Back
पलवल के पातली खुर्द में गोलीबारी से दहशत, 6 घायल; पुलिस जांच में जुटी
HSHarish Sharma2
Mar 30, 2026 06:32:11
Palwal, Haryana
पलवल के नजदीकी गांव पातली खुर्द एक बार फिर गोलियों की आवाज़ से दहल उठा। पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और फायरिंग हुई, जिसमें कम से कम 6 लोग घायल हो गए। घायलों में से तीन को पलवल के जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य को फरीदाबाद के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पलवल सिटी थाना क्षेत्र के गांव पातली खुर्द में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष आमने-सामने आ गए।देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी-डंडों के साथ-साथ गोलियां भी चलने लगीं।
एक पक्ष के घायल प्रदीप ने बताया कि वे अपने घर पर बैठे थे, तभी दूसरे पक्ष के लोग आए और उन पर हमला कर दिया। इस दौरान सीतू और प्रदीप को गोली मार दी गई। सीतू पुत्र सुखबीर को जांघ में गोली लगी, जबकि प्रदीप पुत्र सतवीर के बाएं हाथ में गोली लगी है।
वहीं दूसरे पक्ष के घायल नकुल पुत्र तेजपाल ने बताया कि वह मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया।हमले में उसके दोनों हाथ और पैर गंभीर रूप से घायल हो गए, सिर पर भी गहरी चोट आई है। इसके अलावा उंगलियों के नाखून तक उखाड़ने की कोशिश की गई। घटना में गौरव, सौरव और रघुवीर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 30, 2026 07:45:250
Report
223
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 30, 2026 07:37:29Noida, Uttar Pradesh:कोबरा के चंगुल में फंसे एक छोटे बकरी के बच्चे को बचाया गया
58
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowMar 30, 2026 07:37:0899
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 30, 2026 07:36:39Noida, Uttar Pradesh:यह है बलिया जिले का प्रसिद्ध पुरी
103
Report
SKSumant Kumnar
FollowMar 30, 2026 07:36:32216
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 30, 2026 07:36:19184
Report
203
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 30, 2026 07:34:2695
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 30, 2026 07:34:14158
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 30, 2026 07:33:57175
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowMar 30, 2026 07:33:43167
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowMar 30, 2026 07:33:27216
Report
SNShashi Nair
FollowMar 30, 2026 07:32:22165
Report