Back
रेवाड़ी दंपती ने एक ही चिता पर शवों का अंतिम संस्कार तय किया
NZNaveen Zee
Nov 17, 2025 04:31:31
Rewari, Haryana
पति-पत्नी की अंतिम इच्छा पूरी, एक चिता पर अंतिम संस्कार... रेवाड़ी में दंपती ने एक फंदे पर फांसी लगाई थी; बच्चा न होने से परेशान थे.... रेवाड़ी में एक ही फंदे पर लटककर सुसाइड करने वाले दंपती की आखिरी इच्छा पूरी की गई। रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। पति-पत्नी ने शनिवार को अपने किराए के कमरे पर फांसी लगा ली थी। इससे पहले इन्होंने एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें इन्होंने लिखा- हमारे शव मां-बाप को सौंप देना और एक ही चिता पर अंतिम संस्कार करना। परिवार का कहना है कि दोनों ने 5 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों बच्चा न होने की वजह से परेशान थे। इसी वजह से दोनों ने सुसाइड का कदम उठाया। मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के सागर जिले के बरपानी गांव के राजकुमार (26) और उसकी पत्नी हाली (22) के रूप में हुई है। राजकुमार के भाई महेंद्र ने बताया कि राजकुमार और हाली ने साल 2020 में लव मैरिज की थी। शादी के बाद ही वे रोजगार की तलाश में रेवाड़ी के धारूहेड़ा आए थे। राजकुमार गुरुग्राम के बिनौला में एक कंपनी में काम करता था। 11 बजे दोनों किसी की मैरिज एनिवर्सरी पार्टी में गए थे। 1 बजे ये लौट आए। शनिवार सुबह करीब 8 बजे राजकुमार ने उसके साथ नाश्ता किया था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। महेंद्र ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे जब उसके बड़े भाई राजकुमार को बुलाने गया, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर उन्होंने खिड़की से झांका तो राजकुमार और हाली एक ही फंदे पर लटके हुए थे। राजकुमार के भाई महेंद्र ने यह भी बताया कि जब उन्होंने राजकुमार की इंस्टाग्राम आईडी चेक की तो पता चला कि उसने पार्टी से आने के बाद इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई थी। जिसमें उसने लिखा था कि भाइयों सभी को आखिरी गुड नाइट। धारूहेड़ा थाने के एसएचओ कश्मीर ने बताया कि मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें लिखा है, 'वे मर्जी से यह कदम उठा रहे हैं'। साथ ही यह भी लिखा कि हम दोनों को एक ही कफन में साथ लिटा देना और एक चिता पर अंतिम संस्कार करना। हालांकि वह बच्चा न होने से परेशान थे या सुसाइड की किसी और वजह के बारे में दंपती ने कुछ नहीं लिखा था। हालांकि परिवार के सामने आने के बाद इसका खुलासा हुआ।
135
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowNov 17, 2025 06:08:360
Report
0
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowNov 17, 2025 06:08:030
Report
SPSohan Pramanik
FollowNov 17, 2025 06:07:350
Report
SSSwapnil Sonal
FollowNov 17, 2025 06:07:140
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowNov 17, 2025 06:07:030
Report
ASAMIT SONI
FollowNov 17, 2025 06:06:490
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowNov 17, 2025 06:06:290
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowNov 17, 2025 06:06:120
Report
SDSurendra Dasila
FollowNov 17, 2025 06:05:560
Report
GBGovindram Bareth
FollowNov 17, 2025 06:04:400
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowNov 17, 2025 06:04:180
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 17, 2025 06:04:03Morena, Madhya Pradesh:पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बिहार चुनाव के बाद चुनाव आयोग और भाजपा पर सदा निशाना कहा बीवी पेट मशीन का क्या मतलब बड़ी मात्रा में वोटर लिस्ट में संशोधन हुआ है एस आई आर पर भी दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 17, 2025 06:02:480
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowNov 17, 2025 06:02:320
Report