घी लंगोट लेके पंचकूला पहुंचे जयहिंद बोली संघर्ष में सबकी छुट्टी
Panchkula, Haryana:जयहिंद सेना सुप्रीमों नवीन पंचकुला में घी और लंगोट लेकर पहुंचे। प्रदेश में आगामी राज्यसभा चुनाव में वे हिस्सा लेंगे। साथ ही उन्होंने सभी MLCs के फोन नं. जारी कर जनता से अपील की कि सभी अपने विधायकों से बात करें। भले ही समर्थन मांगे या नहीं लेकिन अपनी समस्या जरूर बताएं। नवीन ने मोबाइल नं. 7027822822 जारी कर जनता से अपील की, इस पर कॉल करके वोट जरुर डालें। सरपंच, पुलिस, आशा वर्कर्स, खेल कोटा, फैमिली ID जैसे मुद्दे जो हमने उठाए थे, उससे जिन्हें भी लाभ हुआ, वे अपने विधायकों को जरूर फोन करें।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
