की बात कही। साथ ही संबंधित भूमि को नजूल की जमीन बताया गया। पार्षदों के अनुसार, नगर पालिका की ओर से पूर्व में भी कई बार मकान मालिक को नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। बैठक में इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पक्ष को तीन दिन का अंतिम अल्टीमेटम देने की बात सामने आई है। निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब या आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मकान के संबंध में नियमानुसार तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में इस मुद्दे को लेकर सदस्यों ने अपनी राय रखी। अब सबकी नजर नगर पालिका की आगामी कार्रवाई पर टिकी है।
0
0
Report

शाजapur में गौवंश के अवैध परिवहन पर पकड़, लोडिंग वाहन सहित चालक गिरफ्तार

Shajapur, Madhya Pradesh:नेशनल हाईवे-52 पर शाजापुर के समीप टुकराना जोड़ पर गौवंश के अवैध परिवहन का मामला सामने आया है. गौरक्षा संगठन के सदस्यों ने सूचना मिलने पर एक लोडिंग वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन को रोकने के बजाय तेज गति से भगाने लगा. इसके बाद गौरक्षकों ने वाहन का पीछा किया और भैरव डूंगरी के समीप उसे पकड़ लिया. तलाशी लेने पर वाहन में दो गौवंश भरे हुए मिले, जिन्हें अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था. गौरक्षा सेना के लोकेश दड़िया ने बताया कि संगठन के सदस्यों को सूचना मिली थी कि एक लोडिंग वाहन में गौवंश का अवैध परिवहन किया जा रहा है. सूचना के आधार पर टुकराना जोड़ के समीप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और तेज गति से भगाने लगा. इसके बाद संगठन के सदस्यों ने वाहन का पीछा किया और भैरव डूंगरी के समीप उसे रोक लिया. वाहन की जांच करने पर उसमें दो गौवंश मिले. बताया जा रहा है कि गौवंश को लोडिंग वाहन में भरकर इंदौर के रास्ते बुरहानपुर ले जाया जा रहा था. मामले की सूचना मिलने पर लालघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोडिंग वाहन को जब्त कर दोनों गौवंश को बरामद किया. लालघाटी थाना प्रभारी हेमंत पटेल ने बताया कि पुलिस ने वाहन चालक दयाराम परमार निवासी बिचौली हफ्सी को गिरफ्तार किया है. आरोपी से गौवंश के परिवहन और इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
0
0
Report
Advertisement

जबलपुर ATS ने फर्जी पासपोर्ट के मामले में तीन अफगानी संदिग्ध गिरफ्तार

Jabalpur, Madhya Pradesh:एटीएस जबलपुर ने गुरुवार की दोपहर को तीन संदिग्ध अफगानी को पकड़ा है। जिन्हें कि कोर्ट में पेश करने के बाद पूछताछ के लिए रिमांड में लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि संदिग्धों को फर्जी पासपोर्ट मामले में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल अभी सभी के नाम और पहचान को गुप्त रखा गया है। गुरुवार की दोपहर को एटीएस की टीम ने तीनों अफगानियों को मुलाहिजा के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जिन्हें कि बाद में कोर्ट में पेश किया गया। बता दे कि इससे पहल फर्जी पासोपोर्ट मामले में 6 अफगानियों को पकड़ा गया था। ये सभी लोग शहर के छोटी ओमती से लगे इलाके में रहा करते है। एटीएस से जुड़े सूत्र बताते है कि संदिग्ध अफगानी फर्जी पासपोर्ट और वीजा के साथ जबलपुर में लंबे समय से रह रहे थे। अफगानिस्तानी दूतावास से भी संपर्क किया जा रहा है। एटीएस यह भी पता कर रही है कि भारत के अंदर ये संदिग्धियों कैसे प्रवेश किया था।
0
0
Report
Advertisement

ग्रामीणों ने पेयजल समस्या के समाधान के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

Tonk, Rajasthan:एंकर - जिले में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इन्दोकिया और हमीरपुर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने पेयजल एवं सिंचाई व्यवस्था में अव्यवस्थाओं को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जल वितरण समिति द्वारा निर्धारित समय के अनुसार पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। ग्राम पंचायत इन्दोकिया की करीब 20 दिन की पानी की आपूर्ति बकाया होने का दावा करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि समय पर पानी नहीं मिलने से किसानों को सिंचाई संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने नहर की सफाई का कार्य भी पूरी तरह नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित विभाग के कनिष्ठ अभियंता एवं सहायक अभियंता को हटाने की मांग करते हुए कहा कि जल वितरण व्यवस्था में लापरवाही के चलते किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने आउटलेट को निर्धारित समय पर बंद करवाने के लिए पुलिस व्यवस्था करने की भी मांग रखी, ताकि जल वितरण समिति के नियमों के अनुसार सभी गांवों को समय पर पानी मिल सके। बाइट -01- जितेंद्र सिंह पीपला, इंदोकिया सरपंच बाइट -02- अरबाज खान,ग्रामीण
0
0
Report

दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति बैठक में हेलमेट विवाद, अध्यक्ष ने डेकोरम लागू कर रोकाया

New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम में आज स्थाई समिति के महत्वपूर्ण बैठक थी जिसमें आज विपक्ष ने हेलमेट पहनकर सदन में अंदर आने की कोशिश की लेकिन उनको रोक दिया गया इसको लेकर स्थाई समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने कहा कि सदन की बैठक का एक डेकोरम होता है और इसलिए हमने उनको हेलमेट पहनकर अंदर आने से रोका स्थाई समिति इस बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और प्रस्ताव पास हुए है साथी कहां की जिस तरह से लगातार इमरती गिरी है उसको लेकर इस बैठक में भी महत्वपूर्ण चर्चा की गई और हमारा प्रयास यह है कि आने वाले समय में इस तरह की घटनाएं न घटे इसको लेकर हम पूरी तरह से प्रयासरत है सत्ता शर्मा चेयरमैन स्टैंडिंग कमेटी
0
0
Report
Advertisement

नवविवाहितों के लिए प्रेम और संस्कार से भरा जीवन—डॉ प्रेम कुमार का संदेश

Patna, Bihar:लोकेशन — बक्सर विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने कहा आज मैं नवविवाहित वर-वधुओं से विशेष रूप से कहना चाहता हूं, विवाह के बाद आपका जीवन एक नई जिम्मेदारी के साथ आरंभ हो रहा है। आप दोनों एक-दूसरे के सम्मान, विश्वास और सहयोग को अपने वैवाहिक जीवन का आधार बनाएं। सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ दें, परिवार में प्रेम, बुजुर्गों के प्रति आदर और बच्चों के प्रति अच्छे संस्कारों का वातावरण बनाएं。 आज के समय में समाज के सामने दहेज प्रथा, बाल विवाह, नशाखोरी और सामाजिक कुरीतियां बड़ी चुनौतियां हैं। हम सभी को मिलकर इन बुराइयों के विरुद्ध खड़ा होना होगा। विवाह को आर्थिक लेनदेन का माध्यम नहीं, प्रेम, विश्वास और संस्कारों का पवित्र बंधन बनाना होगा। अंत में मैं सभी नवविवाहित जोड़ों को उनके सुखद, समृद्ध और मंगलमय दाम्पत्य जीवन की हार्दिक शुभकामना देता हूं। ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आप सभी का जीवन प्रेम, विश्वास, सुख-शांति और समृद्धि से परिपूर्ण रहे। आपका परिवार समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। आइए हम सब मिलकर एक ऐसे विकसित और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लें, जहां हर बेटी को सम्मान मिले, हर परिवार खुशहाल हो, समाज से भेदभाव और कुरीतियों का अंत हो। इन्हीं शुभकामनाओं के साथ आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं।
0
0
Report

जगदलपुर के दलपत सागर चौपाटी: देर रात 8 दुकानों के ताले टूटे, पुलिस तलाश

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के प्रसिद्ध दलपत सागर चौपाटी में देर रात चोरों ने एक के बाद एक करीब 8 दुकानों के ताले तोड़ दिए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे व्यापारियों को वारदात का पता चला। चोरी की घटना में 4 दुकानों से नकदी और खाद्य सामग्री गायब होने की जानकारी है। चोर गल्ले से रुपये, सिगरेट, बिस्किट, कोल्ड ड्रिंक और बर्तन तक ले गए। एक महिला दुकानदार की दुकान से करीब 8 हजार रुपये की मिक्सी और 4 से 5 हजार रुपये नकद चोरी हुए हैं। पुलिस को 6 दुकानदारों के आवेदन मिले हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top