134108
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सेक्टर 21 में शराब ठेके का अतिक्रमण हटाया
Panchkula, Haryana:हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरणने सेक्टर 21 में अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए कार्रवाई की। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद थे। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए विभिन्न सेक्टरों में कार्रवाई कर रहा है। आज की कार्रवाई के तहत सेक्टर 21 में शराब के ठेके के मालिकों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। इस अवसर पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Barghad ke ped ke giraane se do vrddh dabhe, ek ki mrityu aur anya gehri rogeen chot
Motihari, Bihar:पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र अंतर्गत गायघाट वार्डसंख्या-10 स्थित धनकी टोला में सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव में वर्षों पुराना विशाल बरगद का पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आकर मक्का छील रहे दो वृद्ध दब गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक वृद्ध की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोग सुबह घर के बाहर बैठकर मक्का का बाल छील रहे थे। इसी दौरान अचानक पुराना और विशाल बरगद का पेड़ तेज आवाज के साथ गिर पड़ा। पेड़ गिरते ही वहां मौजूद लोग जान बचाकर भागने लगे, लेकिन दो वृद्ध उसकी चपेट में आ गए। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि पेड़ गिरने से एक वाहन भी पूरी तरह दब गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पेड़ के नीचे दबे लोगों को निकालने की कोशिश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद दोनों वृद्धों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक एक वृद्ध ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं दूसरे घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक के पुत्र राकेश कुमार ने कहा कि उनके पिता सुबह घर के समीप बैठकर मक्का का बाल छील रहे थे। इसी दौरान अचानक बरगद का विशाल पेड़ गिर पड़ा और उसके नीचे दब जाने से उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही हरसिद्धि थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है。0
0
Report
सोनभद्र LPG गैस किल्लत: धूप में घंटों लाइन, घर तक नहीं पहुंच रहा सिलेंडर
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में अब एलपीजी गैस की किल्लत लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि गैस सिलेंडर पाने के लिए लोगों को घंटों धूप में कतार लगानी पड़ रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि शहरी क्षेत्र में 30 दिन और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन बाद गैस बुकिंग हो पा रही है। बुकिंग के बाद डीएसी नंबर तो मिल जा रहा है लेकिन उसके बाद भी 4 से 6 दिनों तक सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। स्थिति यह है कि गैस एजेंसियों पर जैसे ही एलपीजी लोड पहुंच रहा है, तुरंत सिलेंडर खत्म हो जा रहे हैं। यही वजह है कि कई जगह होम डिलीवरी भी प्रभावित हो गई है और लोग सुबह से एजेंसी के बाहर लाइन लगाकर गैस गाड़ी आने का इंतजार कर रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस नहीं मिलने से घरों का चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है, इसलिए कड़ी धूप और परेशानी के बावजूद लाइन में खड़ा रहना उनकी मजबूरी बन गई है। एलपीजी एजेंसियों के बाहर लगी लंबी कतारें अब आम तस्वीर बन चुकी हैं। लोगों का कहना है कि डीएसी नंबर मिलने के बाद भी उन्हें लगातार कई दिनों तक एजेंसी का चक्कर लगाना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं के मुताबिक एजेंसी संचालक हर बार कुछ घंटों में गैस गाड़ी आने की बात कहकर इंतजार करवाते हैं लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। इसी उम्मीद में लोग सुबह से लाइन में खड़े रहते हैं कि शायद आज गैस मिल जाए और उनके घर का चूल्हा जल सके। अब सवाल यह है कि आखिर आम लोगों की इस समस्या का समाधान कब होगा और कब तक उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए धूप में घंटों इंतजार करना पड़ेगा। उपभोक्ता。0
0
Report
गाजीपुर के कानुवान गांव में नहर में डूबकर दो सगे भाइयों की मौत
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर गाजीपुर में दर्दनाक हादसा, नहर में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत छोटे भाई को बचाने कूदा बड़ा भाई, दोनों को नहर ने निगला गुरैनी-बलोरी नहर में नहाते समय हुआ दर्दनाक हादसा 13 वर्षीय शिवराज को बचाने में 14 वर्षीय किशन ने भी गंवाई जान तीसरे भाई की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण, तब तक थम चुकी थीं सांसें कक्षा 6 और 7 में पढ़ते थे दोनों मासूम भाई, गांव में पसरा मातम मां रीमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल, पिता जग्गू सदमे में सूचना मिलते ही एसडीएम अतुल कुमार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए, प्रशासन ने मदद का दिया भरोसा शादियाबाद थाना इलाके के कानुवान गांव में एक साथ दो बेटों की मौत से हर आंख नम, पूरे इलाके में शोक की लहर गाजीपुर के शादियाबाद थाना इलाके में नहर में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। छोटा भाई गहरे पानी में डूबने लगा तो बड़ा भाई उसे बचाने के लिए नहर में कूद पड़ा। लेकिन दोनों ही गहरे पानी में समा गए। इस हादसे के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। मां का रो-रोकर बुरा हाल है तो पिता सदमे में हैं। बता दें कि शादियाबाद थाना क्षेत्र के कनुवान गांव में गुरुवार को उस वक्त मातम में बदल गई। जब गुरैनी-बलोरी नहर में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 13 वर्षीय शिवराज नहाते समय अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। भाई को बचाने के लिए 14 वर्षीय किशन ने बिना देर किए नहर में छलांग लगा दी। लेकिन पानी की गहराई और तेज बहाव के आगे दोनों मासूम जिंदगी की जंग हार गए। घटना के वक्त तीसरा व सबसे छोटा भाई अनंत राज भी वहीं मौजूद था। दोनों भाइयों को डूबता देख वह जोर-जोर से चीखने लगा। उसकी आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों बच्चों को नहर से बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं। मृतक किशन कुसुम देवी इंटर कॉलेज में कक्षा 7 का छात्र था। जबकि शिवराज कक्षा 6 में पढ़ता था। पिता जगत राम उर्फ जग्गू पेशे से राजमिस्त्री हैं और मेहनत-मजदूरी कर बच्चों की पढ़ाई करा रहे थे। एक साथ दो बेटों की मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है। मां रीमा देवी बार-बार बेटों का नाम लेकर बेहोश हो जा रही हैं। जबकि गांव में हर आंख नम दिखाई दी। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम अतुल कुमार और कोतवाल धर्मेंद्र पाण्डेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। मामले में एसडीएम अतुल कुमार ने बताया कि नहर में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत बेहद दुखद है। प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और नियमानुसार हर संभव आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। वही प्रधान प्रतिनिधि कानुआन गांव सत्येंद्र पासवान ने बताया कि गांव के ही दो सगे किशोर भाइयों का नहर में डूबने से मौत हो गई है। फिलहाल शव का पीएम कराने के लिए पुलिस जिला मुख्यालय ले गई।0
0
Report
Advertisement
हरदोई: छह साल बाद 1 लाख इनामी के साथ कलुआ गिरफ्तार
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में 7 बकरियों वाला “1 लाख का इनामी” आखिर 6 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र में साल 2020 में हुई सात बकरियों की चोरी का मामला आखिरकार छह साल बाद अपने अंजाम तक पहुंच गया। 1 दिसंबर 2020 को ग्राम पुरबावां निवासी महेश पुत्र मुन्ना ने थाना मल्लावां में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात के समय कमरे में बंधी उसकी सात बकरियां चोरी हो गईं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन आरोपी कलुआ पुत्र लाल मोहम्मद निवासी नरई थाना कायमगंज नगर, कासगंज ऐसा फरार हुआ कि पुलिस को उसे पकड़ने में पूरे छह साल लग गए। अब जाकर मल्लावां पुलिस और आगरा STF ने उसे आगरा के रेलवे ब्रिज के नीचे घाट थाना छत्ता क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो कलुआ कोई साधारण चोर नहीं था। उसके खिलाफ कासगंज, हाथरस, एटा, अलीगढ़ और हरदोई समेत कई जिलों में चोरी, डकैती, गैंगस्टर एक्ट और जानलेवा हमले जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की लंबी “क्राइम कुंडली” देखकर लखनऊ रेंज के आईजी को भी उसकी गिरफ्तारी पर पूरे एक लाख रुपये का इनाम घोषित करना पड़ा था। हालांकि इलाके में लोग इस पूरे मामले को लेकर पुलिस की “धीमी रफ्तार” पर खूब तंज कस रहे हैं। गांव वालों का कहना है— “इतने साल में तो लोग मकान बना लेते हैं, लेकिन यहां पुलिस सात बकरियों वाले केस का ही क्लाइमेक्स ढूंढती रही। फिलहाल पुलिस इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही है। गिरफ्तारी के बाद जारी तस्वीरों में पुलिस टीम के चेहरे पर वही चमक दिख रही है, जैसे किसी बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ हो। उधर चौराहों और चाय की दुकानों पर लोग मुस्कराकर कह रहे हैं— “यूपी पुलिस की पकड़ मजबूत जरूर है… बस कभी-कभी पकड़ने में पूरा जमाना निकल जाता है!”0
0
Report
मुज़फ्फरनगर में ईद-गंगा दशहरे के लिए प्रशासन ने पीस कमेटी बुलाई, सुरक्षा कड़े इंतजाम
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग बकरा ईद व गंगा दशहरे क़ो लेकर जिला प्रशासन अलर्ट जिला प्रशासन ने पीस कमेटी की बैठक का किया आयोजन हिन्दू मुस्लिम समुदाय के लोग बैठक मे हुए शामिल जिला प्रशासन ने लोगो के साथ बैठक कर मांगे सुझाव डीएम उमेश ने साफ सफाई व लाइट व्यवस्था का दिया आश्वासन एसएसपी संजय वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था क़ो लेकर दिए आदेश डीएम एसएसएसपी समेत जनपद के तमाम अधिकारी रहे मौजूद0
0
Report
जालोर के खेल केंद्र में अवैध कब्जे-प्रवर्तन, वसूली और भ्रष्टाचार की मांग; जांच की मांग
Jalore, Rajasthan:जालोर जिला खेल प्रशिक्षण केंद्र में कथित अनियमितताओं को लेकर खेल प्रेमियों, अभिभावकों और खिलाड़ियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वूशू प्रशिक्षक प्रीतम सिंह और छवि चौधरी के खिलाफ सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जे, खिलाड़ियों से अवैध वसूली करने तथा जिला खेल प्रशासन को गुमराह करने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2021 से जिला खेल प्रशिक्षण केंद्र के बहुउद्देश्यीय खेल हॉल पर कथित रूप से अवैध कब्जा किया गया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस हॉल से संबंधित किसी प्रकार का राजस्व सरकारी कोष में जमा नहीं कराया जा रहा है, जिससे सरकारी संस्था को आर्थिक नुकसान पहुंच रहा है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि खेल परिसर में आने वाले खिलाड़ियों से ₹1000 से ₹1500 प्रति माह तक की राशि ली जा रही है। उनका कहना है कि फीस नहीं देने वाले गरीब और प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल गतिविधियों से वंचित किया जा रहा है, जिससे कई बच्चों पर असर पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि जिला खेल अधिकारी अमित कुमार शर्मा जिले में जिम्नास्टिक जैसी नई खेल गतिविधि शुरू करना चाहते हैं, लेकिन निजी स्वार्थ के चलते इस प्रयास में बाधा डाली जा रही है। साथ ही जिला प्रशासन और खेल अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों को भी शिकायतकर्ताओं ने निराधार और मनगढ़ंत बताया है। ज्ञापन में बहुउद्देश्यीय खेल हॉल को कथित कब्जे से मुक्त कराने, वर्ष 2021 से अब तक की कथित वसूली और राजस्व नुकसान की निष्पक्ष जांच करवाने तथा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान खेल प्रेमी, अभिभावक और कई खिलाड़ी भी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
पति-पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में आरोपी को 7 साल जेल
Dholpur, Rajasthan:एडीजे कोर्ट बाड़ी ने सुनाया फैसला: पति-पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने पर आरोपी को 7 साल की सजा वर्ष 2017 में बाड़ी की सुनार गली में जहर खाकर जान दी थी दंपत्ति ने, कर्ज के विवाद में मारपीट-झगड़े का था आरोप 8 साल पुराने पति-पत्नी आत्महत्या मामले में एडीजे कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने कर्ज के विवाद में दंपति को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रुपेश सोनी को धारा 306 आईपीसी में 7 साल कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा दी है। फैसला सुनाते ही आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में धौलपुर जेल भेज दिया गया। * वर्ष 2017 की घटना* शहर की सुनार गली में वर्ष 2017 में एक ही घर में पति-पत्नी आनंद सोनी पुत्र ओमी और पत्नी प्राची ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। * बच्चों ने किया था खुलासा* घटना के बाद आगरा निवासी बच्चों के मामा घर पहुंचे। बच्चों ने बताया कि परिवार के ही रुपेश सोनी ने दोनों से झगड़ा किया था, जिससे तंग आकर उन्होंने जहर खा लिया। * कोतवाली में दर्ज हुआ था मामला* मामले को लेकर मामा ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी थी। पुलिस जांच में रुपेश सोनी पुत्र राजेश को आत्महत्या के लिए उकसाने और दबाव बनाने का दोषी माना गया। मामला एडीजे कोर्ट में विचाराधीन था। * कर्ज को लेकर होता था विवाद* एडीजे कोर्ट के अपर लोक अभियोजक एडवोकेट मनोज सिंह परिहार ने बताया कि 25 जुलाई 2017 को हुई घटना में मृतक दंपति ने रुपेश से रुपए उधार लिए थे। कर्ज चुकता करने के बाद भी रुपेश का पैसा मांगना नहीं रुका। वह आए दिन दोनों से झगड़ा और मारपीट करता था। * कोर्ट ने सुनाई सजा* इसी उत्पीड़न से परेशान होकर दंपति ने जहर खाकर जीवन समाप्त कर लिया। एडीजे सुनील कुमार गुप्ता ने सुनवाई के बाद आरोपी रुपेश सोनी को दोषी मानते हुए 7 वर्ष के कारावास और बीस हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है。0
0
Report
बीकानेर में ऑपरेशन नीलकंठ: चार आरोपी गिरफ्तार, नशा-हथियार तस्करों पर कसा शिकंजा
Bikaner, Rajasthan:ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, DST टीम और मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, अवैध मादक पदार्थ सप्लायरों पर पुलिस का कसा शिकंजा, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहा इनामी आरोपी भी दबोचा गया, 2024 से फरार आरोपी सुनील विश्नोई पुलिस गिरफ्त में, चारों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी, एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में हुई कार्रवाई, एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और सीओ अनुज डाल के सुपरविजन में विजेंद्र सीला टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम, एएसपी राठौड़ ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी0
0
Report
पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान।
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी में हो रहे लगातार सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस कप्तान ख्याति गर्ग संबंधित अधिकारियों पर जताई नाराजगी।उनके सख्त आदेश पर ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ी रफ्तार पुलिस चौकी रामापुर के सामने सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात क्षेत्राधिकार अभिमन्यु त्रिपाठी, TSI सचिन कुमार मय ट्रैफिक फोर्स के साथ मौजूद रहकर ट्रिपल बाइक सवार एवं ऑटो रिक्शा जो कि ज्यादा सवारियों को भरकर चलने वाले वाहनों को चेक करते हुए चालान करने की कार्रवाई की।0
0
Report
Advertisement
मंझनपुर-गैरइरादतन हत्या में पत्नी गिरफ्तार
Manjhanpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में पति-पत्नी के विवाद में हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि विवाद के दौरान पत्नी ने पति पर पत्थर से हमला कर दिया था, जिससे घायल पति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। VO– घटना पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पभोसा गांव की है। बताया जा रहा है कि पति पप्पू केवट और उसकी पत्नी गुड़िया के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी गुड़िया ने गुस्से में आकर पति पर पत्थर से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पप्पू केवट को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी गुड़िया देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।0
0
Report
कौशांबी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हड़ताल
Manjhanpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों का आरोप है कि दो महीने से वेतन नहीं मिला है, जिससे आर्थिक संकट गहरा गया है। “एक काम, एक समान वेतन” की मांग को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। डॉ. अरुण केसरवानी, अध्यक्ष संविदा कर्मचारी संघ कौशांबी0
0
Report
ग्वालियर के नशामुक्ति केंद्रों में मौतों का सिलसिला बढ़ा; प्रशासनिक चूक के आरोप
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में नशामुक्ति केन्द्रों में मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा, ताजा मामला बहोड़ापुर थाना क्षेत्र का है जहाँ 20 मई को सागरताल स्थित निदान नशामुक्ति केन्द्र में भर्ती झांसी के एक रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक नशामुक्ति केंद्र का संचालक बुजुर्ग को अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि मृतक राजकुमार को 14 मई को ही नशामुक्ति केन्द्र में भर्ती कराया गया था। इस नशामुक्ति केन्द्र में इससे पहले भी युवक की मौत हुई थी लेकिन नाम बदलकर एक बार फिर नशामुक्ति का गोरखधंधा शुरू कर दिया गया। बता दें कि शहर में प्रशासनिक उदासीनता के चलते कई नशामुक्ति केंद्रों का संचालन बिना किसी गाइडलाइन और अनुमति के किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
दमोह में फर्जी MBBS डिग्री गैंग का सरगना गिरफ्तार: डॉक्टरों की डिग्रियाँ फर्जी
Damoh, Madhya Pradesh:फर्जी डॉक्टर्स मामला, पुलिस गिरफ्तार में आया सरगना, प्रदेश भर में बड़ी संख्या में है फर्जी डिग्री वाले एमबीबीएस डाक्टर्स दमोह पुलिस कर रही है जांच... दमोह से बड़ी खबर है जहां दो दिन पहले सामने आए फर्जी एमबीबीएस डाक्टर मामले में बड़ा अपडेट है, दमोह पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को राजधानी भोपाल से गिरफ्तार किया है जो कि फर्जी डिग्री के जरिए लोगों को नौकरी दिलाने में सहयोग करता था। दरअसल दो दिन पहले दमोह पुलिस ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा संचालित संजीवनी क्लीनिक्स में नौकरी करने वाले दो फर्जी एमबीबीएस डिग्री धारी डॉक्टर्स की पकड़ा था तो तीसरे को जबलपुर से गिरफ्तार किया गया था, इस मामले में पुलिस रिमांड पर रह रहे इन तीनों फर्जी डॉक्टर्स ने कई नाम बताए और इनमें एक अहम नाम है हीरा कौशल जिसे दमोह पुलिस ने गिरफ्तार किया है और पुलिस उसे लेकर दमोह आई है। हीरा कौशल के बारे में अब तक पुलिस ने जो जानकारी जमा की है उसके मुताबिक हीरा भोपाल में एक्सरे क्लिनिक चलाता है और ग्वालियर के एक शख्स के जरिए फर्जी एमबीबीएस की डिग्रियां लोगों को उपलब्ध कराता था। हीरा ने ये कबूल किया है कि उसने ग्वालियर के रहने वाले एक व्यक्ति के जरिए डिग्रियां बनवाई और इसके लिए उसने लोगों से अलग अलग किसी से पांच किसी से तीन लाख रुपये की राशि ली है। पुलिस ने इस आरोपी से जो पता किया उसके मुताबिक प्रदेश के कई शहरों में पदस्थ संजीवनी क्लीनिक के डॉक्टर्स की डिग्रियां फर्जी है और ये खुलासा बेहद सनसनीखेज खुलासा है। उसके मोबाइल से जो डिटेल और फर्जी डिग्रिया लेने वालों की जो लिस्ट निकली है वो बहुत लम्बी है और इस आधार पर पुलिस प्रदेश के अन्य जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों और कलेक्टर्स को पत्र लिख रही है ताकि इन फर्जी डॉक्टर्स तक पहुंचा जा सके। इस मामले में दमोह एसपी ने एक एसआईटी बनाने का निर्णय भी लिया है जो इस फर्जी एमबीबीएस डिग्री मामले की जांच करेगी। फिलहाल दमोह पुलिस ने इस गिरोह के सरगना बताए जा रहे हीरा कौशल को दमोह जिला न्यायालय में पेश किया और 5 दिन की पुलिस रिमांड मांगी है और कोर्ट ने पुलिस को 5 दिन की रिमांड दी है और अब पुलिस पहले पकड़े गए तीन फर्जी डॉक्टर्स और चौथे इस हीरा कौशल से पूंछताछ करेगी.0
0
Report
वनांचल में धर्म वापसी अभियान: भावना बोहरा की पहल राजनीति का केंद्र
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा जिले में दिनांक 21 मई, धर्म वापसी- वनांचल में तेज हुआ “धर्म वापसी” अभियान, विधायक भावना बोहरा की पहल बनी चर्चा का केंद्र. कबीरधाम जिले सहित आसपास के वनांचल क्षेत्रों में इन दिनों “धर्म वापसी” अभियान लगातार चर्चा में बना हुआ है। विशेषकर पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में इस अभियान को लेकर स्थानीय राजनीति और सामाजिक गतिविधियों में नई हलचल देखने को मिल रही है। पंडरिया विधायक भावना बोहरा की सक्रियता ने इस पहल को व्यापक पहचान दिलाई है। इसी क्रम में कबीरधाम जिले के वनांचल ग्राम बूचीपारा में आयोजित एक घर वापसी कार्यक्रम में विधायक भावना बोहरा ने करीब 100 आदिवासी परिवारों के लोगों की अपने मूल धर्म में वापसी कराई। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने पूर्व में अन्य धर्म अपना लिया था। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ लोगों का सम्मान किया। उन्होंने लौटने वाले लोगों के “पैर पखार” कर उनका स्वागत किया तथा उपहार भेंट कर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भावना बोहरा ने कहा कि वर्षों से वनांचल क्षेत्रों में गरीब और अशिक्षित आदिवासियों को लालच, भ्रम और विभिन्न प्रलोभनों के माध्यम से धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि अब समाज में जागरूकता बढ़ रही है और लोग अपनी संस्कृति, परंपरा और मूल धार्मिक पहचान की ओर लौट रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि धर्म वापसी का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। जानकारी के अनुसार विधायक भावना बोहरा अब तक विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से 650 से अधिक आदिवासियों की घर वापसी करा चुकी हैं। वे लगातार गांव-गांव पहुंचकर सनातन परंपरा, आदिवासी संस्कृति और धार्मिक पहचान को लेकर संवाद कर रही हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह अभियान केवल धार्मिक या सामाजिक पहल तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे भारतीय जनता पार्टी की सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा से जोड़कर भी देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि धर्म वापसी अभियान के जरिए भावना बोहरा वनांचल क्षेत्रों में अपनी अलग राजनीतिक और सामाजिक पहचान मजबूत करने का प्रयास कर रही हैं। वनांचल इलाकों में इस अभियान को लेकर लोगों के बीच समर्थन और चर्चा दोनों देखने को मिल रही है। आने वाले समय में इसका असर क्षेत्रीय राजनीति और चुनावी समीकरणों पर भी दिखाई दे सकता है。0
0
Report
अररिया में गेमिंग एप चक्र से 15 वर्षीय की हत्या: तीन नाबालिग आरोपी
Forbesganj, Bihar:ऑनलाइन गेमिंग एप्लिकेशन के चंगुल में नाबालिग बच्चे फंस रहे हैं जिसके कारण अररिया जिले के पलासी थानाक्षेत्र में एक 10 क्लास के 15 वर्षीय नाबालिग बच्चे विशाल कुमार की हत्या उसी के क्लास में पढ़ने वाले दो नाबालिग छात्रों ने कर दी, हत्या के उद्भेदन के दौरान दिमाग सन्न करने वाला खुलासा हुआ, गेमिंग एप quotex ट्रेडिंग में ये तीनों नाबालिग बच्चे फंस गए थे जिस ऐप के वॉलेट में 4 करोड़ रुपए दिख रहे थे जिसके लिए विशाल कुमार के दोनों दोस्त उससे अपना हिस्सा मांग रहे थे जिसके बाद विशाल के दोनों दोस्तों ने विशाल का अपहरण किया और उसके भाई से व्हाट्सएप के माध्यम से 2000 डॉलर की मांग की , विशाल के दोस्तों ने एक लिंक शेयर किया जिसपर पैसा भेजने को कहा गया। विशाल के भाई ने जब लिंक की जांच की तो लिंक विदेशी कंपनी का था, विशाल की हत्या के बाद जिले के एसपी जितेंद्र कुमार ने भी अभिभावकों से अपील की है और बच्चों की गतिविधि पर नजर बनाए रखने की अपील की है0
0
Report
Advertisement
