Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Panipat132103

पानीपत मंडी में धान की नमी बढ़ने से सरकारी खरीद में देरी, मंत्री ने आश्वासन दिया

RBRAKESH BHAYANA
Oct 06, 2025 07:55:41
Panipat, Haryana
धान खरीद में नमी बनी बड़ी समस्या, किसानों ने कहा—मौसम नहीं दे रहा साथ, सरकार सिर्फ आश्वासन तक सीमित गीली फसल पर अटकी सरकारी खरीद, किसानों की फरियाद—‘17.1 नमी पर भी नहीं ले रहे धान मौसम की मार से मंडी में गीला पड़ा धान, खाद्य मंत्री ने दिया जल्द खरीद का आश्वासन पानीपत। पानीपत की नई अनाज मंडी में खाद्य मंत्री राजेश नागर ने दौरा कर किसानों की समस्याओं को सुना और उन्हें जल्द सरकारी खरीद शुरू कराने का आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि “जिसकी फसल सूखी है, उसकी खरीद तुरंत की जाए।” किसानों ने बताया कि मंडी में करीब 13 हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। लेकिन लगातार बिगड़ते मौसम और बारिश के कारण मंडी में पड़ा धान दोबारा गीला हो गया है, जिससे उसकी नमी बढ़ जाने के कारण सरकारी खरीद रुक गई है。 किसानों का कहना है कि सरकार ने खुले में पड़े धान को तिरपाल से ढकने की व्यवस्था तो की है, लेकिन बारिश और नमी बढ़ने से फसल सूख नहीं पा रही। एक किसान ने बताया, “अब ये तो ज्यादा गीली होती जा रही है, रात भी बारिश हुई थी। ऊपर से ढकने का कोई स्थायी समाधान नहीं है। जमींदार तो बस भगवान भरोसे है।” मंडी में कई जगह धान की ढेरियाँ लगी हुई हैं, जिन्हें सुखाने की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है। मजदूर और ट्रैक्टर की मदद से किसान खुद फसल को फुलाने की कोशिश कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि अभी धान में 14 से 15 प्रतिशत नमी है, लेकिन खरीददार और मिलें इसे उठाने में असमर्थ हैं। मंत्री ने इस पर अधिकारियों और खरीद एजेंसियों को निर्देश दिया है कि “दो-चार मीलों से और संपर्क करें और समाधान निकालें।” किसानों ने यह भी मांग की कि सरकार को नमी की सीमा 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक करनी चाहिए, ताकि बारिश से प्रभावित फसल की भी खरीद हो सके। किसानों का कहना है, “17.1 की नमी पर भी फसल नहीं ली जा रही, जबकि हमारी ढेरी 17.1 ही थी। मार्केट कमेटी वाले डांटते हैं और कहते हैं ऊपर से हिदायत मिली है कि 17 से ऊपर की फसल नहीं खरीदनी。” अंत में किसानों ने खाद्य मंत्री राजेश नागर, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और विधायक मनमोहन मढाणा से अपील की कि वे किसानों के हित में दबाव बनाएं ताकि किसानों को मौसम और नमी की मार से राहत मिल सके。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PSPradeep Sharma
Oct 06, 2025 10:32:04
Bhind, Madhya Pradesh:लहार नगरपालिका ने फर्जी दस्तावेज लगाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो लाख पचास हजार रुपए हड़पने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है. लहार कस्वे के वार्ड क्रमांक 13 में रहने वाले शैलेंद्र सिंह ने खुद को आवासहीन और बीपीएल कार्ड धारक बताते हुए वार्ड क्रमांक 15 में रहने वाली सुखमंती देवी को अपनी मां बताकर बीपीएल कार्ड आधार कार्ड और शपथ पत्र प्रस्तुत कर प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया, जिसके तहत 2017 से 2020 के बीच आवास निर्माण के लिए दो लाख पचास हजार रुपए योजना के तहत बैंक खाते में हस्तांतरित की गई. जांच के बाद चार सदस्यीय टीम ने कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से योजना का लाभ लिए जाने की पुष्टि की. इसके बाद नगरपालिका ने लहार थाने में एफआईआर के लिए आवेदन किया गया, जिसमें शैलेंद्र सिंह पुत्र कमलेश सिंह निवासी लहर वार्ड क्रमांक 13 एवं सुखमंता देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह वार्ड क्रमांक 15 के ऊपर IPC की धारा 420 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया.
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Oct 06, 2025 10:31:26
Paradeep, Odisha:ରାଜ୍ୟ ସରକାରଙ୍କ ଆଇନ ପ୍ରଣୟନ କୁ ବିରୋଧ କରିଛି ଭାରତୀୟ ମଜଦୁର ସଂଘ (ବିଏମ୍ଏସ୍)। ବିଗତ ଦିନରେ ଶ୍ରମିକଙ୍କ ପାଇଁ ସରକାର ଏକ ବିଜ୍ଞପ୍ତି ଜାରୀ କରିବା ସହିତ ଏହାକୁ ଆଇନରେ ପ୍ରଣୟନ କରାଯାଇଛି। ମୂଖ୍ୟତଃ ଶ୍ରମିକ ମାନେ ଦିନକୁ ୮ଘଣ୍ଟା ବଦଳରେ ୧୦ଘଣ୍ଟା କରିବା o ମହିଳା ମାନେ ରାତିରେ କାର୍ଯ୍ୟ କରିବା ସହିତ ଓଭର ଟାଇମ୍ କରିବା ପାଇଁ ଆଇନ ପ୍ରଣୟନ କରାଯାଇଛି। ଯାହାକୁ ସମ୍ପୂର୍ଣ୍ଣ ରୂପେ ବରୋଧ କରିଛି ଭାରତୀୟ ମଜଦୁର ସଂଘ। ପାରାଦୀପ ପୋର୍ଟ କ୍ଲବ ରେ ଆୟୋଜିତ ଭାରତୀୟ ମଜଦୁର ସଂଘର ୧୪୮ତମ କାର୍ଯ୍ୟ କାରିଣୀ ବୈଠକରେ ଭିନ୍ନ ବିଷୟରେ ଆଲୋଚନା ହୋଇଥିବା ବେଳେ ରାଜ୍ୟ ସରକାର ଶ୍ରମିକଙ୍କ ପାଇଁ ଆଣିଥିବାଆଇନ ପ୍ରଣୟନ କୁ ବିରୋଧ କରିବା ସହିତ ପୁନର୍ବାର ବିଚାର ବିମର୍ଷ କରିବା ପାଇଁ ଅନୁରୋଧ କରିଛନ୍ତି। ଫେବୃଆରୀ ୬ରୁ ୮ତାରିଖ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଭାରତୀୟ ମଜଦୁର ସଂଘ ଓଡ଼ିଶା ତରଫରୁ ପୂରୀ ରେ ରାଷ୍ଟ୍ରୀୟ ଅଧିବେଶନ ହେବ ବୋଲି ଯୋଜନା ପ୍ରସ୍ତୁତ କରା ଯାଇଥିବା ବେଳେ ରାଜ୍ୟ ସରକାର କେନ୍ଦ୍ର ସରକାରଙ୍କ ସହିତ କୌଣସି ଦ୍ବିପାଖିକ ଆଲୋଚNA ନକରି ଯେଉଁ ବିଜ୍ଞପ୍ତି ଆଣିଛନ୍ତି ତାକୁ ପ୍ରତ୍ୟାହାର କରନ୍ତୁ ବୋଲି ବିଏମ୍ଏସ୍ ରାଜ୍ୟ ସଭାପତି ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀ ଜରିଆରେ ପ୍ରକାଶ କରିଛନ୍ତି। ଭାରତୀୟ ମଜଦୁର ସଂଘ ସବୁବେଳେ ଶ୍ରମିକଙ୍କ ସହିତ ରହି ଆସିଥିବା ବେଳେ ଶ୍ରମିକଙ୍କ ସ୍ବାର୍ଥ ପାଇଁ ଗାଁ ଠାରୁ ଆରମ୍ଭ କରି ବ୍ଲକ ଓ ସହର ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଯିବା ସହିତ ଆଗାମୀ ୧୫ ଅକ୍ଟୋବର ରେ ରାଜ୍ୟ ବ୍ୟାପୀ ଆନ୍ଦୋଳନ କରିବ ବୋଲି ଚେତାବନୀ ଦେଇଛିଭାରତୀୟ ମଜଦୁର ସଂଘ।
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Oct 06, 2025 10:31:06
Keonjhar, Odisha:ସ୍ଲଗ - ସିରିଜ ଦୁର୍ଘଟଣା , ୩ ମୃତ , ପରିବାର ଲୋକଙ୍କ ରାସ୍ତା ରୋକ । ଆ... ମାଲକାନଗିରି ଜିଲ୍ଲା ତଙ୍ଗଗୁଡା ଠାରେ ସିରିଜ ଦୁର୍ଘଟଣାରେ ୩ ଜଣଙ୍କ ମୃତ୍ୟୁ ଘଟିଛି । ବ୍ରେକ ଡାଉନ ହୋଇ ରାସ୍ତା ଉପରେ ଠିଆ ହୋଇଥିଲା ଟ୍ରକ । ପିଟି ହୋଇ ପ୍ରଥମ ଦିନରେ ଜଣେ ଏବଂ ରାତିରେ ବାଇକ ସହ ପିଟି ୨ ଜଣଙ୍କ ମୃତ୍ୟୁ ଘଟିଛି । ଦୁର୍ଘଟଣା ରେ ମୃତକ ଙ୍କ ପରିବାର କୁ କ୍ଷତିପୂରଣ ଦାବିରେ ରାସ୍ତା ରୋକ କରାଯାଇଛି। ୩୦୬ ନଂ ଜାତୀୟ ରାଜପଥ ରେ ଧାରଣା ଦିଆଯାଇଥିବା ରୁ ଜୟପୁର ମାଲକାନଗିରି ଯାତାୟତ ବାଧାପ୍ରାਪ୍ତ ହୋଇଛି । ବ୍ରେକଡାۇନ ହୋଇ ରାସ୍ତା ଉପରେ ଠିଆ ହୋଇଥିବା ଟ୍ରକ କୁ ଧକ୍କା ଦେଇ ଦୁଇ ଦିନରେ ତିନିଜଣ ମୃତ୍ୟୁବରଣ କରିଛନ୍ତି । କ୍ଷତିପୂରଣ ସହ ରାସ୍ତାରୁ ଖରାପ ହୋଇଥିବା ଟ୍ରକ ହଟାଇବାକୁ ଦାବି କରିଛନ୍ତି ଉତ୍ୟକ୍ତ ଲୋକେ । ଅପରପକ୍ଷରେ ଘଟଣାସ୍ଥଳରେ ମାଲକାନଗିରି ପୋଲିସ ପହଂଚି ବୁଝାସୁଝା କରୁଛି । ଟ୍ରକଟିରେ ଓଜନିଆ ଲୁହାପଥର ବୋଝେଇ ହୋଇଥିବାରୁ ଗାଡିକୁ ହଟାଯାଇ ପାରୁନଥିବା ସୂଚନା ରହିଛି ।
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Oct 06, 2025 10:30:50
Keonjhar, Odisha:ନିଖୋଜ ଯୁବକ ର ମୃତ ଦେହ ଠାବ : କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲାର ଗୁଣ୍ଡିଚାଘାଗି ଜଳପ୍ରପାତରେ ବୁଡ଼ି ଯୁବକ ନିଖୋଜ ବ୍ୟକ୍ତି ଏକ ପଥର ଖୋଲ ରେ ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଛି। ଘଟଗାଁ ପୋଲିସ ଓ ଅଗ୍ନୀସମ ପକ୍ଷରୁ ନିଖୋଜ ବ୍ୟକ୍ତି ଙ୍କୁ ଉଦ୍ଧାର ପାଇଁ ଦୁଇ ଦିନ ହେବ କଁ ଖୋଜା ଚାଲିଥିଲା। ଆଜି ସକାଳୁ ତାଙ୍କ ମୃତ ଦେହ ଏକ ପଥର ଖୋଲ ଭିତରେ ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଛି। ତେବେ ନିଖୋଜ ଯୁବକ ଜଣଙ୍କ ହେଲେ ହରିଚନ୍ଦନପୁର ଥାନା ବଡଶିଆଡ଼ିମାଳ ଗ୍ରାମର ସତ୍ୟପ୍ରକାଶ ମହାନ୍ତ । ଯୁବକ ଜଣଙ୍କ ଆମ୍ବୁଲାଂସ ଡ୍ରାଇଭର ଭାବେ ପାରାଦୀପରେ କାର୍ଯ୍ୟ କରୁଥିଲେ । ଗତକାଲି ରାତିରେ ସାଙ୍ଗମାନଙ୍କ ସହିତ ଗୁଣ୍ଡିଚାଘାଗି ବୁଲିବାକୁ ଆସିଥିଲେ । ଗୁଣ୍ଡିଚାଘାଗି ଜଳପ୍ରପାତ ମୁଖ୍ୟକୁଣ୍ଡରେ ଗାଧୋଇବା ବେଳେ ତାଙ୍କର ଗୋଡ଼ ଖସି ଯାଇଥିଲା । ଖବର ପାଇ ଘଟଣାସ୍ଥଳରେ ଘଟଗାଁ ପୋଲିସ୍ ପହଞ୍ଚିବା ସହିତ ଅଗ୍ନିଶମ ବିଭାଗର କର୍ମଚାରୀ ମଧ୍ୟ ପହଞ୍ଚି ଉଦ୍ଧାର କାର୍ଯ୍ୟ ଜାରି ରଖିଥିଲେ। । ୧ମାସ ପୂର୍ବେ ଏହି ଜଳପ୍ରପାତରେ ବାଲେଶ୍ଵର ଜିଲ୍ଲା ସୋର ଅଞ୍ଚଳରୁ ଭାସି ଯାଇ ବର୍ତ୍ତମାନ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଜଣେ ନିଖୋଜ ଅଛନ୍ତି । ତାଙ୍କର ପତ୍ତା ଏଯାଏ ମିଳିନାହିଁ । ତେବେ ୧ମାସ ଭିତରେ ୨ଜଣ ଯୁବକ ଏଠାରେ ବୁଡ଼ି ନିଖୋଜ ହେବା ଘଟଣା ଲୋକଙ୍କର ଚିନ୍ତା ବଢ଼ାଇ ଦେଇଛି । ପ୍ରଶାସନ ପକ୍ଷରୁ ଯଥେଷ୍ଟ ସୁରକ୍ଷା ବ୍ୟବସ୍ଥା ହୋଇନଥିବାରୁ ବାରମ୍ବାର ଏଭଳି ଅଘଟଣ ଘଟୁଥିବା ଚର୍ଚ୍ଚା ହେଉଛି ।ଏଥିପ୍ରତି ଦୃଷ୍ଟି ଦେବାକୁ ଜନସାଧାରଣ ଦାବି କରିଛନ୍ତି ।
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Oct 06, 2025 10:30:27
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह आज पदभार ग्रहण करेंगे चंडीगढ़ स्थित हरियाणा कांग्रेस कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ राव नरेंद्र सिंह , भूपेंद्र सिंह हुड्डा , रणदीप सुरजेवाला ,दीपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई नेता पहुंचे हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद और सह प्रभारी जितेंद्र बघेल भी पहुंचे कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा , आफताब अहमद बीबी बतरा , शैली चौधरी , रामकरण काला , धर्मवीर फरटीया , रघुबीर तेवतिया , नरेश सेलवाल , शंकुतला खटक ,मोहम्मद इजराइल , परमवीर सिंह , समेत कई विधायक भी मौजूद समारोह में कांग्रेस के तमाम जिलों के जिला अध्यक्ष भी मौजूद
0
comment0
Report
NTNeeraj Tripathi
Oct 06, 2025 10:22:18
Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- यूपी के संत कबीर नगर जिले Belhar थाना क्षेत्र के अकोली गांव में काली मंदिर पर माइक बजाने को लेकर दो समुदायों में विवाद हो गया। मंदिर पर माइक बजाने को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताई जिसके बाद तनाव की स्थिति बन गई। मामले की जानकारी होने पर पुलिस हरकत में आई और गाँव मे जाकर दोनों समुदाय के लोगों से बातचीच की। और दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया और एसडीएम, सीओ की मौजूदगी में दोनों पक्षो की सहमति से विवाद को सुलझा लिया गया। सहमति के बाद मुस्लिम पक्ष ने हिंदुओं के धार्मिक अवसरों पर माइक बजाने पर हस्तक्षेप नहीं करने की सहमति दी। इसके बाद मामला शांत हो गया। इस विवाद को लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमे मुस्लिम पक्ष मंदिर पर माइक बजाने को लेकर आपत्ति कर रहा है। यह वीडियो नवरात्रि के त्योहार के दौरान का है। मामला 29 सितंबर का है। नवरात्रि के अवसर पर अकोली गांव में स्थित काली माता मंदिर पर भक्ति गीत बजाए जा रहे थे, तभी दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने माइक बजाने को लेकर आपत्ति जताई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ी और कुछ देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। सूचना मिलते ही एसडीएम संजीव राय, सीओ मेंहदावल सर्वदमन सिंह और बेलहर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाया और शांत कराया, जिससे स्थिति सामान्य हो गई। इस बीच, घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, मुस्लिम पक्ष रात में जाकर मंदिर में लाउडस्पीकर बजाने पर आपत्ति करता दिखाई दे रहा है। बता दे कि गांव में मंदिर के पास एक मदरसा भी है। नवरात्रि में 29 सितंबर को मंदिर पर माइक लगाकर भक्ति गीत बजाया जा रहा था। इसी बीच गांव के दुसरे समुदाय के लोग वहां पहुंचे और माइक बजाने पर विरोध करने लगे। हालांकि मामला बढ़ने से पहले प्रशासन की तत्परता और स्थानीय लोगों की समझदاری से माहौल फिर से शांत हो गया। बाद में दोनों समुदायों के बीच वार्ता कर आपसी सुलह समझौता कराया गया। समझौते में यह तय हुआ कि हिंदू समुदाय अपने धार्मिक आयोजनों के दौरान माइक या बाजा बजा सकेगा, और दूसरे समुदाय को इससे कोई आपत्ति नहीं होगी। फिलहाल पुलिस मामले को लेकर सतर्कता बरत रही है। शांति-व्यवस्था कायम है।
0
comment0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
Oct 06, 2025 10:22:04
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story – सोशल मीडिया पर धार्मिक स्थल की तस्वीर से छेड़छाड़, बाराबंकी में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस बाराबंकी जिले के सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के रामपुर कटरा गांव में सोशल मीडिया पर साझा एक आपत्तिजनक पोस्ट से गांव का माहौल गरम हो गया। पोस्ट में मक्का-मदीना के धार्मिक स्थल ‘काबा’ की तस्वीर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एडिटेड फोटो लगाई गई थी जिसे देखकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में गहरा रोष फैल गया। बता दें कि सोमवार सुबह करीब 9 बजे गांव के चौक पर सैकड़ों लोग जमा हो गए और पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नियाज अंसारी ने इस पूरे मामले की सूचना स्थानीय सफदरगंज पुलिस को खबर दी। कुछ ही देर में थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर उपस्थित लोगों को समझाते-बुझाते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। ग्रामीणों ने बताया कि यह पोस्ट स्थानीय युवक धर्मेंद्र, राजेंद्र और पुल्लु पुत्र श्यामू यादव के अकाउंट से साझा की गई थी। नाराजगी जाता रहे लोगों का कहना था कि यह पोस्ट धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाली है ऐसी हरकत समाज में तनाव फैलाने की साजिश जैसी लगती है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और नाराज लोगों ने लिखित शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने शिकायत पत्र लिया और कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि मामले की सच्चाई की जांच की जा रही है। पोस्ट की तकनीकी जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। मोहम्मद फरीद जो मौके पर मौजूद थे उन्होंने कहा कि पल्लू यादव ने काबे के ऊपर मोदी और योगी की फोटो लगाकर काबे का अपमान किया है प्रशासन तुरंत सख्त कदम उठाए。
0
comment0
Report
VSVISHAL SINGH
Oct 06, 2025 10:21:52
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Oct 06, 2025 10:21:33
Nagaur, Rajasthan:देश के प्रधानमंत्री की स्वदेशी और आत्मनिर्भर सोच का असर अब राज्य सरकारों के माध्यम से विद्यालय स्तर पर नजर आ रहा है। राज्य सरकारों द्वारा विद्यालय स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ-साथ विज्ञान प्रतियोगिताओं के आयोजन से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति बढ़ती जिज्ञासा देश में वैज्ञानिक पौध तैयार करने की दिशा में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। मेड़ता रोड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान मेला का शुभारंभ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी निर्मला मिश्रा ने फीता काटकर किया। इस प्रतियोगिता में नागौर जिले के सरकारी एवं गैर सरकारी 85 विद्यालयों के 135 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखकर की जाने वाली जैविक खेती और सौर ऊर्जा से संचालित उपकरणों के माध्यमों से किए जा सकने वाले कार्यों को मॉडल के माध्यम से समझाने का प्रयास किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Oct 06, 2025 10:21:17
Jaipur, Rajasthan:मंत्री मदन दिलावर के खुद के खिलाफ दिए जांच के आदेश, आरोप पर बोले- मामला में मेरा इन्वोल्व है तो मुझे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए राजस्थान में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मंत्री ने खुद के खिलाफ ही जांच के आदेश दे दिए. दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें कमिश्नरखोरी और भ्रष्टाचार की बाते सुनाई दे रही थीं. वायरल वीडियो में मंत्री पर भी आरोप लगाए गए, जिसके बाद अब मंत्री ने खुद के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए. क्या है पूरा मामला, देखे इस रिपोर्ट में! वायरल वीडियो, मंत्री ने दिए जांच के आदेश- राजस्थान में मंत्री मदन दिलावर के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कमिश्नरखोरी, भ्रष्टाचार की बातें सुनाई दे रही. वायरल वीडियो के बाद शिक्षा और पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने खुद ही के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए. कोटा में वाटर कूलर खरीद पर कथित भ्रष्टाचार के मामले में पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने कोटा जिला कलेक्टर को खत लिखा और कहा कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें कमिश्नरखोरी, भ्रष्टाचार की बातें सुनाई दे रही. इसमें मेरा, मेरे परिवार का नाम लेकर आरोप लगाए. वायरल वीडियो के बाद मंत्री ने 5 सदस्यों की टीम बनाकर पूरे प्रकरण की जांच कराने के आदेश दिए. मंत्री मदन दिलावर ने जी मीडिया से बातचीत में कहा कि वायरल वीडियो में व्यक्ति कह रहा था शायद इतना पैसा ले रहे है तो पैसा वहां तक जा भी रहा होगा. मैं पूरे मामले में इन्वोल्व हूं तो जांच करके मुझे भी कठोर सजा मिलनी चाहिए. मंत्री का कहना है कि वीडियो में कोई 10 प्रतिशत, कोई 45 प्रतिशत, कोई 20 प्रतिशत पैसे की बात कर रहा था. इस मामले में पंचायतीराज सचिव को भी निर्देश दिए है. वीडियो में नामजद कुछ नहीं है. मदन दिलावर, पंचायतीराज मंत्री. वाटर कूलर खरीद का कथित मामला- वायरल वीडियो खैराबाद पंचायत समिति में वाटर कूलर का बताया जा रहा है. इसके बाद शिक्षा, पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने खैराबाद पंचायत समिति में वाटर कूलर खरीद में कथित भ्रष्टाचार की जांच के निर्देश दिए हैं. उन्होंने पिछले एक वर्ष में खरीदे गए वाटर कूलरों के रिकॉर्ड सीज कर 7 दिन में जांच पूरी कर कार्रवाई करने को कहा है. मंत्री दिलावर ने कोटा जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर यह निर्देश दिए. पत्र में कहा गया है कि खैराबाद पंचायत समिति में पिछले एक वर्ष में खरीदे गए सभी वाटर कूलरों की गुणवत्ता, भुगतान और संबंधित सभी रिकॉर्ड तत्काल सीज किए जाएं. जांच में अनियमितता, कमीशनखोरी या भ्रष्टाचार पाए जाने पर दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई होगी. वीडियो उपलब्ध नहीं करवाया- पूरे मामले पर मंत्री मदन दिलावर ने जांच के आदेश दे दिए, लेकिन कोटा का वायरल वीडियो उपलब्ध नहीं करवाया. ऐसे में अब वायरल वीडियो के बाद देखना होगा कि कथित भ्रष्टाचार के मामले में किस किस पर गाज गिरेगी?
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top