icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
123401
Chander Shekhar Chander Shekhar Follow21 Jun 2024, 12:23 pm

रेवाड़ी शहर के दिल्ली रोड स्थित राव तुलाराम स्टेडियम में आज 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

Rewari, Haryana:रेवाड़ी शहर के दिल्ली रोड स्थित राव तुलाराम स्टेडियम में आज 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिला स्तरीय इस समारोह में कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान जिले के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। सुबह 6 बजे से योगासन शुरू हुआ। इस दौरान अधिकारियों, स्कूली स्टूडेंट के अलावा आम लोगों ने बढ़चढ़ कर समारोह में हिस्सा लेते हुए योगासन किए। कोसली विधायक ने कहा कि योग तमाम बीमारियों को खत्म करने की एक कला है। नियमित रूप से योगासन करने से बड़ी से बड़ी प्रॉब्लम ठीक हो सकती है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सुगम परिवहन योजना: छह महीने में 1500 बस शुरू, PPP मॉडल से पूरी होगी

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप का बयान एक अच्छी पहल सुगम परिवहन सेवा शुरू की गई है 3 मॉडल पर बस सेवा शुरू की गई है 2029 -30 तक पूरा मॉडल ppp मोड पर तैयार किया जाएगा रियल टाइम निगरानी सीसीटीवी कैमरे सुरक्षित यात्रा की व्यवस्था की गई है जहाँ इन्फ़्रास्टचर नहीं है उधर जल्द से जल्द तैयार किया जा रहा है बस स्टैंड बनाए जाएँगे इस योजना में बस सरकार नहीं ख़रीदेगी विसंगतिया दूर करने का काम सरकार करेगी 15 साल बस की लाइफ रखी गई है जिसे पूरा किया जाएगा कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम कर रही है कि खटारा बस चलाई जा रही है कांग्रेस के राज्यो में ख़ुद उनको देखना चाहिए उनके राज्यों में बस सेवा का क्या हाल है हम प्राइवेट बस संचालकों को ट्रेनिंग करवाएँगे सरकार यदि आपके स्पोर्ट में खड़ी होगी तो कई विसंगतियां दूर होगी अगले 6 महीने में 1500 बस शुरू की जाएगी जिसे धीरे धीरे बढ़ाया जाएगा ट्रेन जैसी ऑनलाइन सेवा बस सेवा में भी दिया जाएगा कांग्रेस का एक ग़लत निर्णय के कारण आम जानता 25 सालों से सफ़र कर रहा था जिसका निराकरण हमारी सरकार कर रही है पुरानी बसेस चलती रहेगी कांग्रेस छोटे बस ऑपरेटरस का अपमान कर रही है भोपाल परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप का बयान एक अच्छी पहल सुगम परिवहन सेवा शुरू की गई है 3 मॉडल पर बस सेवा शुरू की गई है 2029 -30 तक पूरा मॉडल ppp मोड पर तैयार किया जाएगा रियल टाइम निगरानी सीसीटीवी कैमरे सुरक्षित यात्रा की व्यवस्था की गई है जहाँ इन्फ़्रास्टचर नहीं है उधर जल्द से जल्द तैयार किया जा रहा है बस स्टैंड बनाए जाएँगे इस योजना में बस सरकार नहीं ख़रीदेगी विसंगतिया दूर करने का काम सरकार करेगी 15 साल बस की लाइफ रखी गई है जिसे पूरा किया जाएगा कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम कर रही है कि खटारा बस चलाई जा रही है कांग्रेस के राज्यो में ख़ुद उनको देखना चाहिए उनके राज्यों में बस सेवा का क्या हाल है हम प्राइवेट बस संचालकों को ट्रेनिंग करवाएँगे सरकार यदि आपके स्पोर्ट में खड़ी होगी तो कई विसंगतियां दूर होगी अगले 6 महीने में 1500 बस शुरू की जाएगी जिसे धीरे धीरे बढ़ाया जाएगा ट्रेन जैसी ऑनलाइन सेवा बस सेवा में भी दिया जाएगा कांग्रेस का एक ग़लत निर्णय के कारण आम जानता 25 सालों से सफ़र कर रहा था जिसका निराकरण हमारी सरकार कर रही है पुरानी बसेस चलती रहेगी कांग्रेस छोटे बस ऑपरेटरस का अपमान कर रही है
0
0
Report

पूर्वांचल चाय की दुकानों पर जनता की राजनीति: रोजगार और राम मंदिर

Noida, Uttar Pradesh:चुनावी चाय आप की राय लोकेशन, बस्ती कहते हैं कि अगर पूर्वांचल की राजनीति को समझना है, तो किसी बड़े मंच या चुनावी रैली में जाने की जरूरत नहीं बस किसी चाय की दुकान पर बैठ जाइए। यहां चाय की चुस्कियों के बीच ऐसी राजनीतिक बहस छिड़ती है, जो नेताओं की रणनीति से लेकर जनता के मिजाज तक सब कुछ बयां कर देती है। पूर्वांचल को नेताओं की नर्सरी कहा जाता है और माना जाता है कि यहां का जनमत पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति की दिशा तय करने का दम रखता है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ज़ी न्यूज़ की टीम भी पहुंची एक चाय की दुकान पर जहां लोगों से जाना कि आखिर इस बार जनता के मन में क्या चल रहा है। विकास, जातीय समीकरण, महंगाई, रोजगार और राम मंदिर जैसे मुद्दों पर लोगों ने खुलकर अपनी राय रखी। चाय की भाप के साथ उठती राजनीतिक चर्चा और हर मेज पर चुनावी गणित। पूर्वांचल की पहचान सिर्फ संस्कृति और सभ्यता से नहीं, बल्कि उसकी राजनीतिक समझ से भी होती है। यही वजह है कि इसे नेताओं की नर्सरी कहा जाता है। यहां चाय की दुकानें सिर्फ चाय पीने की जगह नहीं, बल्कि राजनीति की खुली पाठशाला भी हैं। आगामी चुनाव को लेकर जब ज़ी न्यूज़ की टीम लोगों के बीच पहुंची तो किसी ने विकास को सबसे बड़ा मुद्दा बताया, तो किसी ने रोजगार और महंगाई पर सरकारों को घेरा। कई लोगों ने कहा कि जातीय समीकरण आज भी चुनाव में प्रभाव रखते हैं, जबकि कुछ लोगों का मानना था कि अब जनता काम के आधार पर वोट देना चाहती है। राम मंदिर का मुद्दा भी चर्चा के केंद्र में रहा। कुछ लोगों ने इसे आस्था और सांस्कृतिक गौरव से जोड़ा, तो कुछ ने कहा कि अब शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दों पर भी उतना ही ध्यान दिया जाना चाहिए। चाय पर चली इस चर्चा में हर व्यक्ति ने अपनी सोच और अपने अनुभव के आधार पर खुलकर अपनी बात रखी। पूर्वांचल की राजनीति हमेशा पूरे प्रदेश का ध्यान अपनी ओर खींचती रही है। यही कारण है कि राजनीतिक दल भी यहां के जनमत को सबसे गंभीरता से लेते हैं। चाय की दुकान पर हुई यह चर्चा साफ संकेत देती है कि जनता हर मुद्दे पर सोच रही है, सवाल पूछ रही है और अपने वोट की ताकत को समझ भी रही है। 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बस्ती जिले की सभी 5 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। हर्रैया विधानसभा से अजय कुमार सिंह को 97,014 वोट, सपा से राजकिशोर सिंह को 66,908 मिले थे, कप्तानगंज विधानसभा से बीजेपी के चंद्र प्रकाश शुक्ल को 70,527 वोट, बसपा के राम प्रसाद चौधरी 63,700 वोट मिल था, रुधौली विधानसभा से बीजेपी के संजय प्रताप जायसवाल 90,228 वोट, बसपा के राजेंद्र प्रसाद चौधरी को 68,423 वोट मिले थे, बस्ती सुदर से बीजेपी के दयाराम चौधरी को 92,697 वोट, सपा के महेंद्र नाथ यादव 50,103 वोट मिले थे, महादेवा (SC) सीट से बीजेपी के रवि कुमार सोनकर चुनाव जीते थे, 2022 के विधानसभा में सपा ने सबको चौंका दिया, सपा और उसके गठबंधन ने 5 में से 4 सीट पर जीत दर्ज की, हर्रैया विधानसभा से बीजेपी के अजय सिंह ने चुनाव जीता।
0
0
Report

शामली में बीकॉम छात्रा के साथ छेड़छाड़ VIDEO वायरल, आरोपी पर कानूनी कार्रवाई की मांग

Shamli, Uttar Pradesh:शामली मिला हुआ संदर्भ: बीकॉम की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ और गाली-गलौज का वीडियो वायरल हुआ। वायरल होने पर पीड़ित छात्रा ने दर्जनों छात्राओं के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस में आरोपी की शिकायत की और कानूनी कार्रवाई की मांग की। घटनाक्रम मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित हंगरी पॉइंट के पास हुआ, जहां एक युवक ने छात्रा के साथ धक्का मुक्की की और गाली-गलौज की। पीड़ित छात्रा ने कोतवाली जाकर शिकायत दर्ज करवाई और अदालतिक कार्रवाई की मांग की। छात्राओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए, और कहा कि भाजपा सरकार में छात्राएं सुरक्षित नहीं है। पुलिस ने प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच शुरू करने की बात कही।
0
0
Report
Advertisement

रबी फसलों के MSP में बड़ा इज़ाफा; कुसुम MSP में सबसे अधिक वृद्धि

Noida, Uttar Pradesh:केंद्र सरकार ने रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी को मंजूरी दी, मार्केटिंग सीजन 2027-28 के लिए CCEA का फैसला। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी कुसुम (Safflower) के MSP में — ₹675 प्रति क्विंटल की वृद्धि, नया MSP ₹7,215। सरसों-राई के MSP में ₹413 की बढ़ोतरी — नया MSP ₹6,613 प्रति क्विंटल। मसूर के MSP में ₹390 की वृद्धि — नया MSP ₹7,390 प्रति क्विंटल। चना ₹83 बढ़ा — नया MSP ₹5,958 प्रति क्विंटल। जौ ₹136 बढ़ा — नया MSP ₹2,286 प्रति क्विंटल। गेहूं के MSP में ₹25 की बढ़ोतरी — नया MSP ₹2,610 प्रति क्विंटल। सरकार के मुताबिक सभी रबी फसलों के MSP को उत्पादन लागत के कम से कम 1.5 गुना रखने की नीति के अनुरूप बढ़ाया गया है। लागत पर सबसे ज्यादा अनुमानित मार्जिन गेहूं में 106%, सरसों में 96%, मसूर में 92%, चने में 59%, जौ में 58% और कुसुम में 50% है। सरकार के मुताबिक MSP बढ़ाने का उद्देश्य किसानों को लाभकारी मूल्य देना और दलहन-तिलहन जैसी फसलों की खेती को बढ़ावा देना है। गेहूं की सरकारी खरीद 2014-15 से 2025-26 के दौरान बढ़कर 3715 LMT हुई, जबकि 2004-05 से 2013-14 के दौरान यह 2254 LMT थी। छह रबी फसलों की कुल खरीद 2014-15 से 2025-26 में 3921 LMT हुई, जबकि 2004-05 से 2013-14 में 2302 LMT थी। छह रबी फसलों के किसानों को MSP के तहत भुगतान भी बढ़ा—₹8.36 लाख करोड़, जबकि 2004-05 से 2013-14 में यह ₹2.65 लाख करोड़ था।
0
0
Report

ग्वालियर में कांग्रेस का प्रदर्शन: इस्तीफे की मांग तेज

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में कांग्रेस का हल्लाबोल देखने के लिए मिला, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन देखने के लिए मिला। जिला न्यायालय गेट से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट की ओर कूच हुआ, जिसमें शहर और ग्रामीण कांग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुआ। जिला निर्वाचन कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन देखने मिला, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे, जमकर नारेबाजी की, इस दौरान बेरिकेड्स पर चढ़ने और उन्हें तोड़ने का भी प्रयास कांग्रेसियो ने किया। वहीं प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल पहले से ही तैनात था। ऐसे में जब बेरिकेड्स तोड़ने का प्रयास हुआ तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान ज्ञानेश कुमार का मुखोटा लगाकर एक कांग्रेसियो पहुंचा, जिसे उन्होंने बताया कि यह भाजपा कार्यालय के पीछे छुपे थे, जिन्हें आज कांग्रेसियो ने पकड़ा। इसके बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने ज्ञानेश कुमार के पोस्टर को जलाया, उस पर जूते चप्पल भी मारे, निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोलते हुए कहा कि जब तक उनका इस्तीफा नहीं होता है, तब तक कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

हांसी: सफाईकर्मचारियों का धरना तीसरे दिन जारी, पुतला फूंका, वेतन-आपूर्ति मांगें

Hansi, Haryana:हांसी बाइट : सर्व कर्मचारी संघ के ऑडिटर अशोक यादव,सफाई कर्मचारी एवं अग्निशमन के जिला प्रधान सुलेमान हांसी: सफाई कर्मचारियों का गुस्सा फूटा, EO और DMC का पुतला फूंका हांसी नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। लगातार तीन दिन से सफाई कार्य ठप होने के बाद आज कर्मचारियों का गुस्सा और बढ़ गया। आक्रोशित कर्मचारियों ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी और डीएमसी का पुतला फूंककर विरोध जताया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर परिषद परिसर में प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सफाई कर्मचारियों के काम पर नहीं लौटने के कारण शहर की सफाई व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है। नगर पालिका कर्मचारी संघ जिला हांसी के प्रधान ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर रविवार तक मांगें नहीं मानी गईं तो सोमवार से नारनौद हल्के के सफाई कर्मचारी भी हड़ताल पर चले जाएंगे। इसके बाद पैदा होने वाली स्थिति की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 3 से 4 महीने से लंबित वेतन का भुगतान, करीब एक साल से रुका तेल और साबुन उपलब्ध करवाना तथा पिछली हड़ताल के दौरान कर्मचारियों पर दर्ज मामलों को वापस लेना शामिल है। सफाई कर्मचारी एवं अग्निशमन के जिला प्रधान सुलेमान ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से कर्मचारियों पर दर्ज मामलों को वापस लेने के आदेश दिए गए थे, लेकिन स्थानीय स्तर पर इन आदेशों की पालना नहीं की जा रही है। इसी को लेकर कर्मचारियों में रोष है। वहीं सर्व कर्मचारी संघ के ऑडिटर अशोक यादव ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने लंबित वेतन सहित अन्य समस्याओं का निपटारा करने की मांग की। हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और अगर आंदोलन आगे बढ़ता है तो इसका असर नारनौद क्षेत्र में भी देखने को मिल सकता है।
0
0
Report

हरियाणा में नशे के खिलाफ SANKALP सोसायटी का गठन, नशामुक्ति अभियान शुरू

Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा में नशे के against बनेगी SANKALP सोसायटी सोसायटी के चेयरपर्सन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे रिटायर्ड DGP ओ.पी. सिंह को सोसाइटी का CEO बनाया गया नशे की रोकथाम, जागरूकता, उपचार और पुनर्वास पर रहेगा फोकस नशामुक्त गांवों और वार्डों को मिलेगा SANKALP-Certified दर्जा युवाओं में नशे के मामलों में कमी लाना पहले साल के प्रमुख लक्ष्यों में शामिल इसके लिए अलग SANKALP Fund बनाया जाएगा विभिन्न विभागों और एजेंसियों के बीच समन्वय और निगरानी करेगी सोसायटी जांच, तलाशी, जब्ती और गिरफ्तारी की शक्तियां सोसायटी के पास नहीं होंगी Executive Committee करेगी फैसलों के क्रियान्वयन और मासिक समीक्षा की निगरानी हरियाणा सरकार ने अधिसूचना जारी की
0
0
Report

गिरिडीह में झारखंड बंद का असर, सड़कें जाम, आम लोग परेशान

Giridih, Jharkhand:झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को बुलाए गए संपूर्ण झारखंड बंद का असर गिरिडीह में भी देखने को मिला। बंद समर्थकों ने पपरवाटांड़ स्थित पुराने टोल प्लाजा के समीप गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। आंदोलनकारियों के सड़क पर बैठ जाने से वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आंदोलनकारियों सड़क पर बैठकर अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी करते रहे। उनका कहना था कि झारखंड आंदोलनकारियों को उचित सम्मान, पहचान और अधिकार मिलना चाहिए। मोर्चा की लंबित मांगों को लेकर आंदोलनकारियों ने 29 सितंबर की शाम मशाल जुलूस निकाला था और इसके बाद 30 सितंबर को संपूर्ण झारखंड बंद का आह्वान किया गया। बंद के दौरान मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित होने से आम राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आंदोलनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाया। प्रशासन के समझाने के बाद आंदोलनकारियों ने सड़क जाम समाप्त किया, जिसके बाद गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर वाहनों का परिचालन सामान्य हो सका।
0
0
Report
Advertisement

गंडक नदी के दबाव से चंपारण तटबंध में गड्ढा, ग्रामीण मरम्मत में जुटे

Motihari, Bihar:मोतिहारी में गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि rुक गया है पर गंडक river के दवाब के कारण चंपारण तटबंध में एक दर्जन जगहों पर रिसाव हुआ है।जहां अधिकारी से पहले ग्रामीण मुस्तैद होकर मरम्मत कार्य में मदद कर रहे हैं। गंडक नदी के दबाव से अरेराज प्रखंड के मननपुर में चंपारण तटबंध पर मिट्टी धंसने से बड़ा सा गड्ढा बन गया है। अगर तत्काल चंपारण तटबंध पर बने इस गड्ढे को नहीं भरा गया तो गंडक नदी के पानी का बहाव इधर से भी शुरू हो सकता है। मौके पर मौजूद ग्रामीण और पूर्व जिला पार्षद पप्पू मिश्रा जैसे नेता भी खुद गड्ढा भरने की प्रयास कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top