icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
123401
Chander Shekhar Chander Shekhar Follow27 Jul 2024, 08:41 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लखनऊ में पेपर लीक विरोध: उम्मीदवारों के भविष्य की सुरक्षा के लिए आक्रोश

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में कॉकरोच जनता पार्टी का पेपर लीक विरोध प्रदर्शन देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और कथित अनियमितताओं को लेकर युवाओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ के ईको गार्डेन में कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों ने नीट पेपर लीक समेत विभिन्न परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों का मुद्दा उठाते हुए केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई राजधानी लखनऊ के ईको गार्डेन में आज हजारो युवाओं का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले जुटे युवाओं ने पेपर लीक और परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बार-बार पेपर लीक होने की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है युवाओं ने विशेष रूप से नीट पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की प्रदर्शन के दौरान राज्य और केंद्र सरकार से परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की अपील भी की गई छात्रों का कहना है की हम मेहनत से पढ़ाई करते हैं लेकिन बार-बार पेपर लीक होने से हमारा भविष्य दांव पर लग जाता है। हम चाहते हैं कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और निष्पक्ष परीक्षाएं कराई जाएं बता दे कि दिल्ली से शुरू हुआ यह युवा आंदोलन अब देश के विभिन्न शहरों तक पहुंच रहा है। लखनऊ में हुए इस प्रदर्शन के जरिए युवाओं ने साफ संदेश दिया है कि वे परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही चाहते हैं अब देखना होगा कि उनकी मांगों पर सरकार क्या कदम उठाती है
0
0
Report
Advertisement

भिवंडी अंजुरफाटा रेलवे अंडरपास की महापौर ने निरीक्षण किया, तात्कालिक सुधारों के निर्देश

Thane, Maharashtra:भिवंडी अंजुरफाटा रेलवे स्टेशन अंडरपास की महापौर के द्वारा निरीक्षण किया गया. भिवंडी अंजुरफाटा रेलवे स्टेशन परिसर के अंडरपास के बारे में नागरिकों द्वारा प्राप्त शिकायतों की निगरानी लेते हुए भिवंडी महानगरपालिका के महापौर नारायण चौधरी ने आज (दिनांक 12 जून) सुबह 11:30 बजे स्थल पर जाकर状況 का आकलन किया. महापौर ने अंडरपास के कार्य से related विविध शिकायतें प्राप्त होने के कारण स्वयं घटनास्थल पर जाकर स्थिति का आकलन किया. इस अवसर पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक मौजूद थे. अंडरपास में मौजूद समस्याओं, नागरिकों के कठिनाइयों और आवश्यक सुधारों के बारे में महापौर ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की. नागरिकों की सुविधा के लिए आवश्यक उपाय जल्द से जल्द करने के निर्देश महापौर ने प्रशासन को दिए हैं. अंजुरफाटा क्षेत्र की यातायात और पैदल सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह अंडरपास महत्त्वपूर्ण है, इसलिए वहाँ उत्पन्न समस्याओं का हल जल्द ही निकाला जाएगा.
0
0
Report

पंजाब के मुक्तसर साहिब: MRI मशीन से स्वास्थ्य सेवाएं सस्ती, आम लोगों को राहत

Sri Muktsar Sahib, Punjab:ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਨੂੰ ਹੋਰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਬਣਾਉਣ ਵੱਲ ਇੱਕ ਅਹਿਮ ਕਦਮ ਚੁੱਕਦਿਆਂ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਐਮਸੀਐਚ (ਮਟਰਨਲ ਚਾਇਲਡ ਹੈਲਥ) ਬਲਾਕ ਅਤੇ ਆਈਪੀਐਚ ਲੈਬ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਜਗਦੀਪ ਸਿੰਘ ਕਾਕਾ ਬਰਾੜ ਵੱਲੋਂ ਲਗਭਗ 20 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਸਥਾਪਿਤ ਕੀਤੀ ਜਾਣ ਵਾਲੀ ਐਮਆਰਆਈ ਮਸ਼ੀਨ ਦੇ ਬੇਸ ਨਿਰਮਾਣ ਕਾਰਜ ਦੀ ਵੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕਰਵਾਈ ਗਈ। ਵਿਧਾਇਕ ਕਾਕਾ ਬਰਾੜ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਬਿਹਤਰ ਅਤੇ ਆਧੁਨਿਕ ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਲਗਾਤਾਰ ਯਤਨ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਐਮਆਰਆਈ ਮਸ਼ੀਨ ਸਥਾਪਿਤ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਆਸ-ਪਾਸ ਦੇ ਇਲਾਕਿਆਂ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ ਮਿਲੇਗੀ。 ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਵੇਲੇ ਐਮਆਰਆਈ ਟੈਸਟ ਲਈ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਹਸਪਤਾਲਾਂ ਜਾਂ ਦੂਰ-ਦੁਰਾਡੇ ਦੇ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਦਾ ਰੁਖ ਕਰਨਾ ਪੈਂਦਾ ਹੈ, ਜਿੱਥੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਭਾਰੀ ਖਰਚਾ ਝੱਲਣਾ ਪੈਂਦਾ ਹੈ। ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਐਮਆਰਆਈ ਮਸ਼ੀਨ ਲੱਗਣ ਨਾਲ ਇਹ ਸਹੂਲਤ ਘੱਟ ਖਰਚੇ ’ਤੇ ਜਾਂ ਸਰਕਾਰੀ ਨਿਯਮਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਉਪਲਬਧ ਹੋਵੇਗੀ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਆਮ ਅਤੇ ਗਰੀਬ ਵਰਗ ਨੂੰ ਖਾਸ ਲਾਭ ਮਿਲੇਗਾ。
0
0
Report

चकरोड निर्माण में बवाल: प्रधान प्रतिनिधि ने DM-SP से कार्रवाई की अपील

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में चकरोड निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान कुछ लोगों द्वारा विरोध और हंगामा किए जाने का आरोप लगाया गया है। प्रधान प्रतिनिधि ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, जेसीबी चालक को भगा देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए डीएम और एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। सरायअकिल थाना क्षेत्र के डहिया गांव में राजस्व विभाग की मौजूदगी में चकरोड निर्माण का कार्य चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान घनश्याम, राजीव, श्रीश्याम समेत कई लोग मौके पर पहुंच गए और निर्माण कार्य का विरोध करने लगे। प्रधान प्रतिनिधि श्रवण कुमार का कहना है कि आरोपियों ने हंगामा करते हुए जेसीबी चालक को मौके से भगा दिया, जिससे निर्माण कार्य रुक गया। प्रधान प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने सरकारी भूमि पर चकरोड निर्माण कराने का प्रयास किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल प्रशासन और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सरकारी चकरोड निर्माण को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब प्रशासन तक पहुंच गया है। अब देखना होगा कि जांच के बाद जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होती है।
0
0
Report
Advertisement

नूंह में CIA टीम की मुठभेड़: दो घायल पशु तस्कर, पांच ऊंट बरामद

Nuh, Haryana:अपराध जांच शाखा नूंह और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़, दो आरोपी घायल। नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अपराध जांच शाखा (सीआईए) नूंह और कथित पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार अपराध जांच शाखा नूंह की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध पिकअप वाहन में पशुओं की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन भगाने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा कर पिकअप को घेर लिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मौके से काबू कर लिया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया। वहीं पिकअप वाहन से पांच ऊंट भी बरामद किए गए, जो रस्सियों से बंधे हुए मिले। पुलिस ने सभी पशुओं को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी पशुओं को कहां से लाए थे और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध पशु तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

झारखंड राज्यसभा चुनाव: गठबंधन की भिड़ंत, कांग्रेस-गठबंधन बनाम बीजेपी के दावे

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी जारी है। राज्यसभा की दो सीट के लिए टीम उम्मीदवार मैदान में हैं। झामुमो ने बैजनाथ राम को, कांग्रेस ने प्रणब झा को उम्मीदवार बनाया है तो परिमल नाथवानी बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के तौर मैदान में हैं और बीजेपी उनके जीत का दावा कर रही है ऐसे में कांग्रेस का साफ साफ कहना है, प्रणब झा भी गठबन्धन के उम्मीद्वार हैं और कांग्रेस हारती है तो पूरा गठबन्धन हारेगी और फिर नेतृत्व की फजीहत होगी। झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और दावों का दौर जारी है। कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा,सब की प्रतिष्ठा जुड़ी है अगर गठबन्धन के उम्मीद्वार है हारते हैं तो पूरा गठबन्धन हारेगा, ऐसा नहीं है कि कांग्रेस के उम्मीदवार हारते हैं तो सिर्फ कांग्रेस हारेगी ,पूरा गठबन्धन हारेगा। इसलिए गठबन्धन के सभी विधायक एकजुटता दिखाएंगे नहीं तो उनके नेतृत्व की फजीहत होगी उनका नेतृत्व क्या कहेगा , कैसे ये हो गया। जनता का जो मैंडेट है वो सेक्युलर फोर्स का है। ऐसे में एक पूंजीपती जीत कर जाएगा तो क्षेत्र की जनता को क्या मुंह दिखाएगें। हम लोग एकजुटता के साथ चुनाव जीतेगें। हम लोग गठबंधन में सरकार चला रहे हैं, जब भी कोई बात होती है, गठबन्धन के लोग मिल कर निर्णय लेते हैं। ये जरुर है कि अंदर कुछ बात होती है बाहर कुछ और होती है। गठबन्धन के विधायक एक साथ फैसला लेते हैं। बैजनाथ राम के प्रस्तावक अगर हेमंत सोरेन बनते हैं तो कल्पना सोरेन कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के प्रस्तावक बनते हैं। राजद और माले के विधायक भी प्रणब झा के प्रस्ताव बने हैं。 झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा, गठबन्धन के दोनों उम्मीदवार हैं और दोनों उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करना है । और निश्चित रुप से जीत होगी क्योंकि आंकड़े हमारे पास हैं, दोनों उम्मीदवार जीतेगें, एक की भी हार हुई तो कहीं न कहीं इंडिया गठबंधन में कंहा चूक हो गई इसकी समीक्षा की जाएगी वहीं बीजेपी विधायक नबीन जयसवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा , हार तो तय है अब गठबन्धन हारेगा कि कांग्रेस हारेगा इसका मतलब अप्रत्यक्ष रुप से गठबन्धन को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। कांग्रेस में जिस तरह से उनका चाल चरित्र दिख रहा है, कि कभी दिल्ली जाने वाले हैं ,कभी तेलंगाना ,कभी बंगलौर लेकर जाने वाले हैं। हमारे सभी विधायक एनडीए के अपने अपने क्षेत्र में काम कर रहे हैं। जूनको अपने लोगों , अपनी पार्टी और अपने गठबन्धन पर विश्वास नहीं है तो स्वाभाविक है ऐसे लोगो का हारना तय है।
0
0
Report

जेल से रिहा सलीम ने मां के दर्शन किए; गिरि ने साथ दिया

Ghaziabad, Uttar Pradesh:जेल से रिहा होने के बाद सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर सलीम वास्तविक डासना देवी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने नरसिंह आनंद गिरि शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान नरसिंह आनंद गिरि ने कहा कि भाई सलीम माता के दर्शन करने के लिए पहुंचे है। शेर मौत को हराकर और सारे षड्यंत्र को हराकर मां के दर्शन करने के लिए पहुंचा है। वह अब जेल से बाहर है और पूरी मानवता के लिए लड़ने के लिए तैयार है। मां के बच्चे और महादेव के शेर कभी भी सलीम वास्तविक का साथ नहीं छोड़ेंगे। किसी भी स्थिति और परिस्थिति में उनका पूर्ण साथ दिया जाएगा। हमारे अलावा अन्य लोगों ने भी सलीम भाई का पूरा साथ दिया है, जिनको हम धन्यवाद देते हुए आगे भी जुड़े रहने का आग्रह करते हैं। वीडियो
0
0
Report
Advertisement

सासाराम क्वाथ में इंटर छात्रा का शव, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

Sasaram, Bihar:बड़ी खबर सासाराम से है। जहां दावथ थाना क्षेत्र के क्वाथ में एक इंटर की छात्रा का शव बरामद हुआ है। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। बताया जाता है कि बुधवार के शाम इटवा की रहने वाली मनीषा कुमारी ट्यूशन पढ़ने को क्वाथ बाजार गई हुई थी। लेकिन देर रात तक नहीं लौटी। उसके बाद परिजन काफी परेशान हो गए और मनीषा की तलाश करने लगे। पुलिस को भी सूचना दी गई। लेकिन मनीषा का कहीं कोई अता-पता नहीं मिला। बाद में कल गुरुवार की देर शाम क्वाथ में ही एक पानी भरे गड्ढे से एक युवती का शव बरामद हुआ। जिसकी पहचान मनीषा के रूप में हुई। वह दावथ थाना क्षेत्र के इटवा के रहने वाले बादशाह सिंह की पुत्री थी। बड़ी बात यह है कि मनीषा पिछले साल मैट्रिक की परीक्षा में पूरे दावथ प्रखंड में टॉपर थी। वह पढ़ाई लिखाई में काफी सक्रिय थी। आम दिनों की तरह भी वह बुधवार की शाम ट्यूशन पढ़ने गई। लेकिन नहीं लौटी। बाद में बृहस्पतिवार के देर शाम उसका शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। चुकी पुलिस मृतक 17 वर्षीय मनीषा के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल पहुंची हैं। पूरे घटनाक्रम की पुलिस जांच कर रही है। वही डॉक्टरों की टीम शव का पोस्टमार्टम कर रही है।
0
0
Report

जालौन में ईंट-पत्थर से हमला, 3 घायल, अस्पताल में मौत; मामला दर्ज

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, पड़ोसियों द्वारा छत से फेंककर जमकर बरसाए गए ईट-पत्थर, पड़ोसियों के हमले से 2 महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल, गंभीर रूप से घायल हुई 30 बर्षीय महिला की झांसी में इलाज के दौरान मौत, रास्ते पर पड़ी मौरम के पास घर के सामने पैर फैलाकर बैठी महिला से रास्ता मांगने पर शुरू हुआ था विवाद, रास्ते को लेकर शुरू हुए विवाद में महिला के घर के अन्य सदस्यों ने छत से बरसाए थे ईट-पत्थर, पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर 4 आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के मझवार गांव का मामला।
0
0
Report

जगतसिंहपुर ऑटो चालक महासंघ ने मुख्यमंत्री के नाम दाब-पत्र प्रदर्शन किया

Paradeep, Odisha:Odisha Driver Mahasangh के 6 दफा दावे लेकर जगतसिंहपुर जिले के ऑटो चालक महासंघ ने जिलापाल के जरिए मुख्यमंत्री को प्रस्तुत किया। जगतसिंहपुर जिला सभापति चंद्रकांत दास की नेतृत्व में ऑटो चालक महासंघ ने एक शोभायात्रा में जिलापाल कार्यालय पहुँच कर मांगा। ऑटो चालकों को ओएलफेयर बोर्ड में शामिल करने, ड्राइविंग सुरक्षा कानून, वरिष्ठ चालक को 60 वर्ष पर पेंशन, प्रति 100 किलोमीटर पर शौचालय और विश्राम गृह, सितंबर 1 को राष्ट्रीय ड्राइवर दिवस के तौर पर मनाने जैसे दावों को आज महासंघ के पक्ष से विरोध प्रदर्शन के साथ प्रस्तुत किया गया। उद्देश्य में जिलापाल, एसपी और परिवहन अधिकारी को दाब पत्र प्रदान किया गया।
0
0
Report
Advertisement

बयाना नगर पालिका में विधायक-ईओ के बीच टकराव, पत्र से मांग जांच

Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर बयाना नगर पालिका में मचा बवाल, विधायक और नगरपालिका ईओ में हुई तू तू मैं मैं.. ईओ ने दिखाई विधायक को उंगुली, विधायक बोली ईओ ने की बदतमीजी , विधायक के प्रोटोकॉल का उल्लंघन, भरस्टाचार का मामला उठाने से नाराजगी, विधायक ने लिखा सीएम को पत्र, नगरपालिका बयाना में हो रहे भरस्टाचार की जांच की मांग, विधायक ऋतु बनावत आज पहुंची थी बयाना नगर पालिका, विधायक ने ईओ को सुनाई खरी खरी, ईओ अनीता कुमारी ने भी विधायक से की बदतमीजी.. एक प्राइवेट व्यक्ति के मीटिंग में बोलने से हुआ था विवाद, विधायक ने प्राइवेट व्यक्ति को मीटिंग में बोलने से टोका तो ईओ हो गई नाराज, प्राइवेट व्यक्ति बताया जा रहा ईओ का परिजन या रिश्तेदार,
0
0
Report

साहिबगंज में पेंशन फर्जीवाड़े की जांच तेज, 10-15 हजार से अधिक फर्जी पेंशन बरामद

Sahibganj, Jharkhand: साहिबगंज जिले के बोरियो और बरहेट प्रखंड में हुए पेंशन योजना में फर्जीवाडा चर्चा का विषय बना हुआ हैं. जिसकी जाँच को लेकर gउपायुक्त ने डीडीसी की अध्यक्षता में दो सदस्यई एस आई टी बनाई. जिसने जाँच शुरू की और शुरुवाती जाँच में ही गड़बड़ी पाई.इसके बाद बोरियो प्रखंड और बरहेट प्रखंड के कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया गया. इसके बाद बोरियो प्रखंड से कंप्यूटर ओपेरेटर शशि कुमार पासवान और बरहेट प्रखंड के कम्प्यूटर ऑपरेटर राहुल कुमार मण्डल को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए. सूत्रों की माने तो अकेले बोरियो और बरहेट प्रखंड में 10-15 हजार से अधिक फर्जी पेंशन दिया गया हैं. जिसका खुलासा अब धीरे धीरे हो रहा हैं. साहिबगंज जिला में हुए इसलिए फर्जीवाड़ा का जाँच जिलास्तरीय टीम कर रही हैं लेकिन प्रशासन इस मामले में कुछ भी नहीं बोल रहे हैं. सूत्र बताते हैं की इस मामले को एसीबी या विजिलेंस को जिला प्रशासन सौप सकता हैं. फिलहाल यह मामला बोरियो और बरहेट प्रखंड से सामने आया हैं लेकिन जानकार बताते हैं की ऐसी फर्जीवाडा जिले के सभी प्रखंडो में हुई होंगी. इसलिए लिए सभी प्रखंड में पेंशन योजना की जांच होनी चाहिए.
0
0
Report

पंचकूला में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण और स्वच्छता कार्यक्रम सम्पन्न

Panchkula, Haryana:ब्रेकिंग न्यूज़ पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम संपन्न पंचकूला के एमडीसी-5 स्थित श्री गणेश मंदिर (निकट सिंहद्वार) में शुक्रवार को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण किया तथा स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर नगर महापौर श्यामलाल बंसल, कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुरेश वर्मा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top