Back
350वें शहीदी दिवस पर हिंद की चादर यात्रा का गरिमामय स्वागत और नगर कीर्तन
NZNaveen Zee
Nov 16, 2025 13:31:31
Rewari, Haryana
श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन के साथ श्रद्धापूर्वक निकली हिंद की चादर शहीदी यात्रा.... जिले रेवाड़ी में आगमन पर साध संगत ने गरिमामयी ढंग से पुष्प वर्षा से किया यात्रा का अभिनंदन........ भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली ने किया यात्रा का स्वागत...... वाहे गुरुजी का खालसा-वाहे गुरुजी की फतेह से गुंजायमान हुई पीतल नगरी....... फरीदाबाद से चली हिंद की चादर तीसरी शहीदी यात्रा का रेवाड़ी जिला में आगमन पर श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। शहीदी यात्रा के साथ शहर भर में नगर कीर्तन निकाला गया और विभिन्न स्थानों पर संगत ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रेवाड़ी शहर में धार्मिक माहौल बना रहा और वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह के जयकारों से पीतल नगरी गुंजायमान रही। गुरुग्राम जिला से रेवाड़ी जिला की सीमा में शहीदी यात्रा का आगमन हुआ। जहां से रेवाड़ी जिला के गुरुद्वारा प्रबंधन समिति सदस्यों द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। पंज प्यारों की अगुवाई में यात्रा का रेवाड़ी शहर के दिल्ली रोड उत्तम नगर स्थित गुरुद्वारा में सबसे पहले आगमन हुआ। रेवाड़ी पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा.वंदना पोपली व एसडीएम सुरेश कुमार ने यात्रा का भावपूर्ण तरीके से अभिवादन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हमारी महान विभूतियों के त्याग व समर्पण का संदेश आमजन तक पहुंचाने में प्रभावी रूप से अपना दायित्व निभा रही हैं। श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान की गौरवमय गाथा का ज्ञान हर आमजन मानस तक पहुंचाने के लिए शहीदी यात्रा युवा शक्ति को सार्थक संदेश देने में सशक्त माध्यम बन रही है। उन्होंने यात्रा के साथ चल रही संगत को प्रसाद वितरित भी किया। गुरुद्वारा संत कुटिया से यात्रा जलपान ग्रहण करने के बाद धारूहेड़ा चुंगी होते हुए बस स्टैंड रोड से अग्रसेन चौक पर पहुंची। अग्रसेन चौक पर गतका पार्टी द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाए गए। अग्रसेन चौक से नगर कीर्तन के साथ शहीदी यात्रा भाड़ावास गेट से पुरानी सब्जी मंडी, घंटेश्वर मंदिर, गोकल गेट, रेलवे स्टेशन चौक से रेलवे रोड स्थित सिंह सभा गुरुद्वारा पहुंची। जिला के सिख समाज की ओर से जगह-जगह जलपान और प्रसाद की व्यवस्था की गई। सिंह सभा गुरुद्वारा में लंगर की व्यवस्था की गई। इसके बाद गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई यात्रा नाईवाली चौक से नारनौल के लिए प्रस्थान कर गई। नगर कीर्तन यात्रा के मार्ग पर भव्य स्वागत गेट लगाए गए थे। शहर में स्वागत गेट से यात्रा की शोभा और शहर जगमग दिखाई दिया। वहीं यात्रा के आगमन पर शहरवासी अपार श्रद्धाभाव से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शनार्थ पहुंचे। जिला के गांव से होते हुए संगत द्वारा पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत किया गया। सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से यात्रा में एलईडी वैन के माध्यम से सरकार द्वारा संत महापुरुषों के जीवन वृतांत को भी दिखाया जा रहा है।
174
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SASARIFUDDIN AHMED
FollowNov 16, 2025 14:51:130
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowNov 16, 2025 14:51:040
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 16, 2025 14:50:52Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में आयोजित 10 दिवसीय ऐतिहासिक 'उत्तराखण्ड महोत्सव-2025' में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री जी
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 16, 2025 14:50:440
Report
0
Report
KCKumar Chandan
FollowNov 16, 2025 14:49:580
Report
PPPraveen Pandey
FollowNov 16, 2025 14:49:480
Report
PPPraveen Pandey
FollowNov 16, 2025 14:49:350
Report
NTNagendra Tripathi
FollowNov 16, 2025 14:49:100
Report
LSLaxmi Sharma
FollowNov 16, 2025 14:49:010
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowNov 16, 2025 14:48:420
Report
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowNov 16, 2025 14:48:160
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowNov 16, 2025 14:47:580
Report
G1GULSHAN 1
FollowNov 16, 2025 14:47:470
Report