134113
कालका विधायक ने BJP पर पिंजौर जनसंपर्क के दौरान लगाया आरोप
Panchkula, Haryana:कालका के विधायक प्रदीप चौधरी ने पिंजौर जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। मानकपुर देवीलाल गांव में आयोजित नुक्कड़ सभा में उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में नशे का प्रसार बढ़ा और युवा इसकी चपेट में आए। सरकार ने नशा रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। चौधरी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा राज में सबसे अधिक नौकरियां खत्म हुईं। उन्होंने कहा कि पहले ठेकेदारों के माध्यम से नौकरियां मिलती थीं, लेकिन अब भाजपा खुद ठेकेदार बनकर रोजगार कौशल निकाल रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अकलेरा में 83.84 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, कीमत 16.8 लाख
Jhalawar, Rajasthan:अकलेरा (झालावाड़) झालावाड़ जिले के अकलेरा थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 16 लाख 80 हजार रुपए मूल्य की मादक पदार्थ स्मैक सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान आरोपी रिछपाल जाट को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 83.84 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक बरामद करने में सफलता हासिल की。 मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ एसपी अमित बुडानिया ने बताया कि नशा माफिया के खिलाफ झालावाड़ पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। इसी के तहत अकलेरा थाना पुलिस द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई थी। जिसके द्वारा थाने के सामने नेशनल हाईवे 52 से रेलवे स्टेशन मार्ग पर जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को संदेह होने पर रोककर तलाशी ली। जिसके पास से 83.84 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई। जिसे पुलिस ने जब्त कर आरोपी रिछपाल जाट निवासी जिला नागौर को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा मामले में अनुसंधान जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है, कि यह मादक पदार्थ वह कहां से लाया था और किसको सप्लाई करने जा रहा था। नशा तस्करों के खिलाफ अकलेरा पुलिस द्वारा इसे एक बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा।0
0
Report
हनुमानगढ़ विश्वविद्यालय में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का भव्य अभिनंदन
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का श्रीखुशाल दास विश्वविद्यालय में हुआ भव्य अभिनंदन हनुमानगढ़ में भारत सरकार के केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एक दिवसीय दौरे पर रविवार को हनुमानगढ़ पहुंचे। इस दौरान श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह का आयोजन श्री गुरु गोबिंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा के नेतृत्व में किया गया। केंद्रीय मंत्री के विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचने पर गुड डे डिफेन्स सैनिक स्कूल के NCC, व NSS के विद्यार्थियों ने बैंड की मधुर धुन पर अनुशासित परेड प्रस्तुत कर उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने विद्यार्थियों के अनुशासन, प्रस्तुति और उत्साह की सराहना की। श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर स्वागत-अभिनंदन किया गया। समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने शिक्षा के क्षेत्र में संस्थानों की भूमिका, युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा क्षेत्र के विकास में शिक्षण संस्थानों के योगदान पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।0
0
Report
मुजफ्फरपुर में शराबबंदी के तहत 8,545 लीटर शराब विनष्ट, बुलडोजर चला
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में शराबबंदी कानून के तहत जब्त की गई करीब एक करोड़ के देसी और विदेशी जप्त शराब पर बुलडोजर चलाया गया. जप्त शराब को छाता चौक स्थित मद्यनिषेध थाना परिसर में मजिस्ट्रेट की निगरानी में कुल 8,545 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया और यह पूरी कार्रवाई सरकारी कमरे की निगरानी में की गई है. बताया गया है कि यह शराब शराबबंदी से जुड़े 45 अलग-अलग मामलों में पुलिस और मद्यनिषेध विभाग द्वारा जब्त की गई थी. जिसे मध्य निषेध थाना में नष्ट किया गया. कार्रवाई के दौरान एएसपी नगर सुरेश कुमार, उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार और मुशहरी सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला सहित मद्यनिषेध विभाग के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे. पूरी कार्रवाई की निगरानी वीडियोग्राफी के जरिए की गई, ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे. उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार के मुताबिक जब्त शराब को निर्धारित नियमों के तहत 8845 लीटर शराब नष्ट किया गया है, जिससे इसका दोबारा इस्तेमाल या अवैध कारोबार में उपयोग न हो सके. मद्यनिषेध विभाग ने स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून के तहत जब्त सामग्री के निस्तारण की प्रक्रिया नियमानुसार जारी रहेगी.0
0
Report
Advertisement
नरैनी में चाकू हमला करने वाले शातिर अपराधी की पुलिस ने गिरफ्तारी
Banda, Uttar Pradesh:बांदा पुलिस द्वारा व्यक्ति को चाकू से हमला कर गम्भीर रुप से घायल करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसपर हत्या का प्रयास, चोरी, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर समेत कई अभियोग पंजीकृत हैं. नरैनी कोतवाली पुलिस द्वारा व्यक्ति को चाकू से हमला कर गम्भीर रुप से घायल करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. गौरतलब हो कि दिनांक 29.06.2026 को थाना नरैनी क्षेत्र के कस्बा नरैनी के रहने वाले राहुल द्वारा सूचना दी गई कि थाना नरैनी क्षेत्र के ही रहने वाले रवि द्वारा घर में घुसकर चाकू मारकर दिनांक 26.06.2026 को गंभीर रुप से घायल कर दिया था. सूचना प्राप्त होते ही थाना नरैनी पर धारा 109(1)/333/352/351(3) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया. इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को कच्ची सडक तिराहा थाना नरैनी से गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय मे पेश किया जा रहा है. बता दें कि गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है जिसे पूर्व में गैंगस्टर समेत कई अभियोग पंजीकृत हैं.0
0
Report
चितबड़ागांव में चंद्रशेखर की 100वीं जन्मशताब्दी महोत्सव, NDA एकजुटता दिखेगी
Ballia, Uttar Pradesh:पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 100वीं जन्म शताब्दी महोत्सव का किया गया आयोजन, भाजपा के राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर निकाह चंद्रशेखर की स्मृतियां हम सभी के लिए प्रेरणा बलिया जनपद के चितबड़ागांव में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 100वी जन्म शताब्दी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यूपी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी भी शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र बीजेपी के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि केंद्र सरकार की 12 साल एवं यूपी सरकार के 9 साल पूरे होने पर हजारों की संख्या में लोग आए। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का जीवन समाजवाद को समर्पित था जिसमें आम आदमी की खुशहाली और उन्नति की विचारधारा थी। वहीं कहा कि एनडीए की सभी पार्टियां एकजुट है और आगामी विधानसभा चुनाव में 300 के पार एनडीए यूपी विधानसभा में सीटें जीतेगा.0
0
Report
चमोली हाईवे पर ट्रक-बस की भिड़ंत, कार सवार घायल
Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। बद्रीनाथ हाइवे पर देवली बगड़ बैंड के पास चमोली की तरफ से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर ऋषिकेश की ओर से आ रही बस से जा टकराया। इसके बाद ट्रक ने गलत दिशा में जाकर एक कार को भी टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चालक और एक महिला को काफी चोटे आयी है। बद्रीनाथ हाइवे पर आज दोपहर करीब 3 बजकर 16 मिनट पर हुए हादसे में ट्रक संख्या UK13CA3917 चमोली की ओर से आ रहा था। देवली बगड़ बैंड के पास तेज रफ्तार के चलते ट्रक अनियंत्रित हो गया और ऋषिकेश की तरफ से आ रही बस संख्या UK07PA7700 को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक गलत दिशा में चला गया और कार संख्या UK08TA5500 को भी टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार रूबी मंगरीश, पत्नी मंगरीश नंद करनी, निवासी नॉर्थ गोवा और कार चालक ताज सिंह के सिर पर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल कर्णप्रयाग भेजा गया है। हादसे में ट्रक, बस और कार को काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस के अनुसार ट्रक को सुरेंद्र रावत, पुत्र उमेश सिंह रावत, निवासी सरकारी कोतवाली श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल चला रहा था। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
जालौन के कन्फेक्शनरी पर अवैध गांजा बिक्री का वीडियो वायरल, पुलिस एक्शन शुरू
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में कन्फेक्शनरी की दुकान पर की जा रही अवैध गांजा की बिक्री, गल्ला मंडी चौकी क्षेत्र में कन्फेक्शनरी की छोटी सी दुकान की आड़ में बेंचा जा रहा गांजा, 100 और 50 रुपए में कागज की पुडिया में बेंचा जा रहा गांजा, कन्फेक्शनरी की दुकान में अवैध गांजा बिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, अवैध गांजा बिक्री का वीडियो वायरल होने से गल्ला मंडी पुलिस चौकी पर उठे सवाल, जालौन के उरई कोतवाली के गल्ला मंडी चौकी क्षेत्र का मामला।0
0
Report
जोधपुर गांव में पानी टंकी पर चढ़े युवक ने तारीख बदले की मांग
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुरकेरू पंचायत समिति के घंटियाली गांव में पानी की टंकी पर चढा युवक राजपुरोहित समाज का धन गण सिंह राजपुरोहित चढ़ा पानी की टंकी पर दीपावली को देखते हुए मिठाई के व्यवसाय करने वाले युवक ने कहा राजपुरोहित समाज का युवक पंचायत राज के चुनाव की तारीख बदलवाने को लेकर चड्ढा पानी की टंकी पर 31 अक्टूबर को होने पंचायत राज चुनाव राजीव गांधी थाना पुलिस को दी गई सूचना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइस के प्रयास किये शुरू0
0
Report
रीवा के अटल ग्राम पंचायत में नया पंचायत भवन लोकार्पण, ग्रामीण सुविधाओं का विस्तार
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले की अटल ग्राम पंचायत सगरा में नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने पंचायत परिसर का निरीक्षण कर नवनिर्मित एवं सुसज्जित पंचायत भवन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और भवन की बेहतर साज-सज्जा एवं निर्माण कार्य की सराहना की। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में होने वाले विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और पंचायतों को मजबूत बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। आधुनिक सुविधाओं से तैयार किए गए इस पंचायत भवन से ग्रामीणों को पंचायत से जुड़े कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्रवासियों से विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की。0
0
Report
Advertisement
शाहपुरा में जमीन कब्जे की फायरिंग: भाईराज गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा,जयपुर ग्रामीण जमीन कब्जाने के लिए फायरिंग करने वाले गिरोह का खुलासा, भाईराज गैंग के आरोपी ललित वर्मा और महेन्द्र यादव गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद, वारदात में इस्तेमाल बाइक भी पुलिस ने की जब्त, नवलपुरा में जमीन पर कब्जे की नीयत से हुई थी फायरिंग, काश्तगारों को डराने-धमकाने के लिए की थी दो राउंड फायरिंग, आरोपियों पर पहले भी फायरिंग, रंगदारी और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज,0
0
Report
गोंडा नगवा गांव में अवैध कब्जे पर बुलडोजर, 26 परिवार बेघर
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। तरबगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत नगवा गांव में बीते 40 वर्षों से सरकारी जमीन पर किए गए अवैध आक्रमण को बुलडोजर जंक्शन से डर करके 26 परिवार के लोग अपने खुद घरों को तोड़ रहे हैं। इस दौरान बुलडोजर एक्शन भी देखने को मिला है—दयाशंकर द्वारा खुद जेसीबी मशीन बुलाकर अपने मकान को तोड़कर अवैध आक्रमण सरकारी जमीन से खाली किया गया है। 25 परिवार के लोग खुद अपने मकानों को तोड़ रहे हैं, अपने मकानों से सामान निकालकर अपने घरों को ले जा रहे हैं। इन 25 परिवारों में से चार ऐसे परिवार हैं जिनके सामने जीवन यापन के लिए काफी समस्याएं हैं, रहने के लिए कोई घर और ना ही मकान बनाने के लिए जमीन है। इन परिवारों के रहने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा योजना बनाई जा रही है। लगभग 40 सालों से सरकारी आवास पाने के बावजूद ननका देवी को अपना मकान तोड़ना पड़ रहा है; उनकी बेटी ने वीडियो कॉल के माध्यम से हाल-चाल जानने की कोशिश की, और वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि चार अलग-अलग गाटा संख्या की जमीनों पर खलिहान और खाद गड्ढा आदि की जमीन है जिन पर इन लोगों ने लगभग 40 वर्षों से अवैध कब्जा किया था। बार-बार शिकायत के बावजूद अतिक्रमण नहीं हट पाया, तो गांव के रहने वाले पराग दत्त मिश्रा लखनऊ हाई कोर्ट पहुंचे और कोर्ट ने कल 5 अक्टूबर को गोंडा डीएम को शपथ पत्र दाखिल करने के साथ तलब किया है। इसके बाद अब एक्शन देखने को मिल रहा है। ननका देवी कहती हैं कि उन्हें सरकारी आवास मिला हुआ था, उसी को बनाकर रह रही थीं, लेकिन अब जमीन खाली कराई जा रही है; उनके पास रहने का ठिकाना नहीं है। वहीं इसी गांव की सुनीता देवी ने रोते हुए बताया कि उनके सामने काफी समस्याएं हैं—बड़ी मेहनत से उन्होंने अपने घर को बनाया था, अब वह खुद अपने घर को तोड़कर सरकारी जमीन खाली कर रही हैं। प्रशासन से घर ना खाली कराए जाने की मांग की जा रही है; जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों द्वारा की गई मांग पर वह खुद अपने घरों को तोड़कर अतिक्रमण खाली कर देंगे, इस पर प्रशासन ने सहमति व्यक्त की है और स्वयं गांव के लोग अतिक्रमण हटाकर रहे हैं।0
0
Report
हनुमानगढ़ में 341 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार – खबर
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में 341 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक बी आदित्य ने बताया रावतसर-हनुमानगढ़ रोड पर गश्त के दौरान रोही चक 14 केएसपी के पास एक मोटरसाइकिल सवार को रोका गया। आरोपी की पहचान सुशील कुमार उर्फ गोली के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास से 341 ग्राम हेरोइन और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की। आरोपी पर NDPS Act के तहत मामला दर्ज हुआ। जांच तलवाड़ा थाने के उपनिरीक्षक राजपाल सिंह कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
तेज रफ्तार बाइक हादसे में 5 वर्षीय आयुष की मौत, गांव में मातम
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 5 वर्षीय मासूम की मौत कौशांबी में तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे जा रहे 5 वर्षीय मासूम को टक्कर मार दी। हादसे में मासूम आयुष की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक भी घायल हो गए। मामला सरायअकिल थाना क्षेत्र के चौपुरवा गाँव का है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक ने 5 वर्षीय आयुष को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में मासूम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार युवक भी घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
गड़ापट्टा पीठ में दबिश: 800 लीटर महुआ वाश नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले की धамбोला थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के गड़ापट्टा पीठ गांव के दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने अवैध देशी महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 800 लीटर महुआ वाश नष्ट किया और 80 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। डॉ्यूंगरपुर जिले के धамбोला थाने के ASI मनोहर सिंह ने बताया कि गड़ापпляटा पीठ गांव में कमलेश खराड़ी द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब के निर्माण की शिकायत मिली थी। जिस पर थाना टीम ने कमलेश के घर पर जाकर दबिश दी, जहां कच्ची भट्टियों पर महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा था। ड्रमों में महुआ वाश भरा हुआ था। पुलिस ने मौके पर शराब बनाने की भट्ठियों को नष्ट किया साथ ही ड्रमों में भरे 800 लीटर महुआ वाश नष्ट किया। इसके साथ ही पुलिस ने निर्मित 80 लीटर महुआ शराब को जब्त कर आरोपी कमलेश को गिरफ्तार किया, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।0
0
Report
बैतूल आमला: कांग्रेस ने प्रशासनिक अनियमितताओं के ख़िलाफ मोर्चा खोल दिया
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के आमला में जनसमस्याओं और प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोला। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजयसिंह के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय जांच, अस्पताल में कम से कम तीन महिला चिकित्सकों की पदस्थापना और मरीजों को अनावश्यक रूप से बैतूल रेफर किए जाने पर रोक लगाने की मांग की गई। वहीं जनपद पंचायत आमला में कथित भ्रष्टाचार और दुकानों के निर्माण, आवंटन व नीलामी से जुड़े वित्तीय लेनदेन की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा पत्रकारों पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा कर उन्हें स्वतंत्र रूप से काम करने का माहौल देने की मांग की गई। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि समय पर समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन और प्रदर्शन किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
