icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
134108
DIVYA RaniDIVYA RaniFollow9 Aug 2024, 04:55 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

टोंक में नकली घी कारोबार: DST की दबिश, 50 किलोग्राम मिलावटी घी जब्त

Tonk, Rajasthan:आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ टोंक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50 किलोग्राम संदिग्ध नकली एवं मिलावटी घी जब्त किया है। जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में जिला स्पेशल टीम (DST) ने सदर थाना क्षेत्र के तारण गांव में दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 को तारण गांव में की गई कार्रवाई के दौरान 50 किलोग्राम संदिग्ध नकली एवं मिलावटी घी बरामद किया गया। मामले में पुलिस ने गिरिराज यादव (35) निवासी तारण गांव को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस कार्रवाई के बाद पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। बरामद घी कहां से लाया गया था, इसकी सप्लाई कहां की जानी थी और इस कारोबार में अन्य लोगों की भूमिका है या नहीं, इन बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है। टोंक पुलिस का कहना है कि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, जब्त घी की वास्तविक गुणवत्ता और उसमें मिलावट की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
0
0
Report

नगर पालिका सीमा द्वार के पास बाइक सवार के ट्रैक्टर ने टक्कर मारी, बाइक सवार घायल

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollowJust now
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के बासित नगर मार्ग पर नगर पालिका सीमा द्वार के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार के टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार घायल हो गया। घायल बाइक सवार को रविवार को रात्रि 9:00 बजे सीएचसी में भर्ती कराया गया। ग्राम नरहाई निवासी विपिन पुत्र रामस्वरूप बाइक से अपने घर वापस जा रहा था। वह जैसे ही नगर पालिका सीमा द्वार के पास पहुंचा। सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सीएचसी में रात्रि में भर्ती कराया गया।
0
0
Report
Advertisement

कटघोरा- अम्बिकापुर नेशनल हाईवे पर मदनपुर पुल के पास दो ट्रक भिड़ंत, 8 घंटे का जाम हटे

Korba, Chhattisgarh:कोरबा ब्रेकिंग- बीती रात कटघोरा से अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर मदनपुर पुल के पास हुआ हादसा, दो ट्रको में भिड़ंत, हादसे के बाद दोनों ट्रकों के चालक मौके पर ट्रकों को छोड़कर हुए फरार, ड्राइवर के फरार होने से दुर्घटनाग्रस्त ट्रकें खड़े रहे सड़क पर, जिसकी वजह से सड़क पर लगा जाम, करीब 7 किलोमीटर तक वाहनों की लगी लंबी कतार, 8 घंटे तक जाम में फंसे रहे राहगीर और बस यात्री, हुए परेशान और हलकान, मौके पर पहुँचे SDOP, थाना प्रभारी और पुलिस टीम. क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलरों को हटाया गया सड़क से, 8 घंटे बाद यातायात हुआ बहाल, बांगो थाना क्षेत्र की घटना
0
0
Report

खैरागढ़ में नवरात्रि के दौरान मारपीट, पुलिस सुरक्षा पर सवाल

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ शहर में नवरात्रि के दौरान जहां पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों का दावा कर रही है, वहीं मारपीट की घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, कल शाम करीब 9 बजे शराब भट्टी रोड पर 10 से 12 लोगों ने तोप सिंह निषाद (40 वर्ष), निवासी संडी, खैरागढ़ और नेतराम निषाद, निवासी शिवकोकड़ी पर हमला कर दिया। घटना में दोनों घायल हो गए, जिनका सिविल अस्पताल खैरागढ़ में इलाज जारी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि नवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण पर्व के दौरान जब पुलिस की निगरानी बढ़नी चाहिए, तब इस तरह की घटना कैसे हो गई? घटना के बाद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में पुलिस की सक्रियता और बदमाशों में कानून के डर को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक आरोपियों को गिरफ्तार करती है।
0
0
Report

कांकेर यातायात पुलिस ने 75 साइलेंसर जब्त कर नष्ट कर दिए

Kurustikur, Chhattisgarh:कांकेर। यातयात पुलिस ने इन दिनों एक्शन मोड पर है, बसों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही के बाद अब मॉडिफाइड साइलेंसर पर जिले भर में ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई है, जिले भर में 75 साइलेंसर जब्त कर सभी पर आज बुलडोजर चलवाकर नष्ट किया गया साथ ही लोगो को हिदायत दी गई है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले साइलेंसर का उपयोग ना करे अन्यथा इसी तरह कार्यवाही की जाएगी। शहर के बायपास मार्ग पर आज एडिशनल एसपी योगेश साहू की मौजूदगी में यातायात पुलिस ने 75 साइलेंसर पर बुलडोजर चलवाया और नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त संदेश दिया है। एडिशनल एसपी योगेश साहू ने कहा कि जिले भर में साइलेंसर को लेकर काफी शिकायतें थी , जिसके बाद यातायात पुलिस ने एक माह में 75 साइलेंसर जब्त कर उन्हें आज नष्ट किया है। बाइट योगेश साहू एडिशनल एसपी कांकेर
0
0
Report
Advertisement

ट्रेलर के डिस्क सहित दो टायर चोरी: सीपत पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र में ट्रेलर से दो टायर चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से डिस्क सहित चोरी किए गए दोनों टायर, जिनकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है, बरामद किए गए हैं। चोरी में इस्तेमाल ऑटो को भी जब्त किया गया है। मामले के अनुसार, ग्राम जांजी निवासी हेमंत यादव का ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीएम 5851 पिछले करीब एक महीने से खराब होने के कारण मटेरियल गेट सीपत के पास पार्किंग में खड़ा था। 10 अक्टूबर की सुबह बल्कर चालक मुकेश रजक और जेसीबी चालक ओमप्रकाश यादव ड्यूटी पर पहुंचे, तब ट्रेलर के डिस्क सहित दो टायर गायब मिले। जानकारी मिलने पर वाहन मालिक ने सीपत थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मो. यासीब अंसारी, निवासी तोरवा और मो. जफर खान, निवासी लिंगियाडीह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों के पास से चोरी किए गए टायर बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इन टायरों को ऑटो क्रमांक सीजी 10 ए के 9722 में भरकर ले जा रहे थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की वकार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

पिपरिया पुल के पास लेवलर मशीन से खनन माफिया कर रहा बालू का खनन, वीडियो वायरल

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow2m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:पाली थाना क्षेत्र का रहने वाला एक बालू खनन माफिया धड़ल्ले के साथ राजस्व विभाग और पुलिस को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े लेवलर मशीन से बालू खनन कर रहा है। सोमवार को शाम 4:00 बजे से दबंग खनन माफिया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी मिली है पाली थाना क्षेत्र के ग्राम किल्कीली का रहने वाला चर्चित खनन माफिया पाली पुलिस और राजस्व विभाग की सांठगांठ के चलते बड़े पैमाने पर लेबलर मशीन से खनन का कार्य करता चला रहा है। सोमवार को भी दिनदहाड़े पिपरिया पुल के पास लेबर मशीन से खनन करते हुए देखा गया, तो किसी ग्रामीण ने खनन करते हुए उसका वीडियो बनाया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शाम 4:00 से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राजस्व विभाग और पुलिस पूरी तरह से इस खनन माफिया को संरक्षण दिए हुए हैं।
0
0
Report

बीकानेर दौरे पर अशोक गहलोत, किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

Bikaner, Rajasthan:पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल बीकानेर दौरे पर, नाल में करेंगे आमसभा पंचायत चुनाव के बीच कांग्रेस की सभा को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा, सिंचाई पानी की कमी से फसलें प्रभावित होने का आरोप चुनाव बहिष्कार की अपील पर बोले—इससे सरकार को ही फायदा होगा 25 से 30 सीटें जीतने की उम्मीद, जिला प्रमुख के चेहरे पर फैसला करेगा प्रदेश नेतृत्व डूडी परिवार की दावेदारी और परिवारवाद के सवाल पर भी गोविंदराम ने रखी बात
0
0
Report
Advertisement

मंत्रालयिक कर्मचारियों ने निदेशालय गठन और ग्रेड पे विसंगतियों समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा

Dholpur, Rajasthan:मंत्रालयिक कर्मचारियों ने निदेशालय गठन और ग्रेड पे विसंगतियों समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा धौलपुर。 राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) के आह्वान पर प्रदेश भर के साथ धौलपुर के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कश्यप के नेतृत्व में कर्मचारियों ने रैली निकालकर उप जिला कलेक्टर को ज्ञापन प्रस्तुत किया। ज्ञापन में मुख्यमंत्री की बजट घोषणा मंत्रालयिक कर्मचारियों के लिए अलग निदेशालय के गठन को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई। अन्य प्रमुख मांगों में ग्रेड पे संशोधन, द्वितीय पदोन्नति पर अन्य संवर्गों की भांति ग्रेड पे 4200, संस्थापन अधिकारी के बाद उप निदेशक प्रशासनिक और वरिष्ठ उप शासन सचिव के नए पद सृजित करने की मांग शामिल है。 कर्मचारियों ने बताया कि समर्पित अवकाश के बिल कोषालय से पास होने के 5 माह बाद भी ईसीएस नहीं हो रहे हैं, जिससे रोष है। चेतावनी दी गई कि मांगें नहीं मानी गईं तो बड़ा आंदोलन होगा। इस दौरान अमर गोस्वामी, विजय शुक्ला, नरेश परमार सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे
0
0
Report

टिब्बी नगरपालिका की पहली सभा: 23 विकास प्रस्ताव, साफ-सफाई और बस स्टैंड पर जोर

Hanumangarh, Rajasthan:टिब्बी नगरपालिका की पहली साधारण सभा में 23 विकास प्रस्तावों पर चर्चा, सफाई व्यवस्था सुधारने पर जोर, पुराने खेल मैदान का होगा सौंदर्यीकरण, स्थायी बस स्टैंड और रोडवेज ठहराव की मांग उठी। हनुमानगढ़ जिले में टिब्बी नगरपालिका की पहली साधारण सभा पालिकाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शहर के विकास, सफाई व्यवस्था, सड़क, नाली और पेयजल सहित विविध समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान शहर के पुराने खेल मैदान का सौंदर्यीकरण कराने को पहली प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। बैठक में पार्षदों ने शहर की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग उठाई। पार्षदों ने कहा कि सफाई व्यवस्था में सुधार कर आमजन को राहत दी जानी चाहिए। इसके अलावा सड़क और नालियों की समस्याओं के समाधान तथा पेयजल व्यवस्था बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई। शहर में स्थायी बस स्टैंड बनाने और रोडवेज बसों के ठहराव की मांग भी उठाई गई। बैठक में कुल 23 सूत्रीय विकास प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए शहर की मूलभूत सुविधाओं में सुधार पर जोर दिया गया। बैठक में विधायक अभिमन्यु पूनिया, वाइस चेयरमैन पूनम शेखावत और अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सैनी सहित अन्य उपस्थित रहे।
0
0
Report

रैली निकालकर किया जागरूक,मिशन शक्ति रहा उद्देश्य

Manoj KumarManoj KumarFollow2m ago
Bbrasi, Uttar Pradesh:मिशन शक्ति के तहत निकाली रैली,किया जागरूक चहनिया, मिशन शक्ति के अंतर्गत चहनिया खंडवारी देवी इंटर कालेज से जागरूकता रैली निकाली । रैली को हरी झंडी दिखाकर बलुआ थाने के इंस्पेक्टर संतोष सिंह और मां खंडवारी पीजी कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ.आशुतोष सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । लोगो को मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया । मिशन शक्ति रैली चहनिया कस्बा में होते हुए पुनः विद्यालय पहुंचा । जिसमें छात्र छात्राओं ने नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वालंबन का नारा लगाते हुए चल रहे थे । लोगो को जागरूक करते हुए इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने कहा कि हर नारी का सम्मान करना चाहिए क्योंकि ये देवी की रूप है । यदि इनके साथ बदतमीज़ी किया तो मिशन शक्ति के तहत कार्यवाही किया जायेगा। प्रबंध निदेशक डॉ.आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति को बढ़ावा देने से काफी हद तक सुधार हुआ है । महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदले । इस दौरान मिशन शक्ति प्रभारी एसआई जमीलुद्दीन,समाजसेवी डॉ.अजय कुमार सिंह,राजेंद्र पाण्डेय,महिला हेड कांस्टेबल अनामिका,सोनम अवस्थी,विद्या,आकृति गुप्ता,का.वाहिद अली,चंदन शाह,कृष्णा आदि मौजूद रहे ।
0
0
Report
Advertisement

एनटीपीसी अंता में मॉक ड्रिल: ATS के साथ संयुक्त आपातकालीन तैयारी सफल

Baran, Rajasthan:अंता एनटीपीसी में मॉक ड्रिल का आयोजन, एटीएस के नेतृत्व में चला संयुक्त अभियान बारां जिले के अंता स्थित एनटीपीसी प्लांट में सोमवार को अचानक आतंकी हमले की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए मोर्चा संभाल लिया। देखते ही देखते एटीएस, ईआरटी, आरएसी, सीआईएसएफ, फायर विंग सहित स्थानीय प्रशासन की टीमें सक्रिय हो गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए राहत और बचाव कार्य के लिए संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और आपातकालीन प्रबंधन की प्रक्रियाओं को परखा गया। सुरक्षा बलों ने आतंकी हमले जैसी स्थिति में किस तरह रिस्पॉन्स करना है, उसका पूर्वाभ्यास किया। हालांकि यह पूरा घटनाक्रम एक सुनियोजित मॉक ड्रिल का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षा तैयारियों को परखना और एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना था। ड्रिल सफलतापूर्वक संपन्न हुई। विजुअल - मॉक ड्रिल करते हुए सुरक्षा जवान
0
0
Report

मां राजेश्वरी देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और नशा उन्मूलन गोष्ठी आयोजित

Bahraich, Uttar Pradesh:महिलाओं को वितरित की गईं साड़ियां, महिला पुलिसकर्मियों ने मिशन शक्ति और साइबर फ्रॉड के प्रति किया जागरूक रुपईडीहा (बहराइच)।नवाबगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत कलवारी में एसपी सिंह के आवास पर मां राजेश्वरी देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं नशा उन्मूलन गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को साड़ियां वितरित की गईं। साथ ही रूपईडीहा थाने से पहुंचीं महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं से सीधा संवाद कर उन्हें मिशन शक्ति और साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि रुपईडीहा कोतवाल हरेंद्र मिश्रा और बाबागंज चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह रहे। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह ने कहा कि समाज से नशे जैसी बुराइयों और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए सभी को आगे आना होगा। लोगों को नशे से दूरी बनाकर स्वस्थ जीवन अपनाना चाहिए। उन्होंने समाज में जागरूकता बढ़ाने और सकारात्मक बदलाव लाने पर जोर दिया। रुपईडीहा कोतवाल हरेंद्र मिश्रा ने कहा कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। नशे का सेवन करने वालों, नशा बेचने वालों और बड़े कारोबारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि क्षेत्र में किसी भी अप्रिय घटना या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। साथ ही कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या सीधे उनसे साझा कर सकता है, जिस पर न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। बाबागंज चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि चौकी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से पुलिस का सहयोग करने और क्षेत्र में आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में पहुंचीं महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा, अधिकारों और उपलब्ध सहायता के बारे में जानकारी दी। साथ ही साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय बताते हुए अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक और ऑनलाइन ठगी के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। इस दौरान रमेश विश्वकर्मा, धर्मेंद्र सिंह, पवन सिंह, रोहित सिंह और छेदा खां सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में सुरेंद्र मधेशिया, सुरेंद्र शुक्ला, राजेश सिंह, अजय मिश्रा, विजय सिंह, राजू, विशेष, अभिनव, प्रेम प्रकाश सिंह, जुलूस और ज्ञानेंद्र समेत अन्य गणमान्य लोग, महिलाएं और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजक दुर्गेश वर्मा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
0
0
Report

बाल कलाकारों की प्रस्तुति से झूम उठा पंडाल

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow3m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:श्री नवदुर्गा पूजन पंडाल महोत्सव में प्रथम दिवस विद्वान आचार्यों द्वारा पूर्ण विधि विधान से मंत्रोचार द्वारा मां दुर्गा जी की, श्री गणेश जी,श्री हनुमान जी, व भैरव बाबा की प्रतिमा की स्थापना की गई। कलश नवग्रह का पूजन अर्चन कर हवन कुंड में अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। प्रातः कालीन बेला में पूजन अर्चन व आरती बसंत गुप्ता द्वारा सपत्नीक किया गया। सायं कालीन बेला में स्थानीय देव स्तुति ,श्री हनुमान चालीसा का पाठ तथा महामाई जगत जननी मां दुर्गा जी के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की व मां ज्वाला जी की ज्योति का पूजन अर्चन व आरती समिति के संरक्षक रघुनाथ प्रसाद रस्तोगी, महेंद्र राणा व नवनीत गुप्ता सहित माता रानी के सैकड़ो भक्तों द्वारा की गई। आरती पूजन प्रसाद वितरण के बाद भजन संध्या श्री हरि नाम संकीर्तन मंडली शाहाबाद के बाल कलाकारों द्वारा की गई जिसमें एक से एक बढ़कर सुंदर प्रस्तुतियां की गई। जिसमें कार्तिक बांगा ने राधिका किशोरी संग, हम तुम्हारे थे प्रभु जी, आजा सांवरे सलोने मनमोहन वे सेजल गुप्ता ने प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी,मीठे रस भरेयो री,सज धज कर बैठी मां,श्री जी का होने को जी चाहता है। भूमि सचदेवा द्वारा मन चल वृंदावन धाम,जय जय राधा रमण हरि बोल, सैयां ले गई जिया तेरी पहली नजर, मेरी विनती यही है राधा रानी आदि सुंदर-सुंदर भजन सुना कर दर्शकों को मध्य रात्रि तक झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में बसंत गुप्ता मानव, वैभव मिश्रा, रचित गुप्ता, बिंदुल मिश्रा,प्रिंस मिश्रा,राजीव बाजपेयी सहित सैकड़ो की संख्या में माता रानी के भक्तगण मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top