icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बांसवाड़ा के ठीकरिया तालाब में अज्ञात अधेड़ का शव मिला, पुलिस ने जांच शुरू की

AOAjay OjhaJust now
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिला, बांसवाड़ा विधानसभा, लोकेशन - बांसवाड़ा राजतालाब थाना क्षेत्र में रविवार को ठीकरिया तालाब में एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। आसपास मौजूद लोगों ने सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया गया। शव को निजी टेंपो से जिला अस्पताल पहुंचाया गया और मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है, पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। राजतालाब थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्रों के लोगों से संपर्क किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।
0
0
Report

भाई की हत्या में भाई ही निकला कातिल, तमंचे समेत गिरफ्तार

Munna SinghMunna SinghFollowJust now
Nagaria Vikram, Uttar Pradesh:बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक के सगे भाई को ही हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।पुलिस के मुताबिक 1 मई 2026 को फरीदपुर थाना क्षेत्र के रायपुर हंस गांव निवासी इन्द्रपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के भाई उमेशपाल सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। घटना के खुलासे के लिए थाना पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और फॉरेंसिक टीम को लगाया गया था।जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं बल्कि मृतक के भाई उमेशपाल सिंह ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी को 23 मई को सखिरया पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी भतीजी स्वाति गांव के ही युवक विकास के साथ प्रेम संबंधों के चलते घर छोड़कर चली गई थी और बाद में शादी कर ली थी। इस बात को लेकर परिवार की गांव में बदनामी हो रही थी। आरोपी के अनुसार उसका भाई इन्द्रपाल अक्सर इस बात को लेकर ताने देता था, जिससे नाराज होकर उसने अपने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

राजस्थान में पहली नेत्र प्लाक ब्रैकीथेरेपी सफल, गांधी अस्पताल ने कैंसर सेवाएं शुरू कीं

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान की पहली नेत्र प्लाक ब्रैकीथेरेपी रही सफल महात्मा गांधी चिकित्सालय में नेत्र कैंसर सेवाएं शुरू जयपुर। महात्मा गांधी अस्पताल के चिकित्सकों ने नेत्र कैंसर उपचार के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए राजस्थान की पहली नेत्र प्लाक ब्रैकीथेरेपी प्रक्रिया सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। एक ऐसी महिला मरीज का यह उपचार किया गया, जिसकी एक आंख पहले ही संक्रमण के कारण जा चुकी थी तथा दूसरी आंख में गंभीर कैंसर विकसित हो गया था। उल्लेखनीय है कि अस्पताल में अत्याधुनिक नेत्र कैंसर उपचार सेवाएं शुरू हो गई हैं। नेत्र कैंसर विशेषज्ञ डॉ रोलिका बंसल ने बताया कि अब तक नेत्र कैंसर के मामलों में आंख को निकालना ही एकमात्र विकल्प माना जाता था, लेकिन अब नेत्र प्लाक ब्रैकीथेरेपी जैसी आधुनिक तकनीक से मरीज की आंख और दृष्टि दोनों को सुरक्षित रखने की संभावना बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि 72 वर्षीय महिला मरीज की एक आंख लगभग 30 वर्ष पूर्व संक्रमण के कारण नष्ट हो चुकी थी, ऐसे में दूसरी आंख को बचाना चिकित्सकों के लिए बड़ी चुनौती था। विशेषज्ञ टीम ने आधुनिक तकनीक के माध्यम से सफल उपचार कर मरीज की दृष्टि एवं आंख को सुरक्षित रखने में सफलता प्राप्त की। रोगी अब स्वास्थ्य लाभ ले रही है। इस ऑपरेशन को नेत्र रोग विभाग, रेडिएशन, न्यूक्लियर मेडिसिन, कैंसर रोग विभाग एवं निश्चेतना विभाग की संयुक्त टीम ने सफल बनाया। डॉ. रोलिका बंसल के बताया कि अस्पताल में नेत्र कैंसर एवं नेत्र पुनर्निर्माण शल्य चिकित्सा के लिए विशेष उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया गया है। इसमें रेटिनोब्लास्टोमा, यूवियल मेलानोमा, कंजक्टाइवल कैंसर, ऑर्बिटल ट्यूमर, पलकों के कैंसर सहित कई जटिल रोगों का अत्याधुनिक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नेत्र रोगियों को इन सेवाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिए राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता अब नहीं रही।
0
0
Report
Advertisement

जालौन के कालपी हाईवे पर बड़ा हादसा तेज रफ्तार ट्रक ने लोडर को मारी टक्कर चालक बाल-बाल बचा

AdityaAdityaFollow1m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी कालपी हाईवे पर बड़ा हादसा तेज रफ्तार ट्रक ने लोडर को मारी टक्कर चालक बाल-बाल बचा जहां झांसी-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला… कालपी नगर में एचपी पेट्रोल पंप के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने लोडर में जोरदार टक्कर मार दी… टक्कर इतनी भीषण थी कि लोडर अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर पलट गया… हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई… आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए… गनीमत रही कि लोडर चालक इस भीषण हादसे में बाल-बाल बच गया… हालांकि हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा… सूचना मिलते ही टरननगंज चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे… पुलिस ने हालात को संभालते हुए यातायात सुचारू कराया और जांच शुरू कर दी है… एक बार फिर तेज रफ्तार ने सड़क सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं…
0
0
Report
Advertisement

दौसा में गुर्जर आरक्षण आंदोलन की बरसी पर श्रद्धांजलि सभा; सरकार से समाधान की उम्मीद

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा गुर्जर आरक्षण आंदोलन की बरसी पर श्रद्धांजलि सभा सिकंदरा में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा 2008 में आंदोलन के दौरान समाज के 22 लोगों के लगी थी गोली उन्हीं को समाज के लोगो ओर परिजनों ने किए श्रद्धा सुमन अर्पित आरक्षण आंदोलन समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला,सांसद मुरारीलाल मीणा सहित अन्य हुए शामिल दौसा के सिकंदरा में 2008 के गुर्जर आरक्षण आंदोलन में पुलिस की गोली का शिकार हुए समाज के 22 लोगों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जहां गुर्जर आरक्षण आंदोलन समिति के अध्यक्ष विजय बैसला, सांसद मुरारीलाल मीणा सहित समाज के लोगों ने पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए इस दौरान विजय बैसला ने कहा समाज के लंबित मुद्दों पर सरकार काम कर रही है और हमें उम्मीद है उन प्रकरणों का जल्द समाधान होगा 372 अभ्यर्थियों की भर्ती का मामला कैबिनेट सब कमेटी के पास है मैं सरकार से बात करूंगा कि लंबित मुद्दों का जल्द निस्तारण हो यदि सरकार नौकरी देना चाहती है तो दे नहीं देना चाहती है तो फिर बता दे वही बैसला ने हाई कोर्ट के एक फैसले का जिक्र करते हुए कहा राज्य सरकार की भर्तियों में एमबीसी के अभ्यर्थियों को सबसे पहले सामान्य उसके बाद ओबीसी और फिर एमबीसी वर्ग में मेरिट देखी जानी चाहिए लेकिन 2019 से लेकर अब तक यह नहीं होने से समाज के युवाओं का नुकसान हुआ है हाई कोर्ट के आदेश के इंप्लीमेंटेशन में देरी होना कई सवाल खड़े करती है । बाइट विजय बैसला अध्यक्ष गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति राजस्थान
0
0
Report

जालौन में गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाते नज़र आए योगी सरकार के मंत्री,

AdityaAdityaFollow1m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाते नज़र आए योगी सरकार के मंत्री, जालौन में गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाते नज़र आए योगी सरकार के मंत्री, यूपी सरकार में होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने श्रमिकों और राहगीरों को बांटा शरबत और मिठाई, जनपद मुख्यालय सहित अन्य जगहों पर की गई शीतल प्याऊ की व्यवस्था, मंत्री सहित अन्य बीजेपी कार्यकर्ता और जिलाधिकारी रहे मौजूद, जालौन में बढ़ते पारे को देखते हुए उठाया गया सराहनीय कदम, जालौन के मुख्यालय उरई का मामला। बाइट:- धर्मवीर प्रजापति--होमगार्ड मंत्री, यूपी यूपी सरकार में होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने श्रमिकों और राहगीरों को बांटा शरबत और मिठाई, जनपद मुख्यालय सहित अन्य जगहों पर की गई शीतल प्याऊ की व्यवस्था, मंत्री सहित अन्य बीजेपी कार्यकर्ता और जिलाधिकारी रहे मौजूद, जालौन में बढ़ते पारे को देखते हुए उठाया गया सराहनीय कदम, जालौन के मुख्यालय उरई का मामला। बाइट:- धर्मवीर प्रजापति--होमगार्ड मंत्री, यूपी
0
0
Report
Advertisement

एस बी टी पब्लिक स्कूल में समर कैंप का रंगारंग आगाज,चेयरमैन एम एन त्रिपाठी ने फीता काटकर किया शुभारंभ

ASAmit SinghFollow2m ago
Bhatauli Khurd, Uttar Pradesh:गर्मी की छुट्टियों को रचनात्मक और यादगार बनाने के उद्देश्य से एस बी टी पब्लिक स्कूल, विशुनपुरा बखरा में समर कैंप का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन एम एन त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही पूरा विद्यालय परिसर बच्चों की हंसी, उत्साह और उमंग से जीवंत हो उठा। समर कैंप में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने पुल पार्टी में जमकर मस्ती की और पानी में खेलते हुए छुट्टियों का भरपूर आनंद उठाया। वहीं मिकी माउस बच्चों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना रहा, जिसके साथ बच्चों ने नृत्य, खेल और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया। कैंप में मनोरंजन के साथ बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने पर भी विशेष ध्यान दिया गया। विद्यार्थियों ने मिट्टी के बर्तन बनाने की कला सीखी और अपनी कल्पनाओं को सुंदर आकृतियों में उकेरा। इस गतिविधि ने बच्चों की सृजनशीलता और कलात्मक क्षमता को नई पहचान दी। इस अवसर पर चेयरमैन एम एन त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल, कला और रचनात्मक गतिविधियां भी जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस समर कैंप ने बच्चों को सीखने, खेलने और आनंद लेने का अनूठा मंच प्रदान किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साह और ऊर्जा वातावरण को लगातार जीवंत बनाए रही।
0
0
Report

हाथरस पुलिस का बड़ा धमाका गूगल मैप के जाल में फंसे 03 अंतरजनपदीय बाइक चोर, 07 मोटरसाइकिलें बरामद

Mohammad RajaMohammad RajaFollow7m ago
Purdil Nagar, Uttar Pradesh:हसायन ​हाथरस- पुलिस ने हाईटेक रणनीति अपनाते हुए पिछले 4 महीनों से बाइक चोरी कर रहे एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। SP चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेश पर SOG और थाना हसायन पुलिस की संयुक्त टीम ने श्यामपुर माता मंदिर रोड से 3 अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। ​पुलिस ने इनके पास से 07 चोरी की मोटरसाइकिलें, 01 अवैध तमंचा 315 बोर और 02 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। ​​पुलिस ने UP-112 के डेटा का एनालिसिस करके उन इलाकों को शॉर्टलिस्ट किया जहां से सबसे ज्यादा बाइक चोरी हुई थीं। ​गूगल मैप के जरिए इन इलाकों के 'हॉटस्पॉट' चिन्हित कर एक कॉर्डिनेटिड मैप तैयार किया गया। ​इन्हीं हॉटस्पॉट्स पर SOG और हसायन पुलिस को तैनात किया गया, जिससे चोर रंगे हाथ दबोचे गए। पकड़े गए चोरों ने बताया कि वे बाइक चोरी करने के बाद उसके कलपुर्जे (पार्ट्स) अलग-अलग कर कबाड़ में बेच देते थे और उसी से अपना खर्चा चलाते थे। चोरों की पहचान​ रोहित पुत्र सरनाम निवासी बपन्डई, थाना हसायन, हाथरस ​बबलू पुत्र मुन्ने खाँ निवासी ब्रह्मणपुरी, पुरदिलनगर, हाथरस ​श्यामसुंदर पुत्र कौशल किशोर निवासी वमनहार, सिकंदराराऊ, हाथरस के रूप में हुई हैl जिनके पास से​01 हीरो पैशन,​01 हीरो स्प्लेंडर​,01 बजाज सीटी 100 व इंजन नंबर मिटे​03 टीवीएस स्टार स्पोर्ट रजिस्ट्रेशन नंबर UP82K4610, UP82K6490,​01 अन्य कटी हुई बाइक और 01 तमंचा 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैंl ​अभियुक्तों के खिलाफ थाना हसायन में मु0अ0सं0 101/2026 धारा 317(4) BNSS व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कामयाबी को अंजाम देने में हसायन थाना प्रभारी श्री गिरीशचन्द्र गौतम और SOG प्रभारी श्री धीरज गौतम की टीम की मुख्य भूमिका रही।
0
0
Report

दुनिया के सबसे अधिक अत्याचारियों पर व्यंग्य-साहित्य का प्रहार

Sambalpur, Odisha:ପୃଥିବୀ ର ବେଶୀ ଅତ୍ୟାଚାର ସହି ଥିବା ଲୋକ ବ୍ୟଙ୍ଗ ସାହିତ୍ୟ ରଚନା କରନ୍ତି |ଯେମିତି କି ଜୀଉ ୟେହୁଦି ମାନେ ବିଶ୍ୱ ରେ ବେଶୀ ଅତ୍ୟାଚାରିତ |ସେଥିପାଇଁ ସେହି ଅଞ୍ଚଳ ର ଲୋକଙ୍କ ର ବିଶ୍ବ ବ୍ୟଙ୍ଗ ସାହିତ୍ୟ ରେ ବିଶେଷ ଅବଦାନ ରହିଛି |'ଝାଏଁରେ' ଏକାଦଶ ସାହିତ୍ୟ ସମ୍ମାନ ସମ୍ବର୍ଦ୍ଧନା ଉତ୍ସବ ରେ ମୁଖ୍ୟ ଅତିଥି ଭାବେ ଯୋଗ ଦେଇ କହିଛନ୍ତି ଡକ୍ଟର ମୃଣାଳ ଚାଟର୍ଜି |ଆଜି ସମ୍ବଲପୁର ସାଂସ୍କୃତିକ ସମାଜ ଠାରେ ଆୟୋଜିତ ଏହି ସମ୍ବର୍ଦ୍ଧନା ଉତ୍ସବ ରେ ମତ ପ୍ରକାଶ ପାଇଥିଲା ଯେ ବ୍ୟଙ୍ଗ କବି ଆଉ ବିଶେଷ ଭାବରେ ସୃଷ୍ଟି ହେଉ ନାହାନ୍ତି | ସେଥିପାଇଁ ପୁରୁଣା କବି ଙ୍କର ଲେଖା ଗୁଡିକ ପୁନଃରୁଦ୍ଧାର କରାଯାଇ ପୁଣି ଛପା ଯାଉଛି |
0
0
Report
Advertisement

अलीगढ़ में दबंगों की पिटाई के बाद शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ थाना क्वार्सी क्षेत्र के मौलाना आजाद नगर में अधेड़ व्यक्ति को दबंगों ने जमकर पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल. युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर अधेड़ के साथ की गई जमकर पिटाई. स्थानीय लोगों ने बमुश्किल अधेड़ को बचाया. अधेड़ का संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर मिला शव. परिजनों ने दबंगों पर हत्या कर रेलवे ट्रैक पर शव फेंकने का आरोप. मारपीट की घटना 22 मई की बताई जा रही है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. घटना के अगले दिन थाना गांधी पार्क क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर 23 मई को मिला अधेड़ का शव. मृतक के परिजनों ने दबंगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर. पुलिस मामले की जांच में जुटी. थाना क्वार्सी और गांधी पार्क दो थाना क्षेत्र से जुड़ी है घटना.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top