Back
रोहतक मंत्री ने शिकायतों के निपटारे का दावा, गैस संकट पर नया निर्देश
RTRAJ TAKIYA
Mar 27, 2026 16:05:35
Rohtak, Haryana
रोहतकः मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने परिवेदना समिति की बैठक में सुनी शिकायत
रोहतक प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार शुक्रवार को रोहतक पहुंचे। उन्होंने जिला विकास भवन में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में 16 शिकायत रखी गई। जिनमें से 12 शिकायतों का समधान कर दिया गया। जबकि 4 शिकायत लंबी रखी गई हैं। बैठक के दौरान मंत्री ने पिछले एक साल के भीतर जारी हुए मृत्यु प्रमाण पत्रों की जांच के लिए समिति का गठन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पंचायती जमीन पर कब्जे को लेकर भी एक अन्य समिति जांच करेगी।
बाद में पत्रकारों से बातचीत में कृष्ण लाल पंवार ने अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के चलते पैदा हुए रसोई गैस सिलेंडर के संकट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी के दौर में देश को संभाला था, उसी प्रकार अब लोगों से अपील की है कि गैस सिलेंडर का सही तरीके से इस्तेमाल करें और भंडारण न करें। डीजल का भी भंडारण न करें, जितनी जरूरत है उतनी लें।
विकास एवं पंचायत मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2026 तक जनगणना चल रही है। इस बीच किसी भी नए जिले की घोषणा नहीं की जाएगी। पहले 5 सदस्यों की कमेटी ने हांसी को जिला बनाने की घोषणा की थी। जिसमें उनके अलावा मंत्री महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, श्याम सिंह राणा और गृह सचिव सदस्य थे। ऐसे में अब किसी नए जिले की घोषणा होना संभव नहीं है। कांग्रेस पार्टी के वोट चोरी के आरोपों पर कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की आदत है वोट चोरी का आरोप लगाना। कांग्रेस पार्टी हर समय वोट चोरी करने की बात करती है लेकिन वर्ष 2019 की बात की जाए तो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ने 52 सीट हासिल की थी, जो वर्ष 2024 में बढ़कर 99 हो गई। अगर वोट चोरी हुई है, तो कांग्रेस ने वोट चुराए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने तो वर्ष 1952 में संविधान निर्माता डा. भीम राव अंबेडर की 70 हजार वोट रद्द करवाई थी। इससे पता चलता है कि कांग्रेस से बड़ा वोट चोर कोई नहीं है। जब हारते हैं, तो दूसरे पर वोट चोरी का आरोप लगाते हैं।
एक अन्य सवाल के जवाब में विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है, जिसके ऊपर सरकार का कोई दबाव नहीं है। चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से काम कर रहा है। कृष्ण लाल पंवार ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपंेद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा सत्र के दौरान भी कुछ आंकड़े पेश किए थे लेकिन जब सरकार ने जवाब दिया तो सुना ही नहीं। वहीं, भूपेंद्र सिंह हुड्डा की चंडीगढ़ कोठी का जुर्माना माफ करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मामला मंत्रिमंडल की बैठक में आया था, अगली बैठक में एजेंडा आएगा, तब देखेंगे।
बाइटः कृष्ण लाल पंवार, विकास एवं पंचायत मंत्री
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 27, 2026 17:02:26Noida, Uttar Pradesh:KATHMANDU NEPAL: NEPAL PM BALEN SHAH ARRIVES AT PRIME MINISTER’S OFFICE
0
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 27, 2026 17:02:190
Report
OSONKAR SINGH
FollowMar 27, 2026 17:02:050
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 27, 2026 17:01:420
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 27, 2026 17:01:320
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 27, 2026 17:01:250
Report
ASAmit Singh
FollowMar 27, 2026 17:01:110
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 27, 2026 17:00:530
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 27, 2026 17:00:390
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowMar 27, 2026 17:00:310
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 27, 2026 16:48:24889
Report
PSPramod Sharma
FollowMar 27, 2026 16:47:25924
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 27, 2026 16:46:53954
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowMar 27, 2026 16:46:32824
Report