134113
पंचकूला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, डॉक्टर और नर्सों की हड़ताल जारी
Panchkula, Haryana:पंचकूला के सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल में एचसीएमएसए की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण आपातकालीन और पोस्टमार्टम सेवाएं ठप हो गई हैं। एसोसिएशन से जुड़े सभी शिक्षक दो दिन के लिए आश्रमिक अवकाश पर चले गए हैं। नर्सिंग स्टाफ भी अपनी मांगों को लेकर 2 घंटे की कलम छोड़ हड़ताल पर है और पिछले दो दिनों से रिबन लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। डॉक्टरों और नर्सों की हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हो रही हैं, और नेशनल हेल्थ मिशन के तहत कार्य में भी कमी आ रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फतेहपुर गैंगरेप केस: एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी में लापरवाही पर चौकी इंचार्ज निलंबित
Fatehpur, Uttar Pradesh:मंगेतर के सामने युवती से गैंगरेप के मामले में एसपी ने की एक और कार्रवाई फरार अभियुक्त बबलू सिंगरौर की गिरफ्तारी में लापरवाही करने के मामले में चौकी इंचार्ज को किया निलंबित सात टीमें अलग-अलग राज्यों में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई आईजी ने फरार आरोपी बबलू के खिलाफ ईनाम की रकम को 25 हजार से बढ़ाकर किया 50 हजार मामले में खागा कोतवाली पुलिस दो शातिरों को गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल, तीसरे की तलाश जारी खागा कोतवाली क्षेत्र के तहत हुई थी वारदात0
0
Report
अमरोहा में कांस्टेबल पर फर्जीवाड़े के आरोप, जांच और बर्खास्तगी की मांग
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में ट्रेनिंग कर रहे कांस्टेबल पर फर्जीवाड़े का आरोप, पत्नी ने एसएसपी से की जांच और बर्खास्तगी की मांग अमरोहा में पुलिस ट्रेनिंग कर रहे एक अंडर ट्रेनिंग कांस्टेबल पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। सहारनपुर की रहने वाली महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि संबंधित कांस्टेबल ने आपराधिक मामला छिपाकर पुलिस भर्ती हासिल की और अब ट्रेनिंग कर रहा है। प्रार्थना पत्र के मुताबिक, सुनील नाम का कांस्टेबल, जो इस समय डिडौली थाना क्षेत्र में तैनात बताया जा रहा है, उसके खिलाफ सहारनपुर के गंगोह थाने में वर्ष 2024 में मारपीट और दहेज उत्पीड़न से जुड़ा मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि मामले में आरोप पत्र भी न्यायालय में दाखिल हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद भर्ती के दौरान इस तथ्य को छिपाया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि कांस्टेबल ने अपने पुलिस में कार्यरत भाई की मदद से संबंधित विभाग को गुमराह किया और फर्जी रिपोर्ट लगवाकर अपने चरित्र को साफ दर्शाया। इसी आधार पर नौकरी हासिल करने और ट्रेनिंग लेने का आरोप लगाया गया है। प्रार्थना पत्र में मांग की गई है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित कांस्टेबल को सेवा से बर्खास्त कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। अब देखना होगा कि पुलिस विभाग इस गंभीर शिकायत पर क्या कदम उठाता है और जांच में क्या सच्चाई सामने आती है।0
0
Report
पीलीभीत में बासमती व जैविक प्रशिक्षण केंद्र खुलने से किसानों को नया मौका
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभींत में पश्चिम उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के किसानों के लिए एक अहम खुशखबरी है यहां देश का दूसरा सबसे बासमती एवं जैविक प्रशिक्षण केंद्र खुलने जा रहा है। जहां बासमती का यह देश का दूसरा केंद्र है तो वही जैविक कृषि का यह देश का पहला प्रशिक्षण केंद्र होगा। जिसको लेकर आज एपीडा द्वारा जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र कुमार ने लीज डीड हस्तांतरण कर 8 एकड़ जमीन एपिडा को सौपी है अब इसका जल्द निर्माण शुरू किया जाएगा। किसानों को अब एक बड़ी उपलब्धि मिलने जा रही है जिसको लेकर आज शहर के एक होटल में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की मौजूदगी में एपीड़ा संस्था को कृषि विभाग ने 8 एकड़ जमीन साइन कर दी गयी ताकि बासमती एवं जैविक प्रशिक्षण केंद्र खुल सके। इस केंद्र के खुलने से वैश्विक स्तर पर किसानों को उच्च गुणवत्ता के बासमती उत्पादन के लिए प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे वे वैश्विक बाजारों में प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे। इस केंद्र के माध्यम से न केवल किसानों फायदा होगा बल्कि युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। इसको लेकर इन प्रशिक्षण केंद्रों में किसानों को बेहतर उत्पादन के साथ वैश्विक स्तर के बासमती उत्पादन एवं गुणवत्ता में सुधार आधुनिक कृषि को बढ़ावा देते हुए कृषि में निर्यात को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए एपीडा वाणिज्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्थापित टनकपुर रोड स्थित जमीन आवंटित कर उसपर काम शुरू क़र दिया है। जिसका कार्य तेजी से होते हुए एक से डेढ़ साल में यह प्रशिक्षण केंद्र बनकर तैयार हो जाएगा。 बाइट-डॉक्टर रितेश शर्मा/ज्वाइंट डायरेक्टर एपीड़ा0
0
Report
Advertisement
गाडरवारा डंपर हादसों पर कांग्रेस ने मंत्री उदय प्रताप सिंह पर आरोप
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर के गाडरवारा में एनटीपीसी प्लांट से जुड़े डंफरों के कारण कहर जारी है। तीन दिनों में चार लोगों की मौत के बाद हालात तनावपूर्ण हैं। कल परिजनों ने शव रखकर हाईवे जाम किया और सड़क पर चिता सजाने की कोशिश की। अब इस मामले में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है और मंत्री उदय प्रताप सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा है। गाडरवारा में एनटीपीपी पावर प्लांट से निकलने वाली फ्लाई ऐश के परिवहन में लगे डंफरों की रफ्तार और लापरवाही अब लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। पिछले तीन दिनों में अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। कल मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्टेट हाईवे पर शव रखकर करीब 7 घंटे तक चक्का जाम किया। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। हालात तब और बिगड़ गए जब नाराज़ परिजनों ने बीच सड़क पर ही चिता सजाने की कोशिश की, जिससे मौके पर तनाव बढ़ गया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद कांग्रेस पार्टी भी खुलकर विरोध में उतर आई है। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता गाडरवारा पहुंचे और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि ये डंपर मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में चल रहे हैं और इन्हें संचालित करने वाले लोग सत्ताखारी दल से जुड़े हुए हैं। उन्होंने निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन अब स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए कदम उठा रहा है।0
0
Report
लोकेश गुप्ता पर हमले: टेंट यूनियन ने आरोपी परिवार पर सामाजिक बहिष्कार का फैसला लिया
Delhi, Delhi:डाबड़ी में लोकेश गुप्ता के पैसे मांगने पर दोनों हाथ काटने की कोशिश की गई। दिल्ली प्रदेश टेंट फेडरेशन ने आरोपी के परिवार का सामाजिक बहिष्कार का फैसला लिया है। दिल्ली शामियाना डीलरों का संघ कल्याण संघ ने कहा कि आरोपी के घर पर कभी भी टेंट नहीं लगेंगे। पालम विजय इंक्लेव में लोकेशन। पालم द्वारका शामियाना एसोसिएशन ने पालम विजय इंक्लेव में आपातकालीन मीटिंग बुलाई। दिल्ली के कोने-कोने से ट tent वाले घायल लोकेश के समर्थन में आये। लोकेश गुप्ता पीड़ित पर हमला करने वाले परिवार के घर पर कोई टेंट नहीं लगाएगा; सभी टेंट वाले बहिष्कार करेंगे। SHO डाबड़ी ने मीटिंग में मौजूद रहते हुए पीड़ित परिवार को न्याय का आश्वासन दिया।0
0
Report
सुरेंद्रनगर निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, बहुमत स्पष्ट
Sundar Nagar, Himachal Pradesh:સુરેન્દ્રનગર સુરેન્દ્રનગર સ્થાનિક સ્વરાજની ચૂંટણીમાં ભાજપનો ભગવો લહેરાયો મહાનગરપાલિકા તાલુકા પંચાયત જિલ્લા પંચાયત અને નગરપાલિકાની ચૂંટણીમા ભાજપને મળી બહુમતી સુરેન્દ્રનગર મહાનગરપાલિકાની 13 વોર્ડની 51 બેઠક ઉપર ભાજપની જીત જ્યારે વોર્ડ નંબર 8 માં એક બેઠક કોંગ્રેસે જીતી જિલ્લા પંચાયતની 32 બેઠકો પૈકી 31 બેઠકો ભાજપે જીતી જ્યારે રાણાગઢની બેઠક ઉપર ભાજપ સત્તા જમાવવામાં નિષ્ફળ 10 તાલુકા પંચાયતમાં ભાજપનું પુનઃ શાસન 180 તાલુકા પંચાયતની બેઠકૉંી ઉપર ભાજપનો દબદબો ચાર નગરપાલિકાની ચૂંટણીમાં પણ ભાજપને મળી બહુમતી લીંબડી નગરપાલિકાની 28 માંથી 27 બેઠકો ઉપર ભાજપનો જ્વલંત વિજય પાટડી નગરપાલિકાની 24 બેઠકો ઉપર ભાજપનો વિજય চોટીলা નગરપાલિકાની 24 પૈકી 20 બેઠકો ઉપર ભાજપનો વિકાસ ધ્રાંગધ્રા નગરપાલિકાની 36 બેઠકો પૈકી 32 બેઠકો ઉપર ભાજપનો વિજય થાન નગરપાલિકાની પેટા ચૂંટણીમાં પણ ભાજપે સત્તા હાંસલ કરી બાઈટ -૧- જગદીશ મકવાણા - એમ એલ એ સુરેન્દ્રનગર બાઈક -૨- હાર્દિક ટમાલીયા -સુરેન્દ્રનગર ભાજપ જિલ્લા પ્રમુખ0
0
Report
Advertisement
हाथरस में शादीशुदा महिला मोबाइल टावर पर चढ़ी, 3 घंटे बाद प्रेमी के समझाने पर उतरी VIDEO
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में सासनी कोतवाली क्षेत्र के लुटसान रोड पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक 30 वर्षीय विवाहिता जान की परवाह किए बिना मोबाइल टॉवर के शिखर पर जा पहुंची। महिला करीब 100 फीट की ऊंचाई पर चोटी पर बैठ गई और जिद करने लगी कि उसकी शादी उसके प्रेमी से कराई जाए। पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीएम की मौजूदगी में करीब 180 मिनट तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि महिला पूजा प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर टॉवर पर चढ़ गई थी। परिजनों और अधिकारियों द्वारा लगातार समझाने के बाद आखिरकार वह नीचे उतरने को तैयार हुई। बताया जा रहा है कि महिला की मानसिक स्थिति सामान्य है और वह शांत भाव से टॉवर की चोटी पर बैठी रही। लुटसान रोड स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ी महिला की पहचान 30 वर्षीय पूजा, पत्नी यशपाल, निवासी बरमाना गांव (हाथरस जंक्शन क्षेत्र) के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपनी ससुराल से निकलकर सीधे टॉवर पर चढ़ गई और सबसे ऊपरी हिस्से पर जाकर बैठ गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, जिसके बाद वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। टॉवर पर बैठने के बाद पूजा ने अपने मायके वालों को फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही उसके पिता राजेंद्र और भाई मौके पर पहुंच गए। परिजन लगातार फोन के जरिए उसे नीचे उतरने के लिए मनाते रहे। पिता ने बताया कि पूजा की शादी दो साल पहले हुई थी और फिलहाल उसके इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम नीरज शर्मा और कोतवाली प्रभारी विपिन चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम भी बचाव कार्य के लिए तैयार रही, लेकिन महिला के आक्रामक रुख को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद ही पूरे मामले की असल वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल अधिकारी और परिजन उसे समझाने में जुटे हैं। सासनी एसडीएम नीरज शर्मा ने बताया" हमारी पहली प्राथमिकता महिला की जान बचाना थी। मौके पर फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस को अलर्ट मोड पर रखा गया था। प्रारंभिक जांच में प्रेमी से शादी की जिद की बात सामने आई है। मामले की जांच कोतवाली पुलिस द्वारा की जा रही है।0
0
Report
झांसी में अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का 45वां जन्मदिन बड़े उत्साह से मनाया गया
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के इलाइट चौराहे पर अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का 45 वां जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक केक मंगवाया, जिस पर हैप्पी बर्थडे अनुप्रिया दीदी लिखा था। पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं देकर अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन मनाया। उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की है। इस दौरान अल्पसंख्यक मंच अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष अहमद खां मंसूरी, महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपमाला कुशवाहा, राष्ट्रीय सचिव व्यापार मंच शिव कुमार सोलंकी, धर्मपाल निरंजन शिक्षा मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर रामचंद्र पटेल, महानगर अध्यक्ष विजय कछवारे समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।0
0
Report
लोकसभा संशोधन बिल गिरने पर जयपुर में महिलाओं ने मशाल जुलूस निकाला, आक्रोश जाहिर
Jaipur, Rajasthan:लोकसभा में नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक गिरने के बाद महिलाओं में आक्रोश बना हुआ है। मंगलवार शाम मशाल जुलूस निकालकर कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ गुस्सा दिखाया। आक्रोश प्रदर्शन के लिए निकाले गए मशाल जुलूस में जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़, विधायक अनीता भदेल, बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ कार्यकारिणी सदस्यों के साथ मौजूद रहे। हालांकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ कुछ देर बाद ही वहां से चले गए।0
0
Report
Advertisement
जयपुर की मेघा सोनी को राष्ट्रीय रत्न 2026 अवॉर्ड, लक्जरी ज्वेलरी कैटेगरी
Jaipur, Rajasthan:पिंकसिटी की कला और संस्कृति को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। जयपुर की मेघा सोनी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। उन्हें लक्जरी सिल्वर ज्वेलरी कैटेगरी में उनके ब्रांड के उत्कृष्ट काम के लिए यह सम्मान मिला। खास बात यह रही कि अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने उन्हें यह अवॉर्ड प्रदान किया। मेघा ने पारंपरिक भारतीय कला और मॉडर्न डिजाइन का मिक्ज़र पेश कर ये अवॉर्ड जयपुर के नाम किया।0
0
Report
मेरठ से गिरफ्तार ताज मोहम्मद: बिलासपुर के फ्लैट चोरी गैंग का मुख्य सदस्य
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के साकेत और रियल हैवन जैसे रिहायशी अपार्टमेंट्स में हुई चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक बेहद शातिर अंतरराज्यीय गिरोह के मुख्य सदस्य ताज मोहम्मद को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कार्रवाई के दौरान लगभग 300 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने, फिंगरप्रिंट मिलान और साइबर सेल की तकनीकी मदद से आरोपियों की पहचान दिल्ली और मेरठ के आदतन अपराधियों के रूप में की गई। आरोपी ताज मोहम्मद, जिस पर देश के विभिन्न राज्यों में 47 आपराधिक मामले दर्ज हैं, ने अपने साथी वसीम के साथ मिलकर फ्लैटों के ताले तोड़कर जेवर चोरी किए थे और पकड़े जाने के डर से सोने को खुद ही चिमनी से गला दिया था। टीम ने करीब 20 दिनों तक दिल्ली-मेरठ के संभावित ठिकानों पर डेरा डालकर मोबाइल लोकेशन और बैंकिंग ट्रांजेक्शन के आधार पर घेराबंदी की, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी के कब्जे से 35.34 ग्राम गला हुआ सोना, जिसकी कीमत करीब 4,99,000 रुपये है, और सोना गलाने वाली चिमनी बरामद की गई है。0
0
Report
फिरोजाबाद में पुलिस चेकिंग के दौरान बड़ी नकदी बरामद, मचा हड़कंप।
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद थाना उत्तर पुलिस ने जलेसर रोड पर बाइक सवार दो संदिग्धों को पकड़ा चेकिंग के दौरान तलाशी में 39.50 लाख रुपये कैश बरामद, 500 के 7900 नोट मिले दो युवकों से बरामद किए गए रकम कपड़े के बैग में छिपाकर ले जाई जा रही थी। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी भागने की कोशिश करी पुलिस ने दोनों को पकड़ा पकड़े गए आरोपी की पहचान फरमान और सकील, दोनों एटा के निवासी। रूप में हुई है दोनों आरोपि पूछताछ में नकदी के स्रोत को लेकर नहीं दे सके संतोषजनक जवाब। पुलिस ने नकदी की सूचना आयकर विभाग को दी आयकर विभाग की टीम मौके पर उत्तर थाना पहुंची आयकर विभाग टीम ने रकम को संदिग्ध मानते हुए किया सीज। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है जांच अभी जा रही है आगे की जो भी कानूनी कार्रवाई होगी वह की जाएगी0
0
Report
Advertisement
प्रदेश में आयुष्मान योजना मजबूत; TB मृत्यु दर घटाने की तैयारी तेज
Jaipur, Rajasthan:प्रदेश में यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (मा) योजना को और सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत स्वास्थ्य सेवाओं का आधारभूत ढांचा भी मजबूत किया जाएगा। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मा योजना के तहत करीब 1.36 करोड़ परिवारों को 25 लाख रुपए तक कैशलेस इलाज मिल रहा है और इसे और प्रभावी बनाने की जरूरत है। क्लेम रिजेक्शन कम करने पर जोर। मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में क्लेम रिजेक्शन अधिक होने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसे न्यूनतम स्तर पर लाया जाए। बीमा कंपनियों के साथ बेहतर समन्वय और नियमित बैठकें कर मरीजों को राहत दी जाए। साथ ही, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की बेस्ट प्रैक्टिसेज अपनाने के निर्देश भी दिए गए। इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टाफ पर फोकस। पीएम-अभीम योजना की समीक्षा के दौरान निर्माणाधीन स्वास्थ्य भवनों की गुणवत्ता, समयबद्ध पूर्णता और उपयोगिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सभी स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त स्टाफ और बेड उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। टीबी उन्मूलन में बेहतर काम, मृत्यु दर घटाने का लक्ष्य। मुख्य सचिव ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत राज्य के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अब लक्ष्य टीबी से मृत्यु दर को 1 प्रतिशत तक लाना है। इसके लिए अर्ली डायग्नोसिस और जनजागरूकता (आईईसी गतिविधियों) को बढ़ाने के निर्देश दिए गए। मां योजना का दायरा बढ़ा। प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि मा योजना में अब अधिक पैकेज और अस्पताल जुड़े हैं। इंटर स्टेट पोर्टेबिलिटी से प्रदेश के लोग देशभर के 30 हजार से अधिक अस्पतालों में इलाज करवा सकते हैं।0
0
Report
जयपुर में एक दिन में 500 दीवारें रंगी जाएंगी: रंग दे गुलाबी अभियान
Jaipur, Rajasthan:स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 से पहले जयपुर को नया और आकर्षक रूप देने के लिए नगर निगम एक अनोखा प्रयोग करने जा रहा है। 2 मई को “रंग दे गुलाबी” अभियान के तहत शहर की 500 दीवारों को एक ही दिन में रंगने का लक्ष्य रखा गया है। दावा है कि पहली बार इस तरह का सामूहिक प्रयास किया जा रहा है। नगर निगम प्रशासन ने “सफाई सेवा मैराथन” के बाद इसे अगला बड़ा कदम बताते हुए शहर की सूरत बदलने की तैयारी कर ली है। निगम सभागार में हुई प्रेस वार्ता में आयुक्त ओम कसेरा ने कहा कि यह अभियान सिर्फ रंगाई नहीं, बल्कि जनभागीदारी से शहर को सुंदर बनाने का मिशन है। गुलाबी से आगे, हर रंग में दिखेगा जयपुर। अभियान का नाम भले “रंग दे गुलाबी” है, लेकिन दीवारें सिर्फ गुलाबी नहीं होंगी। शहर की पहचान को बरकरार रखते हुए अलग-अलग थीम और रंगों से दीवारों को सजाया जाएगा, ताकि हर इलाका अपनी अलग पहचान बना सके। एक दिन, एक संकल्प, 500 दीवारें। नगर निगम ने इसे “एक दिन, एक संकल्प” अभियान का रूप दिया है। चिन्हित 500 दीवारों को एक साथ रंगकर शहर में विजुअल बदलाव लाने की कोशिश होगी। पेंटिंग से पहले और बाद की तस्वीरें भी सार्वजनिक की जाएंगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। हर वर्ग की भागीदारी। अभियान में स्कूल, कॉलेज, एनजीओ, कॉर्पोरेट कंपनियां और आम नागरिकों को जोड़ा जा रहा है। पेंटिंग में हिस्सा लेने के इच्छुक लोग सीधे निगम से संपर्क कर सकते हैं। निगम का मानना है कि स्वच्छता के बाद अब शहर को “विजुअली अपग्रेड” करने का समय है। यह अभियान न सिर्फ स्वच्छ सर्वेक्षण में मदद करेगा, बल्कि जयपुर को एक रंगीन, क्रिएटिव और जीवंत शहर के रूप में नई पहचान देगा।0
0
Report
नौतन के डबरिया में दो पड़ोसियों के बीच लाठी-डंडे मारपीट, चार घायल
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे से मारपीट हुई घटना नौतन थाना अंतर्गत डबरिया की है जहां पूर्व के विवाद में दो पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट हुई मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गए है मारपीट में एक दिव्यांग को भी लाठी डंडे से पिटाई की गई है सभी घायलों का नौतन सीएचसी में इलाज चल रहा है सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है घायलों में एक की स्थिति चिंताजनक है0
0
Report
Advertisement
