icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उन्नाव में व्यापारी तरुष गौड़ की संदिग्ध मौत पर जांच तेज

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव: सफीपुर के व्यापारी पुत्र तरुष गौड़ की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी। गंगा में कार समेत लापता होने के 25 घंटे बाद छह किलोमीटर दूर मिला था शव। शव पर अंडरगारमेंट के अलावा नहीं मिले कपड़े, कई सवाल खड़े। पिता पप्पू गौड़ ने करोड़ों की संपत्ति के विवाद में हत्या की जताई आशंका। लखनऊ के तीन युवकों, एक युवती समेत छह लोगों पर अपहरण और हत्या का आरोप। पोस्टमार्टम के बाद रविवार शाम सफीपुर पहुंचा तरुष का शव। शव देखते ही परिजनों में मचा कोहराम। हत्या या हादसा, पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज। परिजनों और व्यापारियों ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग। फत्तेपुर चौरासी थाना क्षेत्र के शिवराजपुर- हिंदुपुर गांव के पास हुआ था हादसा
0
0
Report

खूँटी में रोमन कैथोलिक समुदाय ने कब्र पर्व मनाया, दीप जलाकर प्रार्थना

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - रोमन कैथोलिक मसीही समुदाय का कब्र पर्व। एंकर - खूँटी में आज रोमन कैथोलिक मसीही समुदाय के लोगों के द्वारा कब्र पर्व मनाया जा रहा है। जिसमें मसीही विश्वासियों ने अपने पूर्वजों के कब्र पर लिपाई पुताई करके फूलों से सजाकर मोमबत्ती जला रहे हैं जो आज दिनभर चलेगा ‌शाम को चर्च में विशेष प्रार्थना किया जाता है। वहीं आज खूंटी संतमिखाईल चर्च परिसर स्थित कब्रिस्तान में लोगों ने दीप जलाए और उन्हें नमन किया। साथ ही , उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किये और उन्हें स्वर्ग में स्थान दिलाने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।
0
0
Report
Advertisement

राजाजीपुरी में धर्म परिवर्तन के आरोप: चंगाई सभा और पुलिस जांच

Noida, Uttar Pradesh:राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम क्षेत्र के डी ब्लॉक के एक मकान में धर्म परिवर्तन करने का मामला..... राजाजीपुरम क्षेत्र के डी ब्लॉक मकान में ईसाई धर्म की चंगाई सभा चलने की सूचना बजरंग दल के लोगों ने पुलिस को दी... बजरंग दल के कार्यकर्ता का आरोप है सामूहिक रूप से करीब 100 से अधिक लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था..... बजरंग दल के कार्यकर्ता का आरोप है की पुलिस चौकी के ठीक सामने डी ब्लॉक के मकान नंबर D 3 जो अशोक तिवारी के मकान में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था.... बजरंग दल के कार्यकर्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि पी चार्ल्स और उसका बेटा रॉबर्ट कई लोगों का धर्मांतन कराया है.... राजाजीपुरम में चंगाई सभा चलने वाले पी चार्ल्स और उसका बेटा रॉबर्ट तमिलनाडु से आकर लोगों का धर्म परिवर्तन करने का काम कर रहे थे... मौके पर पहुंची तालकटोरा पुलिस ने कई लोगों को थाने पर लाकर पूछताछ की.... तालकटोरा पुलिस की मन तो दोनों पक्षों से लिखित तहरीर लेकर जांच की जा रही है... बजरंग दल के अनुज शर्मा ने बताया राजाजीपुरम के डी ब्लॉक में चंगाई सभा चल रही थी इसमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे.... बजरंग दल के अनुज शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदू देवी देवताओं को गालियां दी जा रही थी बाइट...बजरंग दल के अनुज शर्मा राजाजीपुरम के डी ब्लॉक में रहने वाले रॉबर्ट ने बताया की 2024 से ही इसी घर में हमलोग रविवार के दिन प्रार्थना करते हैं... हम लोग किसी भी तरीके का कोई भी धर्म परिवर्तन नहीं करते हैं... मेरे पिताजी और माताजी 1978 में तमिलनाडु से लखनऊ आ गए हैं... मेरा जन्म भी लखनऊ में हुआ है... इससे पहले हम लोग राजाजीपुरम सक्सेना मैरिज हॉल में प्रार्थना की जाती थी..ऐसे ही कुछ लोगों ने सक्सेना मैरिज हाल में विरोध किया था हम लोग बहुत शांतिपूर्वक से प्रार्थना करते हैं कोई भी धर्म परिवर्तन का काम नहीं करते तालकटोरा पुलिस हम सभी लोगों को थाने लेकर गए थे. हम सभी लोगों से पूछताछ कर के छोड़ दिया गया...
0
0
Report

खूँटी में 998 ग्राम अवैध अफीम बरामद, एक गिरफ्तार

Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले में अवैध अफीम के कारोबार के विरुद्ध पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर खूंटी NDPS थाना प्रभारी ने मुरहू थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 998 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है. पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है. आरोपी मूलतः अड़की थाना क्षेत्र के मदहातु गांव का निवासी है, जिसकी पहचान 32 वर्षीय लादू मुंडा के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद झोले से पारदर्शी प्लास्टिक में रखी 998 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई. पुलिस ने अफीम के साथ मोटरसाइकिल और एक झोला भी जब्त किया है. इस मामले में NDPS Act के तहत कांड संख्या 18/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. फरार दो आरोपियों की तलाश जारी है।
0
0
Report

कोंडागांव में 204 भर्ती: 81 पद पर मंजूरी से युवाओं में आक्रोश

Kondagaon, Chhattisgarh:बस्तर फाइटर भर्ती में कोंडागांव जिले के युवाओं को मिलने वाले पदों की संख्या बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। जिले के लिए स्वीकृत 204 रिक्त पदों में से महज 81 पदों पर भर्ती की अनुमति दिए जाने से युवाओं में नाराजगी है। अब आदिवासी युवा छात्र संगठन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन देकर सभी 204 पदों पर भर्ती की मांग की है। संगठन ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। बस्तर फाइटर भर्ती में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से सरकार ने विशेष बल के लिए आरक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। लेकिन इस भर्ती में कोंडागांव जिले के लिए निर्धारित पदों की संख्या को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं۔ आदिवासी युवा छात्र संगठन, जिला इकाई कोंडागांव का कहना है कि पुलिस मुख्यालय बस्तर रेंज के जारी पत्र के अनुसार कोंडागांव जिले में कुल 500 स्वीकृत पदों में से 296 पद भरे हुए हैं, जबकि 204 पद रिक्त हैं। इसके बावजूद शासन की सहमति के अनुसार जिले के रिक्त पदों में से महज 40 प्रतिशत यानी 81 पदों पर ही भर्ती का प्रावधान रखा गया है। संगठन का आरोप है कि बस्तर संभाग के कुछ अन्य जिलों में रिक्त पदों के मुकाबले 75 प्रतिशत तक भर्ती की अनुमति दी जा रही है, जबकि कोंडागांव जिले के युवाओं को इससे कम अवसर मिल रहे हैं। संगठन ने सवाल उठाया है कि जब जिले में 204 पद रिक्त हैं, तो स्थानीय बेरोजगार युवाओं को इन पदों पर भर्ती का पूरा अवसर क्यों नहीं दिया जा रहा है? इसी मांग को लेकर संगठन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन भेजकर कोंडागांव जिले के लिए स्वीकृत 81 पदों की संख्या बढ़ाकर सभी 204 रिक्त पदों पर भर्ती की अनुमति देने की मांग की है। संगठन ने कम से कम 75 प्रतिशत रिक्त पदों पर भर्ती की स्वीकृति देने का भी आग्रह किया है। वहीं संगठन ने ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
0
0
Report
Advertisement

रायपुर: सौरभ चंद्राकर गिरफ्तारी पर कांग्रेस का बड़ा बयान, सरकार पर सवाल

Begun, Rajasthan:रायपुर सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का बड़ा बयान.. कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने उठाए सवाल- बोले- देश में डबल इंजन की सरकार में कैसे चलता रहा महादेव सट्टा ऐप? सौरभ को किन-किन बड़े भाजपा नेताओं का संरक्षण मिला, इसका खुलासा हो... पीएमओ तक तार जुड़े रहने की बात सामने आई, इसकी भी जांच हो.. गिरफ्तारी के बाद पूरे नेटवर्क और राजनीतिक संरक्षण का खुलासा होने की उम्मीद.. दिल्ली में कांग्रेस की रैली पर भाजपा के आरोपों का कांग्रेस का पलटवार.. कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला बोले- सफल रैली से भाजपा बौखलाई और डरी हुई है.. रामलीला मैदान में उमड़ी भीड़ ने देश को संदेश दिया. दिल्ली की सड़कों पर जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ता नजर आए.. रैली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग की गई.. केंद्र सरकार का षड्यंत्र साफ नजर आ रहा है..देश में बदलाव की बयार, लोकतंत्र के प्रति जनता हो रही सजग बाइट- सुशील आनंद शुक्ला, कांग्रेस संचार प्रमुख
0
0
Report

इंदौर पुलिस दीपावली पर कार्बाइड गन रोकथाम के लिए सख्त अभियान चला रही है

Indore, Madhya Pradesh:दीपावली के त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इंदौर पुलिस कमिश्नरेट अलर्ट मोड पर है। कार्बाइड गन और उससे जुड़ी विस्फोटक सामग्री के इस्तेमाल से होने वाले हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने सभी जोन में विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत पटाखा दुकानों की सघन जांच की जा रही है। वहीं अवैध रूप से कार्बाइड गन की खरीद-फरोख्त और भंडारण करने वालों पर कार्रवाई के लिए क्राइम ब्रांच ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। इंदौर पुलिस के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने जी मीडिया संवाददाता यत्नेश सेन से चर्चा में बताया कि इंदौर पुलिस दीपावली के दौरान कार्बाइड से बनने वाली गनों और अन्य विस्फोटक सामग्री के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी कर रही है। सभी झोन में पटाखा विक्रेताओं की दुकानों की सर्चिंग और चेकिंग की जा रही है। पुलिस अधिकारियों की ओर से दुकानदारों को इस सामग्री के खतरों के बारे में समझाइश दी जा रही है। इसके साथ ही मोहल्ला मीटिंग आयोजित कर आम लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कार्बाइड गन या संबंधित सामग्री का अवैध क्रय-विक्रय, भंडारण, संग्रहण और उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसकी सूचना देने के लिए क्राइम ब्रांच ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
0
0
Report

अवलेश्वर समुदाय में आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना से स्वास्थ्य और जल-ऊर्जा संरक्षण पर जागरूकता

Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : बजरंगगढ़ स्कूल में आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दिया स्वस्थ जीवनशैली और जल-ऊर्जा संरक्षण का संदेश, दिलाया नशामुक्ति का संकल्प एंकर/इंट्रो : आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के अंतर्गत अवलेश्वर क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बजरंगगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, ऊर्जा और जल संरक्षण करने तथा नशामुक्त ग्राम पंचायत बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, योग और पौष्टिक भोजन के महत्व की जानकारी दी गई। इसके साथ ही ऊर्जा और जल संरक्षण की आवश्यकता बताते हुए बिजली-पानी की बचत करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को मोटे अनाज के उपयोग को बढ़ावा देने और भोजन की बर्बादी रोकने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी बनाने, गीले और सूखे कचरे का अलग-अलग निस्तारण करने तथा स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को नशामुक्त ग्राम पंचायत बनाने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य पूनमचंद पाटीदार और शुभम उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

करनाल में लोकतंत्र बचाओ यात्रा: अमित शाह के साथ भाजपा की तीसरी पदयात्रा

Karnal, Haryana:करनाल । भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता ने कहा देश की जनता को सच से अवगत करवाने के लिए निकाली जा रही है लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पद यात्रा निकाली जा रही है । हरियाणा में दो पैदल यात्रा निकाली जा चुकी है तीसरी यात्रा करनाल में होगी जिसमें अमित शाह शामिल होंगे । कांग्रेस मुंगेरी लाल से सपने देख रही है । मजबूत लोकतंत्र में कांग्रेसी भारत को बंगलादेश, नेपाल ओर श्रीलंका बनाने की बात बोल रहे है । सांसद होने के बावजूद ये लोग संसद में चर्चा की बजाए कांग्रेसी सांसद भगोड़ों की तरह वाक आउट कर लेते है। वोट चोर का आरोप लगाने वाले ये नहीं जानते देश में 12 बार SIR हो चुका है । घुसपैठियों और फर्जी वोट कटने से कांग्रेस क्यों घबरा रही है । दीपेंद्र हुड्डा का बयान है कि 2009 के चुनाव में झज्जर के डीसी ने उनकी मदद की आज वे आदमपुर से कांग्रेस के विधायक है। रोहतक लोकसभा में पिछड़े वर्ग ओर गरीब लोगों को कांग्रेस ने वोट नहीं डालने दी। सड़को पर आंदोलन हो रहा है । प्रशांत भूषण ने बोला है कि वे भारत को बंगला देश ओर श्रीलंका बनाना चाहते है । रोहतक के डी पार्क में भीड़ होने से दीपेंद्र को डर क्यों लग रहा है। कांग्रेस रोज भ्रामक प्रचार कर जनता के बीच जा रही है । राहुल गांधी विदेशियों के हाथों की टुल किट बन चुके है । सिर्फ छुट्टी मनाने के लिए भारत आते है ।
0
0
Report

चित्रकूट में यातायात माह नवम्बर-2026 का शुभारम्भ, जागरूकता रैली ने लोगों को किया जागरुक

Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चित्रकूट में यातायात माह नवम्बर-2026 का शुभारम्भ किया गया। जिला मुख्यालय कर्वी के पुराने बस स्टैंड से जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह और पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। इस दौरान लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। चित्रकूट में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवम्बर माह को यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार, 2 नवम्बर को पुरानी बस स्टैंड कर्वी में यातायात जागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह और पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने नगर भ्रमण के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिला सहकारी बैंक चित्रकूट-बांदा के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चित्रकूट में यातायात माह का शुभारम्भ किया गया है। लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं की रैली को हरी झंडी दिखाई गई। रैली के माध्यम से बच्चों ने नगर भ्रमण कर आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रविवार होने के कारण यातायात माह का शुभारम्भ इस बार 2 नवम्बर को किया गया। नवम्बर माह में पूरे जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत विभिन्न विद्यालयों, चौक-चौराहों और अन्य प्रमुख स्थानों पर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएंगी। वाहन चालकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया जाएगा। चित्रकूट पुलिस ने आमजन से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। निर्धारित गति सीमा का पालन करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें और नशे की हालत में वाहन न चलाएं। यातायात नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है। ऐसे में जरूरी है कि प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे और सड़क पर खुद के साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखे।
0
0
Report
Advertisement

थानेदार नितेश कुमार का छठी मइया गीत वायरल, लोगों ने दी दिल खोलकर तारीफ

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहाँ एक थानाध्यक्ष का छठी मैया का गीत गाते वीडियो वायरल हुआ है लोग जमकर प्रशंसा कर रहे है वर्दी पहनकर कानून-व्यवस्था संभालने वाले पुलिस अधिकारी जब हाथों में माइक लेकर छठी मइया का गीत गाने लगें, तो उनकी प्रतिभा का हर कोई कायल हो जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला पश्चिम चंपारण के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में, जहाँ थानाध्यक्ष नितेश कुमार की सुरीली आवाज ने लोगों का दिल जीत लिया। जगदीशपुर थानाध्यक्ष नितेश कुमार अपनी ड्यूटी के साथ-साथ संगीत के प्रति अपने प्रेम और शानदार गायकी को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जब उन्होंने हाथों में माइक थामकर छठी मइया का मधुर गीत प्रस्तुत किया, तो वहां मौजूद लोग उनकी प्रतिभा के मुरीद हो गए। खाकी वर्दी में कानून का पालन कराने वाले थानेदार का यह अलग अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। उनकी इस खूबसूरत प्रस्तुति का वीडियो भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
0
0
Report

टिहरी जनता दरबार: 38 शिकायतें, पुनर्वास मामला; पूर्व सैनिक ने हाईकोर्ट का फैसला

New Tehri, Uttarakhand:टिहरी में सोमवार को डीएम नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में सड़क,बिजली,पानी सहित पुर्नवास से संबंधित करीब 38 शिकायतें आई,वही पुनर्वास के एक मामले में शिकायत कर्ता का कहना कि वो आज 21 वीं बार जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचा है,शिकायतकर्ता ने कहा वो पुरानी टिहरी से विस्थापित पूर्व सैनिक है और उनके गांव में एक मंदिर था जिसे भी विस्थापन की नीति के अनुसार पशुलोक ऋषिकेश में निर्माण किया जाना था लेकिन आज तक उसका निर्माण नहीं हो पाया है जिसके लिए वो पुनर्वास विभाग के कई चक्कर काट चुका है और डीएम,सीएम,राष्ट्रपति और पीएमओ तक शिकायत कर चुका है लेकिन कुछ नहीं हो पाया और सिर्फ आश्वासन मिला और अब वो हाईकोर्ट की शरण में जाएंगे वही मामले में डीएम और पुनर्वास निदेशक नितिका खंडेलवाल का कहना है कि पुनर्वास के मामले का लगातार निस्तारण किया जा रहा है और फर्जी मामलों में जांच भी बैठाई गई है इस मामले में भी अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।
0
0
Report

बलिया के विद्यालय में हाई वोल्टेज तार की चपेट से छात्र की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Ballia, Uttar Pradesh:प्राथमिक विद्यालय नवीन पोखरा हरिजन बस्ती कनैला में विद्यालय परिसर के अंदर लौकी तोड़ने के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आकर कक्षा चार में पढ़ने वाले छात्र अरशद अहमद की मौत हो गई। बताया जा रहा है विद्यालय पहुंचने के बाद अरशद से शिक्षकों द्वारा दीवार पर चढ़कर लौकी तोड़ने के लिए कहा गया। छात्र ने लौकी और कोहड़ा तोड़ने की कोशिश की तो स्कूल परिसर के पास से गुजर रहे 11000 के हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया। हाई वोल्टेज तार की चपेट में आते ही अरशद की मौके पर ही मौत हो गई। छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिजन सहित ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल के प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों ने स्कूल परिसर में ही लौकी सहित कई सब्जियां उगी हुई हैं और छात्रों को छत पर चढ़कर अक्सर सब्जियां तुड़वायी जाती हैं। वहीं हाई वोल्टेज तार को हटाने के लिए कई बार बिजली विभाग से गुहार लगाई गई लेकिन तार नहीं हटाया गया। घटना से नाराज परिजन और ग्रामीण प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य शिक्षकों सहित बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं। मौके पर बेसिक शिक्षा अधिकारी और पुलिस विभाग के आला अधिकारी पहुंचे हुए हैं। पुलिस पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top