Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rohtak124001

रोहतक एसआई सुसाइड केस: पोस्टमार्टम शुरू, अंतिम संस्कार जींद के जुलाना में तय

RTRAJ TAKIYA
Oct 16, 2025 05:19:26
Rohtak, Haryana
रोहतक एसआई सुसाइड केस में अपडेट पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू, लगभग 1:30 घंटे के आस‑पास पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार जींद के जुलाना पैतृक गांव में होगा। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर सुरक्षा कारणों के चलते हरियाणा पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई।
5
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RRRakesh Ranjan
Oct 16, 2025 08:53:28
Noida, Uttar Pradesh:जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में भारी हिंसा के बीच छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्डों को हालात काबू करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोनों दलों के छात्र एक दूसरे के खिलाफ हिंसक झड़प में उलझ गए। बैठक के बीच वामपंथी गुट से जुड़े एक काउंसलर ने अत्यंत भेदभावपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार के छात्रों तथा ABVP से जुड़े लोगों को जेएनयू में आने के योग्य नहीं हैं, इन्हें ऑडिटोरियम और कैंपस से बाहर निकाल देना चाहिए। इस बयान के बाद GBM का माहौल तनावपूर्ण हो गया। ABVP-जेएनयू ने हिंसा और भेदभाव की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह घटना जेएनयू की लोकतांत्रिक और बौद्धिक परंपाओं पर सीधा हमला है। संयुक्त सचिव वैभव मीणा ने कहा कि विचारों के भिन्न होने पर हिंसा और क्षेत्रीय घृणा फैलाना लोकतंत्र के विरुद्ध है और सभी राज्यों के छात्रों को समान गरिमा प्राप्त है। उन्होंने कहा कि महिला छात्रों पर हमला निंदनीय है और ऐसी घटनाएं संस्थान की मर्यादा के अनुरूप नहीं हैं। ABVP-जेएनयू ने स्पष्ट किया कि वह हर छात्र के साथ है जो हिंसा या भेदभाव का शिकार हुआ है और विश्वविद्यालय में लोकतंत्र, सम्मान और संवाद की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Oct 16, 2025 08:52:50
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी में सड़क सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क हादसों को कम करने के लिए सामूहिक प्रयास को बढ़ावा देना था। भिवाड़ी के मनसा चौक पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, छात्र-छात्राओं और पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण और एएसपी अतुल साहू सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने वाले संदेशों से की गई, जिसमें यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, ओवर स्पीडिंग से बचाव, और मोबाइल फोन के प्रयोग से परहेज करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जोर दिया गया। निजी स्कूलों के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं के कारणों को दर्शाया। उनके द्वारा किए गए नाटक ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी और लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि कैसे छोटी-छोटी लापरवाहियाँ बड़े हादसों का कारण बन सकती हैं। वही पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई और खुद भी यातायात नियमों के पालन को लेकर शपथ ली, साथ ही साइबर थाना पुलिस की ओर से भी लोगों को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और आम नागरिकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Oct 16, 2025 08:52:15
0
comment0
Report
NJNitish Jha
Oct 16, 2025 08:52:02
Mumbai, Maharashtra:FLASH अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने बॉम्बे हाईकोर्ट को जानकारी दी कि उन्होंने अपना प्रस्तावित विदेश दौरे रद्द कर दिया है। कोर्ट से इज़ाज़त ना मिलने पर दौरा रद्द किया। शिल्पा शेट्टी ने विदेश जाने और अपने खिलाफ जारी लुकआउट नोटिस रद्द करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। मामले की सुनवाई दो बार हुई और दोनो बार कोर्ट ने शिल्पा शेट्टी को राहत देने से इनकार किया था। शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर एक बिज़नेसमैन से 60 करोड़ की धोखा धड़ी का आरोप है। अदालत ने आवेदन वापस लेने की अनुमति देते हुए ज़रूरत पड़ने पर दोबारा आवेदन दाखिल करने की छूट दे दी है । साथ ही अदालत में अब मुख्य LOC के खिलाफ दायर याचिक पर सुनवाई 17 नवंबर के लिए सूचीबद्ध की गई है।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Oct 16, 2025 08:51:52
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर जैसलमेर से जोधपुर आ रही बस में आगजनी की हृदयविदारक दुर्घटना के बाद डीएनए परीक्षण एवं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण होने पर जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। जिल्ला प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक शव को पूर्ण सम्मान एवं संवेदनशीलता के साथ उनके पैतृक गांव या निवास स्थान तक पहुँचाया जाए। जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक एम्बुलेंस के साथ एक सरकारी कर्मचारी एवं एक पुलिस कांस्टेबल को भेजा जा रहा है, ताकि मार्ग में किसी प्रकार की असुविधा या परेशानी न हो। प्रशासन की प्राथमिकता है कि इस कठिन समय में प्रत्येक परिजन को हरसंभव सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराई जाए। यह संपूर्ण प्रक्रिया संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण से की जा रही है।जोधपुर और जैसलमेर दोनों जिलों की टीमें निरंतर संपर्क और समन्वय में हैं, ताकि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहयोग समय पर प्राप्त हो सके। *डीएनए परीक्षण रिपोर्ट के पश्चात एम्स एवं एमजीएच में रखे गए शवों की स्थिति* डीएनए परीक्षण के पश्चात 9 मृतकों के शव एम्स हॉस्पिटल में एवं 9 मृतकों के शव महात्मा गांधी अस्पताल जोधपुर में रखे गए हैं, जिनकी पहचान की जा चुकी है *एम्स हॉस्पिटल में रखे शवों के नाम:* 1. जितेश चौहान 2. महेंद्र (लवारण) 3. खुशी (लवारण) 4. इरफान खान (बम्बोरो की ढाणी) 5. बरकत खान (बासनपीर) 6. शाहरूख खान (चाम्पला) 7. Ayуб खान (बासनपीर) 8. बसीरा (बासनपीर) 9. जसू (कोटड़ी) *MGH हॉस्पिटल में रखे शवों के नाम:* 1. स्वरूप (जोधपुर) 2. गोपीलाल (लाठी) 3. जोगराज सिंह (झलारिया) 4. पार्वती (लवारण) 5. दीक्षा (लवारण) 6. शौर्य (लवारण) 7. दीपक (जैसलमेर) 8. राजेन्द्र सिंह चौहान (जैसलमेर) 9. हसीना (बम्बोरो की ढाणी) कुल 19 शवों में से एक शव पर अभी तक किसी ने भी दावा नहीं किया है जिसके शव पर अभी तक दावा नहीं किया गया है वह एम्स हॉस्पिटल में रखा हुआ है । जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि यदि किसी को जैसलमेर बस दुखांतिका में किसी लापता व्यक्ति से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर तत्काल संपर्क करें। जोधपुर के महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर – जिला नियंत्रण कक्ष, जोधपुर: 0291-2650349, 2650350 महात्मा गांधी अस्पताल, जोधपुर: 09414159222 जैसलमेर के महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर – ट्रॉमा सेंटर, जवाहर अस्पताल, जैसलमेर: 9460106451, 9636908033 जैसलमेर हेल्पलाइन नंबर: 9414801400, 8003101400, 02992-252201
0
comment0
Report
AMAnkit Mittal
Oct 16, 2025 08:51:21
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:muज़फ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र में दीवाली पर्व से पूर्व भगत सिंह रोड पर लगने वाले बाजार में अस्थाई दुकान चिन्हित करने को लेकर देर रात विवाद हो गया. जहाँ सडक पर ठेला लगाने को लेकर जमकर मारपीट हुई. मारपीट में कई लोगो के कपड़े तक फट गए. झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगो को हिरासत में लेकर थाने लाया जहाँ दोनों पक्ष ने तहरीर दे दी है. सीओ सिटी सिदार्थ मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया की शिव चौक पर भीड़ इकठ्ठा होने व आपस में झगड़ा होने की सूचना मिली थी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची थी जिसमें झगड़े करने वाले कई लोगो को हिरासत में लिया गया था जिसे कार्रवाई अमल में लाई जा रही है. बाइट = सिदार्थ मिश्रा (सीओ सिटी)
0
comment0
Report
BSBarun Sengupta
Oct 16, 2025 08:50:54
Barrackpore, Kolkata, West Bengal:নৈহাটি বিধানসভায় ভোটার লিস্টে পাকিস্তানের করাচীর নাগরিকের নাম,ফাস করলো অর্জুন সিং!! সালেয়া ইমরান পাকিস্তানি, স্বিকারউক্তি শাসক দলের বিধায়কের!! স্ত্রী পাকিস্তানি এবং ভারতের নৈহাটি বিধান সভার ভোটার স্বিকার স্বামি মহ: ইমরানের নৈহাটি বিধানসভায় ২৩ নং A.T GHOSH লেনে পাকিস্তানের বাসিন্দা সালেহা ইমারানের নাম ভোটার লিস্টে।আর নিয়ে আসরে প্রাক্তন সাংসদ অর্জুন সিং। নৈহাটি বিধানসভায় ১১৫ নং পার্টে ভোটার লিস্টে জ্বল জ্বল করছে পাকিস্তানের করাচির বাসিন্দা সালে খাতুনের নাম।আর সালেয়া খাতুন পাকিস্তানি স্বিকার করলেন শাসক দলের নৈহাটির বিধায়ক সনত দে এর। তবে ক্যামেরার সামনে স্ত্রী সালেয়ার ইমরান কে আনতে নারাজ তার স্বামি মহ: ইমরান। তবে স্ত্রী পাকিস্তানের বাসিন্দা এই কথা স্বিকার করে নিয়েছে মহ: ইমরান নিজেই।তিনি জানান তাদের পাসপোর্ট এবং ভিসা সব কিছুই বাতিল করে দিয়েছে প্রশাসন। তবে তিনি জানান, স্ত্রী সালেয়া খাতুন ইমরানের নাম ভোটার লিস্টে আছে। বাইটঃ- অর্জুন সিং ( প্রাক্তন সাংসদ) বাইটঃ- সনত দে( বিধায়ক নৈহাটি) বাইটঃ- মহ: ইমরান ( অভিযুক্ত এর স্বামি) 161025 BKP PAKISTANI VOTER 2C TE
0
comment0
Report
BSBarun Sengupta
Oct 16, 2025 08:50:23
Barrackpore, Kolkata, West Bengal:নৈহাটি বিধানসভায় ভোটার লিস্টে পাকিস্তানের করাচীর নাগরিকের নাম,ফাস করলো অর্জুন সিং!! সালেয়া ইমরান পাকিস্তানি, স্বিকারউক্তি শাসক দলের বিধায়কের!! স্ত্রী পাকিস্তানি এবং ভারতের নৈহাটি বিধান সভার ভোটার স্বিকার স্বামি মহ: ইমরানের নৈহাটি বিধানসভায় ২৩ নং A.T GHOSH লেনে পাকিস্তানের বাসিন্দা সালেহা ইমারানের নাম ভোটার লিস্টে।আর নিয়ে আসরে প্রাক্তন সাংসদ অর্জুন সিং। নৈহাটি বিধানসভায় ১১৫ নং পার্টে ভোটার লিস্টে জ্বল জ্বল করছে পাকিস্তানের করাচির বাসিন্দা সালে খাতুনের নাম।আর সালেয়া খাতুন পাকিস্তানি স্বিকার করলেন শাসক দলের নৈহাটির বিধায়ক সনত দে এর। তবে ক্যামেরার সামনে স্ত্রী সালেয়া ইমরান কে আনতে নারাজ তার স্বামি মহ: ইমরান। তবে স্ত্রী পাকিস্তানের বাসিন্দা এই কথা স্বিকার করে নিয়েছেন মহ: ইমরান নিজেই।তিনি জানান তাদের পাসপোর্ট এবং ভিসা সব কিছুই বাতিল করে দিয়েছে প্রশাসন। তবে তিনি জানান, স্ত্রী সালেয়ার খাতুন ইমরানের নাম ভোটার লিস্টে আছে। বাইটঃ- অর্জুন সিং ( প্রাক্তন সাংসদ) বাইটঃ- সনত দে( বিধায়ক নৈহাটি) বাইটঃ- মহ: ইমরান ( অভিযুক্ত এর স্বামি)
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Oct 16, 2025 08:49:59
Sikar, Rajasthan:सीकर दीपोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन। 5100 दीप जलाकर दीपावली का किया स्वागत। हनुमान चालीसा से शुरू हुआ कार्यक्रम। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निंबाराम (RSS प्रचारक) थे। सीकर में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएलसी संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 5100 दीप जलाकर दीपावली और का स्वागत किया गया,जिससे पूरा परिसर भक्तिमय प्रकाश से जगमगा उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निंबाराम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के राजस्थान क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रचारक रहे दीपोत्सव की शुरुआत हनुमान चालीसा पाठ से हुई, जिसमें सीएलसी के छात्र और स्टाफ शामिल हुए। इस अवसर पर दीपों की चमक, रंगों की रौनक और खुशियों से भरा माहौल बना। कार्यक्रम में सीएलसी हर सदस्य ने अप्प दीपो भव के संकल्प के साथ दीप जलाया, जिसका अर्थ है खुद को दीपक बनाओ। यह आदर्श शिक्षा और संस्कारों की परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश देता है। छात्र-छात्राओं ने इसे एक प्रेरणादायक संस्कार के रूप में स्वीकार किया और सफलता और संस्कृति की खुशबू को फैलाने का संकल्प लिया। दीपोत्सव कार्यक्रम में भजन गायक प्रकाश माली द्वारा भजनों की प्रस्तुतियों का भी आयोजन हुआ, जिसमें भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ाना है ताकि वे अपने जीवन में उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकें। इस दौरान हरियाणा के सूचना आयुक्त प्रदीप शेखावत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विशाल भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड भाजपा नेता हरिराम रनवा भाजपा पूर्व प्रदेश मंत्री मधु कुमावत सहित छात्र छात्राएं अभिभावक और स्टाफ मौजूद रहे
0
comment0
Report
VSVISHAL SINGH
Oct 16, 2025 08:49:43
Noida, Uttar Pradesh:1. सीएम योगी के बिहार रैली में दिए गए बयान पर— बिहार की जनता बहुत अच्छे से जानتی हैं कि यह लोग केवल हिंदू और मुस्लिम को लड़वाने का काम करते हैं इसलिए वह बिहार में कुछ भी बोल कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। 2. संघ के गृह संपर्क अभियान पर— जब हम कहते हैं कि संघ और भाजपा एक है तो यह लोग मना करते हैं लेकिन अब सॉन्ग संपर्क अभियान कर रहा है भाजपा के लिए। 3. भाजपा नेताओं के दलित बस्ती में जाने पर— यह केवल दलितों के पास जाने का नाटक करते हैं जब यह जाएंगे दलित बस्ती में दिवाली के मौके पर तो दलित जरूर इसे पूछेगा कि उत्तर प्रदेश में दलितों के ऊपर सबसे ज्यादा अत्याचार योगी सरकार में ही क्यों हो रहा है जिसका जवाब उनके पास नहीं होगा
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Oct 16, 2025 08:49:35
Aligarh, Uttar Pradesh:एंकर......अलीगढ़ में योहारों से पहले मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा! खाद्य आयुक्त रोशन जैकब ने जिले में की बड़ी छापेमारी कार्रवाई। थाना गभाना और खैर इलाके की कई डेरियों पर एफडीए टीम के साथ छापे मारे गए। मोहित डेरी पर छापेमारी के दौरान टीम ने बड़ी मात्रा में नकली दूध और पनीर बरामद किया। जांच में सामने आया कि यहां से मिलावटी पनीर की सप्लाई अलीगढ़ से दिल्ली-एनसीआर तक की जा रही थी। एफडीए विभाग ने मौके पर ही लगभग 30 हजार लीटर से ज्यादा दूध और 30 कुंतल से ज्यादा बना हुआ पनीर नष्ट कराया। इसी के साथ जिले की चार अन्य डेरियों से सैंपल लेकर मिलावटी उत्पादों को भी नष्ट किया गया। यह कार्रवाई खाद्य आयुक्त रोशन जैकब के निर्देशन और असिस्टेंट कमिश्नर अजय जायसवाल तथा सहायक खाद्य आयुक्त दीनानाथ यादव की देखरेख में की गई। त्योहारों से पहले मिलावटखोरी के खिलाफ अलीगढ़ में हुई यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। प्रशासन का कहना है—खाद्य सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
1
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Oct 16, 2025 08:49:21
Jodhpur, Rajasthan:जैसलमेर बस हादसे के एक घायल ने गुरुवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल अधीक्षक डॉ फतेह सिंह भाटी के अनुसार बंबोरों की ढाणी निवासी भागू बानो (54) की मृत्यु हो गई। वह करीब 80 फीसदी झुलसी थी, उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। मोर्चरी पर धरना शुरू, मुआवजे की मांग महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी पर शेरगढ़ क्षेत्र के रहने वाले महेंद्र मेघवाल के समाज के लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया है। मेघवाल समाज के जोराराम मेघवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री खुद 50 लाख का मुआवजा देने की घोषणा करें तब हम हमारे पांच शवों को उठाएंगे। उन्होंने बताया कि विधायक और मंत्री भी यहां आए थे उन्होंने आश्वासन दिया लेकिन अभी तक हुआ कुछ नहीं। 6 मरीजों की स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है इसको लेकर लगातार अस्पताल प्रशासन की पूरी यूनिट उनके उपचार में लगी हुई है जो की वेंटिलेटर पर बढ़ती है डॉक्टर एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल बीएस जोधा ने बताया कि लगातार प्रयास किया जा रहे हैं और जितने भी घायल हैं उनको बचाने के लिए इतना संभव कोशिश जारी है लेकिन जो क्रिटिकल है उनको वेंटिलेटर पर रखा गया है 7 वेंटिलेटर पर है उसमें से एक की डेथ हो गई है
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top