icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पोहरी थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक ने आम जनता की समस्याएं सुनीं

Shivpuri, Madhya Pradesh:पोहरी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं थाना परिसर में लगाया जनसुनवाई शिविर, मौके पर निराकरण का किया प्रयास एसडीओपी आनंद राय, थाना प्रभारी रवि चौहान, रहे मौजूद पोहरी में पहली बार पुलिस अधीक्षक स्तर पर थाना परिसर में बैठकर आम जनता की समस्याएं सुनने की पहल की गई। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने सोमवार शाम पोहरी थाना परिसर में पहुंचकर ग्रामीणों एवं नगरवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कई शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए तथा पीड़ितों को जल्द निराकरण का भरोसा दिलाया。 पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील एवं ग्रामीण क्षेत्र के थाने में टेंट लगाकर आमजन के बीच पहुंचकर जनसुनवाई किए जाने को क्षेत्र में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता और धैर्य के साथ सुनी तथा कुछ मामलों में मौके पर ही निराकरण का प्रयास किया。 इस दौरान मीडिया द्वारा पोहरी नगर की यातायत्रा व्यवस्था एवं ट्रैफिक की समस्या को भी पुलिस अधीक्षक के सामने रखा गया। इस पर उन्होंने समस्या को संज्ञान में लेते हुए यातायात व्यवस्था को दिखवाने और आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही。 पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता की समस्या सुनना और उसका समाधान करना पुलिस की जिम्मेदारी है। आमजन को अपनी समस्या लेकर परेशान न होना पड़े, इसके लिए पुलिस हमेशा उनके साथ खड़ी है。 जनसुनवाई के दौरान एसडीओपी आनंद राय, थाना प्रभारी रवि चौहान, चौकी प्रभारी सीमा धाकड़, हरदेश पारसर सहित पुलिस विभाग का समस्त स्टाफ मौजूद रहा。
0
0
Report

सहारनपुर में मिशन शक्ति: महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए पैदल मार्च

NJNEENA JAINJust now
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत निकला भव्य पैदल मार्च, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का दिया संदेश शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के नए चरण के तहत सहारनपुर में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और स्वावलंबन को लेकर आज भव्य पैदल march निकाला गया। पुलिस लाइन से शुरू हुआ यह march कोर्ट रोड होते हुए घंटाघर तक पहुंचा। इसमें जिलाधिकारी अरविंद चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों, विद्यार्थियों, एएनएम कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं, चिकित्सकों और अन्य विभागों के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया!इस दौरान लोगों को महिलाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों और सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया जिलाधिकारी अरविंद चौहान ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत निकाली गई इस वृहद रैली का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण और स्वावलंबन के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल शहर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रत्येक थाने, तहसील और गांव स्तर तक पहुंचाया जाएगा। इसके माध्यम से महिलाओं और बेटियों को सरकार की उन योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जाएगा, जो उन्हें सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में मददगार हैं!एसएसपी अभिनन्दन ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का नया चरण शुरू हो चुका है और शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ से ही जिले में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें पुलिस और प्रशासन के साथ विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। एसएसपी ने बताया कि पूरे शारदीय नवरात्रि के दौरान निर्धारित कार्यक्रमों के तहत महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि शासन का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान पुलिस अपनी सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा भी कर रही है। एंटी रोमियो स्क्वॉड और मिशन शक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के साथ अन्य विभागों के साथ समन्वय मजबूत किया जाएगा। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचकर उन्हें सरकारी योजनाओं, सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से पुलिस और प्रशासन महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा समाज में महिला सम्मान और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। बाईट:-जिलाधिकारी अरविंद चौहान बाईट अभिनन्दन एसएसपी
0
0
Report
Advertisement

गांव की 1.5 किमी सड़क में घटिया सामग्री, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; जांच की मांग

Jamui, Bihar:जमुई मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के तहत सरौन चकाई बाईपास रोड से छछूडीह गांव तक लगभग 1.5 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण में घटिया सामग्री और भारी अनियमितता का मामला सामने आया है. सड़क पर पिचिंग कार्य पूरा होने के 24 घंटे के भीतर ही सड़क हाथ से छूते ही पपड़ी की तरह उखड़ रही है. सड़क की ऐसी बदहाली देख ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा और उन्होंने मौके पर कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया. मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष कृष्णा कुमार गुप्ता, पिंटू राय, महेंद्र राय, सत्यदेव यादव, जयनारायण यादव, जीवलाल यादव, सूचित कुमार, कामदेव यादव, जयदेव यादव और गुड्डू यादव सहित कई ग्रामीण जुटे थे. ग्रामीणों ने उखड़ती सड़क को दिखाते हुए कहा कि मानक बोर्ड के अनुसार जीएसबी, डब्ल्यूबीएम और पिचिंग सहित तीन लेयर का कार्य होना था. लेकिन संवेदक द्वारा सीधे जमीन पर अलकतरा बिछा दिया गया. पीसीसी ढलाई में भी दरारें आ चुकी हैं. ग्रामीण कृष्ण कुमार गुप्ता और महेंद्र राय ने बताया कि सड़क पर थोड़ा सा पैर या हाथ लगाने से पूरी गिट्टी उखड़ जा रही है. घटिया काम का विरोध करने पर कर्मियों द्वारा मनमानी की जाती है और कहा जाता है कि जहां शिकायत करनी है करो, काम ऐसे ही होगा. ग्रामीणों ने निर्माण की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. कनिय अभियंता अमर कुमार ने कहा कि पिचिंग का काम अभी ताजा हुआ है, इसलिए अलकतरा ठीक से सेट नहीं हो सका है. चार-पाँच दिन बीतने के बाद सड़क पूरी तरह जम जाएगी. जहां भी तकनीकी कमी पाई जाएगी, वहां सुधार कराया जा रहा है. इस संबंध में ग्रामीण कार्य विभाग झाझा के एसडीओ अमित कुमार ने कहा कि सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत मिली है. स्थल की जांच करवाई जा रही है और कनीय अभियंता से इस बाबत बात की गई है. सड़क निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ ही कराया जाएगा.
0
0
Report

जग्गांव मंडी में बिट्टू के बयान पर राजनीतिक टकराव, किसान आंदोलन पर सरकार के दावे

Jagraon, Punjab:ਬੀਤੇ ਕੱਲ ਜਗਰਾਓਂ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਰਵਨੀਤ ਬਿੱਟੂ ਦੇ ਮਾਰਕੀਟ ਕਮੇਟੀ ਜਗਰਾਓਂ ਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਤੇ ਚੁੱਕੇ ਸਵਾਲਾਂ ਦਾ ਅੱਜ ਮਾਰਕੀਟ ਕਮੇਟੀ ਜਗਰਾਓਂ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਕੁਲਵिंदਰ ਸਿੰਘ ਕਾਲਾ ਨੇ ਜਵਾਬ ਦਿੰਦਿਆਂ ਕਿਹਾਕਿ ਬਿੱਟੂ ਜੀ ਐਵੇਂ ਹੁਣ ਡਰਾਮੇ ਕਰਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਹਿਤੈਸ਼ੀ ਨਾ ਬਣੋ, ਜਦੋਂ ਤੁਸੀਂ MP ਸੀ ਉਦੋਂ ਤਾਂ ਕਦੇ ਜਗਰਾਓਂ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਕਦੇ ਗੇੜਾ ਨਹੀਂ ਮਾਰਿਆ ਤੇ ਭਾਜਪਾ ਨੇ ਹੁਣ ਹੜਾਂ ਦੇ ਨੁਕਸਾਨ ਦਾ 1600 ਕਰੋੜ ਰੁਪਇਆ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਜਗਰਾਓਂ ਆੜਤੀ ਐਸੋਸੇਸ਼ਨ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜਗਪਾਲ ਸਿੰਘ ਤੇ ਰਾਹੁਲ ਬਾਂਸਲ ਤੋ ਬਿਨਾਂ ਆੜਤੀ ਪਰਲ੍ਹਾਦ ਕੁਮਾਰ ਵੀ ਹਾਜਿਰ ਸਨ। ਚੇਅਰਮੈਨ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾਕਿ ਕਿਸਾਨੀ ਅੰਦਰੋਲਨ ਵੇਲੇ ਵੀ ਭਾਜਪਾ ਨੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਚੰਗੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਕੁੱਟਿਆ ਤੇ ਲੁੱਟਿਆ ਤੇ ਹੁਣ ਬਿੱਟੂ ਜੀ ਤੁਸੀ ਜਗਰਾਓਂ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਆ ਕੇ ਸਰਕਾਰੀ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਤੇ ਸਵਾਲ ਚੁੱਕ ਰਹੇ ਹੋ, ਜਦਕਿ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਪੂਰੇ ਪੁਖਤਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਹੋਏ ਹਨ ਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕੋਈ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀ ਨਹੀਂ ਆਉਣ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰੀ ਹੈ। ਬਾਕੀ ਕੁਦਰਤ ਅੱਗੇ ਕਿਸੇ ਦਾ ਜੋਰ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਇਸਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਓਨਾਂ ਕਿਹਾਕਿ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ FCI ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਝੋਨੇ ਲਈ ਜਗ੍ਹਾ ਨਾ ਹੋਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰਕੇ ਸ਼ੈਲਰ ਮਾਲਕਾਂ ਨੂੰ ਤੰਗ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ.
0
0
Report
Advertisement

10 रुपये के लेनदेन पर फाजिल्का में युवक की हत्या, CCTV वीडियो वायरल

Fazilka, Punjab:पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव चक्क पक्खी में महज 10 रुपए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में 26 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक अपने साथी के साथ गांव में लगी मोमोज की रेहड़ी पर मोमोज खाने गया था। इसी दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गया। आरोप है कि इस दौरान युवक पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गांव चक्क पक्खी निवासी जगमीत सिंह (26) के रूप में हुई है। मृतक के पिता लक्खा सिंह ने बताया कि उनका बेटा बीती शाम गांव में मोमोज की रेहड़ी पर मोमोज खाने गया था। वहां रेहड़ी लगाने वाले लोगों के साथ उसका विवाद हो गया। जब उन्हें घटना की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे और अपने बेटे को बचाने का प्रयास किया। लेकिन, उनके आरोप के मुताबिक, इस दौरान आरोपियों ने उनके बेटे पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार के अनुसार, जगमीत सिंह उनका इकलौता बेटा था और पुराने मोटरसाइकिल खरीदने-बेचने का काम करता था। वह शादीशुदा था और अपने पीछे पत्नी तथा दो बेटियों को छोड़ गया है। बेटे की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे जगमीत सिंह का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मामले को लेकर पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर परमजीत कुमार ने बताया कि जगमीत सिंह अपने साथी बेअंत सिंह के साथ मोमोज खाने के लिए रेहड़ी पर गया था। वहां चंद पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके दौरान जगमीत सिंह की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, मोमोज की प्लेट के पैसों को लेकर शुरू हुआ विवाद गंभीर वारदात में बदल गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले की आगे की जांच की जाएगी।
0
0
Report

राजगढ़ में 70वां जिला स्तर छात्रा एथलेटिक्स फिनाले: विजेताओं को पदक से सम्मान

Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ में 70वीं जिला स्तरीय छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर किया सम्मानित राजगढ़ (अलवर)। राजगढ़ के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में 70वीं जिला स्तरीय 17 एवं 19 वर्ष छात्रा एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि प्रत्येक स्पर्धा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय की ओर से पदक प्रदान किए गए। वहीं, प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सभी छात्राओं को यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब राजगढ़ की ओर से प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समारोह से पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। सरोज मीना ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।” प्रतियोगिता के सह संयोजक राजेश शर्मा ने ध्वज अवतरण करवाया, जबकि आशा सुमन ने प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की। अंत में प्रतियोगिता संयोजक सुभाष चंद्र शर्मा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
0
0
Report

साउथ बिहार विश्वविद्यालय 5वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने टॉपरों को गोल्ड मेडल दिए

Gaya, Bihar:साउथ बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में मनाया गया 5 वाँ दीक्षांत समारोह, दीक्षांत समारोह के मौके पर राज्यपाल ने छात्र छात्राओं को दिए संदेश,गुरु एवं शिष्य का संबंध भारतीय परंपरा का अहम हिस्सा। मोक्ष और ज्ञान की नगरी गयाजी में स्थापित दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में 5वां दीक्षांत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन, वशिष्ट अतिथि के रूप में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री जीतन राम माँझी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार, विश्विद्यालय के कुलपति कामेश्वर नाथ सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित हुए। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने स्टेज पर टॉपर्स को डिग्री के साथ चांसलर गोल्ड मेडल, स्कूल गोल्ड मेडल, डिपार्टमेंट गोल्ड मेडल प्रदान किया। पंचम दीक्षांत समारोह के दौरान स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 61 विद्यार्थियों को 95 स्वर्ण पदक प्रदान किया गया | वर्ष 2023 के लिए दो विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 11 विद्यार्थियों को संकाय स्वर्ण पदक तथा 29 विद्यार्थियों को विभागीय स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। इसी प्रकार, वर्ष 2024 के लिए दो विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 11 विद्यार्थियों को संकाय स्वर्ण पदक तथा 32 विद्यार्थियों को विभागीय स्वर्ण पदक किया गया। पहली बार आठ विद्यार्थियों को प्रायोजित स्वर्ण पदक प्रदान किया गया जिनमे डॉ. मंजू करण स्मृति चिह्न, शेओधारी स्मारक स्वर्ण पदक, श्री विश्वनाथ डालमिया स्मारक स्वर्ण पदक, आनंदी देवी डालमिया स्मारक स्वर्ण पदक, कमला देवी स्मारक स्वर्ण पदक तथा डॉ. बिंदेश्वर पाठक स्वर्ण पदक शामिल हैं। दीक्षांत समारोह में अंडरग्रेजुएट (यूजी), पोस्टग्रेजुएट (पीजी) एवं पीएचडी पाठ्यक्रम के कुल 1,662 विद्यार्थियों को डिग्रियाँ प्रदान की गई | इस समारोह के दौरान छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने गुरु एवं शिष्य का संबंध भारतीय परंपरा का अहम हिस्सा है, मैं आज भी अपने गुरुओं का आदर करता हूँ और सदा करता रहूँगा | मुझे अपनी पढ़ाई पूरी किए हुए 50 वर्ष से अधिक हो चुके हैं लेकिन आज भी अगर किसी गुरु का व्हाट्सएप पर मैसेज आता है तो मैं उसको सबसे पहले पढ़ता हूँ | उन्होंने कहा कि इस कामयाबी का श्रेय दोनों को जाता है।आज का दिन आप सबके लिए खास और खुशी का दिन है | मेरा यह परामर्श है कि आप यह खुशियां बांटे क्यूंकि खुशियां और ज्ञान बाटने से बढ़ती है | सीयूएसबी के नैक ए ++ ग्रेड, यूजीसी केटेगरी वन (01) के दर्जे के साथ - साथ यूनिवर्सिटी के साफ़-सुथरे ग्रीन कैंपस का उन्होंने सराहना की करते हुए कहा कि सीयूएसबी के छात्र काफी मेघावी है | इसका प्रमाण मेरे राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण के बाद बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएससी), पटना द्वारा नवस्थापित 211 डिग्री महाविद्यालयों के कुल 2400 पदों के लिए सहायक प्राध्यापक के पद पर 80 विद्यार्थियों की नियुक्ति हुई है जो इस विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाता है | आज जब आप इस परिसर से डिग्रियाँ प्राप्त कर समाज और राष्ट्र के व्यापक फलक पर कदम रख रहे हैं, तो याद रखिएगा कि यह केवल एक शैक्षणिक पड़ाव की समाप्ति नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति एक नए दायित्व की शुरुआत है। आपकी ऊर्जा, आपकी तकनीकी समझ और आपकी नवीन सोच ही भारत को वैश्विक पटल पर एक मार्गदर्शक के रूप में स्थापित करेगी। स्पीच:- लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन बाइट:-मेघा माधवी, गोल्ड मेडलिस्ट,कंप्यूटर साइंस की छात्रा बाइट:-प्रीति कुमारी, गोल्ड मेडलिस्ट, कॉमर्स की छात्रा बाइट:-रोहित कुमार, गोल्ड मेडलिस्ट, मास्टर डिग्री हिंदी
0
0
Report
Advertisement

ताम्रध्वज साहू ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर भाजपा सरकार को निशाने पर लिया

Rajnandgaon, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है और अपराधियों में पुलिस का भय नहीं रह गया है। ताम्रध्वज साहू ने ये बातें डोंगरगढ़ प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कहीं। दरअसल, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू आज मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन करने डोंगरगढ़ पहुंचे थे। इस दौरान स्थानीय कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। माता के दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। ताम्रध्वज साहू ने कहा कि प्रदेश में लूट, हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। वहीं, अवैध शराब और गांजा तस्करी पर भी प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस का कोई भय नहीं है। पूर्व गृह मंत्री ने प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजननक हो गई है।
0
0
Report

नवाड़ी में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर पुलिस बड़ी कार्रवाई, 1950 किलोग्राम विस्फोटक जब्त

Niwari, Madhya Pradesh:एंकर- निवाड़ी जिले में अवैध पटाखा फैक्ट्री के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टेहलका थाना पुलिस ने उरदौरा गांव में संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री का किया खुलासा, अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालित करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मौके से किया गिरफ्तार, करीब 1950 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री की जब्त, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मामला किया दर्ज। बी.ओ.-1- दरअसल यह पूरा मामला निवाड़ी जिले के टेहरका थाना क्षेत्र के उरदौरा गांव का है, जहां 11 अक्टूबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की उरदौरा गांव में अजय रजक द्वारा भारी मात्रा में अवैध रूप से पटाखों का निर्माण और भंडारण किया जा रहा है, सूचना मिलते ही टेहरका थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची, जांच के दौरान खेत में तिरपाल लगाकर पटाखे बनाए जा रहे थे, जबकि पास ही स्थित गोदाम में पटाखों का भंडारण किया गया था, लाइसेंस की जांच में सामने आया की पटाखों का निर्माण लाइसेंस में निर्धारित भूमि के बजाय दूसरी जगह किया जा रहा था, साथ ही लाइसेंस की शर्तों और निर्धारित क्षमता से अधिक पटाखों का निर्माण एवं भंडारण किया जा रहा था, पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालित करने वाले दो आरोपियों को मौके से किया गिरफ्तार, करीब 1950 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री की जब्त। वाईट-1- के.के. पांडेय (एसडीओपी निवाड़ी)
0
0
Report

सूरजपुर में मां-बेटे की हत्या: पुलिस खोज में जुटी, कारण अब भी अनसुलझा

Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के जयनगर और बिश्रामपुर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले सामने आए मां-बेटे के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में पुलिस की तफ्तीश लगातार जारी है, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस कातिलों का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है. महावीरपुर में सड़क किनारे जमीन में दफन मिले छात्र सुजल बरेट और घर के बाथरूम में मिली शिक्षिका मां रजनी बरेट की बेरहमी से की गई हत्या की गुत्थी अब भी अनसुलझी है. पुलिस और साइबर सेल की टीमें मां-बेटे के गायब मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस करने में दिन-रात जुटी हैं, साथ ही इलाके के सभी CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं. मृतिका के बैंक खाते में लोन की रकम पूरी तरह सुरक्षित होने से लूट के इरादे के एंगल पर भी समाप्त हो गया है. मामले में अब तक दर्जनों संदिग्धों और सुजल के सहपाठियों से गहन पूछताछ की जा चुकी है तथा कई लोगों को हिरासत में रखकर कड़ाई से पड़ताल की जा रही है, मगर दो दिन बीतने के बावजूद हत्या की असली वजह और बेखौफ कातिलों तक पहुंचने में पुलिस की नाकामी ने इलाके में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है
0
0
Report
Advertisement

2300 किमी की बाइक यात्रा से सेवा संकल्प अभियान तेज, CM ने स्वागत किया

Raipur, Chhattisgarh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर देशभर में सेवा संकल्प अभियान मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ युवा मोर्चा के 54 युवाओं ने वाराणसी से बड़नगर तक 23 सौ किलोमीटर की बाइक यात्रा पूरी की. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान से होते हुए गुजरात पहुंचे इन युवाओं ने ग्रामीणों से संवाद किया, वृक्षारोपण किया और सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया. छत्तीसगढ़ लौटने पर इनका अभिनंदन समारोह सीएम हाउस में आयोजित कर उनका स्वागत अभिनंदन किया. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अलावा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और डिप्टी सीएम अरुण साव मौजूद रहें
0
0
Report

खेराबाद में विधायक- पंचायत टकराव: 20 लाख ग्रांट पर घमासान

Hoshiarpur, Punjab:खेराबाद में विधायक और पंचायत आमने-सामने, 20 लाख की ग्रांट पर उठे सवाल खेराबाद के गांव खेराबाद में विकास कार्यों को लेकर ग्राम पंचायत और हलका विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मण के बीच विवाद सामने आया है। पंचायत ने विधायक पर गांव के विकास को लेकर गलत बयानबाजी करने और 20 लाख रुपये की ग्रांट के बारे में लोगों को गुमराह करने के आरोप लगाए हैं। वहीं विधायक ने पंचायत को उपलब्ध ग्रांट खर्च कर गांव का विकास करवाने की अपील की है। गांव खेराबाद की सरपंच दलजीत कौर घुम्मण सहित पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों ने विधायक के बयानों पर कड़ा एतराज जताया है। पंचायत का आरोप है कि 4 तारीख को गांव में हुई बैठक के दौरान विधायक ने पंचायत पर विकास कार्य न करवाने के आरोप लगाए और 20 लाख रुपये की ग्रांट लाने की बात कही। पंचायत ने मांग की है कि विधायक ग्रांट से संबंधित चेक और खर्च का पूरा विवरण सार्वजनिक करें। पंचायत के मुताबिक, 15वें वित्त आयोग की ग्रांट और राज्य सरकार के फंड को लेकर भी स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए。
0
0
Report

ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में गर्भस्थ शिशु मौत: AOMA ने निलंबन वापस, सुरक्षा की मांग की

Una, Himachal Pradesh:क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में गर्भस्थ शिशु संग अरनियाला निवासी रीना की मौत के मामले में हिमाचल मेडिकल आफिसर्स एसोसिएशन (एओएमए) ऊना ने चुप्पी तोड़ी है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डा प्रियंका के सस्पेंशन को वापस लेने, सीएमओ डा संजीव वर्मा से भीड़ के बीच दुर्व्यवहार करने वालों पर कानूनी कार्रवाई व चिकित्सकों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग, बोले कुछ लोग पेट्रोल लेकर आये थे अस्पताल, डॉक्टर खिड़की से अगर नहीं भागते तो घट सकता था कोई बढ़ा हादसा क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में गर्भस्थ शिशु के साथ रीना की मौत के मामले में एओएमए ऊना ने अपनी प्रारम्भिक प्रतिक्रिया दी है। एओएमए की मांग है कि डा प्रियंका शर्मा का निलंबन वापस लिया जाए और अस्पताल में ड्यूटी कर रहे चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। निजी अस्पतालों की इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) ऊना ने भी इन मांगों का समर्थन किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डा महेश्वर राय ने कहा कि पूर्व निर्णय जल्दबाजी में लिया गया; निष्पक्ष जांच के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए। घटना के बाद अस्पताल में भीड़ ने हंगामा किया, चिकित्सकों पर دھمकी और आग लगाने जैसी घटनाओं की भी बातें सामने आईं। वरिष्ठ अधिकारीयों के पहुंचने पर स्थिति नियंत्रण में आई और अदालत/प्रशासन के निर्देशों के अनुसार कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। डा महेश्वर राय ने कहा कि डा प्रियंका शर्मा का बयान दर्ज हो चुका है और मामले की प्राथमिकी के साथ आगे की कानूनी प्रक्रिया चल रही है। अस्पताल में गर्भाशय फटने जैसी प्रसव संगत जटिलताएं दुर्लभ नहीं होतीं; ऐसे मामलों में विशेषज्ञों और रिकॉर्ड्स सहित सभी सबूतों की निष्पक्ष जाँच जरूरी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top