121102
पलवल पहुंचे हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली
Palwal, Haryana:हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने पलवल में कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गरीबों के उत्थान के लिए काम हो रहा है। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा स्पष्ट बहुमत से जीतेगी। मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा छोटे कार्यकर्ताओं को बढ़ावा देती है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मोहन यादव का दंतेवाड़ा दौरा: मंदिर दर्शन के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा
Dantewada, Chhattisgarh:मध्य क्षेत्रीय परिषद् की बैठक के बाद दंतेवाड़ा पहुंचे Mohan Yadav। दंतेवाड़ा पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले बस्तर की आराध्य देवी Danteshwari Temple में मत्था टेका। मंदिर परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री Dantewada Science Centre पहुंचे, जहां उन्होंने साइंस सेंटर का निरीक्षण किया। dंतेवाड़ा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा शक्ति पीठ स्थल पर आया हूं , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम जनकल्याणकारी कामों में लगे है। हमने मां से कामना की मां सबपे दया करे खूब अच्छे से काम हो। यहां के हमारे मित्र मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ यहां की सरकार जनकल्याणकारी कामों में लगी हुई है।0
0
Report
जालौन के गोरन गांव में किसान पर लाठी-कुल्हाड़ी हमला, एसपी से न्याय की गुहार
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के डकोर थाना क्षेत्र के गोरन गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक किसान पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह से न्याय की गुहार लगाई है। ग्राम गोरन निवासी सुल्तान पुत्र रामसेवक ने पुलिस अधीक्षक जालौन को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह 14 मई 2026 की शाम करीब 5 बजे अपने खेतों पर रोज की तरह भैंस चराने गया था। इसी दौरान गांव के छोटेराजा पुत्र पवन उर्फ बड़ेलला, पवन उर्फ बड़ेलला पुत्र बिन्दर पाल तथा तीन अज्ञात लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित के अनुसार, विरोध करने पर सभी आरोपियों ने एक राय होकर उस पर लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मारपीट इतनी बेरहमी से की गई कि वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना की जानकारी गांव के लोगों ने उसके पुत्र को दी, जिसके बाद उसने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। बताया गया कि स्थानीय लोगों की मदद से घायल को घर लाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को थाना डकोर ले गई, जहां से मेडिकल परीक्षण के लिए उरई भेजा गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी रेफर कर दिया। उपचार के बाद 17 मई 2026 को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर पीड़ित दोबारा थाना डकोर पहुंचा और कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र दिया। पीड़ित का आरोप है कि थाना पुलिस ने उसका शिकायती पत्र फाड़कर फेंक दिया और उसके बेटे से हस्ताक्षर कराकर हल्की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। इस पूरे मामले से आहत पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
नशे में धुत स्कूटी चालक ने कार से टकराकर पलटी, एक गंभीर घायल
Dehradun, Uttarakhand:13 सेकंड वाले वीडियो में पूरा हादसा रिकॉर्ड है... रिपोर्ट: मोo मुजम्मिल ( विकासनगर ) स्लग: नशे में धुत स्कूटी सवार की टक्कर से पलटी कार... एक गंभीर घायल... वीडियो में कैद हुआ पूरा हादसा...! एंकर: विकासनगर में आज एक नशेड़ी युवक की करतूत से भीषण सड़क हादसा हो गया... इस हादसे मे नशे में धुत एक स्कूटी सवार ने बहुत से लोगों की जान खतरे में डाल दी... हादसा उस वक्त हुआ जब मारुती 800 कार में सवार एक परिवार विकासनगर से हरबर्टपुर की तरफ जा रहा था, तभी दूसरी तरफ से नशे में धुत एक स्कूटी सवार ने डोलते हुए रॉन्ग साइड जाकर कार में ऐसी टक्कर मारी की कार सवार वाहन पर अपना नियंत्रण खो बैठा और देखते ही देखते कार पलट गई... इस हादसे में कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई...हादसे मे कार सवार एक युवक गंभीर घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया...जबकि कार मे सवार परिवार के अन्य लोगों को भी चोटे आई है... सड़क पर नशे मे डोलते हुए स्कूटी चला रहे इस युवक की अजीब हरकत को देखकर पीछे से कार मे आता एक युवक इसे रिकॉर्ड करने लगा था... आप भी जरा देखिए नशे मे होश खोए हुए इस युवक की जानलेवा हरकत। हादसे के बाद पुलिस ने नशेड़ी युवक को गिरफ्तार कर लिया है。0
0
Report
Advertisement
ईद-उल-अजहा के लिए प्रशासन की चाक चौबंद सुरक्षा और अफवाह पर कड़ी कार्रवाई
Saharanpur, Uttar Pradesh:आगामी ईद-उल-अजहा के पर्व के दृष्टिगत शांति समिति एवं कानून व्यवस्था की बैठक की गयी। बैठक में पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी क्षेत्रों में प्रभावी पेट्रोलिंग, sघन चेकिंग एवं ड्यूटी प्लान को पूरी गंभीरता से लागू किया जाए। डीएम ने कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। नमाज ईदगाह और मस्जिद मदरसे के परिसर में ही अदा की जाए, सार्वजनिक स्थानों पर न हो। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि हम सभी को हर-हालत में कानून का पालन करना है कोई नई परम्परा शुरू न करें। उन्होंने कहा कि कुर्बानी समय से कर ली जाए जिससे वेस्टेज का डम्प उसी दिन हो सके। यदि कुर्बानी समय से नहीं की जाती है तो उसके वेस्टेज को सुरक्षित कर लिया जाए और अगले दिन उसका निस्तारण कराया जाए। इसके लिए उन्होंने निर्देश दिए कि वेस्टेज के लोडिंग हेतु सिस्टम निर्धारित करते हुए उसी दिन वेस्टेज का डम्प किया जाए। नगर निगम को स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतिबन्धित जानवरों की कुर्बानी न दी जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी। उन्होंने सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक और थाना अध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहते हुए शांति व्यवस्था को बनाए रखे। उन्होंने कहा कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा तथा लगातार निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने आमजन से भी अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने की अपील की। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी और नगर के विभिन्न धर्मो के गणमान्य और विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग उपस्थित रहे0
0
Report
गडचिरोली ATM बनावट नोट रॅकेट: नागपूर मिनी प्रिंटिंग प्रेस का पर्दाफाश
Gadchiroli, Maharashtra:गडचिरोली शहरात एटीएममध्ये पैसे जमा करताना मशीनने रिजेक्ट केलेल्या नोटांनी मोठ्या बनावट चलन रॅकेटचा भांडाफोड केला आहे. गडचिरोली पोलिसांच्या तपासात नागपुरातील एका फ्लॅटमध्ये बनावट नोटांच्या मिनी प्रिंटिंग प्रेस उघडकीस आली असून, या प्रकरणात गडचिरोलीतील दोन उच्चशिक्षित भावांसह चौघांच्या मुसक्या आवळण्यात आल्या आहेत. गडचिरोली शहराच्या कारगिल चौक परिसरातील बँक ऑफ महाराष्ट्राच्या एटीएममध्ये संशयास्पद नोटा जमा करण्याचा प्रयत्न झाला; मशीनने नोटा नाकारल्यानंतर तपास झाले. स्थानिक गुन्हे शाखेच्या तपासात या नोटांचा धागा ब्रह्मपुरी तालुक्यातील प्रमोद कोवे याच्या कबुलीपर्यंत पोहोचला. चौकशीत प्रमोद कोवे यांनी गडचिरोलीतील आदित्य रेचनकर नावाच्या तरुणाकडून ही रक्कम घेतल्याची कबुली दिली. नागपूरकडे तपास पुढे ढकलला गेला आणि नागपूरच्या भाड्याच्या फ्लॅटमध्ये बनावट नोटा छपाई केंद्रातून पोलिसांनी ५०, १०० आणि २०० रुपयांच्या बनावट नोटा, उच्च-तंत्रज्ञानाच्या कलर प्रिंटर, बॉण्ड पेपर, कटिंग साहित्य आणि इतर उपकरणे जप्त केली. या कारवाईत मयूर डोईजड व आदित्य डोईजड हे दोन जवळचे भाऊ अटक झाले. एक जण सिव्हिल इंजिनियर असून दुसरा मेकॅनिकल इंजिनियरिंगचे शिक्षण घेत आहे. चार वर्षांपासून हे दोघे बनावट नोटा छापून बाजारात आणत असल्याचा संशय आहे. अत्याधुनिक तंत्रज्ञानाच्या सहाय्याने नोटांची हूबूहूब नक्कल तयार केली जात होती. न्यायालयाने आरोपींना सहा दिवसांची पोलीस कोठडी सुनावली आहे, या रॅकेटबद्दल आणखी मोठे जाळे असण्याची शक्यता पोलिसांनी व्यक्त केली.0
0
Report
इंदौर अस्पताल में 27 एमएम दिल के छेद डिवाइस क्लोजर से बंद
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर से एक बड़ी और राहत देने वाली खबर सामने आई जहाँ इंदौर के इंडेक्स अस्पताल में खंडवा के समीप गांव में रहने वाले एक किशोर के दिल की जांच की गई जिसके बाद डॉक्टरों ने किशोर के दिल में मौजूद 27 मिलीमीटर के बड़े छेद को बिना ओपन सर्जरी के सफलतापूर्वक बंद कर दिया यह जटिल प्रक्रिया आधुनिक तकनीक के जरिए पूरी की गई और अब मरीज पूरी तरह स्वस्थ बताया जा रहा है अस्पताल के डॉ. सुदीप वर्मा ने बताया कि खंडवा के समीप एक गांव में रहने वाले 16 वर्षीय बच्चे को एट्रियल सेप्टल डिफेक्ट नामक बीमारी थी। इसमें दिल के ऊपरी दोनों चेंबरों के बीच छेद हो जाता है, जिससे शरीर में रक्त प्रवाह प्रभावित होता है। यदि समय पर इसका इलाज नहीं किया जाए तो फेफड़ों और हृदय पर गंभीर असर पड़ सकता है। 16 साल के किशोर के दिल में 27 एमएम का बड़ा छेद था जिसकी वजह से उसे सांस लेने में परेशानी और अन्य गंभीर दिक्कतें हो रही थीं डॉक्टरों ने इस जटिल केस को चुनौती के रूप में लिया और बिना ओपन हार्ट सर्जरी के अत्याधुनिक (डिवाइस क्लोजर) तकनीक का उपयोग करते हुए दिल के छेद को सफलतापूर्वक बंद कर दिया इस प्रक्रिया में न तो छाती को काटना पड़ा और न ही लंबा ऑपरेशन करना पड़ा कम समय में ही मरीज की हालत में सुधार देखने को मिला और अब वह पूरी तरह स्वस्थ है बहरहाल, इंदौर के डॉक्टरों की इस उपलब्धि ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञता के जरिए जटिल बीमारियों का इलाज अब और आसान हो गया है0
0
Report
Advertisement
नवी मुंबई महापौर ने नाले सफाई का निरीक्षण किया; पानी रोकथाम की तैयारी
Navi Mumbai, Maharashtra:नवी मुंबई महानगरपालिकेच्या महापौर सुजाता पाटील यांनी आज नवी मुंबईतील नालेसफाईचा पाहणी दौरा केलाय. दिघा से बेलापूर पर्यंत सर्व नाल्यांची और होल्डिंग पॉन्डची पाहणी करत कामाचा आढावा घेण्यात आलाय. नाले सफाई सोबतच होल्डिंग पॉन्ड मधील गाळ देखिल काढण्यात येत असून पाणी उपसण्यासाठी मोटार देखिल बसवण्यात आल्या आहेत. यंदा पावसाळा लांबण्याची शक्यता लक्षात घेता नालेसफाईसाठी वेळ अधिक मिळाला असून शहरात पाणी साचणार नाही याची दक्षता घेण्यात आलाय.0
0
Report
सहारनपुर में एक्सिस मैक्स लाइफ कार्यालय में आग, बड़ा हादसा टला
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित दिल्ली रोड पर एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर विभाग तुरंत सक्रिय हुआ और दो फायर टेंडरों को मौके के लिए रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आग कार्यालय के अंदर बने सर्वर रूम में लगी थी। सर्वर रूम से धुआं निकलता देख कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने सुरक्षा उपकरणों और बीए सेट पहनकर भवन के अंदर प्रवेश किया तथा आग पर काबू पाने के लिए प्रभावी अग्निशमन अभियान चलाया। कड़ी मशक्त के बाद फायर टीम ने आग को पूरी तरह बुझा दिया। इसके बाद भवन के अंदर फैले घने धुएं को बाहर निकालने के लिए स्मोक एग्जॉस्टर का उपयोग किया गया, जिससे स्थिति सामान्य हो सकी। अधिकारियों के अनुसार समय रहते कार्रवाई होने से आग ज्यादा नहीं फैल सकी और बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि सर्वर रूम में रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। फायर विभाग द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मौके पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कार्यालय परिसर को सुरक्षित घोषित कर दिया गया है। त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ी दुर्घटना टल गई।0
0
Report
जसपुर कोतवाली के बाहर व्यापार मंडल ने चालानी कार्रवाई के विरोध में धरना दिया
Jaspur, Uttarakhand:उधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र में बीती शाम पुलिस द्वारा बाजार में चालानी कार्रवाई की गई थी. इससे नाराज व्यापार मंडल आज सभी दुकानदारों के साथ कोतवाली जसपुर पहुँचे और घेराब किया. इस दौरान उनके समर्थन में जसपुर कांग्रेस विधायक आदेश चौहान भी मौजूद रहे. व्यापार मंडल ने चालानी कार्रवाई को देखते हुए नाराजगी व्यक्त की और धरने पर बैठ गया. काफी देर तक हंगामा चला. बाद में व्यापारियों के साथ बातचीत के बाद पुलिस ने आगे से ऐसी कार्रवाई न करने का आश्वासन दिया और धरना खत्म हुआ.0
0
Report
Advertisement
कर्नाटक: KN राजन्ना के बयान पर बहस शुरू
Noida, Uttar Pradesh:(KARNATAKA): SALEEM AHMED (CONGRESS) CONGRESS LEADER KN RAJANNA’S STATEMENT0
0
Report
हाथरस के सादाबाद में दलित युवक की हत्या, गिरफ्तारी की मांग से तनाव
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस जिले के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और तनावपूर्ण मामला सामने आया है... आरोप है कि यहां के पुसैनी गांव में एक दलित युवक पंकज की पर गला दबाकर हत्या कर दी गई... इस वारदात के बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया... जातिगत तनाव और माहौल बिगड़ने की आशंका के बीच परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को करीब 5 घंटे तक सड़क से उठने नहीं दिया... स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव में कई थानों की पुलिस फोर्स और महिला पुलिस को तैनात करना पड़ा... अधिकारियों के कड़े आश्वासन के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका.... पुसैनी गांव निवासी राजकुमार सागर ने सादाबाद कोतवाली में इस मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है... राजकुमार ने बताया कि वे अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखते हैं... मंगलवार सुबह गांव के ही जीतू ने उनके चचेरे भाई पंकज को जान से मारने की धमकी दी थी.... इसके बाद सुबह करीब 9:00 बजे जीतू, शैलेंद्र, छोटे और शिवा पंकज को अपने साथ बुलाकर ले गए... तहरीर में आरोप लगाया गया है कि इन चारों आरोपियों ने पंकज को कोई जहरीला या नशीला पदार्थ पिला दिया... जब वह अचेत हो गया, तो करीब سाढ़े 9 बजे आरोपी उसे मरा हुआ समझकर उसके घर छोड़ गए... लेकिन जब घर के अंदर राकेश आशा (पत्नी राकेश) और चित्रा (पत्नी प्रमोद) पहुंचे और उन्हें पता चला कि पंकज की सांसें अभी चल रही हैं...तो उन्होंने कथित तौर पर उसका गला दबाकर उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया... इस वारदात के बाद से पीड़ित दलित परिवार और पूरे इलाके में भारी दहशत और भय का माहौल बना हुआ है युवक की हत्या की खबर मिलते ही भीम आर्मी और स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई... परिजनों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को उठाने से साफ इनकार कर दिया और 5 घंटे तक हंगामा चलता रहा... बाद में कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे अधिकारियों ने जब परिजनों को समझाया और तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिया, तब जाकर शव को पंचनामे के लिए भेजा गया... आरोपियों के खिलाफ हत्या और SC/ST एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं...0
0
Report
आजमगढ़ में खौफनाक स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, पुलिस गिरफ्तारी की तैयारी बताएगी
Azamgarh, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर वायरल होने की सनक में स्टंटबाज जोखिम भरे स्टंट करने से भी नहीं घबराते, आजमगढ़ में ऐसी ही खौफनाक स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है की जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और वाहन सीज किये जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
श्रीमंदिर ऐप से पूजा-हवन के नाम पर धोखाधड़ी, दतिया में FIR
Datia, Madhya Pradesh:दतिया की प्रसिद्ध मां पीतांबरा पीठ से जुड़े नाम और धार्मिक आस्था का कथित रूप से दुरुपयोग कर ऑनलाइन पूजा-हवन कराने वाले “श्रीमंदिर ऐप” के संचालकों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पीतांबरा पीठ ट्रस्ट की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों सहित ऐप संचालकों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल को मां पीतांबरा देवी जयंती का आयोजन था, लेकिन आरोप है कि श्रीमंदिर ऐप से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करते हुए जयंती की तिथि 24 अप्रैल बताई। इसके बाद ऑनलाइन हवन और पूजा कराने के नाम पर श्रद्धालुओं से संपर्क कर उनसे ऑनलाइन राशि जमा करवाई गई। शिकायत में बताया गया है कि ऐप संचालकों ने दतिया पहुंचकर मंदिर परिसर के बाहर खड़े होकर सोशल मीडिया प्रचार किया और स्थानीय गहोई वाटिका में पूर्व नियोजित तरीके से कैमरों के माध्यम से कथित फर्जी पूजा-अर्चना और हवन का प्रसारण दिखाकर श्रद्धालुओं से पैसे लिए। मंदिर ट्रस्ट का आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम से मां पीतांबरा पीठ की धार्मिक गरिमा को ठेस पहुंची है तथा श्रद्धालुओं के साथ आर्थिक धोखाधड़ी की गई। मामले में मंदिर प्रशासन और भक्तों ने दतिया कलेक्टर से शिकायत की थी, जिसके बाद थाना कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर में ऑनलाइन वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से प्रतिरूपण कर लोगों को भ्रमित करने, बिना अनुमति धार्मिक आयोजन दर्शाने और श्रद्धालुओं से धन एकत्रित करने जैसे आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。 पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों, सोशल मीडिया लिंक और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की जांच की जा रही है तथा आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
गौरेला- पेंड्रा में सफेद भालू का हमला, ग्रामीण घायल
Karhi, Chhattisgarh:लोकेशन - गौरेला पेंड्रा मरवाही मरवाही वन मंडल के पेंड्रा वन परिक्षेत्र में मंगलवार को एक सफेद भालू के हमले में ग्रामीण घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घायल ग्रामीण को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं भालू के ग्रामीण क्षेत्रों में घूमने की सूचना मिलते ही लोगों की भारी भीड़ जुटने लगी, जिसके बाद वन विभाग और पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। आमाडाड गांव निवासी कैलाश कुमार काशीपुरी लालू ड्रावहर किसी काम से घघरा डेम की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक सामने से सफेद भालू का अचानक उससे सामना हो गया। बताया जा रहा है कि आमने-सामने होते ही भालू ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। हमले के दौरान दोनों के बीच कुछ देर तक संघर्ष की स्थिति बनी रही। ग्रामीण ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुँच गए और घायल को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत फिलहाल सामान्य है और वह खतरे से बाहर है। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में लोगों के बीच भय का माहौल देखा गया। बताया जा रहा है कि पानी और भोजन की तलाश में सफेद भालू जंगल से निकलकर आबादी वाले इलाके की ओर पहुंचा था। हमला करने के बाद भालू घघरा क्षेत्र से आमाडाड, बसंतपुर होते हुए नवागांव की ओर बढ़ गया। भालू की सूचना मिलते ही उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ने लगी। स्थिति को देखते हुए वन विभाग की टीम के साथ पुलिस बल को भी मौके पर बुलाया गया। अधिकारियों ने लोगों को भालू के करीब नहीं जाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की समझाइश दी। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गर्मी बढ़ने और जंगलों में पानी की कमी के कारण जंगली जानवर लगातार ग्रामीण क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं। विभाग द्वारा भालू की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अकेले जंगल या सुनसान क्षेत्रों में न जाएं तथा किसी भी जंगली जानवर की सूचना तुरंत वन विभाग को दें।0
0
Report
US-ईरान तनाव से तेल कीमतों पर असर; आंध्र प्रदेश के वित्तीय संकट पर पल्लम राजू
Noida, Uttar Pradesh:VIJAYAWADA (ANDHRA PRADESH): MANGAPATI PALLAM RAJU (CONGRESS) ON US-IRAN TENSIONS/ IMPACT ON FUEL PRICES/ ANDHRA PRADESH FINANCIAL CHALLENGES0
0
Report
Advertisement
