icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रांची में जेल से छूटे शातिर अपराधी गिरफ्तार: दो पिस्टल के साथ तीन आरोपी पकड़े गए

Ranchi, Jharkhand:जेल से छूटे शातिर अपराधी रांची में बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे हालांकि समय रहते पुलिस की सूचना मिली जिसके बाद तीन आरोपियों को दो पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के समीप तीन आरोपी बाइक पर सवार होकर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे हालांकि पुलिस ने मामले में मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया आरोपियों की जब जांच पड़ताल की गई तो उनके पास से दो पिस्टल और तीन कारतूस बरामद हुए। जिसके बाद तीनों से पूछताछ की गई। पूछताछ में ये बाते छन कर आई तीनों कुछ दिनों पहले ही जेल से छूटे है और आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। बता दें कि तीनों शातिर अपराधी है और रांची के चर्चित बिल्डर कमल भूषण की हत्या में इन तीनों अपराधियों को हांथ था बकायदा इस हत्या में इनका शूटर के रूप में इस्तेमाल किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में आकाश कुमार वर्मा, संदीप कुमार प्रासाद और रोहित कुमार सिंह शामिल है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

हाथरस में निहत्ते जयंत चौधरी पर पड़ी थी इसमें लाठियां ज्यादा बड़ी है या फिर बयान ज्यादा बड़ा है.सपा

Shrvan PanditShrvan PanditFollow1m ago
Shamli, Uttar Pradesh:स्लग — अगर जाटों का इतना ही मान गिरा है तो जाट उन लाठियां का बदला कब लेंगे जब हाथरस में निहत्ते जयंत चौधरी पर पड़ी थी इसमें लाठियां ज्यादा बड़ी है या फिर बयान ज्यादा बड़ा है -- राकेश पजापति राष्ट्रीय प्रवक्ता समाजवादी पार्टी एंकर — 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश प्रजापति शामली पहुंचे। यहां उन्होंने प्रजापति समाज के लोगों के साथ जनसंवाद और बैठकें कीं। इस दौरान समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। डॉ. राकेश प्रजापति ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर सवाल उठाए और समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान चलाई गई योजनाओं का जिक्र करते हुए लोगों से संवाद किया। वीओ — दरअसल, समाजवादी पार्टी की ओर से 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जनसंवाद कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर डॉ. राकेश प्रजापति को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली और मेरठ में प्रजापति समाज के बीच संवाद के लिए भेजे जाने की बात कही गई। शामली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. राकेश प्रजापति ने प्रजापति समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश में प्रजापति समाज से जुड़े लोगों की कई हत्याओं के मामलों में एफआईआर दर्ज नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सरकार कानून-व्यवस्था और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर बड़े दावे करती है, लेकिन उनके मुताबिक प्रजापति समाज से जुड़े मामलों में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बागपत के बासी गांव और अमरोहा के सुधांशु प्रजापति हत्याकांड का भी जिक्र किया। साथ ही समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार में प्रजापति समाज को मिले प्रतिनिधित्व और योजनाओं को गिनाया। उन्होंने 102, 108 एंबुलेंस सेवा, कन्या विद्याधन और अन्य योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सपा सरकार ने समाज के हित में काम किया। डॉ. राकेश प्रजापति ने प्रजापति समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में समाज के हित में काम करना चाहती है तो इस मांग पर निर्णय लिया जाना चाहिए। वहीं, मुख्यमंत्री को लेकर दिए गए बयान में उन्होंने सरकार की नीतियों और शिक्षा को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने भाजपा पर हिंदू-मुस्लिम मुद्दों की राजनीति करने का आरोप लगाया, जबकि यह उनका राजनीतिक आरोप है। जाट समाज की नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि जाट समाज में कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने हरेंद्र मलिक संांसद और पंकज मलिक विधायक का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और जाट समाज के बीच राजनीतिक संबंध रहे हैं। आरएलडी के साथ गठबंधन और आगामी चुनाव में अकेले चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बार परिस्थितियां अलग हैं और चुनाव में स्थिति स्पष्ट होगी। जो बयान था मैं उसे बयान पर इसलिए नहीं जाना चाहता हूं कि चवन्नी वाला बयान खुद Jayant चौधरी ने खुद दिया था केवल अखिलेश यादव जी ने तो उसे पोर्ट किया था अगर जाटों का इतना ही मान गिरा है तो जाट उसे लाठियां का बदला कब लेंगे जब हाथरस में निहत्ते जयंत चौधरी पर पड़ी थी इसमें लाठियां ज्यादा बड़ी है या फिर बयान ज्यादा बड़ा ।
0
0
Report

मुरादाबाद में अखिलेश सरकार के खिलाफ होर्डिंग की बवाल, पोस्टर हटाए जा रहे

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में लगे अखिलेश यादव सरकार में हुए गुंडा राज के होर्डिंग, माफियाराज और अखिलेश लूट लिया था पूरा प्रदेश अखिलेश यादव के साथ साथ आज़म खान, वीरपाल सिंह यादव, सर्वेश यादव के लगे हुए है बड़े-बड़े फोटो अखिलेश के माफिया ,माफिया के अखिलेश दूसरा जगह लगे होर्डिंग मे अतीक अहमद, आज़म खां और मुख़्तार अंसारी के लगे फोटो। इन्हे भी सपा के लोगो के द्वारा पहुंच कर उतारा गया, सपा के नेता सभी तरफ घूमकर ढूंढ ढूंढकर उतार रहे होर्डिंग। होर्डिंग मे लिखा गया अतीक, आज़म और मुक़्तार यही चलाते थे सरकार। मुरादाबाद -दिल्ली हाइवे पर साईं हॉस्पिटल के सामने एवं अन्य स्थानों पर लगे है बड़े होर्डिंग, सपा के जिला अध्यक्ष जयवीर यादव अपने कार्यकर्ताओ के साथ मौके पर पहुचे और पोल पर चढ़कर होर्डिंग को फाड़ दिया, वही सपाईयों ने यूपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की, थाना मझौला क्षेत्र स्थित दिल्ली हाइवे पर साई हॉस्पिटल के सामने लगाया गया था होर्डिंग, सपा जिलाध्यक्ष भाजपा नेताओं पर होर्डिंग लगाने के आरोप लगाते हुए जल्द बैठक कर होर्डिंग लगाने वालो के खिलाफ कार्यवाही की कही बात।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में लोकमंथन-2026 के स्वागत यात्रा से समाज जागरण का संदेश

Jaipur, Rajasthan:गोविंददेवजी के दर्शन से शुरुआत....जलेबी चौक से निकला रथ और रास्ते में कहीं रंगोली तो कहीं पुष्पवर्षा। परकोटे की सड़कों पर निकली ‘लोकमंथन यात्रा जयपुर महानगर’ में संस्कृति के साथ खेलों के रंग भी दिखाई दिए। ‘हम भारत के लोग’ के संदेश के साथ निकली यात्रा को उपमुख्यमंत्री और लोकमंथन-2026 आयोजन समिति की अध्यक्ष दिया कुमारी ने जलेबी चौक से रवाना किया। यह यात्रा 4 से 6 दिसंबर तक जयपुर में प्रस्तावित लोकमंथन-2026 के मुख्य आयोजन से पहले समाज जागरण और लोगों को आयोजन से जोड़ने की कवायद के रूप में निकाली गई। इसमें नागरिकों, प्रबुद्धजनों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यात्रा मार्ग पर रंगोलियां सजाई गईं, जबकि व्यापार मंडलों और समाज के लोगों ने अलग-अलग स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा की खास बात क्रीड़ा भारती से जुड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की भागीदारी रही। खिलाड़ियों ने साइकिलिंग और स्केटिंग के साथ फुटबॉल-कबड्डी और पारंपरिक खेल सतोलिया का प्रदर्शन किया। यानी यात्रा में आधुनिक खेलों के साथ देसी खेलों की झलक भी एक साथ दिखाई दी। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि यह लोकमंथन-2026 का पूर्व आयोजन है। जिसका उद्देश्य समाज जागरण और समाज को जोड़ना है। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक परंपरा लोक आधारित रही है और लोक जीवन के मूल्य प्रकृति व पर्यावरण के साथ सामंजस्य और सतत जीवनशैली का संदेश देते हैं। जलेबी चौक से शुरू हुई यात्रा हवामहल-बड़ी चौपड़ और अल्बर्ट हॉल होते हुए महारानी कॉलेज पहुंची। यहां यात्रा का स्वरूप संवाद और वैचारिक कार्यक्रमों में बदल गया। लोक साहित्य, लोक संस्कृति और भारतीय ज्ञान परंपरा सहित विभिन्न विषयों पर कार्यक्रम शुरू हुए। मुख्य लोकमंथन 4 से 6 दिसंबर तक प्रस्तावित है। उससे करीब ढाई महीने पहले यात्रा के जरिए आयोजन को शहर और समाज के बीच ले जाने की शुरुआत की गई है। दिया कुमारी ने इसे ‘लोक से जुड़ाव से लोककल्याण और लोकमंथन से लोकमंगल’ का माध्यम बताया।
0
0
Report

कोटा में गणेश पंडाल तनाव: तलवार तान आरोपी गिरफ्तार, व्यापारी संघ में उबाल

Kota, Rajasthan:कोटा: नगर सेठ गणेश पंडाल में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार भाटापड़ा निवासी सम्राट ने मचाया था उत्पात; व्यापार संघ और हिंदू संगठनों के उग्र प्रदर्शन के बाद पुलिस ने दबोचा रामपुरा स्थित प्रसिद्ध 'नगर सेठ' गणेश पंडाल में दो दिन पहले तलवार लेकर घुसने और अफरा-तफरी मचाने वाले आरोपी को रामपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामपुरा भाटापड़ा निवासी सम्राट के रूप में हुई है。 घटना के बाद गणेश पूजा समिति में भारी आक्रोश था। मामले ने तूल पकड़ा तो व्यापारियों ने अपनी दुकानें पूरी तरह बंद रखकर विरोध जताया और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की。 मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए शहर एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सम्राट को धर दबोचा। पुलिस फिलहाल आरोपी से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।
0
0
Report

जयपुर में लोकमंथन-2026 का आगाज, यात्रा से समाज जोड़ने का संदेश

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में ‘हम भारत के लोग’ संदेश के साथ निकली लोकमंथन यात्रा, डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने जलेबी चौक से यात्रा रथ को किया रवाना गोविंद देव जी मंदिर में दर्शन के बाद शुरू हुई लोकमंथन यात्रा बड़ी संख्या में नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने लिया हिस्सा हवामहल, बड़ी चौपड़ और अल्बर्ट हॉल होते हुए महारानी कॉलेज पहुंची यात्रा, खिलाड़ियों ने साइकिलिंग, स्केटिंग, फुटबॉल, कबड्डी और सतोलिया का किया प्रदर्शन 4 से 6 दिसंबर तक जयपुर में होगा लोकमंथन-2026 का मुख्य आयोजन लोक जागरण और समाज को जोड़ने के उद्देश्य से निकाली गई यात्रा
0
0
Report
Advertisement

पटना में पांच पांडव जैसी महागठबंधन की कवायद, 2025 चर्चा में

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना पटना में बोले उपेंद्र कुशवाहा एक रहेंगे तो शेफ रहेंगे बटेंगे तो काटेंगे। सीएम सम्राट चौधरी ने कहा हम पांच पांडव हैं,सबको साथ लेकर मैं चलूंगा पटना के बापू सभागार में लव कुश सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, स्वास्थ मंत्री निशांत कुमार और RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी शामिल थे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हम एक हैं तो सेफ हैं, बंटेंगे तो कटेंगे। कुछ लोग कोशिश करते हैं कि आपस में भिड़ें, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए। अगर किसी तरह की समस्या या मतभेद हो तो आपस में बैठकर बातचीत के जरिए उसे सुलझाया जाना चाहिए उपेंद्र कुशवाहा के संबोधन के बाद सीएम सम्राट ने भी पांच पांडव का मंत्र लव कुश सम्मेलन में दिया सम्राट चौधरी ने कहा कि 2010 में हम साथ थे तो 206 सीट जीतकर आए 2020 में हम अलग हुए तो 127 पर आ गये लेकिन 2025 चुनाव में बीजेपी,जेडीयू,एलजेपी-आर,RLM और HAM पांच पांडव की तरह लड़े तो आपने 200 पार करवा दिया
0
0
Report

वैशाली में तेज रफ्तार टोटो ने किशोर को टक्कर दी, हालत गंभीर

Hajipur, Bihar:वैशाली से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार टोटो ने 15 साल के किशोर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना लालगंज-सराय मुख्य मार्ग पर करताहां थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव के पास की है।बताया जा रहा है कि अनीश कुमार सड़क के पास था, तभी तेज रफ्तार टोटो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों की मदद से घायल अनीश कुमार को इलाज के लिए लालगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया.प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।वहीं, किशोर को टक्कर मारने के बाद टोटो सड़क किनारे रखी ईंटों से जा टकराई। हादसे में टोटो चालक राजीव कुमार सिंह भी घायल हुआ है।स्थानीय लोगों ने चालक पर नशे में वाहन चलाने का आरोप लगाया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
0
0
Report

पाकुड़िया करमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जंगल संरक्षण का संकल्प

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के पाकुड़िया में भाई-बहन के प्यार और प्रकृति के प्रति प्रेम का त्योहार 'करमा' पाकुड़िया मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जा रहा है... प्रखंड क्षेत्र सुदूरवर्ती लखीपोखर, पाथरडांगा, श्रीरामपुर, राधानगर सहित दर्जनों गाँवो में करमा महोत्सव मनाया जा रहा है... सैकड़ों की संख्या में लोग मांदर की थाप और पारंपरिक गीतों की धून पर रातभर झूमते रहे... दो दिनों तक चलने वाले त्योहार के अवसर पर पाकुड़िया प्लस टू हाई स्कूल मैदान में भुइयां, घटवाल, घटवार, आदिवासी महासभा के बैनर तले करमा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया... इसका उद्घाटन कर्म गुरु अकलू राय, पाकुड़िया मुखिया अनिता सोरेन एवं जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रीष्ट मनी हेम्ब्रम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया... मौके पर प्रखंड भर से लोग एकत्रित होकर धूमधाम से करम डाली और जावा के पौधे की पूजा अर्चना की और मांदर की थाप पर रात भर झूमते रहे... इस अवसर पर पर्व से जुड़े लोगों ने करमा पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस पर्व में भाई की सुख समृद्धि के लिए बहनें उपवास करती हैं... बहने करमा भगवान की पूजा कर हम भाइयों की लंबी उम्र की कामना करती हैं... कहा कि जंगल है तब हमलोग सांस ले रहे हैं... इन्हीं जंगल की बदौलत हमलोग जिन्दा हैं... इसलिए हमलोगों ने जंगल को बचाने का संकल्प ले लिया है... उन्होंने पेड़-पौधों से भाई-बहन की तुलना की और कहा कि हमलोगों ने पेड़ों को राखी बांधकर इस पर्व के माध्यम से उनके संरक्षण का संकल्प लिया है...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top