icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार,

Dipu RawatDipu RawatFollowJust now
Chhatiram, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। थाना श्यामदेउरवां पुलिस ने अवैध असलहा रखने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना श्यामदेउरवां पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कतरारी नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी अंकुल सिंह उर्म करीब 19 पुत्र नागेंद्र सिंह निवासी ग्राम अतरौलिया थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी तमंचा 315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में थाना श्यामदेउरवां में मुकदमा अपराध संख्या 136/2026 धारा 3/25 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामानुज सिंह यादव, उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत तिवारी, कांस्टेबल प्रमोद यादव, कांस्टेबल अविनाश सिंह एवं कांस्टेबल इस्तियाक आलम अंसारी शामिल रहे।
0
0
Report

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Dipu RawatDipu RawatFollow4m ago
Chhatiram, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। थाना श्यामदेउरवां पुलिस ने अवैध असलहा रखने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना श्यामदेउरवां पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कतरारी नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी अंकुल सिंह उर्म करीब 19 पुत्र नागेंद्र सिंह निवासी ग्राम अतरौलिया थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी तमंचा 315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में थाना श्यामदेउरवां में मुकदमा अपराध संख्या 136/2026 धारा 3/25 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामानुज सिंह यादव, उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत तिवारी, कांस्टेबल प्रमोद यादव, कांस्टेबल अविनाश सिंह एवं कांस्टेबल इस्तियाक आलम अंसारी शामिल रहे।
0
0
Report

गुरूग्राम में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, घूरशेर की मौत, जसपाल घायल

Gurugram, Haryana:गुरूग्राम - पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ पुलिस की गोली लगने से एक आरोपी की मौत एक घायल स Singर फाजिलपुरिया के इवेंट मेनेजर सौरभ के ऊपर फायरिंग मामला दो दिन पहले ही दोनों आरोपियों को पंजाब से किया था गिरफ्तार, हथियार रिकवरी के लिए ले जा रही थी पुलिस इसी दौरान आरोपियों ने जहाँ हथियार छुपाए हुए थे वहां से अचानक हथियार निकाल कर पुलिस पर कर दी थी फायरिंग इस दौरान पुलिस ने अपने बचाव में क्रॉस फायरिंग कि जिसमे दोनों आरोपियों का एनकाउंटर किया गया बदमाशों द्वारा कि गई फायरिंग में एक पुलिस कर्मी भी घायल, बंधवाडी इलाके कि घटना आरोपियों के नाम घूरशेर और जशपाल ने पुलिस कि गिरफ्त से भागने कि कोशिश कि थी जिसमे पुलिस एनकाउंटर में घूरशेर कि मौत हो गई और जसपाल घायल है 2 मई को कन्हई गाँव में सौरभ यादव के घर के बाहर हुई थी फायरिंग जिसमे एक सौरभ का सुरक्षा कर्मी हुई था घायल
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

अयोध्या के रामपथ पर 300 बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, DM ने प्रगति देखी

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में बन रहे 300 शैय्या वाले अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का आज जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और इंजीनियर भी मौके पर मौजूद रहे। डीएम ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों से अस्पताल निर्माण का अपडेट लिया और कार्य को तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।अयोध्या कैंट क्षेत्र में रामपथ पर 163.71 करोड़ रुपये की लागत से 300 बेड वाले इस आधुनिक अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। यह अस्पताल रामपथ रोड स्थित पुराने सीतापुर आंख अस्पताल की जगह ईपीसी मोड पर बनाया जा रहा है। सात मंजिला इस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में ओपीडी, जनरल वार्ड, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, इमरजेंसी समेत सभी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही डॉक्टरों और कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा भी विकसित की जाएगी।मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में तैयार हो रहा यह अस्पताल अयोध्या और आसपास के जिलों के लोगों के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है। अस्पताल के शुरू होने के बाद गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को लखनऊ जैसे बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।
0
0
Report

रामपुर के SP कार्यालय के बाहर भाजपा-एसपी भिड़ंत, सांसद मौलाना नदवी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर मौजूदा सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी के खिलाफ नारे लगाए। महिलाओं के सम्मान पर कथित अतिक्रमण पर भी चर्चा हुई और धरना शाम तक जारी रहा। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी, भाजपा पदाधिकारी और सैकड़ों महिला कार्यकर्ता भी मौजूद थे। एंकर और V/O के अनुसार विपक्ष के बयानों से महिलाओं का स्वाभिमान और नारी शक्ति के नारे गूंजते रहे।
0
0
Report
Advertisement

बुलंदशहर में लुटेरी दुल्हन गिरोह से दो लाख ठगी, पीड़ित ने जांच की मांग

Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर में लुटेरी दुल्हन बनकर आई युवती पर दो लाख की ठगी का आरोप, नरौरा थाना पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, पीड़ित ने कप्तान से लगाई गुहार नरौरा थाना क्षेत्र के गांव राजघाट निवासी एक युवक ने शादी के नाम पर ठगी और धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए थाना नरौरा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित युवक ने स्वयं को “लुटेरी दुल्हन” गिरोह का शिकार बताया है। वहीं पूरे मामले में थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने एसपी देहात को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ग्राम राजघाट निवासी पवन कुमार पुत्र हरिद्वारी लाल शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 3 मई 2026 को काजल पुत्री राजेश के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था। आरोप है कि विवाह एक बिचौलिये सूरज कुमार एवं उसके साथ आई एक महिला द्वारा कराया गया था। बिचौलियों ने लड़की पक्ष को अत्यंत गरीब बताते हुए शादी एवं घरेलू सामान के नाम पर लगभग दो लाख रुपये नकद ले लिए। पीड़ित का आरोप है कि शादी के बाद न तो कोई घरेलू सामान दिया गया और न ही लड़की ने वैवाहिक जीवन निभाने में रुचि दिखाई। युवक के अनुसार युवती का व्यवहार शुरू से ही संदिग्ध रहा तथा वह आए दिन विवाद करती रही। विरोध करने पर लड़की पक्ष और बिचौलियों द्वारा झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जाने लगी। तहरीर के अनुसार 8 मई को युवती अपना सामान लेकर दीनदयाल चौराहा नरौरा से बस में बैठकर अपने घर चली गई। बाद में फोन पर संपर्क करने पर पहले उसके घर पहुंचने की पुष्टि की गई, लेकिन बाद में कार्रवाई करने पर पूरे परिवार को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़ित युवक ने मामले में शादी के नाम पर सुनियोजित धोखाधड़ी, ठगी एवं मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले में एसपी देहात को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
0
0
Report

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: सीतापुर में कलश यात्रा और पीएम मोदी का लाइव प्रसारण

Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर शहर के जंगलीनाथ बाबा मंदिर प्रांगण में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस लाइन से बाबा जंगली नाथ मंदिर तक विशाल कलश यात्रा निकली। कलश यात्रा में नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु, भाजपा जिलाध्यक्ष डीएम राजा गणपति आर सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। इसके अलावा सोमनाथ से पीएम मोदी की पूजा का एलईडी पर सजीव प्रसारण देखा गया। डीएम राजा गणपति आर ने बताया कि यह कार्यक्रम सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के शुभ अवसर पर पूरे भारत में 12 ज्योतिर्लिंगों में पहला ज्योतिर्लिंग सोमनाथ है। उसका 75 वे वर्ष के परिनिर्माण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम organisé किया गया जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
0
0
Report
Advertisement

कीर्ति नगर थाने के गार्ड पर महिला का हमला; कुत्ते की मौत जांच

Delhi, Delhi:राजधानी के कीर्ति नगर थाना के आगे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें यह देखा जा सकता है कि एक महिला थाने के गेट के ठीक आगे वहां खड़े एक सिक्योरिटी गार्ड पर पहले थप्पड़ से हमला करती है और फिर बाद में चप्पल से उसे मरती है ।एक स्टेट डॉग एक व्यक्ति को काटता है और उसे वक्त यह सिक्योरिटी गार्ड वहीं पर मौजूद होता है और वह डंडे मार कर उसे कुत्ते को भगता है उसे वक्त यह महिला भी वही होती है और इस महिला को इसी बात का गुस्सा आया की सिक्योरिटी गार्ड ने कुत्ते को डंडा क्यों मारा बस फिर क्या था जैसे ही मौका मिला महिला ने सिक्योरिटी गार्ड को पीटा इस मामले में जिले के डीसीपी शरद भास्कर दराडे का कहना है ।आठ मई की, शाम लगभग 7:37 बजे, रमेश नगर, दिल्ली के रहने वाले श्री तरुण घई ने कीर्ति नगर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया है कि 7 मई की शाम को, कीर्ति नगर के 'J' ब्लॉक में तैनात गार्ड विनोद पासवान ने कथित तौर पर एक कुत्ते पर लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे कुत्ते को चोट लगी और बाद में उसकी मौत हो गई。
0
0
Report

उमर अब्दुल्ला दिल्ली रवाना, दर्जा, LG अधिकार और आरक्षण पर अमित शाह से चर्चा

Noida, Uttar Pradesh:अमित शाह के साथ अहम मुलाक़ात के लिए उमर अब्दुल्ला दिल्ली रवाना: राज्य का दर्जा, LG के अधिकार और आरक्षण के मुद्दे एजेंडे में। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक अहम मुलाक़ात के लिए नई दिल्ली रवाना हुए। इस मुलाक़ात में राज्य का दर्जा वापस दिलाने, उपराज्यपाल (LG) के साथ अधिकारों को बांटने और आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर मुख्य रूप से चर्चा होगी। रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए अब्दुल्ला ने राज्य का दर्जा वापस मिलने की उम्मीदों को लेकर संयम बरतने की सलाह दी। यह मांग अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद से ही लगातार की जा रही है। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि सिर्फ़ एक मुलाक़ात से राज्य का दर्जा वापस मिल जाएगा। यह एक प्रक्रिया है जो अभी चल रही है।" उन्होंने आगे कहा कि वह शाह के साथ होने वाली हर मुलाक़ात में इस मुद्दे को लगातार उठाते रहे हैं। इस मुलाक़ात का एजेंडा सिर्फ़ राज्य के दर्जे तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें कई अहम प्रशासनिक और संवैधानिक मुद्दे भी शामिल हैं। अब्दुल्ला ने कहा, "इसके अलावा, कुछ और मुद्दे भी हैं, जैसे कि कामकाज के नियम (Business Rules), एडवोकेट जनरल की नियुक्ति और आरक्षण से जुड़ा मुद्दा, जिन्हें LG ने दिल्ली के पास भेज दिया है।" उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि केंद्र शासित प्रदेश के लिए 'कामकाज के नियमों' (Transaction of Business Rules) पर चर्चा होनी चाहिए, साथ ही एडवोकेट जनरल की नियुक्ति और आरक्षण नीति पर भी बात होनी चाहिए, जिन्हें केंद्र सरकार के पास भेजा गया है। दूरसंचार से जुड़े अधिकारों के मुद्दे पर—जो फ़िलहाल सुरक्षा कारणों से LG के पास हैं—अब्दुल्ला ने मौजूदा व्यवस्था का ही समर्थन किया। उन्होंने कहा, "जब तक सुरक्षा और क़ानून-व्यवस्था की ज़िम्मेदारी LG के पास है, तब तक दूरसंचार से जुड़े अधिकार भी LG के पास ही रहने चाहिए।" उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि क़ानून-व्यवस्था बनाए रखने में इन अधिकारों की अहम भूमिका होती है। अब्दुल्ला ने कश्मीर में शराब की दुकानों को लेकर हाल ही में दिए गए अपने बयान पर खड़े हुए विवाद पर भी सफ़ाई दी। उनके इस बयान को लेकर विपक्षी दलों ने उनकी काफ़ी आलोचना की थी। उन पर 'अपनी बात से पलटने' के आरोप लग रहे थे, जिस पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि समय की कमी के चलते उन्होंने जल्दबाज़ी में अपना पहला बयान दिया था। उन्होंने कहा, "शराब की दुकानें उन लोगों के लिए हैं, जिनका धर्म उन्हें शराब पीने की इजाज़त देता है। अब तक किसी भी सरकार ने शराब के इस कारोबार पर पूरी तरह से रोक नहीं लगाई है, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि हम इस कारोबार को और ज़्यादा बढ़ावा देंगे। हमारा धर्म इसकी सख़्त मनाही करता है।" उन्होंने अपने विरोधियों पर राजनीतिक फ़ायदे के लिए उनकी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "हमारी सरकार ने शराब की कोई भी नई दुकान नहीं खोली है, और हम बिल्कुल नहीं चाहते कि हमारे युवा शराब की लत का शिकार बनें।" हल्के-फुल्के अंदाज़ में बात करते हुए अब्दुल्ला ने अभिनेता से राजनेता बने विजय को दक्षिण भारत की राजनीति में हाल ही में हुए घटनाक्रमों के लिए बधाई दी। उन्होंने मज़ाकिया लहजे में कहा, "देर आए दुरुस्त आए। मैंने तो पहले ही कहा था कि सबसे बड़ी पार्टी को ही सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए।" जम्मू-कश्मीर में कैबिनेट विस्तार या फेरबदल की अटकलों पर उन्होंने कोई पक्का जवाब नहीं दिया: "कैबिनेट विस्तार और फेरबदल सही समय पर किया जाएगा।" सोमवार शाम को होने वाली यह बैठक, केंद्र शासित प्रदेश (UT) के ढांचे में चुनी हुई सरकार की शक्तियों बनाम राजभवन के अधिकार को लेकर चल रही बहसों के बीच, कड़ी निगरानी में है.
0
0
Report

बक्सर से तीन संदिग्ध हिरासत में, बंगाल STF हत्या केस में बड़ी कार्रवाई

Buxar, Bihar:बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेन्द्रू अधिकारी के पीए चन्द्रनाथ रथ हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी बंगाल एसटीएफ ने बिहार के बक्सर में बड़ी कार्रवाई की है। हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में पश्चिम बंगाल एसटीएफ लगातार बंगाल के साथ-साथ बिहार और उत्तर प्रदेश में भी छापेमारी अभियान चला रही है। इसी क्रम में एसटीएफ की टीम ने बक्सर पहुंचकर तीन संदिग्ध अपराधियों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की। मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ ने बक्सर से मोस्ट वांटेड अपराधी विशाल श्रीवास्तव, मयंक मिश्रा और विक्की मौर्य को हिरासत में लिया था। पूछताछ और तकनीकी जांच के दौरान विशाल श्रीवास्तव की संलिप्तता स्पष्ट नहीं होने पर उसे छोड़ दिया गया। वहीं मयंक मिश्रा और विक्की मौर्य के खिलाफ मामले में सुराग मिलने के बाद दोनों को हिरासत में लेकर एसटीएफ अपने साथ पश्चिम बंगाल रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के पीए जयनाथ रथ की हत्या के बाद बंगाल पुलिस और एसटीएफ लगातार अपराधियों के नेटवर्क को खंगाल रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई राज्यों में संयुक्त रूप से छापेमारी की जा रही है। बक्सर से दो संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने के बाद इलाके में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है। हालांकि मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण बक्सर पुलिस फिलहाल पूरे घटनाक्रम पर खुलकर कुछ भी बोलने से बच रही है। वहीं बंगाल एसटीएफ की कार्रवाई के बाद आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top