icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।
0
0
Report

नदिया के करीमपुर में सीमा चेतना मंच ने लोगों के बीच सीमा सुरक्षा पर चर्चा

ADAnup DasJust now
Krishnanagar, West Bengal:राष्ट्रीय स्वयंसेलक संघ के सीमा चेतना मंच के पक्ष से सीमा के बारे में सामान्य लोगों के साथ चर्चा हुई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रयास से सीमा चेतना मंच के द्वारा आज नदीयार करिमपुर में सीमा के बारे में चर्चा हुई। भारत-नेपाल सीमा की स्थिति पर कहीं-कहीं तार बंधे हैं, कहीं- कहीं तार नहीं हैं, इस सीमा पर कई अवांछित गतिविधियाँ भी हो जाती हैं; इन्हें कैसे रोका जाए, इस विषय पर लोगों के बीच जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। नदीयार करिमपुर के पास के सीमांत गाँवों के नागरिकों को इस शिबिर में बुलाया गया और सीमा सुरक्षा के मुद्दे, सीमा पर रहने वाले लोगों की सुविधाएं और कठिनाइयाँ सब पर चर्चा की गई। सीमा से जुड़े लोगों के साथ बात कराई गई और उनसे उनके जवाब भी सुने गए। इस आयोजन में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के कर्मी भी उपस्थित थे और उन्होंने भी लोगों से संवाद किया।
0
0
Report
Advertisement

गोपालपुरा प्रकरण में FIR और गिरफ्तारी की 72 घंटे का अल्टीमेटम; 14 सितम्बर से धरना

Jalaun, Uttar Pradesh:गोपालपुरा प्रकरण में FIR दर्ज कराने और गिरफ्तारी की मांग के साथ 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है. 14 सितंबर से धरने की चेतावनी दी गई, अम्बेडकर चौराहा, उरई में धरना-प्रदर्शन की तैयारी बताई गई. माधौगढ़ इलाके के गोपालपुरा गांव में कथित जातिसूचक टिप्पणी के मामले में अजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को six सूत्री मांग पत्र सौंपा है. आरोप है कि 3 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो में राममोहन पुत्र बाबूराम द्वारा जातिगत टिप्पणी की गई, जिसके खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश के बावजूद अभी तक कार्रवाई नहीं हुई. प्रतिनिधिमंडल ने SC/ST Act और BNS प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज करने, आरोपितों की गिरफ्तारी, कार्रवाई में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई, दलित/पिछड़े/अल्पसंख्यक/मुस्लिम समुदाय से जुड़े व्यक्तियों के लिए स्वतः संज्ञान लेकर कदम उठाने, महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर रोक, आदि माँगें पेश कीं. 72 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर 14 सितंबर से अम्बेडकर चौराहा, उरई में अनिश्चितकालीन धरना, जिलाधिकारी कार्यालय के घेराव और भूख हड़ताल की चेतावनी दी गई.
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के चांदनी चौक: 54 बेसमेंट दुकानों की अचानक सीलिंग से हड़कंप

New Delhi, Delhi:चांदनी चौक स्थित कूचा महाजनी ज्वेलरी मार्केट में आज सुबह अचानक सीलिंग शुरू होने से हड़कंप मच गया बताया जा रहा जो बेसमेंट में दुकान बनी है उनको सील किया जा रहा है मॉनिटरिंग कमेटी के आदेश के बाद दिल्ली नगर निगम बेसमेंट में बनी सभी दुकानों को सील कर रही हैं अलग अलग बिल्डिंग में 54 दुकानों को सील किया गया है दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक ये कार्यवाही की मॉनिटरिंग कमेटी के पुराने आदेश के तहत दिल्ली नगर निगम में सीलिंग की कार्रवाई की है सत्य निकेतन की घटना से इसका कोई लेना देना नहीं है लेकिन व्यापारियों का कहना है कि सत्य निकेतन की घटना के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की है दिल्ली नगर निगम पर लगातार भ्रष्टाचार के बड़े आरोप लगाते हैं व्यापारियों का साफ कहना है कि पहले जब बिल्डिंग बन रही थी तब शासन प्रशासन कहां सोया हुआ था बिल्डर अपनी दुकान बेचकर चला गया फस गया व्यापारी और व्यापारियों के सामने रोजगार का बड़ा संकट खड़ा हो गया है व्यापारी काफी परेशान है व्यापारियों का साथ कहना है कि अब हम इस मामले को लेकर डिप्टी कमिश्नर के पास सभी व्यापारिक इकट्ठा होकर जाएंगे वहां अपनी बात रखेंगे व्यापारियों ने साफ कर दिया कि हमें समय तक नहीं देगा और सुबह-सुबह आकर अचानक सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी दिल्ली नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि अब तक 54 दुकानों को सील कर दिया गया है जो बेसमेंट के अंदर बनी थी
0
0
Report
Advertisement

भागलपुर बाढ़: 11 राहत शिविर, 183 किचन से राहत पहुँचाने की ठोस योजना

Naya Chak, Bihar:बिहार के कई जिले इस वक्त बाढ़ की चपेट में हैं। भागलपुर में भी बाढ़ का असर लगातार बढ़ रहा है। जिले की 92 पंचायतें बाढ़ प्रभावित हैं। प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से अलग-अलग स्थानों पर 11 राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही बाढ़ पीड़ितों के लिए 183 से ज्यादा कम्युनिटी किचन भी चलाए जा रहे हैं, जहां लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। भागलपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों के लिए रहने, खाने और स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ बच्चों की जरूरतों का भी विशेष ध्यान रखा गया है। यहां बच्चों के मनोरंजन के लिए LED स्क्रीन लगाई गई है, जिस पर कार्टून और फिल्में दिखाई जा रही हैं। बाढ़ के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए शिविर परिसर में अस्थाई विद्यालय भी शुरू किया गया है। टेंट के नीचे चल रहे इस अस्थायी विद्यालय में 136 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं 6-7 शिक्षक हैं बच्चों को एक्टिविटी के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है तो वहीं छोटे बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्र भी बनाया गया है, जहां उन्हें खेलकूद के साथ-साथ कई नई चीजें सिखाई जा रही हैं। बच्चों के लिए हर सुबह योगाभ्यास की भी व्यवस्था की गई है। राहत शिविर में रह रहे लोगों का कहना है कि बाढ़ के कारण घर छोड़कर शिविर में रहना मजबूरी है, लेकिन प्रशासन की ओर से यहां खाने-पीने, रहने, इलाज और बच्चों की पढ़ाई के साथ उनके मनोरंजन तक की व्यवस्था की गई है। इससे बच्चों को भी काफी राहत मिल रही है।
0
0
Report

कोरबा-कटघोरा हाईवे पर पेट्रोल-डीजल टैंकर में भीषण आग, चालक-परिचारक सुरक्षित

Korba, Chhattisgarh:कोरबा ब्रेकिंग- कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे-130 पर गुरसियां के पास लोडेड पेट्रोल-डीजल टैंकर में लगी भीषण आग, टैंकर में करीब 2 हजार लीटर पेट्रोल और 8 हजार लीटर डीजل लोड होने की जानकारी, कोरबा से पेट्रोल लेकर वार्डरोब नगर की ओर जा रहा था टैंकर, खाना खाने के बाद चालक ने जैसे ही टैंकर स्टार्ट किया, पार्किंग के पास अचानक आग भड़क उठी, चालक और कंडक्टर ने टैंकर से बाहर निकलकर बचाई अपनी जान, मौके पर बांगो पुलिस और यातायात पुलिस मौजूद, हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतार, हादसे के बाद आसपास के रिहायशी इलाकों को कराया जा रहा खाली, टैंकर में कभी भी विस्फोट होने की आशंका से बड़ा खतरा..
0
0
Report

जयपुर नगर निगम चुनाव: 652 क्रिटिकल बूथ, 24 लाख मतदाता, सुरक्षा के दायरे

Jaipur, Rajasthan:जयपुर नगर निगम की सरकार चुनने के लिए कल होने वाली वोटिंग में प्रशासन के सामने सबसे बड़ा फोकस 652 क्रिटिकल बूथ रहेंगे। निगम क्षेत्र में कुल 2256 मतदान बूथ बनाए गए हैं। यानी करीब 29 फीसदी बूथ क्रिटिकल श्रेणी में हैं। सरल शब्दों में कहें तो हर 10 में करीब 3 बूथ पर प्रशासन की अतिरिक्त नजर रहेगी। इन मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा। नगर निगम के 150 वार्डों में चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मैदान में उतरे 723 प्रत्याशियों का फैसला 24 लाख 33 हजार 198 मतदाता करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। यानी 11 घंटे तक शहर का वोटर ‘जज’ की भूमिका में रहेगा और मतदान खत्म होते ही प्रत्याशियों का सियासी भविष्य EVM में लॉक हो जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर संदेश नायक ने कहा कि जयपुर जिले की 18 नगरपालिकाओं और नगर परिषदों के चुनाव में मतदाताओं ने उत्साह दिखाया। अब नगर निगम चुनाव में भी मतदाताओं से बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर अपनी शहरी सरकार चुनने की अपील की गई है। प्रशासन ने निगम क्षेत्र के 2256 में से 652 बूथों को क्रिटिकल श्रेणी में रखा है। इस हिसाब से कुल बूथों का करीब 28.9% हिस्सा क्रिटिकल है। इन केंद्रों पर अतिरिक्त जाब्ता रहेगा। मतदान के दौरान सुरक्षा और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए इन बूथों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। मतदान दल बूथों की कमान संभाल चुके हैं। अब कल सुबह मतदान शुरू होने से पहले निर्धारित चुनावी प्रक्रिया पूरी होगी और सात बजे मतदाताओं के लिए EVM खोल दी जाएगी। उन्होने बताया की जयपुर नगर निगम क्षेत्र में कुल 24 लाख 33 हजार 198 मतदाताओं हैं......जिसमें 12 लाख 61 हजार 424 पुरुष और 11 लाख 71 हजार 682 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा 92 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से 89,742 अधिक है。
0
0
Report
Advertisement

बिलासपुर: अतिथि शिक्षकों के साथ शिक्षण जारी रखने की नई पहल शुरू

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। शहर के स्कूलों में विभिन्न विषयों के शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने नई पहल करने की तैयारी शुरू कर दी है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शिक्षा विभाग में शिक्षकों की कमी को गंभीरता से लेते हुए वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि शहर के कई ऐसे स्कूल हैं जहां विभिन्न विषयों के शिक्षकों के पद रिक्त हैं। शिक्षकों की कमी के चलते विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई और परीक्षा पूर्व तैयारी प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए प्रशासन ने अस्थायी रूप से अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक ऐसे युवाओं और व्यक्तियों को अतिथि शिक्षक के रूप में अवसर दिया जाएगा। जिन्हें पढ़ने-पढ़ाने में रुचि है और जो संबंधित विषयों का अच्छा ज्ञान रखते हैं। ऐसे इच्छुक लोग बच्चों को बेहतर तरीके से पढ़ाने में सक्षम होंगे और स्कूलों में विषयवार शिक्षकों की कमी को कुछ हद तक दूर किया जा सकेगा। इस पहल के माध्यम से विशेष रूप से शहर के प्रमुख स्कूलों में शिक्षकों की कमी से होने वाले शैक्षणिक नुकसान को रोकने का प्रयास किया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था से विद्यार्थियों की पढ़ाई नियमित रूप से जारी रहेगी और परीक्षा की तैयारी में भी उन्हें परेशानी नहीं होगी। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अतिथि शिक्षकों के रूप में सेवाएं लेने के लिए कार्ययोजना तैयार कर सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। योजना को जल्द अमल में लाने की तैयारी की जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस व्यवस्था से शहर के स्कूलों में शिक्षकों की कमी का बच्चों की पढ़ाई पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा.
0
0
Report

दंदरौआ धाम में बुढ़वा मंगल मेले की भव्य तैयारी, लाखों श्रद्धालु आ सकते हैं

Bhind, Madhya Pradesh:हेडर- दंदरौआ धाम में बुढ़वा मंगल मेले की भव्य तैयारियां, लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान, मंत्री राकेश शुक्ला ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश, तीनों गेट पर एंबुलेंस और अस्थाई अस्पताल से लेकर CCTV और कंट्रोल रूम तक रहेगी व्यवस्था। एंकर-भिंड के प्रसिद्ध दंदरौआ धाम में आगामी 22 सितंबर को बुढ़वा मंगल के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डॉक्टर हनुमान के दर्शन के लिए भिंड ही नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के साथ उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने दंदरौआ धाम परिसर में अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सूरज वर्मा, अपर कलेक्टर श्री राजन बी नाडिया, एसडीएम मेहगांव श्री नवनीत शर्मा, एसडीओपी श्री संजय कौच्छा, सीईओ जनपद मेहगांव श्री राजीव मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। दंदरौआ धाम में बुढ़वा मंगल का पर्व इस बार भी आस्था के बड़े जनसैलाब का गवाह बनने जा रहा है। लाखों श्रद्धालुओं के संभावित आगमन को देखते हुए प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती भीड़ नियंत्रण, सुगम दर्शन, यातायात, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की है। इन्हीं तैयारियों को लेकर मंत्री राकेश शुक्ला ने दंदरौआ धाम परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता महामंडलेश्वर महंत रामदास महाराज ने की। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले से पहले बिजली और पानी की व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त हो। श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश से लेकर दर्शन के बाद सुरक्षित निकासी तक पूरी व्यवस्था बनाई जाए, ताकि भारी भीड़ के बावजूद किसी श्रद्धालु को परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं अपर कलेक्टर राजन बी नाडिया ने मंदिर परिसर के भीतर दुकानें नहीं लगाने, प्रमुख नाकों पर टेंट और कुर्सियों की व्यवस्था करने, प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और सड़कों के किनारे झाड़ियों की कटाई कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड, साफ-सफाई, अस्थाई शौचालय और CCTV कैमरों की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया है। श्रद्धालुओं को दर्शन की स्थिति और भीड़ की जानकारी देने के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। वहीं तीनों प्रवेश द्वारों पर एंबुलेंस, अस्थाई अस्पताल और महिला डॉक्टर की व्यवस्था रहेगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। बुढ़वा मंगल के दिन दंदरौआ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति पर भी विशेष जोर दिया गया है। प्रशासन ने मेला अवधि में बिजली व्यवस्था बाधित नहीं होने देने के निर्देश दिए हैं। श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह शुद्ध पेयजल, पानी के टैंकर, बेरिकेडिंग और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यानी इस बार प्रशासन की कोशिश है कि आस्था के इस महापर्व में श्रद्धालुओं को दर्शन के साथ-साथ सुरक्षा और सुविधा भी मिले। दंदरौआ धाम में बुढ़वा मंगल सिर्फ भिंड ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों सहित एमपी,यूपी ,राजस्थान,हरियाणा,देहली महाराष्ट्र सहित कई प्रदेशों से लाखों की तादाद में पहुँचने बाले श्रद्धालुओं के लिए आस्था का बड़ा केंद्र है। ऐसे में लाखों की भीड़ के बीच व्यवस्थाओं को सुचारु रखना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगी। अब देखना होगा कि 22 सितंबर को पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओ के उमड़ने वाले इस आस्था के जनसैलाब के बीच प्रशासन अपनी तैयारियों को किस तरह जमीन पर उतारता है।
0
0
Report

अमेठी में यूथ कांग्रेस का हल्लाबोल, फर्जी मुकदमों के खिलाफ प्रदर्शन

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी में यूथ कांग्रेस का हल्लाबोल राहुल गांधी पर कथित फर्जी मुकदमों के खिलाफ यूथ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन।। खड़गे की सभा के बाद दलितों के मंच पर जाने और मंच को गंगाजल से शुद्ध किए जाने के आरोप को लेकर भी जताया आक्रोश।। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सिविल ड्रेस में मौजूद लोगों पर हमले का लगाया आरोप।। उग्र प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ले गई पुलिस लाइन प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और युवा नेता आकर्श शुक्ला ने सरकार पर साधा निशाना। गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की उठी मांग। यूथ कांग्रेस का ऐलान—मांगें पूरी होने तक धरना रहेगा जारी।। अमित शाह का पुतला फूंकने और जिलाधिकारी कार्यालय के घेराव का भी ऐलान。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top