Back
शिक्षा मंत्री ने IPS सुसाइड मामले में निष्पक्ष जांच और तत्काल कार्रवाई की घोषणा
RBRAKESH BHAYANA
Oct 10, 2025 13:32:16
Panipat, Haryana
आईपीएस सुसाइड केस पर बोले मंत्री महिपाल ढांडा — मुख्यमंत्री के निर्देश पर तुरंत हुई कार्रवाई
निश्चिंत रहें, जाँच निष्पक्ष और पारदर्शी होगी” — आईपीएस सुसाइड केस पर शिक्षा मंत्री का बयान
नायब सैनी सरकार ने मनोहर लाल की निष्पक्षता की परंपरा को आगे बढ़ाया” — महिपाल ढांडा
शिक्षा मंत्री बोले — स्कूलों में टीचर की कमी नहीं, परफेक्ट लिस्ट बनाने के निर्देश दिए
पानीपत में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने लगभग 1 महीने बाद भाजपा के जिला कार्यालय में जनता दरबार लगाकर लोगों की शिकायत सुनी ।जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने सभी शिकायतें सुनीं और सक्रिय रूप से समाधान की दिशा में काम किया। अधिकांश शिकायतें व्यक्तिगत मामलों से जुड़ी थीं, जबकि सामूहिक कार्यों पर पहले से ही काम चल रहा है। प्रतिनिधि ने कहा कि जिन कामों का वादा किया गया है, वे पूरे किए जाएंगे।
आईपीएस सुसाइड मामले में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि आईएएस अमनीत पी भी स्वयं एक अधिकारी रहे हैं, और अभी भी अधिकारी हैं。
अब कार्यवाही में जो समय लगता है, वह तो लगेगा ही। लेकिन एक बात स्पष्ट है — मुख्यमंत्री ने जो कहा है, उस पर तुरंत कार्रवाई हुई है। एफ.आई.आर. भी दर्ज हुई है।
सरकार ने जो कहा है, मुख्यमंत्री जी ने जो निर्देश दिए हैं, उन्हें मानना ही होगा — और जो उन्होंने कहा है जाँच पूरी तरह निष्पक्ष होगी。
शिक्षा मंत्री ने कहा कि नायब सैनी की सरकार व
जब मनोहर लाल मुख्यमंत्री थे, तब भी हमने कभी पक्षपात की बात नहीं की。
मनोहर लाल ने इस राज्य में पहली बार निष्पक्षता से काम करने की परंपरा शुरू की थी, और उसी निष्पक्षता के कारण वे पूरे देश में जाने जाते हैं。
इसी परंपरा को अब नायब सैनी ने आगे बढ़ाया है。
तो मैं यह कहना चाहता हूँ कि जाँच का कार्य पुलिस विभाग का होता है।पुलिस विभाग में भी अलग-अलग विंग्स होती हैं。
जो भी शिकायतकर्ता है — चाहे कोई भी मामला हो, सिर्फ इसी नहीं — अगर उसे यह लगता है कि वह किसी जाँच से संतुष्ट नहीं है, तो उसके पास दूसरी विंग से जाँच कराने का भी विकल्प होता है。
लेकिन क्योंकि यह मामला विशेष रूप से मुख्यमंत्री के संज्ञान में है, और उन्होंने स्वयं कहा है कि जाँच निष्पक्ष होनी चाहिए, इसलिए निश्चिंत रहें — जाँच निष्पक्ष और पारदर्शी होगी。
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि हमने एचएस, एचएसएससी और दोनों तरह के एचपीएससी को पत्र लिखा हुआ है। उस पर बातचीत चल रही है और बहुत जल्द उस दिशा में ठोस कार्रवाई होगी। हम सभी कामों पर पूरी गंभीरता से लगे हुए हैं。
इतनी कमी नहीं है, जितनी आपने बताई है। लगता है आपने यह आंकड़ा कहीं और से उठा लिया है。
फिलहाल हम यह भी देख रहे हैं कि किस स्कूल में कितने बच्चे हैं, कितने टीचर हैं, कितने होने चाहिए, और कहाँ कोई कमी तो नहीं है। Very soon हमारी यह लिस्ट तैयार हो जाएगी — काम जारी है।
मैंने विभाग को साफ़ निर्देश दिए हैं कि इस बार बिलकुल परफेक्ट लिस्ट बनाई जाए — ऐसी लिस्ट जिसमें कोई भी स्कूल ऐसा न बचे जहाँ टीचर न हों। खासतौर पर वे स्कूल जहाँ बच्चों की संख्या ज़्यादा है, वहाँ किसी भी विषय के टीचर की कमी नहीं रहनी चाहिए。
इन सभी बिंदुओं पर हमने काम शुरू कर दिया है। बीच में कुछ health कारणों से मैं खुद बैठकों में शामिल नहीं हो पाया था, लेकिन कल ही मैंने इस विषय पर अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की है। और आने वाले दो दिनों में भी मैं इन्हीं मुद्दों पर अधिकारियों के साथ फिर से समीक्षा बैठक करने वाला हूँ。
बाइट महिपाल ढांडा शिक्षा मंत्री
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowOct 10, 2025 19:01:3914
Report
SKShivam Kumar1
FollowOct 10, 2025 19:01:24Noida, Uttar Pradesh:NEW YORK (USA): INDIAN PARLIAMENTARY DELEGATION LED BY BJP LEADER PP CHAUDHARY INTERACTS WITH AMERICAN-INDIAN COMMUNITY.
10
Report
SKSundram Kumar
FollowOct 10, 2025 19:01:170
Report
ASANIMESH SINGH
FollowOct 10, 2025 19:01:000
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 10, 2025 19:00:46Noida, Uttar Pradesh:4 IPS अधिकारियों का तबादला
आशीष श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा मुख्यालय
विक्रांत वीर –DCP लखनऊ
अनिल सिंह –पुलिस अधीक्षक सुरक्षा मुख्यालय
अनिरुद्ध –कमांडेंट 28 वी वाहिनी PAC
0
Report
RVRaunak Vyas
FollowOct 10, 2025 19:00:370
Report
PSPradeep Sharma
FollowOct 10, 2025 19:00:250
Report
SKSundram Kumar
FollowOct 10, 2025 19:00:150
Report
6
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 10, 2025 18:46:190
Report
AKAlok Kumar
FollowOct 10, 2025 18:46:110
Report
SKSHIV KUMAR
FollowOct 10, 2025 18:45:590
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowOct 10, 2025 18:45:460
Report
MGMOHIT Gomat
FollowOct 10, 2025 18:45:330
Report
AKAlok Kumar
FollowOct 10, 2025 18:45:190
Report