icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हनुमानगढ़ में ईवीएम कमिश्निंग स्टाफ को प्रशिक्षण: कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट तैयारियाँ

Hanumangarh, Rajasthan:पंचायत चुनावों के लिए ईवीएम स्टाफ को प्रशिक्षण: हनुमानगढ़ में कार्मिकों ने कंट्रोल यूनिट व बैलेट यूनिट की प्रक्रिया सीखी हनुमानगढ़ में सोमवार को पंचायत चुनावों के लिए ईवीएम कमिश्निंग स्टाफ को प्रशिक्षण दिया गया। जिला मुख्यालय पर सभी पंचायत समितियों के आरओ के स्टाफ को यह ट्रेनिंग मिली। हर पंचायत समिति से 15-15 कार्मिकों को बुलाया गया था। ये कार्मिक अपने-अपने आरओ स्तर पर पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों के लिए कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट की मशीनें तैयार करेंगे। रमेश, चैन सिंह और महेंद्र पाल सिंह ने कंट्रोल यूनिट तैयार करने की प्रक्रिया समझाई। ट्रेनिंग में मशीनों की सीलिंग, कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट पर एड्रेस टैग लगाने व जरूरी जानकारी भरने की प्रक्रिया बताई गई। इसके बाद कार्मिकों को हैंड्स ऑन ट्रेनिंग भी दी जाएगी, ताकि कमिश्निंग में कोई गलती न हो। डीएलएमटी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि नगर निकाय चुनावों के अनुभव को देखते हुए इस बार कमिश्निंग पर ज्यादा ध्यान है। उन्होंने साफ किया कि मतदाता सूची में जिन नामों के सामने 'डिलीट' लिखा है, उनका वोट नहीं डाला जाएगा। 'डिलीट' का मतलब है कि मतदाता का नाम सूची से हटा दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement

मैनपुरी नगरपालिका में पेयजल आपूर्ति बाधित, एक माह से लोग परेशान

Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग नगर पालिका परिषद मैनपुरी की बड़ी लापरवाही मोहल्ले के घरों में नहीं पहुँच रहीं सरकारी पानी की सप्लाई पानी सप्लाई की लाइन कटने से 1 माह से परेशान हैं लोग मोहल्ला वासियों ने डीएम से की मामले को लेकर शिकायत घरों में पानी की सप्लाई न पहुँचने से परेशानी का सामना कर रहे लोग कई बार शिकायत के बाद भी नगर पालिका मौन पीड़ितों ने सीएम पोर्टल पर भी दर्ज कराई शिकायत जानबूझ पानी की सप्लाई काटने का आरोप डीएम ने मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला पत्थर मंडी का मामला
0
0
Report

ललितपुर में मिशन शक्ति फेज 5 के जागरूकता कार्यक्रम के द्वितीय दिन में सुरक्षा के अधिकारों पर जागरूकता

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में मिशन शक्ति फेज 5 के तहत जागरूकता अभियान कार्यक्रम के दूसरे दिन आज पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों छात्रायें और महिला पुलिस कर्मी शामिल हुई। इस दौरान छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं और युवतियों के लिये अपनी सुरक्षा को लेकर उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद छात्र छात्राओं और महिला पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेई, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। जिन्होंने मंच से यूपी सरकार द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियानों की जानकारी दी साथ ही किसी भी स्थिति में उन्हें बिना भय के अपराधियों के खिलाफ खुलकर बोलने और पुलिस प्रशासन द्वारा जारी किये गये नंबरों का उपयोग किया सके.
0
0
Report
Advertisement

बीड़ की ऐतिहासिक खजाना विहीर सूखने से जल-संकट का खतरा मंडराने लगा

Beed, Maharashtra:_बीडचा ५०० वर्षांचा इतिहास कोरडा! खजाना विहीर दुसऱ्यांदा आटली; भयाण दुष्काळाची धोक्याची घंटा!_ **VO - 1 :** सोळाव्या शतकात अहमदनगरचे राजा मुर्तुजा खान यांच्या आदेशानुसार बीडचे सरदार सलाबत खान यांच्या माध्यमाने शेतीसाठी पाणी उपलब्ध करून देण्याच्या उद्देशाने या विहिरीची निर्मिती करण्यात आल्याचं सांगितलं जातं. भूजलशास्त्रज्ञ राजा भास्कर यांनी खजिन्यातील पैशातून ही विहीर बांधल्यामुळे तिला 'खजाना विहीर' असं नाव पडलं. जमिनीपासून २३ पूर्णांक ५ फूट खोल आणि १० पूर्णांक ६० फूट व्यास असलेल्या या विहिरीत बारमाही पाणी उपलब्ध असायचं. या विहिरीच्या पाण्यावर एकेकाळी बलगुजार परिसरातील सुमारे ५०० हेक्टर शेती सिंचनाखाली होती. शेतीसह नागरिकांच्या पिण्याच्या पाण्याची गरज भागवण्यातही या विहिरीने महत्त्वाची भूमिका बजावली. त्यामुळे खजाना विहीर म्हणजे बीडच्या ऐतिहासिक वैभवाबरोबरच जलव्यवस्थापनाच्या समृद्ध परंपरेची साक्ष आहे. **VO - 2 :** साडेचारशे ते पाचशे वर्षांपूर्वी विकसित करण्यात आलेली या विहिरीची जलव्यवस्था आजही अभ्यासाचा विषय आहे. विहिरीचं सर्वात मोठं वैशिष्ट्य म्हणजे तिचं भूमिगत बोगदा तंत्रज्ञान. पूर्व आणि पश्चिम दिशांना असलेले बोगदे, त्यांची एकत्रित सुमारे ८ हजार १४० फूट लांबी, सहा फूट उंची आणि चार फूट रुंदी, ही या स्थापत्याची वैशिष्ट्यं आहेत. हे बोगदे बालाघाटच्या डोंगररांगांशी आणि बिंदुसरा नदीच्या पात्राखालून जाणाऱ्या जलमार्गाशी जोडलेले असल्याचं सांगितलं जातं. या मार्गावर असलेले ५२ हौदही या जलव्यवस्थेचा महत्त्वाचा भाग आहेत. औरंगाबादच्या ऐतिहासिक पाणचक्कीशी साम्य सांगितलं जाणारं हे तंत्रज्ञान तत्कालीन जलव्यवस्थापनाच्या कौशल्याची साक्ष देतं. मात्र, शेकडो वर्षे पाणी देणारी ही विहीर आता सलग दुसऱ्या वर्षी आटली आहे. मागील वर्षी विहीर कोरडी पडली, तेव्हाच भूजल पातळीतील घसरणीबाबत चिंता व्यक्त करण्यात आली होती. यंदाही तीच परिस्थिती कायम राहिल्याने या ऐतिहासिक जलस्रोताच्या भवितव्याबरोबरच परिसरातील भूजल साठ्याबाबतही प्रश्न निर्माण झाले आहेत. विहीर आटणं म्हणजे दुष्काळ येणारच, असा निष्कर्ष काढता येत नसला, तरी या घटनेमागील कारणांचा शास्त्रीय अभ्यास होणं अत्यंत आवश्यक आहे. **VO - 3 :** बीड, शिरूर, आष्टी, गेवराई आणि पाटोदा या तालुक्यांमध्ये कमी पावसामुळे पाणीटंचाईचं संकट अधिक गंभीर होत आहे. अशा परिस्थितीत खजाना विहिरीचं आटणं हा केवळ ऐतिहासिक वारशाच्या दृष्टीने नव्हे, तर भूजल व्यवस्थापनाच्या दृष्टीनेही महत्त्वाचा इशारा मानला जात आहे. पावसाचं बदलतं प्रमाण, भूजलाचा वाढता उपसा आणि पाण्याचं नियोजन या सगळ्या बाबींचा एकत्रित विचार करण्याची गरज आहे. एकीकडे शेकडो वर्षांपूर्वीच्या स्थापत्यकलेतून साकारलेली ही जलव्यवस्था आजही आश्चर्यचकित करते, तर दुसरीकडे तिचं कोरडं पडणं वर्तमानातील जलसंकटाची जाणीव करून देतं. त्यामुळे या विहिरीचं शास्त्रीय सर्वेक्षण, भूमिगत बोगद्यांची तपासणी, जलस्रोतांचं पुनरुज्जीवन आणि ऐतिहासिक वास्तूचं संवर्धन यासाठी राज्य शासन आणि संबंधित यंत्रणांनी ठोस पावलं उचलण्याची मागणी इतिहास संशोधकांकडून होत आहे. END VO.. शेकडो वर्षांपूर्वी पाण्याचं नियोजन करणाऱ्या आपल्या पूर्वजांनी उभारलेली खजाना विहीर आज मात्र पाण्याविना उभी आहे. काळाच्या अनेक परीक्षा पार केलेल्या या ऐतिहासिक जलस्रोताला आता हवाय तो केवळ संवर्धनाचा हात नव्हे, तर त्यामागच्या जलतंत्रज्ञानाचा शास्त्रीय अभ्यास आणि पाणी जपण्याचा ठोस निर्धार. कारण खजाना विहीर आटली, म्हणजे केवळ इतिहासाची एक खूण कोरडी पडली असं नाही; तर भविष्यातील पाणीटंचाईबाबत सावध होण्याची वेळ आली आहे. हा ऐतिहासिक ठेवा जपतानाच पाण्याचा प्रत्येक थेंब जपला, तरच पुढच्या पिढ्यांसाठी हा वारसा आणि पाण्याची आशा टिकवता येईल.
0
0
Report

इटावा: गिहर नगर में माता रानी की मूर्ति स्थापित, नौ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शुरू

Gaurav GuptaGaurav GuptaFollow6m ago
Bharthana, Uttar Pradesh:🔴 पूर्व अध्यक्ष मनोज पोरवाल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, पूर्व सभासद दलबीर यादव फौजी रहे मौजूद भरथना, संवाददाता गौरव गुप्ता ☎️ 7060278594। इटावा जनपद के भरथना कस्बे के मोहल्ला गिहर नगर में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर माता रानी की मूर्ति स्थापित कर नौ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व अध्यक्ष मनोज पोरवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूर्व सभासद दलबीर यादव फौजी भी मौजूद रहे। मूर्ति स्थापना से पूर्व पंडित अनिल दीक्षित ने विधि-विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। मोहल्ले में माता रानी की प्रतिमा नौ दिनों के लिए स्थापित की गई है। इस दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम पूजा-पाठ एवं आरती का आयोजन किया जाएगा। साथ ही नौ दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। मोहल्लेवासियों के सहयोग से हो रहा आयोजन माता रानी के इस धार्मिक आयोजन को लेकर मोहल्ले में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। कार्यक्रम में अनिल, बृजेश, विक्रम सिंह, कन्हैया राज, साहिल, धीरज और नीरज सहित अन्य लोगों का सहयोग रहेगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में श्रद्धालु माता रानी की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया जा रहा है। 📺 भरथना से गौरव गुप्ता की रिपोर्ट।
0
0
Report

उन्नाव: नवरात्रि और रामलीला को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ सिटी ने किया निरीक्षण

MohanjalasiddiquiMohanjalasiddiquiFollow7m ago
Kanpur, Uttar Pradesh:

उन्नाव में नवरात्रि पर्व और रामलीला आयोजनों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में सीओ सिटी विनी सिंह ने कोतवाली गंगाघाट प्रभारी अजय सिंह के साथ विभिन्न दुर्गा मंदिरों और रामलीला स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने आयोजकों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए। वीओ:// नवरात्रि और रामलीला के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। सीओ सिटी विनी सिंह ने पुलिस टीम के साथ दुर्गा मंदिर, सार्वजनिक रामलीला समिति और नारदानंद ऋषि आश्रम रामलीला समिति सहित विभिन्न आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुर्गा मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों और पूजा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। इसके बाद पुलिस टीम ने राजधानी मार्ग सहित विभिन्न क्षेत्रों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही नारदानंद ऋषि आश्रम में आयोजित रामलीला स्थल का भी निरीक्षण किया गया। रामलीला मैदान में अग्निशमन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सीओ सिटी ने आयोजकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन उपकरणों और सुरक्षा इंतजामों को दुरुस्त रखने पर जोर दिया। 

 

बाइट:- विनी सिंह सीओ सिटी उन्नाव

0
0
Report
Advertisement

हाथरस: सादाबाद मिशन शक्ति के अंतर्गत निकाली गई रैली, प्रशासन के अधिकारी रहे मौजूद

Samar Pal SinghSamar Pal SinghFollow7m ago
Bisawar, Uttar Pradesh:सादाबाद में निकली मिशन शक्ति की विशाल रैली, पुलिस अधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत सादाबाद। सोमवार को महिला सुरक्षा, स्वावलंबन और उनके सम्मान को समर्पित 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत मंगलवार को सादाबाद में एक भव्य और विशाल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली श्रीमती राम श्री देवी कन्या इंटर कॉलेज, कूंपा रोड से आरंभ होकर कस्बा के मुख्य मार्गों—जवाहर बाजार और गौतम नगर से होते हुए वापस विद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई। रैली में उमड़ी बालिकाओं की भीड़ रैली के दौरान छात्राओं ने नारी सुरक्षा, महिला स्वावलंबन और महिला सशक्तिकरण के पक्ष में जोरदार नारे लगाए और तख्तियों के माध्यम से समाज को जागरूक किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं में सुरक्षा का भाव पैदा करना तथा समाज में उनके सम्मान व अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने बालिकाओं का प्रतीक्षा कटारा नायब तहसीलदार उन्होंने बालिकाओं को संबोधित किया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें निडर और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। सीओ योगेश कृष्ण नारायण गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कोतवाल विजय सिंह कानून व्यवस्था और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता जताई। कस्बा इंचार्ज अंकित कुमार, मिशन शक्ति प्रभारी अजय चौहान, और एसआई आशा चौधरी भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुलिसकर्मियों का सम्मान रैली के समापन के पश्चात विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक श्री महेंद्रपाल गौतम और प्रिंसिपल श्रीमती सीमा गौतम ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को फूल-मालाएं पहनाईं और स्मृति चिन्ह (प्रतीक चिन्ह) भेंट कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
0
0
Report

बरेली: बहेड़ी पुलिस ने 130 ग्राम चरस के साथ दिल्ली निवासी युवक को किया गिरफ्तार

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी, बरेली। थाना बहेड़ी पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 130 ग्राम चरस के साथ दिल्ली निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर को उपनिरीक्षक तेजपाल सिंह, हेड कांस्टेबल विकास पंवार और हेड कांस्टेबल राजीव कुमार क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शहजाद पुत्र शाहिद हुसैन, निवासी बजीराबाद गांव, बुराड़ी, उत्तरी दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 130 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह इस काम से पैसे कमाकर अपना जीवनयापन करता है और चरस बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक तेजपाल सिंह, हेड कांस्टेबल विकास पंवार और हेड कांस्टेबल राजीव कुमार शामिल रहे। संवाददाता: विशाल दिवाकर, बहेड़ी, बरेली
0
0
Report

चतरा में टीएसपीसी समर्थक गिरफ्तार: 54 जिंदा कारतूस और मिसफायर के साथ बड़ा हथियारकांड

Ansar Nagar, Jharkhand:शहर में बड़ी वारदात की फिराक में हथियार लेकर घूम रहा टीएसपीसी समर्थक गिरफ्तार.. 54 जिंदा कारतूस, 6 मिसफायर और 2 खोखा बरामद चतरा : शहर में बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में जुटा टीएसपीसी नक्सली समर्थक को सदर थाना पुलिस ने अवैध हथियार और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा, 54 जिंदा कारतूस, 6 मिसफायर गोली और 2 खोखा भी बरामद किया है। समाहरणालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश गंझू के रूप में हुई है। वह लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के भगिया बरवा टोली गांव का रहने वाला है। एसपी नें बताया कि सदर थाना क्षेत्र के सिमरिया रोड स्थित साईं नाथ लाइन होटल के पास हथियारबंद व्यक्ति के मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के बाद एसडीपीओ सदर सन्नी वर्धन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर तत्काल छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की तो आरोपी पुलिस को देखकर जंगल की ओर भागने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान जवानों ने उसे खदेड़ कर दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक नें बताया कि मुकेश ने बताया कि करीब छह माह पूर्व टीएसपीसी के एक उग्रवादी ने बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से उसे हथियार और कारतूस उपलब्ध कराया था। इसी के बाद से वह शहर और आसपास के इलाकों की रेकी भी कर रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी के राहुल दुबे गैंग समेत अन्य आपराधिक गिरोहों से संपर्क होने की जानकारी भी पूछताछ में सामने आई है। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क और संभावित साजिश की कड़ियों को खंगाल रही है।
0
0
Report
Advertisement

विवेकानंद महिला कॉलेज में महिला सुरक्षा जागरूकता: अधिकार और हेल्पलाइन नंबर साझा

New Delhi, Delhi:शाहदरा जिला विवेक विहार के विवेकानंद महिला कॉलेज में महिला सुरक्षा और छात्राओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता ने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और आपातकालीन परिस्थितियों में मदद लेने के तरीकों की जानकारी दी। संवाद के दौरान महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों को लेकर चर्चा हुआ। बताया गया कि कॉलेज में मौजूद छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों की पर्याप्त जानकारी नहीं थी। इस पर छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन और आपातकालीन नंबरों के बारे में बताया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर वे समय रहते सहायता प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में साइबर ठगी से बचाव के उपायों पर भी विशेष जोर दिया गया। छात्राओं को साइबर अपराध की स्थिति में शिकायत दर्ज कराने के लिए संबंधित हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। साथ ही, अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक, ऑनलाइन धोखाधड़ी और निजी जानकारी साझा करने से जुड़े जोखिमों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई। इस दौरान दिल्ली पुलिस के हिम्मत ऐप के बारे में भी जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि आपातकालीन स्थिति में इस तरह के सुरक्षा साधनों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। सुरक्षा से जुड़े ऐप और हेल्पलाइन का सही इस्तेमाल जरूरत के समय मदद पाने में उपयोगी हो सकता है। लता गुप्ता ने छात्राओं से संवाद के दौरान इस बात पर जोर दिया कि प्रत्येक छात्रा को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए और किसी भी परेशानी या असुरक्षित स्थिति में चुप रहने के बजाय भरोसेमंद व्यक्ति अथवा संबंधित प्राधिकरण से सहायता लेनी चाहिए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों, साइबर अपराध से बचाव और आपातकालीन सहायता के प्रति जागरूक करना रहा, ताकि वे किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में सही कदम उठा सकें।
0
0
Report

कुल्लू में दिव्यांग बच्चों के लिए एक छत के भीतर सभी स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू

Kullu, Himachal Pradesh:जिला कुल्लू के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को अब एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा कुल्लू द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (DDRC) कुल्लू में अब प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र को खुद दिया गया है। यह केंद्र क्षेत्रीय अस्पताल ढालपुर के परिसर स्थित DDRC कुल्लू में खोला गया हैं। इस केंद्र का शुभारंभ कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के द्वारा किया गया। इस प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की समय पर पहचान की जाएगी। जिससे उनकी बीमारी के आकलन एवं पुनर्वास सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी। इस केंद्र का उद्देश्य विकासात्मक जरूरतों वाले बच्चों को शुरुआती उम्र में ही सही थेरेपी और मार्गदर्शन देकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। वहीं केंद्र के शुभारंभ अवसर पर विशेष आवश्यकता वाले लोगों को विशेष प्रकार के उपकरण भी रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से बांटे गए। इसके अलावा आगामी समय में भी ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी और उन्हें जरूरत के सभी उपकरण उसी केंद्र के माध्यम से उपलब्ध करवाए जाएंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top