Back
चौटाला का दावा: युवाओं में बदलाव से ही देश बदलेगा, बीजेपी-mंत्रियों पर हमला
VKVIJAY KUMAR
Jan 03, 2026 10:18:29
Sirsa, Haryana
एंकर रीड जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने महेंद्रगढ़ में दिए गए बयान को लेकर उठे विवाद पर बात करते हुए कहा कि उन्होंने कोई भी विवादित या गलत बयान नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के मंत्री बेवजह उनके बयान पर आपत्ति जता रहे हैं और बिना वजह मुद्दा बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के मंत्री उनके बयान पर बेवजह पागल हो रहे है। डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि उन्होंने अपने बयान में सिर्फ पडोसी देशों में हुए हालातों का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों में ऐसा देखा गया है कि जब जनता पर अत्याचार बढ़ा, तब पब्लिक ने शासकों के खिलाफ खड़े होकर बदलाव किया और तख्तापलट जैसी परिस्थितियां बनीं। उन्होंने कहा कि वह आज भी अपने उसी बयान पर कायम हैं और उसमें कुछ भी गलत नहीं है। डॉ अजय सिंह चौटाला आज अपने सिरसा आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। वही अजय सिंह चौटाला ने कांग्रेस पर भी हमला करते हुए कांग्रेस को बीजेपी की बी टीम करार दिया है। वीओ डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि आज देश में भी हालात लगातार बिगड़ रहे हैं और अब नौजवानों को संगठित होने की जरूरत है। डॉ. चौटाला ने कहा कि देश में बदलाव लाने की ताकत सिर्फ युवाओं के पास है और आने वाले समय में नौजवान ही निर्णायक भूमिका निभाएंगे। डॉ. अजय सिंह चौटाला ने आरोप लगाया कि सरकार के कई मंत्री उनके बयान को लेकर “पागल” हो रहे हैं, जबकि असल मुद्दों पर कोई बात नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि देश ने पहले भी बदलाव देखा है। आपातकाल के दौरान कांग्रेस सरकार ने लोगों का दमन किया था, लेकिन उसी दौर में देश में क्रांति आई और बदलाव हुआ। आज फिर देश को बदलाव की जरूरत है। वीओ डॉ अजय सिंह चौटाला ने आरएसएस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश की लगभग सभी संवैधानिक संस्थाओं पर आरएसएस का कब्जा हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि शिक्षण संस्थानों को भी नहीं छोड़ा गया है। सिरसा की चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां भी आरएसएस का प्रभाव है और यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर आरएसएस से जुड़े लोगों को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। वीओ कांग्रेस पर हमला बोलते हुए डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस बीजेपी की बी-टीम की तरह काम कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि देश की मुख्य विपक्षी पार्टी होने के बावजूद कांग्रेस अपनी भूमिका ठीक से नहीं निभा रही। हरियाणा विधानसभा सत्र का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जरूरी मुद्दों को छोड़कर अविश्वास प्रस्ताव पेश किया और वोटिंग के समय वॉकआउट कर गई। अजय चौटाला ने आरोप लगाया कि अगर आज हरियाणा में बीजेपी की सरकार है, तो इसके लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे जिम्मेदार हैं। परिवार के एकजुट होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति में भविष्य के गर्भ में क्या छुपा है, यह कोई नहीं जानता, राजनीति में कुछ भी संभव है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
VNVishal Nagesh More
FollowJan 04, 2026 01:46:370
Report
KPKAILAS PURI
FollowJan 04, 2026 01:45:420
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 04, 2026 01:45:080
Report
KPKAILAS PURI
FollowJan 04, 2026 01:36:580
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowJan 04, 2026 01:36:410
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowJan 04, 2026 01:35:340
Report
DBDURGESH BISEN
FollowJan 04, 2026 01:34:430
Report
ASARUN SINGH
FollowJan 04, 2026 01:33:440
Report
DSDeepesh shah
FollowJan 04, 2026 01:32:030
Report
ANAnil Nagar1
FollowJan 04, 2026 01:30:500
Report
ASARUN SINGH
FollowJan 04, 2026 01:15:580
Report
AAafssar alaam
FollowJan 04, 2026 01:03:320
Report
SPSANDIP PRAMANIK
FollowJan 04, 2026 01:03:110
Report
KMKIRAN MANNA
FollowJan 04, 2026 01:02:010
Report