icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
134108
DIVYA RaniDIVYA RaniFollow11 Aug 2024, 08:17 am

हरियाणा में जमीनी विवाद में जान लेने के मामले में 3 महिलाओं सहित 6 आरोपी को किया गिरफ्तार

Panchkula, Haryana:

पंचकूला पुलिस ने जमीनी विवाद में ली गई जान के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में डीसीपी हिमाद्रि कौशिक और एसीपी कालका जोगिन्द्र शर्मा ने नेतृत्व किया। थाना पिन्जोर प्रबंधक सोमबीर ढाका और इंस्पेक्टर निर्मल सिंह की टीम ने गिरफ्तारी की। आरोपियों में सुरिन्द्र सिंह, गुरजीत सिंह, गुरजैंट सिंह, कुलविन्द्र कौर, रज्जी और बिल्ला शामिल हैं। सभी आरोपी पंचकूला के बसौला गांव के निवासी हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

झांसी के टोडी फतेहपुर में जलभराव पार करने से युवक डूबा, मौत

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में नदी के जलभराव को पार करना एक युवक को भारी पड़ गया। बस स्टैंड जाते समय युवक रास्ते में गहरे पानी की तरह चला गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। झांसी के टोडी फतेहपुर कस्बा निवासी 19 वर्षीय शैलेन्द्र यादव अपने घर से बस स्टैंड जा रहा था। तभी रास्ते में नदी का जलभराव था, जिसे शैलेन्द्र पार करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी फिसल कर डूब गया। वहीं युवक के डूबने की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर शैलेन्द्र को तलाशने की गुहार लगाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद शैलेन्द्र का शव पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।
0
0
Report

रक्षा बंधन पर लौटते परिवार की सड़क हादसे में तीन मौत, एक महिला-बच्ची घायल

Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात रक्षाबन्धन पर लौट रहे परिवार के साथ भीषण हादसा,तीन की मौत दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर。 हादसे में दो युवकों और एक बच्ची की मौके पर दर्दनाक मौत एक महिला और एक बच्ची की हालत नाजुक, पीएचसी में कराया गया भर्ती。 एक बाइक पर पति-पत्नी और दो बच्चे सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर युवक सवार था。 बताया जा रहा है कि एक बाइक सिकंदरा की ओर से और दूसरी भोगनीपुर की ओर से आ रही थी。 मृतकों में दिनेश कुमार, निवासी फफूंद, औरैया की पहचान होने की जानकारी。 अन्य मृतक युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है, पुलिस शिनाख्त में जुटी。 रक्षाबंधन पर्व मनाकर घर लौट रहा था परिवार, तभी हुआ दर्दनाक हादसा。 सूचना पर राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे。 पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है。 राजपुर थाना क्षेत्र के इटखुदा गांव के पास मुगल रोड की घटना
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर के ओसियां SBI बैंक शाखा में आग, शॉर्ट सर्किट से शुरुआती आकलन

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर के ओसियां से बड़ी खबर ओसियां SBI बैंक शाखा में आगजनी का मामला, तीन घंटो की मसकत के बाद आग पर पाया काबू, प्रथम दृष्टया AC में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जताई जा रही है आशंका, आग बुझाने के दौरान कांस्टेबल भाकरराम बेल्ट ने साहस का दिया परिचय, कांस्टेबल भाकरराम ने जान की परवाह किए बिना बिल्डिंग के अंदर जाकर आग बुझाने का अथक प्रयास, फायर ब्रिगेड कर्मचारियों और स्थानीय लोगों का भी आग बुझाने में रहा महत्वपूर्ण सहयोग, आग से हुए नुकसान और आग लगने के वास्तविक कारणों की जा रही है जांच, समय रहते आग पर काबू पाने से नहीं हुआ और कोई नुकसान, बैंक के ऊपर वाली बिल्डिंग में LIC ऑफिस तो बेसमेंट में बिल्डिंग में चलती है कोचिंग लाइबेरी संस्थान।
0
0
Report

मुजफ्फरपुर PDS दूकान के गोदाम से शराब बरामद, लाइसेंस रद्द करने का आदेश

Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur में राशन दुकान के गोदाम से विदेशी शराब की खेप पकड़ी गई। जिलाधिकारी कुमार गौरव ने राशन दुकान का लाइसेंस रद्द करने के लिए SDM East आनंद उत्सव को आदेश दिया है। उत्पाद विभाग की टीम ने बंगाल नंबर डाक पार्सल वाले कंटेनर से विदेशी शराब की खेप को जप्त किया और राशन दुकान के गोदाम में 250 पेटी शराब के कार्टून मिलने पर कारोबारी रविकर कुमार और कंटेनर चालक समोल गिरी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारी पिछले कुछ समय से शराब का बड़ा सिंडिकेट चला रहा था और राशन दुकान के गोदाम में शराब स्टॉक करता था। मामला गंभीर है और आगे की कार्रवाई जारी है।
0
0
Report
Advertisement

सदर अस्पताल में भवँरे के काटने से 8 वर्षीय फरहान की मौत; परिजन हंगामा

Saharsa, Bihar:सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के गोबरगढ़ा वार्ड नम्बर 2 में भवँरे के काटने से एक 8 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक बच्चे की पहचान मोहम्मद फिरोज के पुत्र मोहम्मद फरहान के रूप में की गई है. इधर घटना के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे मृतक बच्चे के परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मृतक बच्चा मोहम्मद इरफान अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था; इसी दौरान जहरीले भवँरे ने उसके शरीर में कई जगह काट लिया. भवँरे के काटने के बाद परिजनों द्वारा उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों की देखरेख में बच्चे को सुई लगाई गई, लेकिन सुई लगाने के कुछ देर बाद ही बच्चे की मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही और गलत सुई लगाने से बच्चे की मौत हो गई. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है.
0
0
Report

UP सरकार ने 60+ महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा दी, मुस्लिम महिलाएं भी खुश

Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए आजीवन मुफ्त बस यात्रा को मंजूरी दी है लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के तहत एक करोड से ज्यादा महिला इसका लाभ ले रही है जिसमें मुस्लिम महिलाओं को भी इसमें अच्छा लाभ मिल रहा है उत्तर प्रदेश सरकार ने 60 वर्ष से अधिक उम्र महिलाओं के लिए आजीवन मुक्त बस यात्रा की योजना शुरू की,लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के तहत अब उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष से ऊपर की महिलाएं कहीं भी सरकारी बस से जाएगी उनका किराया नहीं देना पड़ेगा इस योजना से लगभग उत्तर प्रदेश में एक करोड़ से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलने वाला है इस योजना کا लाभ लेने के लिए महिलाओं को अपना आधार कार्ड दिखाना होगा यह अपना वोटर आईडी कार्ड दिखा दे उससे भी इस योजना का लाभ मिल जाएगा इस योजना पर हर महीने 22.5 करोड रुपए खर्च होने वाले है हालांकि लखनऊ की मुस्लिम महिलाएं भी इसका लाभ ले रही हैं जब मुस्लिम महिलाओं से पूछा गया कि इस योजना के तहत आपको उत्तर प्रदेश में कहीं पर भी जाने के लिए किराया नहीं देना पड़ेगा तो उन्होंने बताया सरकार की अच्छी योजना है जो महिलाओं का ध्यान रख रही है पहले हमें कहीं दूर जाने के लिए किराया देना पड़ता था आप फ्री में सफर कर रहे हैं सरकार मुसलमानों के लिए अच्छा काम कर रही है बेहतर योजना है ये
0
0
Report

देवघर राजकीय श्रावणी मेला का सफल समापन, स्पर्श पूजा का आगाज़

Deoghar, Jharkhand:देवघर देवघर में एक माह से चल रहे राजकीय श्रावणी मेला का आज समापन हो गया। श्रावणी मेला के अंतिम दिन सावन पूर्णिमा पर बाबा मंदिर में कांवरियों की भीड़ थोड़ी कम रही। सभी कांवरियों को फुट ओवरब्रिज से प्रवेश कराया गया।श्रावणी मेला के अंतिम दिन दोपहर में बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा करने के पश्चात एक माह से लगे अरघा को हटाते हुए स्पर्श पूजा की शुरुआत कर दी गई। अब श्रद्धालु आज से सुबह से ही बाबा बैद्यनाथ की स्पर्श पूजा कर सकेंगे।श्रावणी मेला के सफलतापूर्वक पार होने पर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर प्रभारी रवि कुमार देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर सहित जिले के सभी अधिकारियों ने स्टेट पुरोहित पंडित श्रीनाथ मिश्र के द्वारा विधिवत्त प्रशासनिक भवन में सभी को संकल्प कराकर षोड़सोपचार विधी से बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा कराया बाबा बैद्यनाथ का धन्यवाद किया गया। विशेष पूजा में बाबा बैद्यनाथ को विभिन्न प्रकार के नैवेद्य का भोग लगाया गया। लगभग एक घंटे तक बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा चलती रही। इसके पश्चात अरघा को हटाते हुए स्पर्श पूजा की भी शुरुआत हो गई। आज दोपहर बाद अरघा हटाने एवं बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के पश्चात श्रद्धालुओं ने भी बाबा बैद्यनाथ की स्पर्श पूजा की।श्रावणी मेला को लेकर एक माह से अरघा के द्वारा बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण कराया जा रहा था। सावन पूर्णिमा के दिन पौराणिक परंपरा के अनुसार अरघा को हटाते हुए बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा की गई एवं स्पर्श पूजा की शुरुआत हो गई। इसके साथ ही एक माह से चल रहे राजकीय श्रावणी मेला का भी समापन हो गया। पूजा अर्चना के बाद बातचीत के दौरान उपायुक्त ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का निष्पादन सफलतापूर्वक किया गया मेले में आने वाले सभी देवतुल्य श्रद्धालुओं को सुगमता पूर्वक जलार्पण कराया गया आज बाबा की विशेष पूजा अर्चना कर उन्हें धन्यवाद व्यक्त किया साथ ही उन्होंने बताया कि भादो मेला में विशेष रूप से रुद्राभिषेक बाबा मंदिर के गर्भ गृह में पूरी तरह से बंद रहेगा भादो मेला शुरू होने वाला है जिसको लेकर सारी तैयारी कर ली गई है पूर्व की तरह ही मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कतर व्यवस्था के साथ पूजा अर्चना कराया जाएगा वहीं शीघ्र दर्शनम् पर उन्होंने कहा कि अभी पूर्व की तरह ही शीघ्र दर्शनाम पास का दर रहेगा वही पूर्व की तरह ही पुलिस वालों की तैनाती की جائےगी ताकि बाहर से आए हुए बाल वापस चले जाएंगे मगर अतिरिक्त बलों की तैनाती की जाए भादो मेला में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो मजिस्ट्रेट एवं पुलिस के द्वारा श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा साथ ही पूजा व्यवस्था को सुचारू बनाने में भी पुलिस की भूमिका रहेगी इसके बाद सभी लोग तारा मंदिर के चबूतरे पर खड़े होकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा सहभागिता रहेगी मौके पर बाबा मंदिर सहायक प्रभारी मजिस्ट्रेट बाबा मंदिर थाना प्रभारी मुख्य प्रबंधक सहित तमाम मंदिर कमी भी उपस्थित थे
0
0
Report
Advertisement

नीमकाथाना में राखी पर शहीद स्मारक पर बहनों ने राखी बांधी

Sikar, Rajasthan: जिला: सीकर विधानसभा: नीमकाथाना लोकेशन: नीमकाथाना, सीकर र rakhi के पावन पर्व पर शहीद प्रमोद कुमार सैन की बहिनो ने बांधी राखी। राखी बांधते समय बहिनों की आँखों हुई नम।डाबला में कारगिल शहीद कल्याण सिंह की प्रतिमा को उनकी पोतियों ने राखी बांधी एंकर सीकर जिले के नीमकाथाना में रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।इस दौरान शहीद प्रमोद कुमार सैन के शहीद स्मारक पर भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। शहीद की बहन ललिता देवी सहित अंजता देवी भी रक्षाबंधन के अवसर पर शहीद स्मारक पर पहुंचीं और अपने वीर भाई को राखी बांधकर उन्हें नमन किया।बहन ललिता देवी हर वर्ष अपने ससुराल कोथल कलां, महेंद्रगढ़ से रक्षाबंधन के अवसर पर हासामपुर आती हैं। वहीं अंजता देवी भी हर वर्ष इस पावन पर्व पर शहीद स्मारक पर पहुंचकर अपने शहीद भाई को राखी बांधती हैं। भाई की अनुपस्थिति में स्मारक पर राखी बांधते समय दोनों बहनों की आंखें नम हो गईं और माहौल भावुक हो उठा शहीद स्मारक पर ही बड़े भाई सुरेश कुमार और छोटे भाई सुंदर सिंह को भी राखी बांधती हैं। वहीं दूसरी ओर पाटन क्षेत्र में डाबला रोड स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल शहीद कल्याण सिंह की प्रतिमा को उनकी पोतियों ने राखी बांधी। शहीद कल्याण सिंह तंवर की पोतियों, हैप्पी, प्रिया और परी ने अपने दादाजी के बलिदान को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर राखी बांधी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top