Back
दीपावली-रामनवमी पर चौटाला परिवार ने समाज में एकता और मदद का संदेश दिया
VKVIJAY KUMAR
Oct 21, 2025 10:51:11
Sirsa, Haryana
एंकर रीड जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दीपावली, रामनवमी सहित सभी त्योहारों की शुभकामनाएं दीं है । इस अवसर पर दोनों नेताओं ने सिरसा स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात की। उन्होंने सभी को त्योहारों की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व लोगों के जीवन में खुशहाली, सौहार्द और नई ऊर्जा लेकर आएं। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस पर्व को न केवल दीप जलाकर बल्कि समाज में प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश फैलाकर मनाया जाए। उन्होंने कहा कि त्योहारों का असली उद्देश्य लोगों के बीच एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करना है। वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा की जनता जजपा के परिवार का अभिन्न हिस्सा है और पार्टी हर वर्ग के उन्नित के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि त्यौहार हमें यह प्रेरणा देते हैं कि हम समाज में सहयोग, सम्मान और एकजुटता की भावना को और अधिक मजबूत करें। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि दीपावली का त्योहार नई शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस बार दीपावली पर पर्यावरण की रक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदूषण रहित तरीके से उत्सव मनाएं। उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद कर के ही त्यौहार की असली खुशी मिलती है। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश की खुशहाली और विकास के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सिरसा आवास पहुंचे और दोनों नेताओं को दीपावली व रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं भेंट कर उनका स्वागत किया। माहौल पूरी तरह सौहार्दपूर्ण और उत्सवमय दिखाई दिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ अजय सिंह चौटाला और दुष्यंत चौटाला ने सभी से अपील की कि वे त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता के साथ मनाएं ताकि समाज में शांति और समृद्धि का संदेश फैल सके। उन्होंने कहा कि रामनवमी का त्यौहार दिवाली के अगले दिन आता है और सभी लोग रामनवमी के दिन एक दूसरे को राम राम बोलकर बधाई देते है और एक दूसरे का हाल चाल भी पूछते है। चौटाला परिवार ने अपने सिरसा स्थित निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ दीपावली और रामनवमी की शुभकामनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि हमारे सभी त्यौहार समाज को एकता, प्रेम और सौहार्द का संदेश देते हैं। जब लोग एकजुट होकर मिलजुलकर खुशियां मनाते हैं, तो समाज और देश दोनों मजबूत बनते हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि त्योहार सिर्फ आनंद और उल्लास के लिए नहीं होते, बल्कि ये हमें अपने दायित्वों की भी याद दिलाते हैं। जैसे दीपावली पर दीप जलाकर हम अपने जीवन से अंधकार मिटाने का संकल्प लेते हैं, वैसे ही हमें अपने समाज से नफरत, भेदभाव और कटुता को भी मिटाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए ताकि खुशियों में सभी साझेदार बन सकें। चौटाला ने कहा कि त्यौहारों के अवसर पर हमें सामाजिक एकता को और मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे दिवाली को स्वच्छता, सुरक्षा और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी के साथ मनाएं। दीपों की यह रोशनी हर घर में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आए। यही सबसे बड़ी कामना है। सभी ने मिलकर कार्यकर्ताओं को दीपावली और रामनवमी की शुभकामनाएं दीं और प्रदेश की प्रगति एवं एकता की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे जिन्होंने डॉ अजय सिंह चौटाला के परिवार के साथ मिलकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। मौके पर सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला और सभी ने यह संदेश दिया कि त्योहार तभी सार्थक होते हैं जब हम सब मिलकर उन्हें मनाएं।
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
सूरजपुर में जुआ छापे के दौरान कुएं में गिरा युवक, मौत पर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन; थाने पर तोड़फोड
3
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowOct 21, 2025 19:15:41Mathura, Uttar Pradesh:कोयले से लदी मालगाड़ी के 13डिब्बे डिरेल, दिल्ली-मथुरा रेल संचालन ठप; सैकड़ों यात्री प्रभावित
7
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowOct 21, 2025 19:15:28Mathura, Uttar Pradesh:कोयले से लدی मालगाड़ी के 13 डिब्बे डिरेल, दिल्ली-मथुरा रेल संचालन ठप; सैकड़ों यात्री प्रभावित
3
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowOct 21, 2025 19:15:193
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowOct 21, 2025 19:02:081
Report
DGDebabrata Ghosh
FollowOct 21, 2025 19:01:532
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowOct 21, 2025 19:01:372
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowOct 21, 2025 19:01:221
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowOct 21, 2025 19:01:041
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowOct 21, 2025 19:00:443
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowOct 21, 2025 19:00:300
Report
HSHITESH SHARMA
FollowOct 21, 2025 19:00:130
Report
पिकनिक स्पॉट में अधेड़ का शव मिला, सनसनी फैली, पुलिस जांच में Middle-aged man's body found at picnic
4
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowOct 21, 2025 18:47:232
Report
JSJitendra Soni
FollowOct 21, 2025 18:47:141
Report