icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

छიათीसगढ़ हाईकोर्ट: कोयला थर्मल प्लांटों के लिए नए श्रम सुरक्षा नियम अंतिम चरण में

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के खतरनाक उद्योगों और विशेषकर कोयला आधारित थर्मल पावर प्लांट में काम करने वाले मजदूरों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने राज्य सरकार को नए श्रम सुरक्षा नियमों को जल्द अंतिम रूप देने का निर्देश दिया है। शासन की ओर से कहा गया कि इस पर तेजी से काम जारी है।हाईकोर्ट के पिछले आदेश के परिपालन में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संचालनालय (नवा रायपुर) के प्रभारी संचालक ने एक व्यक्तिगत शपथपत्र प्रस्तुत कर नई नियमावली की प्रगति की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि उद्योगों में श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर स्वतः संज्ञान जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। शासन की ओर से कहा गया कि इस पर नियम बनाया जा रहा है।राज्य सरकार ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि थर्मल पावर प्लांट जैसे खतरनाक उद्योगों के जोखिमों को ध्यान में रखते हुए नियम बनाए गए हैं। नियमों को अंतिम रूप देने की प्ररि या अंतिम चरण में है और जल्द ही फाइनल नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।सुनवाई में शासन की ओर से इसके लिए कुछ और समय की मांग की गई जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।हाईकोर्ट के निर्देश पर केंद्र सरकार का व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य शर्ते संहिता, 2020 21 नवंबर 2025 से लागू हो चुका है। इसके तहत हर राज्य को मजदूरों की भलाई के लिए अपने नियम तय करने हैं। शासन की ओर से कहा गया कि छत्तीसगढ़ श्रम विभाग ने एक कमेटी बनाकर छत्तीसगढ़ व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य शर्तें नियम, 2026 का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। इसको अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस ड्राफ्ट को 6 मई 2026 को राजपत्र में प्रकाशित कर 45 दिनों के भीतर आपत्तियां और सुझाव मांगे गए थे。
0
0
Report

पहाड़ी भूस्खलन से कर्णप्रयाग-नैनीसैण मार्ग बंद, जल्द नहीं खुलेगा

Karnaprayag, Uttarakhand:सोमवार को पहाड़ी से भूस्खलन के कारण कर्णप्रयाग-नैनीसैण मोटरमार्ग ध्वस्त हो गया; आज दूसरा दिन है और यातायात सुचारू नहीं हो पाया. मार्ग पर भारी चट्टान आने से उसे खोलने के लिए मशीनरी को परेशानी हो रही है. सड़क बाधित रहने से कपीरी पट्टी के लोगों को कई किलोमीटर दूर सिमली होकर कर्णप्रयाग पहुँचना पड़ रहा है. लोकनिर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता मार्ग को खोलने के लिए मौके पर डेरा डाले हुए हैं. मार्ग खुलने में अभी वक्त लग सकता है. उत्तराखण्ड के पहाड़ी अंचलों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. जगह-जगह भूस्खलन के कारण सड़कें, पैदल रास्ते छतिग्रस्त होने से परेशानियाँ हो रहीं हैं. पहाड़ी से चट्टान टूट जाने से मार्ग करीब 20 मीटर ध्वस्त हो गया था, जिससे कपीरी पट्टी के लोगों का मुख्य बाजार से सम्पर्क टूट गया है. लोकनिर्माण विभाग गौचर के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद होकर दिशा निर्देश दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि मार्ग को खोलने का पूरा प्रयास किया जा रहा है, एक बड़ी मशीन भी लगा दी गयी है. कल तक हल्के वाहनों के लिए मार्ग को सुचारू कर दिया जाएगा.
0
0
Report
Advertisement

देवबंद में युवक की संदिग्ध मौत, परिवार ने ज़हर का आरोप लगाया

Saharanpur, Uttar Pradesh:देवबंद में युवक की संदिग्ध मौत, परिवार ने ज़हर का आरोप लगाया - पुलिस शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपने की कार्रवाई कर रही है। सहारनपुर जनपद के देवबंद क्षेत्र के मोहल्ला मुल्तानियान में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई - मृतक साहिल के परिजनों ने नगर के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह साहिल को घर से बुलाकर ले गया था, जहां उसके साथ मारपीट की गई और ज़हर देकर घर के पास छोड़ दिया गया - परिजनों के मुताबिक जब साहिल घर पहुंचा तो उसकी हालत बेहद खराब थी, मुंह से झाग निकल रहे थे -परिजन उसे तुरंत डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे बाहर ले जाने की सलाह दी गई - मुज़फ्फरनगर इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई - घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया - आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया - परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है - वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report

दिल्ली के RK पुरम में तेज बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दी

New Delhi, Delhi:दिल्ली RK पुरम में तेज बारिश उमसभरी गर्मी से राहत. दिल्ली NCR इलाके बारिश होने से लोगो को उमस भरी गर्मी राहत मिलती नजर आई. मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट कई राज्यों में जारी किया हुआ है. लोकेशन RK पुरम. एंकर दक्षिण पश्चिम जिले के RK पुरम में मौसम ने बड़ी तेजी से करवट बदली सुबह के वक्त आकाश में सूर्य देवता निकल रहे थे जिसके चलते उमस भरी गर्मी से लोग काफी परेशान थे. RK पुरम में आकाश में काले बादल छाए और तेज बारिश झमाझम शुरू हो गई. मौसम विभाग ने भारी बारिश के कई राज्यों को अलर्ट जारी किया हुआ है दिल्ली से चार में बारिश होने से उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिलती नजर आ रही है मौसम विभाग का कहना है कि 2 से 3 दिन लगातार बारिश होने के आसार दिख रहे हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि उमस भरी गर्मी से दिल्ली एनसीआर के लोगों को उमस गर्मी से राहत जरूर मिली है
0
0
Report
Advertisement

निम्बाहेड़ा के अस्पताल में विस्तार को मंजूरी; CSR से ब्लड बैंक के लिए 35 लाख

Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - निम्बाहेड़ा स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय जिला चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने को लेकर राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी और अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश धाकड़ मौजूद रहे। वंडर सीमेंट ने CSR मद से ब्लड बैंक के लिए आधुनिक उपकरण खरीदने हेतु 35 लाख रुपये की स्वीकृति दी। इसके अलावा आईसीयू, ऑपरेशन थियेटर, डायलिसिस, भवन रखरखाव, फर्नीचर और मरीज सहायता केंद्र सहित कई विकास कार्यों के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
0
0
Report

बारिश के बाद पौधारोपण तेज, शिक्षामंत्री मदन दिलावर का अभियान जारी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज शिक्षा संकुल में पौधारोपण किया,, इस दौरान शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि पेड़ मनुष्य के जीवन के लिए बहुत अनिवार्य है एक पेड़ जीवन भर में करीब 30 लख रुपए की ऑक्सीजन हमें प्रदान करता है,,, ऐसे में हमें अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करना चाहिए,,, पौधारोपण से ही पर्यावरण का संतुलन बनेगा,,, मंत्री दिलावर ने कहा कि शिक्षा विभाग में पिछली वर्ष करोड़ों की तादाद में पौधारोपण किया गया था लेकिन इस वर्ष समय पर बारिश नहीं आने की वजह से पौधरोपण की गति धीमी है,, लेकिन अब लंबे समय के इंतजार के बाद बारिश शुरू हुई है तो अब विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी मिलकर पौधरोपण कर रहे हैं और इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा,,, विभाग एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण हर वर्ष करता है लेकिन इस वर्ष बारिश देर से शुरू होने की वजह से अभियान देर से शुरू किया गया है,, वहीं वृक्षारोपण को लेकर राष्ट्रीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश पुष्करणा ने कहा कि इस पौधारोपण अभियान में शिक्षक संघ भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है प्रदेश भर में पौधरोपण की बहुत आवश्यकता है इसको ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय शिक्षक संघ ने इस महीने में 3 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है,,, और इस अगस्त माह के अंदर पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारी मिलकर तीन लाख पौधारोपण करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

जालौर के शिक्षकों का 11 सूत्री मांगों पर विरोध, धरना दूसरे दिन जारी

Jaipur, Rajasthan:जालौर: 11 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों का धरना दूसरे दिन भी जारी, नियमितीकरण की उठी मांग जालौर। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर शिक्षकों का धरना प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। वर्ष 2018, 2021 और 2022 में नियुक्त शिक्षकों ने नियमितीकरण, वेतन विसंगतियों को दूर करने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया。 धरने के दौरान बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए राज्य सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगें लंबित हैं, जिससे उन्हें आर्थिक और सेवा संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर 11 सूत्री मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
0
0
Report

तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली से बांका में छह की मौत, सात घायल

Banka, Bihar:Anchor- दोपहर करीब एक बजे तेज बारिश के दौरान अलग-अलग इलाकों में गिरी आकाशीय बिजली ने छह लोगों की जान ले ली, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सब से दर्दनाक हादसा बांका टाउन थाना क्षेत्र के खावा गांव में हुआ, जहां खेत में धान रोपनी कर रहे ब्रह्मदेव यादव और उनके सात वर्षीय बेटे प्रिंस कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पिता-पुत्र की एक साथ मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। इसके अलावा गोलाहू गांव के ईनोद यादव, लीलाबरन गांव की सरिता देवी, अमरपुर के सलेमपुर बहियार में अजय महतो और बाराहाट के दफरपुर गांव के साधु तांती की भी वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं रजौन और चांदन प्रखंड में वज्रपात से सात लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खेतों और खुले स्थानों में जाने से बचने तथा मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है। फिलहाल इस बड़ी खबर पर हमारी लगातार नजर बनी हुई है। जैसे ही कोई नया अपडेट मिलेगा, हम आपको सबसे पहले बताएंगे।
0
0
Report
Advertisement

बांदा के दुरेड़ी गांव में हिस्ट्रीशीटर की ईंट से हत्या, शराब विवाद के बाद

Banda, Uttar Pradesh:जिले में सोमवार की रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां पर एक हिस्ट्रीशीटर की ईंट से कुचला कर हत्या कर दी गई. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. जहां फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मृतक के बारे में पता चला है कि यह मौरंग की खदानों में वाहनों को निकलवाने का काम करता था और रात में अपने कुछ साथियों के साथ शराब पी रहा था. जहां शराब पीने के दौरान ही उसका उनसे झगड़ा हो गया और फिर शराब पीने वाले साथियों ने ही ईंट से कुचलकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक मृतक एक हिस्ट्रीशीटर है जो सन 2007 में हत्या के मामले में जेल भी जा चुका है. दरअसल पूरा मामला मटौन्ध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव का है. जहां पर गांव के बाहर तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमली कौर गांव का रहने वाला एक गुड्डू नाम का हिस्ट्री सीटर जो मौरंग के डंप और खदानों में वाहनों को निकलवाने का काम करता था. वह अपने कुछ साथियों के साथ सड़क के किनारे बैठकर शराब पी रहा था, तभी मिली जानकारी के मुताबिक रात लगभग 9:30 बजे जिन दो लोगों के साथ बैठकर यह शराब पी रहा था उनसे किसी बात को लेकर इसका झगड़ा हो गया. और फिर विवाद इतना बढ़ गया कि साथ में बैठकर शराब पीने वाले इसके साथियों ने ही ईंट से इस पर हमला कर दिया. जिससे इसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फिर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. वहीं पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. मौके से शराब की बोतलें बरामद, कुछ लोग पुलिस हिरासत में घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक में बताया कि मटौन्ध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव में एक व्यक्ति का शव मिलने की जानकारी हुई थी. जिसके बाद पुलिस अधिकारी व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे. जहां फारेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं. मृतक के शरीर में कई जगह चोट के निशान मिले हैं वहीं घटनास्थल पर शराब की बोतले भी बरामद हुई हैं. इस पूरे मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है और मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top