134108
पंचकूला के उधान विभाग कार्यालय में सीएम फ्लाइंग की रेड, बावन्तर योजना में धांधली की जांच
Panchkula, Haryana:पंचकूला के सेक्टर 21 स्थित जिला उद्यान बागवानी विभाग कार्यालय में सीएम फ्लाइंग की टीम ने आठ घंटे की लंबी रेड की। इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर परवीन आर्य, सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार, एएसआई जे कुमार, एएसआई सुशील कुमार और एएसआई संजय कुमार शामिल थे। जांच में पाया गया कि बावन्तर भरपाई योजना के तहत 2537 किसानों ने आवेदन किया था लेकिन इनमें से केवल 50 किसानों को ही योजना का लाभ मिला। बाकी 2487 किसान अभी भी पेंडिंग हैं और उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अयोध्या में बारिश, यूपी के कई हिस्सों में मौसम सुहावना
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: अयोध्या के कई हिस्सों में बारिश हुई0
0
Report
बाढ़ राहत: SDRF ने 300 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला, राशन पहुंचाया
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाटा गांव और काठाडीह इलाके में पिछले दो दिनों से चल रहे बाढ़ आपदा राहत रेस्क्यू को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है अब तक एसडीआरएफ की टीम ने 300 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा और बस्तियों तक रेस्क्यू ही नहीं किया बल्कि उनके लिए राशन और जरूरी सामग्रियां और सुविधा भी मुहैया कराई आपको बता दें कि आज शाम को निचले बस्तियों में फंसे लगभग सभी लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है आंकड़ों की बात करें तो अब तक 300 से अधिक लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है।0
0
Report
बरेली में दो दिन की बारिश: आकाशवाणी-दूरदर्शन केंद्र डूबे, प्रसारण बंद
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में लगातार हो रही दो दिन से बारिश से जनजीवन पूरी तरह से बेपटरी नजर आ रहा है, इतना ही नहीं बरेली के आकाशवाणी केंद्र और दूरदर्शन केंद्र में पानी भरने से आज प्रसारण पूरी तरह से ठप हो गया. जी मीडिया ग्राउंड जीरो पर पहुंचा ताकि हाल जान सके कि आकाशवाणी केंद्र और दूरदर्शन केंद्र में जल भराव किस हद तक है, तो पाया आकाशवाणी केंद्र की और दूरदर्शन केंद्र की मशीनरी पूरी तरह से पानी में डूब चुकी है जिसके चलते प्रसारण तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है. आकाशवाणी के अधिकारियों के मुताबिक सबसे पहले बारिश से जो पानी भरा है उसको निकल जाएगा उसके बाद मशीनों को सुखाया जाएगा तब जाकर प्रसारण को बहाल किया जा सकता है जिसमें दो से तीन दिन का समय लग सकता है. जल भराव के चलते आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का भी प्रसारण आज आकाशवाणी केंद्र बरेली और दूरदर्शन केंद्र बरेली से नहीं हो सका क्योंकि जल-बारात के चलते यहां से प्रसारण पूरी तरह से तप हो चुका है.0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़-जौनपुर सीमा पर श्रद्धालुओं से भरी बस पुलिया में घुसी, 6 घायल
Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़-जौनपुर सीमा पर एक ही जगह हादसों की तस्वीर सामने आई है, जहां शनिवार रात श्रद्धालुओं से भरी बस निर्माणाधीन फोरलेन की पुलिया में जा घुसी। फिलहाल बस हादसे में घायल 6 लोगों का हायर सेंटर में इलाज चल रहा है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
चमोली में भारी बारिश से पहाड़ दरके; कर्णप्रयाग-नैनिसैण मार्ग बाधित
Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली जिले में लगातार हो रही मूसलाधार भारी बारिश के चलते कदम कदम पर खतरा बना हुआ है। ऐसे में जगह जगह पहाड़ दरकने से ब्रांच सड़कें बंद हो रही है जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्णप्रयाग नैनिसैण मोटमार्ग पर आज चट्टान दरकने से मार्ग गडकोट के पास बाधित हो गया था। मार्ग पर बड़ी चट्टान गिरी हुई थी, सरकारी मशीनरी आने से पहले वहां मौजूद युवाओं ने मार्ग से चट्टान को हटाना शुरू किया और कड़ी मेहनत के बाद कुछ ही देर में चट्टान को sड़क से हटा दिया तब जाकर मार्ग यातायात के लिए सुचारू हो पाया।0
0
Report
दारासिंह चौहान ने कुशीनगर में नगर पंचायत भवन और डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर के दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री एवं कुशीनगर के प्रभारी मंत्री दारासिंह चौहान ने जनपद में विभिन्न जगहों पर पर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत किया। कुशीनगर के राजकीय बुद्धा म्यूजियम में सेवा संकल्प अभियान के तहत लगी प्रदर्शनी का निरीक्षण करने के बाद प्रभारी मंत्री दुदही कस्बे में नवनिर्मित नगर पंचायत भवन का उदघाटन किया। उदघाटन के पश्चात प्रभारी मंत्री ने नगर पंचायत भवन परिसर में आयोजित प्रदर्शनी का भी निरीक्षण कर शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों में प्रमाण पत्र वितरित किया। इस दौरान प्रभारी ने नगर पंचायत भवन के उदघाटन के अवसर पर उपस्थित जनता को संबोधित किया। प्रभारी मंत्री ने नगर पंचायत दुदही द्वारा निर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण किया और महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम की समाप्ति पर संवाददाताओं से बात करते हुए प्रभारी मंत्री ने आगामी 30 सितंबर को होने वाली इंडिया ब्लाक की बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि जब इनकी सरकार कर्नाटक और केरल में बनती है तो ईवीएम ठीक रहता है और जब दूसरे राज्यों में एनडीए की सरकार बनती है तो यह चुनाव प्रक्रिया और ईवीएम पर सवाल खड़े करते है। जिस तरह आज पूरा विपक्ष चीफ इलेक्शन आफ इंडिया को लेकर दुष्प्रचार फैला रहा है जबकि तीनों चुनाव आयुक्त और उपायुक्तों ने बहुमत के आधार पर निर्णय लिया है उसकी सच्चाई सामने आ गई है। उसी तरह मुख्य चुनाव आयुक्त पर लगे आरोप की सच्चाई भी सामने आ जायेगी। देश और प्रदेश में एक बार फिर मोदी और योगी जी के नेतृत्व में एन डी ए की सरकार बनेगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा पीडीए के पी का मतलब पीड़ित बताए जाने को लेकर प्रभारी मंत्री ने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज तक सपा पीडीए का मतलब लोगो को नहीं समझा पाई है। कभी वह पी से पंडित कहते है कभी पिछड़ा और अब वह पीड़ित बता रहे है। सपा जनता को भ्रम में डाल रही है और जनता इसका मुंहतोड़ जवाब आगामी चुनाव में इनको देगी। सपा को पीडीए का सही मतलब लोगो समझना चाहिए लेकिन सपा लोगो को भ्रम में डाल रही है। मोदी जी के नेतृत्व आज सभी वर्गों के लोग दलित अगड़ा पिछड़ा तरक्की कर रहे है आज उसी की देन है कि 2024 से आज तक लगातार एन डी ए की सरकार बन रही है।0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ से गिरफ्तार सपा नेता राजन रिजवी: महिला बैंककर्मी को IAS बनाने के झांसे में प्रताड़ना
Mathura, Uttar Pradesh:महिला बैंककर्मी को IAS बनाने का झांसा और प्रताड़ना: CDR निकालने की धमकी देने वाला सपा नेता राजन रिजवी अलीगढ़ से गिरफ्तार मथुरा की थाना कोतवाली पुलिस और स्वाट (SWAT) टीम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव सैयद राजन अहमद रिजवी को अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सपा नेता पर एक महिला बैंककर्मी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, उसकी निजी जानकारियां जुटाने, रेकी करने, ब्लैकमेल करने और अश्लील मैसेज भेजने के गंभीर आरोप हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा यह आरोपी अलीगढ़ के ग्राम धर्रामाफी (थाना क्वारसी) में अपने एक रिश्तेदार के घर छिपा हुआ था। मामले की शुरुआत आरोपी राजन रिजवी द्वारा पीड़िता को दिए गए झांसे से हुई थी। पीड़िता मथुरा स्थित एक बैंक में कार्यरत है। आरोपी सपा नेता ने महिला को लालच दिया था कि जैसे ही प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी, वह अपने शीर्ष नेताओं ('भैया जी') से सिफारिश कर उसे सीधे आईएएस (IAS) अफसर बनवा देगा। हालांकि, बाद में आरोपी की नीयत और बिगड़ती चली गई। वह बैंक ग्राहक बनकर लगातार बैंक आने लगा और पीड़िता पर नजर रखने लगा। उसने बिना महिला की अनुमति और जानकारी के उसका निजी मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। जब महिला बैंककर्मी ने आरोपी का फोन उठाने और किसी भी तरह के निजी संपर्क से इनकार कर दिया, तो राजन रिजवी उसे उसके निजी कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकलवाने की धमकियां देने लगा। आरोपी बैंक के बाहर पीड़िता के वाहन की तस्वीरें लेता था, जो सीसीटीवी फुटेज में भी दर्ज हुआ है। इसके अलावा आरोपी ने पीड़िता के पति, घर, निजी वाहन, घरेलू सहयोगी (कुक) और ड्राइवर तक की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया था। जब महिला ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया, तो राजन रिजवी रात के करीब 9:30 बजे महिला की कालोनी में घूमता हुआ पाया गया। आरोपी ने पीड़िता के पति के आवागमन और सर्विस संबंधी जानकारी जुटाकर दूसरों के आधार पर उनके खिलाफ झूठी शिकायतें दर्ज करवाने का भी प्रयास किया। आरोपी लगातार मोबाइल पर आपत्तिजनक संदेश भेजता था, हालांकि उसने कुछ मैसेज डिलीट कर दिए, लेकिन पीड़िता ने उनके स्क्रीनशॉट सुरक्षित रख लिए थे। पीड़िता करीब एक महीने तक न्याय के लिए पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाती रही। आखिरकार मामले की गंभीरता, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, स्क्रीनशॉट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मथुरा कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मु०अ०सं० 636/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78 (स्टॉकिंग/पीछा करना), 351(2) (आपराधिक धमकी) और 67 IT Act के तहत केस दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी मथुरा से फरार हो गया था। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा और स्वाट टीम प्रभारी उप-निरीक्षक महावीर सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम बनाई गई। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रविवार (27 सितंबर) को दोपहर लगभग 2:50 बजे अलीगढ़ जिले के थाना क्वारसी क्षेत्र के ग्राम धर्रामाफी में दबिश दी और आरोपी सैयद राजन अहमद रिजवी (38 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से 229/9 आंबेडकर सौंख रोड (थाना कोतवाली, मथुरा) का रहने वाला है और वर्तमान में फैज-ए-आम स्कूल मार्ग (थाना सदर बाजार) में रह रहा था। पुलिस आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
शाम सात बजे के बुलेटिन के लिए नया अपडेट जारी
Noida, Uttar Pradesh:बाइट शाम सात बजे के बुलेटिन के लिये है0
0
Report
सीकर में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से राहत मिली
Sikar, Rajasthan:सीकर मौसम ने बदला मिजाज, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को मिली राहत, तापमान में गिरावट सीकर जिले में रविवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। पिछले कई दिनों से तेज गर्मी और उमस से परेशान लोगों को शाम करीब 5 बजे उस समय राहत मिली, जब अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। देखते ही देखते आसमान में बादल छा गए और कई इलाकों में झमाझम बारिश होने लगी। बारिश से पहले तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद शुरू हुई बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। तेज बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट महसूस हुई। गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली। कई लोग मौसम में आए इस बदलाव का आनंद लेते नजर आए। पिछले कई दिनों से सीकर में दिन के समय गर्मी और उमस का असर बना हुआ था। तापमान बढ़ने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में रविवार शाम अचानक हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। शहर के कई हिस्सों में बारिश का पानी सड़कों पर बहता नजर आया। बारिश के कारण कुछ देर के लिए बाजारों और सड़कों पर भी आवाजाही प्रभावित हुई। वहीं, बारिश शुरू होते ही लोगों ने सुरक्षित स्थानों का रुख किया। मौसम में आए इस बदलाव से किसानों के बीच भी बारिश को लेकर चर्चा शुरू हो गई। शाम को हुई बारिश के बाद ठंडी हवाओं का दौर देर तक जारी रहा। मौसम का बदला मिजाज शहरवासियों के लिए राहत लेकर आया। लोग लंबे समय से गर्मी से राहत मिलने का इंतजार कर रहे थे। अचानक हुई बारिश ने वातावरण में ठंडक घोल दी और शहर का मौसम खुशनुमा हो गया।0
0
Report
Advertisement
जयपुर पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा. फेसबुक पर दिल्ली क्राइम ब्रांच की फर्जी आईडी बनाकर करते थे ठगी. पुलिस ने गिरोह के 7 शातिरों ठगों को किया गिरफ्तार. आरोपियों से 14 मोबाइल और 2 लग्जरी कारें की गई बरामद. अभी तक सैकड़ों लोगों से यह गिरोह कर चुका ठगी. एसीपी झॉटवाडा शिवकुमार भारद्वाज के नेतृत्व में कार्रवाई. पिछले काफी समय से यह गिरोह था सक्रिय. गिरफ्ताऱों से की जा रही है पूछताछ.0
0
Report
अनूपगढ़ में हंगामा: विधायक-कार्यकर्ताओं को डिटेन, किसानों की पानी मांग तेज
Sri Ganganagar, Rajasthan:अनूपगढ़ (श्रीगंगानगर) पुलिस ने विधायक शिमला नायक सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया डिटेन, कांग्रेस कार्यकर्ता जा रहे थे सूरतगढ़ में सीएम के कार्यक्रम में विरोध प्रदर्शन दर्ज करवाने, अनूपगढ़-सूरतगढ़ मार्ग पर किसानों और पुलिस के बीच हुई धक्का-मुक्की कांग्रेस किसानों को 8 बारी सिंचाई पानी देने की कर रहे मांग, जाट धर्मशाला में पुलिस ने विधायक और कार्यकर्ताओं को किया हुआ है डिटेन, जाट धर्मशाला में DSP जयप्रकाश बेनीवाल सहित भारी पुलिस जाब्ता मौजूद,0
0
Report
O.P. राजभर के बयान पर अखिलेश यादव पर तंज: कृष्ण के वंशज बनने की दलील
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ | उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओ.पी. राजभर ने कहा, "जब अखिलेश यादव कहते हैं कि वे भगवान कृष्ण के वंशज हैं तो उन्हें मथुरा जाना चाहिए दर्शन करने। भगवान के मंदिर बनाने के लिए उन्हें आगे आना चाहिए लेकिन तब वे पीछे भागते हैं। जब अखिलेश यादव आप सत्ता की बात करते हैं तो एक चौपाई है कि 'दुविधा में दोनों गए, न माया मिली न राम'। न तो वे राम के दर्शन करने गए और न ही कृष्ण के दर्शन करने गए। न तो वे राम ही के हो पा रहे हैं और न ही कृष्ण के हो पा रहे हैं..."0
0
Report
Advertisement
हांसी के नरेंद्र बेरवाल ने एशियाई खेलों में सेमीफाइनल तक पहुंचकर कांस्य पक्का किया
Hansi, Haryana:हांसी हांसी के सोरखी के नरेंद्र बेरवाल का एशियाई खेलों में धमाका पहले राउंड में ही थाई मुक्केबाज को तीन बार गिराया, क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचे नरेंद्र हांसी। एशियाई खेल 2026 के मुक्केबाजी रिंग में हांसी के सोरखी गांव निवासी सूबेदार नरेंद्र बेरवाल ने दमदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए पदक पक्का कर दिया। पुरुषों के +92 किलोग्राम सुपर हेवीवेट वर्ग के क्वार्टर फाइनल में नरेंद्र ने थाईलैंड के अदथापोंग सेंगतेप को पहले ही राउंड में पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। Мुकाबले की पहली घंटी बजते ही नरेंद्र ने आक्रामक रुख अपनाया। उनके ताकतवर पंचों के सामने थाई मुक्केबाज टिक नहीं सका। नरेंद्र ने पहले ही राउंड में उसे तीन बार रिंग में गिराया, जिसके बाद रेफरी को हर बार काउंटिंग करनी पड़ी। लगातार भारी पंचों के चलते मुकाबला आगे नहीं बढ़ सका और नरेंद्र को विजेता घोषित कर दिया गया। नरेंद्र ने अपनी लंबी पहुंच और मजबूत कद-काठी का फायदा उठाते हुए सीधे पंच, हुक और अपरकट लगाए। थाई मुक्केबाज ने जवाबी हमला करने की कोशिश की, लेकिन नरेंद्र ने उसे संभलने का मौका नहीं दिया। पहले राउंड में तीन बार गिरने के बाद उसकी चुनौती समाप्त हो गई और मुकाबला दूसरे राउंड तक नहीं पहुंचा। क्वार्टर फाइनल में जीत के साथ नरेंद्र बेरवाल ने कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित कर लिया है। अब उनकी नजर सेमीफाइनल मुकाबले पर है। नरेंद्र के इस आक्रामक प्रदर्शन के बाद भारतीय खेमे और उनके गृह क्षेत्र में स्वर्ण पदक की उम्मीदें बढ़ गई हैं। नरेंद्र की जीत की खबर मिलते ही सोरखी गांव और हांसी क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया। ग्रामीणों का कहना है कि नरेंद्र ने अपने दमदार प्रदर्शन से गांव, हांसी और पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है। अब सभी की निगाहें नरेंद्र के सेमीफाइनल मुकाबले पर टिकी हैं। सोरखी के लोगों को उम्मीद है कि नरेंद्र अपनी शानदार लय बरकरार रखते हुए फाइनल में पहुंचेंगे और भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लौटेंगे。0
0
Report
फरीदपुर लूटकांड: थानाध्यक्ष पर जातीय राजनीति के आरोप
Munger, Bihar:फरीदपुर लूटकांड में थानाध्यक्ष पर जातीय राजनीति का आरोप ।संदिग्ध बोला - साबित करो तो खुद को मार लूंगा गोली मुंगेर : जमालपुर फरीदपुर दास टोला में रिटायर्ड प्रधानाचार्य मनोज कुमार दास के घर दिनदहाड़े हुई लाखों की लूट में जमालपुर पुलिस एक सप्ताह बाद भी जीरो पर खड़ी है। असली लुटेरे पुलिस की पकड़ से कोसों दूर हैं, जबकि पुलिस पीड़ित परिजनों द्वारा लूटेरे के गर्दन में दिखे टैटू और विलेन लिखे टी-शर्ट के सहारे अंधेरे में तीर चला रही है। अब पुलिस पर आरोप लग रहा है कि नाकामी छिपाने के लिए वह निर्दोष को मोहरा बनाकर केस की इतिश्री करना चाह रही है। पुलिस के पास न तो कोई ठोस तकनीकी साक्ष्य है, न मोबाइल टावर डंप, न ही वैज्ञानिक अनुसंधान। जांच सिर्फ एक युवक के गले पर बने टैटू और उसके पहने हुए टी-शर्ट के इर्द-गिर्द घूम रही है। जबकि जानकारों का कहना है कि टैटू और टी-शर्ट आजकल आम हैं, सिर्फ इसके आधार पर किसी को लुटेरा साबित करना हास्यास्पद है। इसी मामले में संदिग्ध बनाए गए फरीदपुर निवासी निशू झा ने शनिवार को सोशल मीडिया पर आकर जमालपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान पर सीधा हमला बोला है। निशू ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष बैकवर्ड-फॉरवर्ड की राजनीति कर रहे हैं और साजिशन उसे फंसाया जा रहा है। निशू ने पुलिस को खुली चुनौती दी है, तकनीकी जांच करा लीजिए, मेरा लोकेशन, कॉल डिटेल और फिंगरप्रिंट चेक करा लीजिए। अगर लूट में मेरी जरा भी भूमिका निकली तो आपको गिरफ्तार नहीं करना पड़ेगा, मैं खुद अपनी जान दे दूंगा। लेकिन सिर्फ टैटू दिखाकर अपराधी साबित करना बंद कीजिए। उसने आगे कहा कि पुलिस घर में घुसकर उसकी मां और बहन को जबरन थाने ले गई और वहां गाली-गलौज की। यह कैसा न्याय है। एसपी साहब से मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। कहा कि जब पुलिस असली अपराधियों को नहीं पकड़ पाती तो किसी सॉफ्ट टारगेट को पकड़कर केस क्लोस करने का खेल खेलती है। एसपी को इस मामले में स्वयं हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच करानी चाहिए, नहीं तो पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की जगह एक निर्दोष बर्बाद हो जाएगा। इधर मामले में एसपी सैय्यद इमरान मसूद ने कहा, सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो संज्ञान में है। निशू झा का भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस मामले में हर एंगल पर जांच कर रही है।0
0
Report
गंडक जलस्तर बढ़ा, गोपालगंज में बाढ़ का खतरा; प्रशासन बचाव शुरू
Gopalganj, Bihar:नेपाल के तराई क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है बाल्मीकि बराज से 4 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी का डिस्चार्ज हो रहा है वही गोपालगंज में गण्डक नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है जिला प्रशासन के अधिकारी बांध का निरीक्षण कर रहे हैं निचले इलाकों में बसे लोगो को सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की जा रही है डीएम समीर सौरभ ने बरौली प्रखंड़ में सारण बांध व डुमरिया घाट का निरीक्षण किया व तैयारियो का जायजा लियाeder सदर प्रखंड में एसडीएम व सीओ ने बांध का निरीक्षण किया व माइकिंग कर लोगो को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की वही पानी बढ़ने के साथ कटाव शुरू हो गया है ग्रामीण परेशान है उनका कहना है कि पानी बढ़ रहा है सरकार नाव की व्यवस्था करें ताकि पानी ज्यादा होने पर हमलोगों गांव से आ जा सके कटाव हो रहा है कटाव से चिंता है कि घर व खेत कट सकता है बाइट-शर्मा यादव ,ग्रामीण0
0
Report
Advertisement
