icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
131001
Nitin Kumar Nitin Kumar Follow5 Jun 2024, 06:29 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

एक मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं होना चाह‍िए- सुप्रीम कोर्ट

SShyamFollowJust now
New Delhi, Delhi:

नई द‍िल्‍ली: सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर प्रोटेस्‍ट को लेकर शुक्रवार को सुनवाई दोबारा शुरू हुई। वकील ने मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने की जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी। CJI ने कहा कि हम मेट्रो स्टेशन बन्द होने की बात से चिंतित है। हमारी चिंता दिल्ली एनसीआर से आने वाले उन लोगों के लिए है जो हर रोज़ रोजगार के लिए दिल्ली आते हैं। एक बार को वकील की बात समझ आती है कि वो कार से आ सकते है लेकिन जो लोग मेट्रो से आते है, उनकी दिक्कत को भी देखना होगा। हमारी चिंता उन लोगों को लेकर है, जो रोजाना मेट्रो से इस शहर में आते हैं। वकीलों ने बताया कि मेट्रो ही नहीं, दिल्ली आने वाली ट्रेन को भी रद्द कर दिया गया है।

 

CJI ने कहा कि  कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली एजेंसियों को नियम बनाने पूरा अधिकार है। इसमें कोई संदेह नहीं है। अगर आप  उपद्रवी भीड़ की आवाजाही को नियंत्रित करना चाहते हैं, तो ऐसा कर सकते हैं लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि आप सब कुछ ठप कर दें और लोगों को आने-जाने के लिए कोई साधन ही न छोड़ें।

 

CJI ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए एक मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल किया जाए। जितनी ज़रूरत हो, ऑथोरिटी उतनी ही सख्ती बरते, ज़्यादा नहीं।

 

आज की  सुनवाई की बड़ी बातें-

 

-SC ने सरकार से कहा कि मेट्रो और ट्रेनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक नहीं लगानी चाहिए।
-सरकार सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो/ ट्रेन के संचालन पर वाजिब  नियंत्रण लगा सकती है, लेकिन आम जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए।
-कोर्ट ने कहा कि सुरक्षा के लिए उतने ही प्रतिबंध लगाए जाएं, जितने  ज़रूरी  हों।
-SC ने कहा कि सरकार जो भी एहतियाती कदम उठा रही है, उसके लिए  व्यापक प्रचार करना होगा। इसके लिए अखबारों में सरकारी वेबसाइटों पर जानकारी दी जानी चाहिए ताकि लोगो को दिक्कत न हो।

 

SG तुषार मेहता ने  कोर्ट को आश्वस्त किया कि  इस बारे में अधिकारियों  से बात करेंगे कि ट्रेनों और मेट्रो को पूरी तरह बंद करने के फैसले पर फिर से विचार किया जाए।

 

इस सुनवाई से र‍िलेटेड अन्‍य खबर-जंतर-मंतर पर बिना जरूरी मंजूरी के प्रदर्शन करना गैरकानूनी -सुप्रीम कोर्ट 

 

(नई द‍िल्‍ली से जी न्‍यूज र‍िपोर्टर अरव‍िंद स‍िंह की र‍िपोर्ट)

0
0
Report

जंतर-मंतर पर बिना जरूरी मंजूरी के प्रदर्शन करना गैरकानूनी -सुप्रीम कोर्ट

SShyamFollow2m ago
New Delhi, Delhi:

नई द‍िल्‍ली: दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन से पहले दिल्ली आने वाली ट्रेन और मेट्रो  पर रोक लगाए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को रखा।

 

सिब्बल ने कहा  10 अक्टूबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन के मद्देनजर  दिल्ली मेट्रो के लगभग 57 स्टेशन बंद किए जा रहे है। दिल्ली आने वाली ट्रेनें को रद्द किया जा रहा हैं। ऐसे में लोग कहीं आ-जा नहीं सकते। मेरे देश में यह क्या हो रहा है? यह तो शांतिपूर्ण प्रदर्शन है।

 

वहीं अभ‍िषेक मनु सिंघवी ने कहा क‍ि सुरक्षा के लिए CAPF की 221 कंपनियां तैनात की जा रही हैं। 10 detention सेन्टर तैयार किए जा रहे हैं। OYO होटलों से कहा गया है कि वे नई बुकिंग न लें। YouTubers के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मीडिया से कहा गया है कि वे अपना आई कार्ड साथ रखें। दिल्ली पुलिस लोगों को प्रदर्शन में शामिल न होने की सलाह दे रही  है।

 

इस पर सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

 

इस बात पर याच‍िका लगाने वाले वकीलों ने जवाब दिया कि सरकार को समझना होगा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन गैरकानूनी नहीं होता। वकील गोपाल शंकरनारायणन ने कहा कि  सिर्फ इसलिए कि सरकार  प्रदर्शनकारियों को संभाल नहीं पा रही हैं, वे पूरे शहर को बंद नहीं कर सकते। वकील ने बताया कि इंडियन यूथ कांग्रेस ने इजाजत मांगी थी, उन्हें नहीं मिली। इसलिये वो हाई कोर्ट गए।


इस मामले को सुनते हुए जस्टिस बागची ने कहा क‍ि लोगों  को संगठन बनाने और उससे जुड़ने का मौलिक अधिकार है, लेकिन कानून के अनुसार इस अधिकार को नियंत्रित भी किया जा सकता है। अगर अधिकारी प्रदर्शन की  अनुमति देने में देरी करते हैं या  नहीं करते हैं, तो आप कोर्ट आ सकते हैं।  लेकिन बिना ज़रूरी मंजूरी के प्रदर्शन करना गैरकानूनी होगा। अगर हमें पता चल जाए कि प्रदर्शन का आयोजन कौन कर रहा है और उसमें कितने लोगों के आने की उम्मीद है, तो हम उसी हिसाब से व्यवस्था का आदेश दे सकते है। अगर हमें यह जानकारी मिल जाए तो हम सरकार से भी कह सकते हैं कि वह उसी के अनुसार कदम उठाए, न कि पूरे शहर पर बड़े पैमाने पर बैन लगा दें।

 

इस पर सिब्बल ने कहा कि हम याचिकाकर्ताओं से पूरी जानकारी लेकर कोर्ट आएंगे। दो बजे कोर्ट को पूरी जानकारी देंगे।

 

(द‍िल्‍ली से जी न्‍यूज र‍िपोर्टर अरव‍िंद स‍िंह की र‍िपोर्ट)
 

0
0
Report
Advertisement
Advertisement

पंचायत चुनाव: बीजेपी पहले चरण के उम्मीदवार 11 अक्टूबर तक तय करेगी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर पंचायत चुनावों को लेकर बीजेपी की ओर से अब तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि पंचायत चुनावों में प्रथम चरण के प्रत्याशियों के नाम 11 अक्टूबर तक फाइनल कर दिए जाएंगे। जिलों में जिन्हें टिकट की जिम्मेदारी दी गई है, वे सभी चर्चा करके पैनल प्रदेश स्तर तक लेकर आएंगे। पैनल में 3 से 4 नाम शामिल होंगे। पंचायत चुनावों की तैयारी को लेकर बगड़ी ने कहा कि हमारे सभी कार्यकर्ता फील्ड में हैं। संभाग, जिला और पंचायत स्तर पर जिन लोगों को जिम्मेदारी दी गई है, वे सभी लोग पैनल बना रहे हैं। उस पैनल पर 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर के बीच प्रदेश कार्यालय में चर्चा होगी। उसके बाद प्रत्याशियों का चयन होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, बीजेपी प्रदेश प्रभारी सहित सभी नेता पैनल पर चर्चा करेंगे। उसके बाद नाम फाइनल होंगे। प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि प्रथम चरण के नाम 11 अक्टूबर तक फाइनल कर लिए जाएंगे।
0
0
Report
Advertisement

Jaipur, Rajasthan:
0
0
Report

आगरा नेशनल हाईवे पर मिनी लोडर में अचानक आग, लोगों में हड़कंप

Agra, Uttar Pradesh:आगरा में नेशनल हाईवे पर ऑटो पार्ट्स से भरे मिनी लोडर में अचानक आग लग गई, देखते ही देखते वाहन आग का गोला बन गया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, आईएसबीटी बस स्टैंड के सामने हुई इस घटना से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई, आग की लपटें देखकर राहगीरों की भीड़ जुट गई और कुछ लोग जलते वाहन से ऑटो पार्ट्स निकालकर सामान बचाने में जुट गए, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे नेशनल हाईवे पर यह घटना हुई, आईएसबीटी बस स्टैंड के सामने ऑटो पार्ट्स से भरे मिनी लोडर में अचानक आग लग गई, आग लगते ही वाहन से धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया, मिनी लोडर से उठती ऊंची लपटों को देखकर हाईवे से गुजर रहे लोगों में हड़कंप मच गया, मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए वाहन से ऑटो पार्ट्स निकालने शुरू कर दिए, आग की वजह से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और नेशनल हाईवे पर कुछ देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही, शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जताई जा रही है, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है
0
0
Report

पिंकी चौधरी की चेतावनी पर जंतर-मंत्र पर पहुंचेंगे समर्थक, सीजेपी के 'चलो दिल्ली' से तनाव

Ghaziabad, Uttar Pradesh:हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि भगवा का अपमान करने वालों को जंतर-Mंतर पर जाकर देखेंगे। पिंकी चौधरी की चेतावनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पिंकी चौधरी ने अपने कार्यकर्ताओं से शनिवार सुबह 10 बजे दिल्ली के जंतर-Mंतर पहुंचने का आह्वान किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। उनका यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब सीजेपी की ओर से 10 अक्टूबर को 'चलो दिल्ली' का आह्वान किया गया है। संगठन ने युवाओं, छात्रों और आम लोगों से जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। सीजेपी के इस प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया जाना है। इसी कार्यक्रम को लेकर पिंकी चौधरी की चेतावनी सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद शनिवार को जंतर-मंतर पर दोनों पक्षों के समर्थकों के पहुंचने की संभावना के मद्देनजर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा नशा-रोधी अभियान: कई स्थानों पर सर्च और चेकिंग

Kurukshetra, Haryana:0910ZDN_KKR_POLICE_C_R नशे के खिलाफ कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा एक्शन। कई टीमों ने कई स्थानों पर एक साथ चलाया सर्च एवं चेकिंग अभियान नशा तस्करों और संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस की पैनी नजर, अभियान रहेगा जारी कुरुक्षेत्र, नशे के कारोबार पर प्रभावी ढंग से शिकंजा कसने और जिले में नशीले पदार्थों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कुरुक्षेत्र पुलिस ने शुक्रवार को एक साथ कई स्थानों पर विशेष सर्च एवं चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के निर्देश पर डीएसपी लाडवा की अगुवाई में अपराध अन्वेषण शाखा-लाडवा, थाना प्रभारी की टीम ने लाडवा के विभिन्न एरिया में चैंकिंग अभियान चलाया। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों, मकानों, किराये के मकानों तथा नशे के कारोबार से जुड़े संभावित ठिकानों की सघन जांच की। वहीं पर स्थानीय लोगों ने कहा कि लाडवा कुरुक्षेत्र में लाडवा में कोई नशा नहीं बिकता जो नशा बिकता है पंजाब में बिकता है अगर कोई नशा आता भी है तो उसकी तारे पंजाबी से जुड़ी होती है कुरुक्षेत्र की बात करें या पूरे हरियाणा की बात करें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा करते नजर आए स्थानीय लोग डीएसपी लाडवा निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा लाडवा के हिनोरी चौंक, यश बैंक के सामने खंडहर, अनाज मण्डी, पालिका बाजार पुराना थाना, बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर एक साथ सर्च अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नशे का कारोबार करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों, मकानों, किराये के मकानों तथा अन्य संभावित स्थानों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने के साथ-साथ कई लोगों की तलाशी भी ली। पुलिस द्वारा नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है。 डीएसपी निर्मल सिंह ने बताया कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती है और इसके कारण युवा पीढ़ी का भविष्य प्रभावित होता है। कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के मार्गदर्शन में नशे के खिलाफ कार्रवाई को केवल पुलिस अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में लिया गया है। पुलिस की टीमें लगातार नशा तस्करों, नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले लोगों और ऐसे संदिग्ध ठिकानों की पहचान कर रही हैं, जहां से नशे से जुड़ी गतिविधियां संचालित होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ सर्च एवं चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नशे का कारोबार करने वाले लोगों तथा नशा तस्करी में किसी भी प्रकार से शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का उद्देश्य नशे के नेटवर्क को कमजोर करना, युवाओं को नशे से दूर रखना और जिले में सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण तैयार करना है。 कुरुक्षेत्र पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ आमजन और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। पुलिस का संकल्प है कि सामूहिक प्रयासों से कुरुक्षेत्र को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएं और जिले के युवाओं को नशे से दूर रखकर उनके सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य का निर्माण किया जाए। बाईट,,,,निर्मल सिंह DSP, लाडवा ,कुरूक्षेत्र बाईट,,,स्थानीय लोग
0
0
Report

चिराग पासवान का सोनिपत दौरा: विपक्ष पर निशाने और बातचीत से हल का दावा

Sonipat, Haryana:सोनीपत में पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फ़ूड प्रोसेसिंग में डिग्री वितरण उमराव में पहुंचे थे बच्चों को दी बधाई कहा आगे बढ़ो मेहनत करो वहीं उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए विपक्ष पर साधा निशान, उन्होंने कहा कि अगर किसी समस्या का हल निकलता है तो बातचीत के माध्यम से निकलता है लेकिन कुछ लोग पिछले तीन दिनों से लगातार ड्रामेबाजी कर रहे हैं लगातार दिल्ली की जनता और आम लोग परेशान हो रहे हैं वही कॉकरोच जनता पार्टी के कल के दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा युवाओं को अपनी बात रखनी चाहिए लेकिन किसी भी समस्या का जो हाल है वह संवाद से ही होता है। उत्तर प्रदेश में कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामविलास पासवान की पुण्यतिथि के उपलक्ष में कार्यक्रम रखा था इसको लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने यह कार्यक्रम आगे भी करने की बात कही है यूपी चुनाव में गठबंधन है हम भी बिहार उत्तर प्रदेश से बाहर निकलेंगे और प्रदेशों में भी गठबंधन में हमारे विधायक हैं आगे भी हम देखेंगे की क्या गठबंधन के साथ चुनाव लड़ना है जहां कुछ और विकल्प रहेगा फिल्मी कलाकार नाना पाटेकर के देहांत पर गहरा दुखता प्रगट किया और संवेदना प्रकट की
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top