icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
134108
DIVYA RaniDIVYA RaniFollow23 Jul 2024, 05:26 pm

नायब सैनी के अनुभव और ऊर्जा के समावेशी नेतृत्व में जीत दर्ज करेगी भाजपाः डा. पूनिया

Panchkula, Haryana:

हरियाणा भाजपा प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि CM नायब सैनी की ऊर्जा और पूर्व CM मनोहर लाल के अनुभव व कार्यकर्ताओं का परिश्रम तथा जनता समर्थन से तीसरी बार प्रदेश में कमल खिलेगा। पूनिया ने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं ने उस मिथक को तोड़ा है जो लोग कहते थे कि हरियाणा में कभी भाजपा सरकार नहीं बनेगी। लोकसभा चुनाव में हमारे कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत कर कांग्रेस द्वारा फैलाए गए झूठे दावों को धराशाही किया। मंगलवार पंचकूला पार्टी कार्यालय में संगठनात्मक बैठकों के बाद डॉ. पूनिया ने प्रेस से बातचीत की।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

23 अक्तूबर को गुहला ब्लॉक समिति के अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान, राजनीतिक हलचल तेज

Kaithal, Haryana:ब्लॉक समिति गुहला की चेयरपर्सन सुखविंदर कौर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 23 अक्तूबर को मतदान होगा। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. सुशील कुमार ने मतदान के लिए तारीख तय करते हुए आदेश जारी किए हैं। मतदान सुबह 11:45 बजे बीडीपीओ कार्यालय चीका में होगा। वहीं मतदान से आठ दिन पहले अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले कुछ सदस्यों के एक साथ धार्मिक यात्रा पर जाने की चर्चा से क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। ब्लॉक समिति के कुल 23 सदस्यों में से 16 सदस्यों ने बुधवार को चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर अतिरिक्त उपायुक्त को सौंपा था। सदस्यों ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों में भेदभाव किया जा रहा है और समिति की सहमति के बिना फैसले लिए जा रहे हैं। अब सभी की नजरें 23 अक्तूबर को होने वाले मतदान पर टिकी हैं। अविश्वास प्रस्ताव पारित कराने के लिए 16 सदस्यों के समर्थन की जरूरत है। अब देखना होगा कि मतदान के दिन कितने सदस्य पहुंचते हैं और अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष या विरोध में मतदान करते हैं। सदस्यों के एक साथ यात्रा पर जाने की चर्चा अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वाले कुछ सदस्यों के बुधवार देर शाम से अपने घरों पर नहीं मिलने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि सदस्य बस से धार्मिक यात्रा पर गए हैं। कुछ लोगों के अनुसार, वे हिमाचल प्रदेश में ठहरे हुए हैं। हालांकि उनके ठहरने के स्थान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यात्रा पर गए एक ब्लॉक समिति सदस्य ने फोन पर बताया कि सभी सदस्य एक साथ हैं और धार्मिक यात्रा पर आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे 23 अक्तूबर को मतदान के दिन गुहला पहुंचेंगे और चेयरपर्सन के खिलाफ मतदान करेंगे। चेयरपर्सन को बहुमत का भरोसा दूसरी ओर चेयरपर्सन सुखविंदर कौर ने अविश्वास प्रस्ताव गिरने का भरोसा जताया है। उनके समर्थक भी अपनी स्थिति मजबूत होने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में दोनों पक्षों की नजरें मतदान पर टिकी हैं。
0
0
Report
Advertisement

गोविंद सिंह ने किया दावा: बिजली कटौती से किसानों को पानी नहीं मिल रहा

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का बयान- बिजली आपूर्ति पर कहा मध्यप्रदेश की सरकार जनता को धोखे में रख रही है प्रदेश में सरप्लस बिजली की बात करते हैं , लेकिन इतने बड़े पैमाने पर कटौती हो रही है की किसानों को पानी नही मिल पा रहा है प्राइवेट कंपनियों के साथ मिलकर सरकार मध्यप्रदेश को गर्त में डाला जा रहा है.. मध्यप्रदेश से दूसरे राज्यों को बिजली देने की बात बीजेपी कहती थी , अब खरीदने की नौबत क्यों आ रही है.. कटौती हो क्यों रही है ? अगर मंत्रियों ने कैबिनेट ने बैठकर विरोध किया है समाधान नही हो रहा है तो मंत्रिमंडल में रहने का अधिकार नही है. मूंग को लेकर गोविंद सिंह ने कहा- आज से 15 सालों से रोजी रोटी के लिए किसान गर्मी में मूंग की फसल की बुवाई करते हैं सरकार अब तक सोती रही, मूंग की खरीदी नही होगी तो किसान गर्त में जाएंगे... जो पेस्टीसाइड जहरीली है उसको लेकर वैकल्पिक व्यवस्था क्या है.. घर वापसी अभियान पर कहा- जो लोग चले गए हैं , किसी के साथ अन्याय हुआ है और वापस आना चाहता है तो कांग्रेस को अपना दरवाजा खोल देना चाहिए बाइट- डॉ. गोविन्द सिंह ,पूर्व नेता प्रतिपक्ष
0
0
Report
Advertisement

बहुचरा माता मंदिर में जागरण और हवन, नवरात्र पर सामाजिक सेवा का संदेश

Didwana, Rajasthan:नवरात्र के पावन अवसर पर जिलेभर में विभिन्न देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। श्रद्धालु व्रत रखकर माता की आराधना कर रहे हैं, वहीं मंदिरों में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। कुचामन सिटी स्थित बहुचरा माता मंदिर में नवरात्र के अवसर पर जागरण एवं हवन का आयोजन किया गया। किन्नर काजू कंवर राठौड़ की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर कुचामन सिटी सहित पूरे प्रदेश और देश में अमन-चैन, भाईचारे एवं खुशहाली की कामना की गई। नवरात्र के विशेष आयोजनों की श्रृंखला में आयोजित जागरण में श्रद्धालुओं ने माता की भक्ति में भाग लिया। इसके बाद विधि-विधान से हवन किया गया। किन्नर काजू कंवर राठौड़ और उनकी शिष्याओं ने व्रत रखकर माता की आराधना की तथा समाज में सुख-शांति, आपसी सद्भाव और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक एवं राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी तथा सभापति महेश रामचंद्रका भी मंदिर पहुंचे और बहुचरा माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। गौरतलब है कि बहुचरा माता को शक्ति स्वरूपा देवी के रूप में पूजा जाता है। गुजरात के मेहसाणा जिले के बेचाराजी में स्थित बहुचरा माता का प्रसिद्ध मंदिर देशभर में श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। किन्नर समुदाय के अनेक लोग बहुचरा माता को अपनी आराध्य देवी और संरक्षक के रूप में मानते हैं। राजस्थान में भी माता के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। कुचामन सिटी स्थित बहुचरा माता मंदिर भी इसी धार्मिक आस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां नवरात्र सहित विशेष अवसरों पर श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं। नवरात्र के दौरान व्रत, पूजा, जागरण और हवन जैसे आयोजन श्रद्धालुओं को अपनी धार्मिक परंपराओं से जोड़ते हैं। कुचामन सिटी में आयोजित कार्यक्रम भी इसी आस्था और भक्ति का प्रतीक रहा। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने किन्नर काजू कंवर राठौड़ की सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज में किन्नर समुदाय को लेकर कई तरह की धारणा प्रचलित हैं, लेकिन काजू कंवर राठौड़ अपने सेवा कार्यों से इन धारणाओं को बदलने का प्रयास कर रही हैं। वे धार्मिक प्रवृत्ति की होने के साथ जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए भी तत्पर रहती हैं। बताया गया कि वे मूक-बधिर बच्चों के संस्थान के साथ-साथ क्षेत्र के विद्यालयों में भी सहयोग करती हैं। इसके अलावा गरीब कन्याओं के विवाह में सहायता करने और जरूरतमंद परिवारों की मदद करने जैसे कार्यों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रहती है। किन्नर काजू कंवर राठौड़ की शिष्याओं ने भी अपनी गुरु के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें जरूरतमंद लोगों की मदद करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की सीख दी है। धार्मिक आयोजन के माध्यम से न केवल माता की आराधना की गई, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे का संदेश भी दिया गया।
0
0
Report

महराजगंज में दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष और वायरल वीडियो, पुलिस जांच शुरू

Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाते नजर आ रहे हैं। मारपीट के दौरान एक व्यक्ति जमीन पर गिरता भी दिखाई दे रहा है। मामला महराजगंज के चौक थाना क्षेत्र के कम्हरिया कला गांव का है। वीडियो में आप देख सकते है कि किस तरह मामूली विवाद के बीच लाठी-डंडे चलने लगते हैं। वीडियो में पुरुषों के साथ महिलाएं भी मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। कम्हरिया कला गांव की रहने वाली फुलेसरा देवी ने चौक थाने में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है। प्रार्थिनी का आरोप है कि गांव के ही राजू यादव, उनकी पत्नी गुड्डी देवी, साहब यादव और गुर्जी समेत अन्य लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है.
0
0
Report

अमेठी में रात की गश्त असफल: बैंक मैनेजर के घर चोरों ने लूटा आभूषण-नकद

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - अमेठी में रात्रि गश्त की खुली पोल, चोरों ने बैंक मैनेजर के घर को बनाया निशाना बेखौफ चोरों ने घर से ढाई लाख रुपये की नगदी समेत करीब 10 लाख रुपये के जेवरात पर किया हाथ साफ वारदात की जानकारी मिलते ही परिजनों में मचा हड़कंप, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी जामों थाना क्षेत्र के गोंदीपुर गांव में चोरी की बड़ी वारदात से पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से कानून-व्यवस्था पर सवाल, आखिर चोरों पर लगाम कब जामों पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवालिया निशान
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ में पैकबंद वस्तुओं के नियमों के उल्लंघन पर सख्त निगरानी

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में विधिक माप विज्ञान विभाग ने विशेष निरीक्षण अभियान के तहत शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की। अभियान का उद्देश्य पैकबंद वस्तुओं पर आवश्यक घोषणाओं की जांच करना और नियमों की पालना सुनिश्चित करना है। निरीक्षण के दौरान राजश्री नमकीन प्रतिष्ठान पर पैकेजिंग लाइसेंस नहीं मिलने पर विभाग ने नियमानुसार 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। वहीं, गौतम इलेक्ट्रिक और महालक्ष्मी इलेक्ट्रिक प्रतिष्ठानों की जांच में पैकबंद वस्तुओं पर आवश्यक घोषणाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गईं। विभाग ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष निरीक्षण अभियान जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

बिहार सरकार ने 30 वॉटर कैनन खरीदी की मंजूरी दी; पटना में ट्रायल शुरू

Patna, Bihar:पटना बिहार सरकार की ओर से 30 वाटर कैनन खरीदी को लेकर कैबिनेट से प्रस्ताव पारित किए गए थे और अब नए वॉटर कैनन पटना पहुंच चुकी हैं... ट्रायल के तौर पर चार वाटर कैनन को पटना के विभिन्न इलाकों में तैनात किया गया है... हाल के दिनों में हो रहे प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार की ओर से फैसला लिया गया है बिहार पुलिस को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने की योजना है और उसी को लेकर राज्य सरकार वाटर कैनन की खरीदी कर रही है... 30 सितंबर 2026 को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में वाटर कैनन खरीदने की मंजूरी दी गई। 30 वाहन खरीदे जाएंगे। लागत: ₹26.40 करोड़। एक वाटर कैनन की कीमत: लगभग ₹88 लाख। वज्र वाहन: 86 नए एंटी-रायट वाहन भी खरीदे जाएंगे, जिनकी लागत ₹36.12 करोड़ है। कुल स्वीकृत राशि: ₹62.52 करोड़। पुराने वाटर कैनन से अधिक सुविधा नए वाले में है... लगभग 1600 फीट तक इस वाटर कैनन के जरिए पानी को छोड़ा जाता है और 30000 लीटर की क्षमता वाले वाटर टैंक का ट्रायल होने के बाद राजधानी पटना में इस आंदोलन कार्यों को रोकने के लिए उतारा जाएगा...
0
0
Report

हाथरस मंडी में धान की बंपर आवक से बारिश ने किसानों के नुकसान बढ़ाए

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस की कृषि उत्पादन मंडी समिति में धान की बंपर आवक के बीच बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। मंडी में करीब 50 हजार क्विंटल धान पहुंचने से परिसर पूरी तरह भर गया और जाम के हालात बन गए। इसी बीच गुरुवार दोपहर और शुक्रवार की सुबह हुई बारिश से खुले में रखा किसानों का कई क्विंटल धान भीग गया। किसानों ने लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई है। भारी आवक के कारण मंडी परिसर में जगह कम पड़ गई। किसानों को अपना धान खुले में रखना पड़ा रहा है । अचानक बारिश शुरू होने से किसान अपनी उपज बचाने के लिए जद्दोजहद करते नजर आए। कई स्थानों पर धान के ढेरों में पानी भर गया। बारिश के कारण धान का उठान भी प्रभावित हुआ, जिससे किसानों की परेशानी और बढ़ गई। किसान ने बताया कि वह अपना धान बेचने मंडी पहुंचे थे, लेकिन बारिश से उनका माल भीग गया। इससे उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
0
0
Report

जिला योजना समिति चुनाव: 40 पार्षदों के मतदान के बाद कौन जीतेगा?

Rishikesh, Uttarakhand:40 पार्षदों के मतदान के बाद जिला योजना समिति चुनाव संपन्न हो गया है। मतदान सुबह 8 बजे شروع होकर दोपहर 3 बजे तक चला, उसके एक घंटे बाद शाम 4 बजे परिणामों की घोषणा की जाएगी। इस निर्वाचन में कुल 40 पार्षद अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे थे और परिणामों पर सभी की नजरें टिकी थीं। मुकाबला इस बार बेहद दिलचस्प रहा, जिसमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी Ashu Dang और Rajendra Bish्त मैदान में थे, जबकि कांग्रेस से Sandhya Ekaant Goyal और Satya Kapoorwan भी प्रतिद्वंद्विता कर रहे थे। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से मतदान कराए जाने के लिए स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी है; मुख्य निर्वाचन अधिकारी और SDM ऋषिकेश स्वयं मतदान केंद्र पर मौजूद थे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top