Back
पानीपत नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स गड़बड़ियां एक साल में ठीक करने का दावा
RBRAKESH BHAYANA
Feb 05, 2026 05:01:14
Panipat, Haryana
पानीपत नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स सिस्टम को लेकर बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। जहाँ एक ओर वर्षों से फर्जी और गलत टैक्स नोटिसों से लोग परेशान थे, वहीं अब निगम प्रशासन ने खुद माना है कि कई मामलों में 13-14 करोड़ तक के गलत टैक्स नोटिस जारी हो चुके हैं। नगर निगम ने एक साल में सभी गड़बड़ियां खत्म करने का दावा किया है। पानीपत नगर निगम क्षेत्र में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर वर्षों से चली आ रही गड़बड़ियों पर अब निगम की मुहर लग चुकी है। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी ने स्वीकार किया है कि GIS और याशी कंपनी के सर्वे के दौरान भारी गलतियां हुईं, जिनकी वजह से नागरिकों पर करोड़ों रुपये के फर्जी टैक्स नोटिस थमाए गए। कई मामलों में संपत्तियों पर 13 से 14 करोड़ रुपये तक का टैक्स दिखा दिया गया, जिसे बाद में संशोधन कर कुछ लाख रुपये तक सीमित करना पड़ा। निगम प्रशासन का कहना है कि अब इन सभी गलतियों को एक साल के भीतर पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। अब हमारा लक्ष्य है कि आने वाले एक वित्त वर्ष में प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़ी हर गलती को ठीक किया जाए।” नगर निगम के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष में अब तक करीब 25 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी टैक्स वसूली हो चुकी है, लेकिन वास्तविक स्थिति तब साफ होगी जब शहर की करीब 1 लाख 80 हजार संपत्तियों को सही तरीके से सिस्टम में शामिल किया जाएगा। GIS और याशी सर्वे के आधार पर नगर निगम का कुल प्रॉपर्टी टैक्स आंकड़ा 1346 करोड़ रुपये दिखाया गया, लेकिन जांच में सामने आया कि सैकड़ों संपत्तियों पर टैक्स अत्यधिक है। हेडक्वार्टर ने करीब 600 ऐसे मामलों की पहचान की है, जिनमें से 200 मामलों को पहले ही सुधार लिया गया है। नगर निगम का दावा है कि यह पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पानीपत के नागरिकों को प्रॉपर्टी टैक्स की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। अब देखना यह होगा कि ज़मीनी स्तर पर यह दावा कितना सफल साबित होता है। बाइट विवेक चौधरी अतिरिक्त आयुक्त निगम पानीपत
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 05, 2026 06:20:560
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 05, 2026 06:19:190
Report
RSRavi sharma
FollowFeb 05, 2026 06:18:020
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 05, 2026 06:17:530
Report
0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 05, 2026 06:17:390
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 05, 2026 06:17:240
Report
AOAjay Ojha
FollowFeb 05, 2026 06:17:080
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 05, 2026 06:16:500
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowFeb 05, 2026 06:16:190
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 05, 2026 06:15:570
Report
0
Report
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 05, 2026 06:03:33Noida, Uttar Pradesh:रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने उत्तराखंड के दीपक कुमार से बात कर निर्दोष बचाने की कोशिश संसद में उठाएंगे
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 05, 2026 06:03:11Noida, Uttar Pradesh:Delhi | Meeting of the INDIA bloc floor leaders, underway in Parliament House
0
Report