icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
134113
DIVYA RaniDIVYA RaniFollow19 Jul 2024, 01:01 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को TAB DBT के जरिये दिए जाएंगे

Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार जल्द ही प्रदेश में 10वीं और 12वीं के छात्रों को TAB देने जा रही है। दरअसल कुछ दिनों पहले छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम में एक छात्रा ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया था कि ऑनलाइन पढ़ाई के लिए कई बार घर में दूसरा मोबाइल नहीं होता है या लैपटॉप नहीं होता है । ऐसे में बच्चों को लैपटॉप या TAB अगर सरकार की ओर से मिल जाए तो ऑनलाइन पढ़ाई आसान होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए बताया है कि इस पूरे मामले में शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं जल्द ही एक कार्यक्रम के जरिए प्रदेश के 10वीं और 12वीं के सरकारी स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं को डीबीटी के माध्यम से TAB की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे बच्चों की पढ़ाई और बेहतर होगी ऑनलाइन शिक्षा के जरिए वह घर बैठे बेहतर शिक्षा ले पाएंगे।
0
0
Report

सिद्धार्थनगर में पति-पत्नी की मौत: संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने का मामला

Naugarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ सिद्धार्थनगर संदिग्ध परिस्थितियों में पति का कमरे में लटकता और पत्नी का मृत्यु अवस्था में फर्श पर मिला शव।। 24 घंटे पहले हुई थी दोनों की रीतिरिवाज से शादी。 21 सितंबर दिन सोमवार को बांसी स्थित टेकधर बाबा मंदिर में दोनों की पारिवारिक राजामंदी से हुई शादी।। आज सुबह करीब 5 बजे दोनों का घर के अंदर मिला शव।। अनीता का मायका जोगिया कोतवाली क्षेत्र के कडजहवा गांव मे बताया जा रहा।। सूचना मिलने पर बांसी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी मय टीम के साथ पहुंचे आगे विधिक कार्रवाई में जुटे।। देशराज चौहान और अनीता चौहान का शव मिलने से गांव में तरह-तरह की चल रही चर्चाएं।। बांसी कोतवाली क्षेत्र के जनियाजोत गांव की घटना।।
0
0
Report
Advertisement

करमा महोत्सव: महिलाएं करम डाल से भाई की उम्र बढ़ाने और प्रकृति सुरक्षा की कामना

Koderma, Jharkhand:प्रकृति पर्व करमा की धूम शुरू हो गई है। कोडरमा के चंदवारा प्रखंड के जामु खाड़ी मैदान में करमा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। घटवार आदिवासी महासभा की ओर से आयोजित करमा महोत्सव में महिलाएं करम डाल की पूजा कर प्रकृति और अपने भाई की रक्षा के लिए वरदान मांग रही है। वीओ :- 1 करम डाल में रक्षा सूत्र बांधकर अपने भाई के लंबी उम्र का वरदान मांगती ये महिलाएं करमा उत्सव मनाने में जुटी है। यूं तो समाज का हर तबका करमा उत्सव मनाता है लेकिन आदिवासी समाज के लिए यह पर्व खासा महत्वपूर्ण है। कोडरमा के चंदवारा के जामु खाड़ी मैदान में घटवार घटवाल आदिवासी महासभा की ओर से करमा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जहां पारंपरिक वेशभूषा में विधि विधान से महिलाएं करम डाल की पूजा कर रही है और अपने भाई की लंबी उम्र के साथ प्रकृति की रक्षा की कामना कर रही है। बाइट :- पर्व मनाती युवतियां वीओ :- 2 करमा महोत्सव को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है, जहां स्कूली छात्राएं आकर्षक आदिवासी नृत्य पेश कर रही है, जबकि करमा महोत्सव में शामिल महिलाएं झूमर डांस कर खुशियां मना रही है। मांदर की थाप पर आज हर कोई प्रकृति पर्व के मौके पर झूम रहा है और नाच गा कर प्रकृति के हरे भरे रहने की कामना करते हुए भाई के लिए वरदान मांग रहा है। बाइट :- कृष्णा सिंह घटवार, प्रदेश उपाध्यक्ष, घटवार आदिवासी महासभा वीओ :- 3 कार्यक्रम के आयोजक राजेश सिंह घटवार ने बताया कि जंगल झाड़ के बीच रहते हुए आदिवासी जल जंगल की सुरक्षा में लगे हुए हैं और इस महोत्सव के जरिए अपने भावनाओं को व्यक्त कर रहे हैं। बाइट :- राजेश सिंह घटवार, आयोजक-ब्लू बंडी में अंतिम वीओ :- प्रकृति हरा भरा रहे, खेती बारी में अच्छी हो, इसी मनोकामना के साथ महिलाएं करम डाल की पूजा कर रही है और रक्षा सूत्र बांधकर भाई के लंबी आयु के लिए वरदान मांग रही है। कमोबेश देश के हर हिस्से में आज करमा पूजा को लेकर कुछ यही उत्साह नजर आ रहा है。
0
0
Report

सूरज जायसवाल हत्याकांड: ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम, गिरफ्तारी की मांग

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां सूरज हत्याकांड मामले ने तूल पकड़ लिया है आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख सड़क जाम कर दिया बेतिया सरिसवा मुख्य मार्ग घंटों जाम रहा आक्रोशित परिजन और ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है बता दे की कल पूर्व के विवाद में लालगढ चौक पर दो चचेरे भाई सूरज जायसवाल और शिवम जायसवाल पर दबंगों ने हमला कर दिया जिसमें सूरज जायसवाल की इलाज के दौरान मौत हो गई एक का इलाज बेतिया जीएमसीएच में चल रहा है पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा ग्रामीण और परिजन आक्रोशित हो गए आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया मौके पर बीजेपी के पूर्व चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह ने आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया कड़ी मशक्कत के तीन घंटा बाद सड़क जाम हटाया गया मामला पुलिस ने हत्याकांड के दो आरोपियों को हिरासत में लिया है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
0
0
Report
Advertisement

सीएम दौरे पर NDA मंत्री का बयान: स्थिति जानने के लिए यात्रा जरूरी

Patna, Bihar:मुख्यमंत्री के संभावित बिहार दौरे को लेकर एनडीए नेता ने कहा कि उन्हें अभी इस तरह की कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री को राज्य के हालात जानने, लोगों के दुख और तकलीफ को सुनने और उसके निदान के लिए यात्रा पर जाना चाहिए। अगर मुख्यमंत्री जिला-जिला जाते हैं, तो यह राज्य के लिए अच्छी बात है। जेडीयू में चल रही कथित खींचतान और बयानबाजी के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी में 'ऑल इज वेल' है। उन्होंने कहा कि थोड़ा इंतज़ार कीजिए, सब कुछ ठीक हो जाएगा। पार्टी में कोई इधर-उधर की बात नहीं है और सब लोग एक साथ हैं। कभी-कभी पार्टियों में इस तरह की बातें चल जाती हैं, लेकिन समय आने पर सब ठीक कर लिया जाएगा। प्रशांत किशोर द्वारा चुनाव में 5 उम्मीदवारों की घोषणा और रोजगार के वादों पर नेता ने कहा कि लोकतंत्र में हर राजनीतिक पार्टी को अपने उम्मीदवार खड़े करने और चुनाव लड़ने का अधिकार है। उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि नीतीश कुमार जी के समय में 11 लाख से ज्यादा लोगों को सरकारी नौकरी और 40 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला है। उन्होंने दावा किया कि 2025 से 2030 के बीच 1 करोड़ नौकरी और रोजगार देने का जो वादा किया गया था, उस दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार काम कर रही है। अभियान बसेरा के तहत 3 डिसमिल जमीन देने के वादे पर पटना में जुटी महिलाओं की भीड़ के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह काम बहुत पहले से हो रहा है। बिहार देश का पहला राज्य है, जहां नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते जमीन देने की बात हुई थी। उन्होंने बताया कि जो लोग सड़क, आहर या पोखर के किनारे बसे हैं और उनके पास अपनी जमीन नहीं है, उन्हें सरकार या तो 5 डिसमिल जमीन देगी या जमीन खरीदने के लिए राज्य के खजाने से 1 लाख रुपये देगी। इसके साथ ही 1 लाख 20 हजार रुपये घर बनाने के लिए, 12 हजार रुपये शौचालय के लिए और मनरेगा के तहत 300 रुपये के हिसाब से 90 दिन की मजदूरी भी दी जा रही है।
0
0
Report

छपरा डबल डेकर फ्लाईओवर: तीन शिफ्ट में 24 घंटे, मार्च 2027 डेडलाइन पर सवाल

Chapra, Bihar:जिस डबल डेकर से छपरा को जाम से मुक्ति मिलनी थी, वही अब शहरवासियों के लिए परेशानी का सबसे बड़ा सबब बन गया है। आठ साल से निर्माणाधीन यह परियोजना अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। 411 करोड़ से शुरू हुआ प्रोजेक्ट अब करीब 696 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। तारीखें बढ़ती रहीं, लागत बढ़ती रही और जनता जाम, धूल, जलजमाव और बैरिकेडिंग के बीच पिसती रही। लेकिन अब लोगों की लगातार शिकायतों और ज़ी मीडिया के जरिए मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने निर्माण एजेंसी पर शिकंजा कस दिया है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने तीन शिफ्टों में 24 घंटे काम कराने और लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करने का सख्त निर्देश दिया है। सवाल यही है—इस बार डेडलाइन बदलेगी या शहर की तस्वीर? छपरा शहर को जाम से राहत दिलाने के लिए शुरू हुआ डबल डेकर प्रोजेक्ट अब खुद लोगों की परेशानी की वजह बन गया है। वर्ष 2018 में शुरू हुई इस महत्वाकांक्षी परियोजना को जून 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य था। लेकिन तय समय सीमा खत्म होने के बाद भी निर्माण पूरा नहीं हो सका। आ eight साल गुजर गए... शहर की सड़कें आज भी निर्माण के बोझ तले हैं। कहीं बैरिकेडिंग, कहीं निर्माण सामग्री, कहीं धूल और कहीं जलजमाव। गांधी चौक, मौना चौक, नगरपालिका चौक समेत कई प्रमुख इलाकों में लोगों को रोजाना जाम से जूझना पड़ रहा है। सबसे बड़ा सवाल परियोजना की बढ़ती लागत को लेकर भी है। डबल डेकर की शुरुआती लागत करीब 411 करोड़ 31 लाख रुपये थी। निर्माण में देरी और परियोजना में हुए बदलावों के बाद संशोधित लागत करीब 696 करोड़ 26 लाख रुपये तक पहुंच गई। यानी लागत में करीब 285 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। उधर, निर्माण की धीमी रफ्तार का असर सीधे आम लोगों की जिंदगी पर पड़ रहा है। व्यस्त समय में वाहन रेंगते नजर आते हैं। दुकानदारों की परेशानी बढ़ी है। बारिश के बाद कई जगह पानी जमा होने से पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। धूल और कीचड़ के बीच शहरवासी लंबे समय से निर्माण पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब प्रशासन ने निर्माण एजेंसी को लेकर सख्त रुख अपनाया है। जनता की लगातार शिकायतों और मीडिया में मामला उठने के बाद जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने निर्माण कार्य की समीक्षा की और एजेंसी को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। डीएम ने साफ निर्देश दिया है कि निर्माण कार्य को तीन शिफ्टों में 24 घंटे कराया जाए। मशीन और मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाए और लंबित कार्यों को तेजी से पूरा कराया जाए। प्रशासन की ओर से परियोजना को इसी वित्तीय वर्ष में पूरा करने की दिशा में काम करने का निर्देश दिया गया है। “डबल डेकर फ्लाईओवर के निर्माण में लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए निर्माण एजेंसी को सख्त निर्देश दिए गए हैं। तीन शिफ्टों में 24 घंटे काम कराया जाएगा और मशीन एवं मैनपावर बढ़ाकर लंबित कार्यों को तेजी से पूरा कराया जाएगा। काम को इसी वित्तीय वर्ष में पूरा करने का निर्देश दिया गया है।” यानि अब प्रशासन के सामने सिर्फ डबल डेकर का निर्माण पूरा करने की चुनौती नहीं है, बल्कि वर्षों से परेशान शहरवासियों को राहत देने की भी बड़ी जिम्मेदारी है। 411 करोड़ से शुरू हुआ प्रोजेक्ट... 696 करोड़ तक पहुंची लागत... 2018 से चल रहा निर्माण... 2026 भी बीतने को है... और अब मार्च 2027 की डेडलाइन सामने है। लोगों को डबल डेकर से शिकायत इसकी जरूरत से नहीं है। शिकायत है तो सिर्फ इस बात की कि जिस परियोजना से शहर को राहत मिलनी थी, उसके निर्माण ने ही वर्षों से शहर की रफ्तार रोक रखी है अब जिलाधिकारी के सख्त निर्देश के बाद उम्मीद जगी है कि निर्माण की रफ्तार बढ़ेगी और शहरवासियों को जल्द राहत मिलेगी। लेकिन असली परीक्षा अब निर्माण एजेंसी की है—क्या तीन शिफ्टों में काम का आदेश जमीन पर दिखेगा और क्या मार्च 2027 तक छपरा को उसका डबल डेकर मिल पाएगा?
0
0
Report

सीकर के 13 नगर निकायों में उपसभापति-उपाध्यक्ष के चुनाव आज

Sikar, Rajasthan:सीकर: सीकर के 13 नगर निकायों में उपसभापति व उपाध्यक्ष के चुनाव आज सीकर नगर परिषद उपसभापति चुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन कांग्रेस से अशोक चौधरी व भाजपा से रेखा बिजारणिया ने किया नामांकन दाखिल सीकर जिले की 13 नगर निकायों में आज उपसभापति एवं उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया होगी। हालांकि जिले की 14 नगर निकायों में से खाटू नगर पालिका में सभापति पद के लिए एक पार्षद के मतदान के लिए नहीं पहुंचने के चलते आज उपाध्यक्ष का मतदान भी आगामी तारीख तक स्थापित किया गया है, जिसके चलते अब जिले की तेरा नगर निकायों में आज उपसभापति व उपाध्यक्ष के पद के लिए चुनाव होंगे। वहीं सीकर नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 41 की पार्षद रेखा बिजारणिया ने अपना नामांकन दाखिल किया है। वहीं कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 34 के नवनिर्वाचित पार्षद अशोक चौधरी ने नामांकन दाखिल किया है। अशोक चौधरी पूर्व में दो बार सीकर नगर परिषद के उपसभापति रह चुके हैं और अब तीसरी बार अपना नामांकन दाखिल किया है। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि सीकर नगर परिषद के उपसभापति चुनाव के लिए आज सुबह 10 बजे से 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद 11:30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा। यदि आवश्यक हुआ तो दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किया जाएगा। सीकर रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सुभाष चंद्र शर्मा ने चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी है。
0
0
Report
Advertisement

जैसलमेर में दुर्लभ कैराकाल को रेडियो कॉलर के साथ प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया

Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर लोकेशन - जैसलमेर रेडियो कॉलर के साथ प्राकृतिक आवास में लौटी मादा कैराकाल 20 दिन की निगरानी के बाद वन विभाग ने किया रिलीज, कैमरा ट्रैप से रखी जाएगी गतिविधियों पर नजर जैसलमेर। जैसलमेर के रेगिस्तानी क्षेत्र में दुर्लभ वन्यजीव कैराकाल के संरक्षण की दिशा में वन विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राजस्थान वन विभाग एवं भारतीय वन्यजीव संस्थान के विशेषज्ञों के सहयोग से एक मादा कैराकाल को करीब 20 दिनों तक निगरानी में रखने के बाद रेडियो कॉलर लगाकर उसके प्राकृतिक आवास में सफलतापूर्वक छोड़ दिया गया। जैसलमेर में रेडियो कॉलर के साथ कैराकाल को प्राकृतिक वातावरण में छोड़ने का यह दूसरा मामला है। वन विभाग के अनुसार, 1 सितंबर को ग्रामीणों ने क्षेत्र में एक कमजोर कैराकाल देखे जाने की सूचना दी थी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मादा कैराकाल को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद उसकी चिकित्सीय देखभाल एवं पोषण संबंधी जरूरतों का ध्यान रखते हुए लगातार निगरानी की गई। उपवन संरक्षक एवं आईएफएस कुमार शुभम ने बताया कि कैराकाल की करीब 20 दिनों तक 24 घंटे निगरaani की गई। इस दौरान उसके स्वास्थ्य, भोजन और गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई। विशेषज्ञों द्वारा कैराकाल को पूरी तरह स्वस्थ और प्राकृतिक वातावरण में रहने के लिए सक्षम पाए जाने के बाद उसे रेडियो कॉलर लगाया गया। इसके बाद 20 सितंबर को उसे उसके प्राकृतिक आवास में रिलीज किया गया। उन्होंने बताया कि रेडियो कॉलर के माध्यम से अब कैराकाल की लोकेशन और गतिविधियों की वैज्ञानिक तरीके से निगरानी की जाएगी। साथ ही संबंधित क्षेत्र में कैमरा ट्रैप लगाए जाएंगे। रेडियो कॉलर से मिलने वाली लोकेशन और कैमरा ट्रैप से प्राप्त तस्वीरों के आधार पर कैराकाल के आवास उपयोग, गतिविधियों, होम रेंज, खान-पान और शिकार की आदतों का अध्ययन किया जाएगा। कुमार शुभम के अनुसार, इस अध्ययन से जैसलमेर के क्षेत्र में कैराकाल के वितरण और उसके प्राकृतिक आवास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। यह जानकारी भविष्य में कैराकाल के संरक्षण की रणनीति तैयार करने में उपयोगी साबित हो सकती है। कैराकाल भारतीय मरुस्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र में पाई जाने वाली दुर्लभ छोटी बिल्ली प्रजातियों में शामिल है। एक समय इसके इस क्षेत्र से विलुप्त होने की आशंका जताई जाती थी, लेकिन जैसलमेर में पिछले कुछ वर्षों में कैराकाल की साइटिंग एवं रेस्क्यू के मामले सामने आए हैं। इससे क्षेत्र में इस दुर्लभ प्रजाति की मौजूदगी को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। इससे पहले 25 जनवरी 2026 को एक नर कैराकाल को भी रेडियो कॉलर लगाकर प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया था। अब मादा कैराकाल की निगरानी से प्राप्त आंकड़ों को भी अध्ययन में शामिल किया जाएगा। वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि कैराकाल अथवा किसी अन्य दुर्लभ वन्यजीव के दिखाई देने पर उसके करीब जाने या उसे परेशान करने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना दें। वन्यजीवों के संरक्षण में स्थानीय लोगों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया गया है। बाइट- कुमार सुभम, IFS, DFO, जैसलमेर
0
0
Report

झाड़ोल में विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या, चार बच्चों की मां उजड़ गई

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के झाड़ोल से बड़ी खबर, एंकर -शराब की लत ने छीना चार बच्चों से मां का साया, विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या उदयपुर के झाड़ोल क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। कोल्यारी पुलिस चौकी क्षेत्र के देवड़ावास गांव में एक विवाहिता ने घर के अंदर साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया, वहीं चार मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार घटना के वक्त मृतका अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली थी, जबकि उसका पति मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ था। बताया जा रहा है कि मृतका शराब का सेवन करती थी। इसी बीच उसने घर के अंदर साड़ी से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर फलासिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को झाड़ोल मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद चारों बच्चों से मां का साया उठ गया है। मां की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
0
0
Report

अवैध खनन रोकने Reach Ranger crushed by dumper, Pratap Singh dies

Pratapgarh, Rajasthan:अवैध खनन रोकने पहुंचे रेंजर को डंपर ने कुचला, प्रताप सिंह की मौत प्रतापगढ़ जिले की छोटीसादी में देर रात अवैध खनन रोकने पहुंचे वन विभाग की टीम के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। घाटी वाले बालाजी क्षेत्र के चक सुखड़ में वन विभाग की जमीन पर अवैध खनन की सूचना मिलने पर रेंजर प्रताप सिंह सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान डंपर को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि चालक ने वाहन रोकने के बजाय तेज गति से डंपर दौड़ा दिया और रेंजर प्रताप सिंह को बाइक सहित करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में रेंजर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल छोटी सादड़ी सामुदायिक चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए निम्बाहेड़ा जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने प्रताप सिंह को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद वन विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएफओ सुरेश अग्रवाल ने बताया कि विभाग की ओर से मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। वन विभाग की जमीन पर अवैध खनन की शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंचे अधिकारी की मौत ने अवैध खनन गतिविधियों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में पुलिस द्वारा आरोपी डंपर चालक की तलाश और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

अटरू नगरपालिका: उपाध्यक्ष पद के लिए प्रियंका सेन बनाम मनोज कुमार सुमन नामांकन

Baran, Rajasthan:अटरू नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद का मुकाबला तय, प्रियंका सेन और मनोज कुमार सुमन ने भरा नामांकन अटरू। नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव के बाद अब उपाध्यक्ष पद को लेकर भी सियासी हलचल तेज हो गई है। मंगलवार को उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। भाजपा की ओर से निर्दलीय पार्षद प्रियंका सेन ने नामांकन भरा, जबकि कांग्रेस की ओर से पार्षद मनोज कुमार सुमन ने अपना नामांकन दाखिल किया। दोनों प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने के साथ ही उपाध्यक्ष पद के लिए मुकाबला आमने-सामने का हो गया है। अब चुनाव प्रक्रिया के अगले चरण के बाद मतदान कराया जाएगा। नगर पालिका के 25 पार्षद उपाध्यक्ष पद के चुनाव में मतदान करेंगे। अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस की निशा नेनीवाल निर्वाचित हुई थीं। अब उपाध्यक्ष पद के चुनाव में किस प्रत्याशी को पार्षदों का समर्थन मिलता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। नामांकन के बाद नगर पालिका में राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं।
0
0
Report

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर तीन महीने के लिए ट्रस ब्रिज, जलमार्ग विकल्प शुरू

Naya Chak, Bihar:एंकर - भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर एक अक्टूबर से परिचालन पूरी तरह बंद हो जाएगा। तीन मई की रात सेतु का एक स्लैब क्षतिग्रस्त होकर गंगा में समा गया था। इसके बाद छोटे वाहनों के आवागमन के लिए बेली ब्रिज का निर्माण कराया गया था। अब बेली ब्रिज को हटाकर क्षतिग्रस्त हिस्सों पर ट्रस ब्रिज लगाया जाएगा। ट्रस ब्रिज के निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट पर ट्रस ब्रिज के लिए गार्डर तैयार किए जा रहे हैं। करीब 98 करोड़ रुपये की लागत से सेतु के चार क्षतिग्रस्त स्पैन पर ट्रस ब्रिज इंस्टॉल किया जाएगा। दावा है कि करीब तीन महीने में ट्रस ब्रिज का काम पूरा कर सेतु को फिर से दुरुस्त कर दिया जाएगा। सेतु पर परिचालन बंद होने के बाद भागलपुर से नवगछिया और पूर्णिया-कटिहार की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर गंगा के रास्ते सफर कराया जाएगा। इसके लिए बड़े जहाजों का परिचालन शुरू करने की तैयारी है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस सेवा को निःशुल्क रखने की बात कही गई है। यानी अगले तीन महीने तक विक्रमशिला सेतु पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी और लोगों को सड़क मार्ग के साथ-साथ जलमार्ग के विकल्प का सहारा लेना होगा। प्रशासन और निर्माण एजेंसी की ओर से तय समय सीमा में ट्रस ब्रिज का काम पूरा करने का दावा किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द सेतु पर सामान्य परिचालन बहाल किया जा सके।
0
0
Report

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती उर्स दिसंबर में शुरू: तीन दिन की विशेष रस्में

Ajmer, Rajasthan:सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहि का 815 वा उर्स इस बार दिसंबर में शुरू होगा। रजब का चांद दिखाई देने पर 9 दिसंबर से उर्स की शुरुआत होगी और 16 दिसंबर को कुल की रस्म अदा की जाएगी। उर्स के आगाज़ में अब करीब दो महीने बाकी रह गए हैं। खादिम सैय्यद कुतुबुद्दीन सखी के मुताबिक़ अजमेर शरीफ दरगाह के खुद्दामे ख्वाजा की जानिब से उर्स की जानकारी डाक और सोशल मीडिया के जरिए अकीदत मंदो तक पहुंचाई जा रही है। उर्स के परचम कुशाई की रस्म 5 दिसंबर को बुलंद दरवाजे पर अदा की जाएगी। इसके बाद 9 दिसंबर को चांद रात को जन्नती दरवाजा खोला जाएगा। वही शाम को रजब महीने का चांद दिखाई देने पर उर्स की रस्म शुरू हो जाएगी। दरगाह के महफिल खाना में उर्स की पहली महफिल होगी और ख्वाजा गरीब नवाज की मजार शरीफ को गुस्ल देने का सिलसिला 6 रजब तक जारी रहेगा । खादिम सैयद कुतुबुद्दीन सखी ने बताया कि इस बार उर्स के दरमियान दो बार जुम्मे की नमाज अदा की जाएगी,पहला जुमा 11 दिसंबर और दूसरे जुम्मे की नमाज 18 दिसंबर को अदा की जाएगी । इस दरमियान 16 दिसंबर को छठी शरीफ की फातेहा और कुल की रस्म अदायगी होगी। जबकि 19 दिसंबर को बड़ा कुल खास ओ आम जायरीन मिलकर अदा करेंगे। उर्स नजदीक होने की वजह से खुद्दाम ए ख्वाजा ने मुल्कभर में जायरीन को उर्स का दावत नामा भेजना भी शुरू कर दिया है। दावत नामा में उर्स का तयशुदा प्रोग्राम के साथ ही दरगाह में होने वाली दीगर रसों रिवाज़ और रिवायत के बारे में जानकारी फराहम भी करवाई जा रही है। इसी तरह अस्ताना शरीफ के मामूल होने के बारे में भी बताया जा रहा है और खुद्दाम ए ख्वाजा भी अपने हाथों से अजमेर शरीफ आने वाले जायरीन को दावत नामा भी पेश कर रहे है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top