icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुगल रोड पर बर्फबारी के कारण यातायात अस्थायी बंद, एडवाइज़री जारी

Jammu, मुगल रोड पर बर्फबारी के चलते वाहनों की आवाजाही बंद जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते मुगल रोड को एहतियातन यातायात के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, सड़क पर जमा बर्फ को हटाने के लिए स्नो क्लीयरेंस मशीनें तैनात की जाएंगी। सड़क से बर्फ हटाने और मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही यातायात बहाल किया जाएगा। आपको बता दें कि मुगल रोड जम्मू संभाग के पुंछ जिले को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से जोड़ती है। यह सड़क पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला से होकर गुजरती है और राजौरी-पुंछ क्षेत्र से क Kashmir घाटी तक पहुंचने का एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक मार्ग है। ऊंचाई वाला इलाका होने के कारण सर्दियों में यहां बर्फबारी से अक्सर यातायात प्रभावित होता है। फिलहाल, सड़क पर बर्फ हटाने और सुरक्षा का आकलन किए जाने के बाद ही वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू की जाएगी। ऐसे में इस मार्ग से सफर करने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले यातायात विभाग की ताजा एडवाइजरी जरूर जांच लें।
0
0
Report
Advertisement

बस्तर की दो छात्राओं ने नेशनल विज्ञान क्विज 4.0 में जगह बनाई

Jagdalpur, Chhattisgarh:आदिवासी बाहुल्य बस्तर की दो होनहार छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है, दरभा ब्लॉक स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छिंदावाड़ा के कक्षा 12वीं की लक्ष्मी भारद्वाज और कक्षा 10वीं की गौरी नाग का नेशनल विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार क्विज 4.0 में चयन हुआ है, गुजरात सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत गुजरात विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में उपलब्धि के लिए दोनों छात्राओं को कलेक्टर आकाश छिकारा ने छात्राओं को सम्मानित कर उनकी उपलब्धि की सराहना की।
0
0
Report

नैनादेवी मंदिर में शारदीय नवरात्र पर दुर्गा पाठ और आरती का भव्य आयोजन

Bilaspur, Chhattisgarh:स्लग- शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य पर शक्तिपीठ श्री नैनादेवी मंदिर में विश्व शांति, आपसी भाईचारे और श्रद्धालुओं की सुख समृद्धि की कामना के लिए आयोजन, यह परंपरा प्राचीन समय से ही चली आ रही है विश्व शांति हेतु भाईचारे के लिए और श्रद्धालुओं की सुख समृद्धि के लिए पुजारी वर्ग द्वारा आयोजन दुर्गा पाठ व जप किया जा रहा आयोजन। मंदिर न्यास और स्थानीय पुजारी वर्ग के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में पुजारी भाग ले रहे हैं और विधि-विधान के साथ दुर्गा पाठ एवं जप कर रहे हैं। मंदिर में यह परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विश्व शांति, आपसी भाईचारे और श्रद्धालुओं की सुख-समृद्धि की कामना के लिए हर वर्ष नवरात्रों के दौरान इस विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है। दुर्गा पाठ और मंत्र जाप के साथ-साथ शाम के समय माता रानी की आरती भी की जाती है, जिसमें श्रद्धालु भक्तिभाव से भाग लेते हैं। स्थानीय पुजारी एवं मंदिर न्यासी प्रदीप शर्मा ने बताया कि माता श्री नैनादेवी के दरबार में दुर्गा पाठ और पूजा-अर्चना की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि विश्व शांति, आपसी भाईचारे और श्रद्धालुओं की सुख-समृद्धि की कामना से यह धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि मंदिर न्यास और स्थानीय पुजारी वर्ग के सहयोग से हर वर्ष इस आयोजन को संपन्न करवाया जाता है। इस बार भी नवरात्रों के दौरान माता रानी के दरबार में यह धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है।
0
0
Report

कुदरा सकरी गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया

Khajuria Khurd, Bihar:सकरी गांव में नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकने के कारण मौत हो गई. मृतका की पहचान सकरी निवासी विकास यादव की पत्नी अमृता कुमारी के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया गया. आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेज दिया गया है. अज्ञात कारणों से कमरे में फांसी लगाने की घटना बाहर आई है. घटना की खबर मिलते ही मायके पक्ष और रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे. मृतका के रिश्तेदार विनोद यादव ने बताया कि ससुराल में सब कुछ सामान्य लग रहा था और किसी तरह के विवाद की पूर्व जानकारी नहीं थी. घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. कुदरा थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने मामले की पुष्टि की और कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कानूनी कार्रवाई शुरू की. थानाध्यक्ष ने कहा कि अभी तक मायके पक्ष से थाने में लिखित शिकायत नहीं मिली है; पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

पूर्व मध्य रेलवे ने दिवाली-छठ लिए 11 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला

Patna, Bihar:दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने 11 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का परिचालन पटना जंक्शन, पाटलिपुत्र और दानापुर के रास्ते किया जाएगा। रेलवे के इस फैसले से त्योहारों में घर लौटने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। पूजा स्पेशल ट्रेनें हुब्वल्लि, बेंगलुरु, नागपुर, उधना, अमृतसर, दिल्ली, गोरखपुर और टाटा समेत कई प्रमुख शहरों को बिहार के विभिन्न स्टेशनों से जोड़ेंगी। इनमें हुब्बल्लि-मुजफ्फरपुर, यशवंतपुर-सहरसा, नागपुर-समस्तीपुर, टाटा-बक्सर और आनंद विहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों का परिचालन अक्टूबर से नवंबर तक अलग-अलग तारीखों और निर्धारित दिनों में होगा। उधना-जयनगर के बीच भी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेलवे की इस पहल का उद्देश्य त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करना और उनकी यात्रा को सुविधाजनक बनाना है。
0
0
Report

पटना में दुर्गा पूजा: 54 दमकल अलर्ट, 1500 पंडालों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Patna, Bihar:दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और अगलगी की घटनाओं को रोकने के लिए पटना में अग्निशमन विभाग ने व्यापक तैयारी की है। राजधानी के करीब 1500 पूजा पंडालों का डेटा जुटाया गया है। अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले 46 पूजा पंडालों को नोटिस जारी किया गया है, जबकि भीड़ और आग लगने की आशंका को देखते हुए 80 संवेदनशील पंडालों को चिह्नित किया गया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए 54 अग्निशमन वाहनों को अलर्ट पर रखा गया है। इसके अलावा करीब 30 कंट्रोल रूम बनाए गए हैं और 200 से अधिक अतिरिक्त अग्निशमन कर्मियों की तैनाती की गई है। विभाग की ओर से प्रत्येक पूजा पंडाल के तीन सदस्यों को आग से बचाव और शुरुआती स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। अग्निशमन विभाग ने सभी पूजा समितियों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है और नियमों की अनदेखी करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है。
0
0
Report

टोना-टोटका और बच्चों पर मुसीबत आने का डर दिखाकर ठगी करने वालों को पीड़िता ने चप्पलों से पीटा

RavindraRavindraFollow5m ago
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर में टोना-टोटका और बच्चों पर मुसीबत आने का डर दिखाकर ठगी का मामला सामने आया है। ठग महिला को साड़ी में रुपये बंधवाने का झांसा देकर असली रकम लेकर फरार हो गए। ठगी का पता चला तो परिवार ने आरोपियों की तलाश की और चप्पलों से पिटाई कर दी। पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बच्चों पर संकट का डर दिखाया, टोना-टोटका दूर करने का भरोसा दिया और फिर रुपये लेकर फरार हो गए। मामला सदर कोतवाली हमीरपुर का है, जहां पीड़िता अनीता के मुताबिक, ठगों ने उनकी मां को झांसे में लेकर साड़ी में रुपये बांधने को कहा। दावा किया कि साड़ी तीन दिन तक नहीं खोलने पर सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। आरोप है कि इसी दौरान ठगों ने असली रकम पार कर दी। ठगी का एहसास होने पर परिवार ने आरोपियों की तलाश की। इस दौरान मिले संदिग्धों की चप्पलों से पिटाई किए जाने का आरोप है। बुधवार को पीड़ित परिवार ने कोतवाली नगर पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

शीशगढ़ पुलिस ने महिला से दुष्कर्म प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार

Baheri, Uttar Pradesh:बरेली बहेड़ी । शीशगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मसमासी में महिला के साथ जबरदस्ती का प्रयास और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी सोहिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार, ग्राम मसमासी में महिला के साथ जबरदस्ती का प्रयास और मारपीट किए जाने के संबंध में शिकायत मिली थी। इसके आधार पर सोहिल पुत्र जाकिर अली निवासी ग्राम मानपुर, थाना शीशगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मानपुर स्थित देशी शराब की दुकान के सामने मोटरसाइकिल के साथ खड़ा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी सोहिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह और आरक्षी रोहित कुमार शामिल रहे।
0
0
Report

2024 चुनाव ईमानदार थे या नहीं? राजभर ने अखिलेश यादव पर सवालों की बरसात की

Lucknow, Uttar Pradesh:Om Prakash Rajbhar अखिलेश यादव जी बस एक बात बता दीजिए। 2024 में लोकसभा चुनाव ईमानदारी से हुआ था या नहीं? 2017 के आप हारे, 2019 में आप हारे, 2022 में भी आप हारे लेकिन 2024 में जीत गए। महाराज। केंद्र में तो 2014 से लेकर अब तक बीजेपी की ही सरकार है। फिर से चार में से तीन चुनाव में चुनाव ग़लत और एक में सही हो गया? 2024 में आपकी पार्टी सपा के 37 सांसद जीत के दिल्ली कैसे पहुंच गए? इसमें पांच तो आपके अपने घर से थे। 2024 में सपा को हैसियत से ज्यादा सीटें मिल गईं तब सब 'आल इज़ वेल' हो गया? या तो 24 के चुनाव में आपके वोटर फर्जी थे, या फिर आप आज सरेआम अफवाहबाजी कर रहे हैं। एसी, पीसी और ट्विटर ने आपको बहका दिया है। अब नवाबी के दिन हवा हो गए। तय मान लीजिए कि 2027 में आपकी साइकिल का टायर पंचर नहीं, फटने जा रहा है। इस बार साइकिल का रिम-फ्रेम सब टेढ़ा होने वाला है। ये बात आप बहुत अच्छे से समझ चुके हैं। उसी के लिए अभी से फर्जी भूमिका बांधने में जुट गये हैं। पहले ही से बहाना खोज के रख रहे हैं ताकि बाद में लोडरों के सामने मुंह छिपा सकें。 कुछ आंसू बचाके रखिए। सत्ताइस में सपा साफ है अखिलेश जी। जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय महाराजा सुहेलदेव! यादवakhilesh
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top