icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सर्पदंश से असर्फी भुइयां की मौत, विंढमगंज में शोक

Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र के विंढमगंज क्षेत्र में खेत में काम कर रहे अधेड़ की सर्पदंश से मौत हो गई। जहरीले सर्प के डंसने के बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। VO: मामला विंढमगंज थाना क्षेत्र के सुखड़ा गांव का है, जहां रहने वाले 58 वर्षीय असर्फी भुइयां पुत्र केशव भुइयां खेत में काम कर रहे थे। परिजनों के अनुसार, इसी दौरान जहरीले सर्प ने उन्हें डंस लिया। सर्पदंश की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सक डॉ. सत्येंद्र प्रसाद ने जांच के बाद असर्फी भुइयां को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक की सूचना पर उपनिरीक्षक वीर बहादुर यादव हमराह आयुष्मान के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और तीन पुत्रियों को छोड़ गए हैं। सूचना मिलने पर पूर्व ग्राम प्रधान मुन्ना लाल गौतम सहित अन्य लोग भी अस्पताल पहुंचे। सर्पदंश से हुई इस मौत के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है। यह पूरा मामला विंढमगंज थाना क्षेत्र के सुखड़ा गांव का है।
0
0
Report

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले विधायकों की निष्ठा पर दो इम्तहानों, वोटिंग की चर्चाएं तेज

Noida, Uttar Pradesh:यूपी विधानसभा चुनाव से पहले विधायकों की निष्ठा पर दो इम्तहान, वोटिंग की चर्चाएं तेज यूपी में विधानसभा चुनाव 2027 की आचार संहिता लागू होने के पहले विधायकों की निष्ठा का दो इम्तेहान होगा। अक्टूबर में होने वाले राज्यसभा चुनाव और विधान परिषद की 10 सीटों पर कार्यकाल अगले साल 30 जनवरी को खत्म हो रहा है। इनका चुनाव विधायकों के वोट से होना है। ऐसे में विधायको के क्रॉस वोट करने की सम्भावनाये बढ़ गयी है। परिषद की खाली होने वाली 10 सीटों में 9 बीजेपी और एक सपा के खाते में हैं। बीजेपी से कुंवर मानवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, स्वतंत्र देव सिंह, अरविंद कुमार शर्मा, अश्विनी त्यागी, गोविंद नारायण शुक्ला, धर्मवीर प्रजापति, सलिल विश्ननोई और सुरेंद्र चौधरी का कार्यकाल समाप्त होगा। वहीं, सपा से राजेंद्र चौधरी का नाम कार्यकाल खत्म होने वालों की सूची में शामिल है। इन सीटों के लिए नवंबर या दिसंबर में चुनाव होने के आसार हैं। विधानसभा में 7 सीटें खाली हैं। ऐसे में 396 विधायक ही वोटर लिस्ट का हिस्सा होंगे। विधान परिषद में एक सीट का कोटा (कुल वैध वोट ÷ सीट + 1) +1 के आधार पर निकाला जाता है। फ्लोर वैल्यू में दशमलव को जोड़ा नहीं जाता। ऐसे में एक सीट जीतने के लिए 37 वोटों की जरूरत होगी। सत्तारूढ़ बीजेपी के पास इस समय 255 विधायक हैं। सहयोगी दलों के 33 सदस्य हैं। तीन असंबद्ध सदस्य भी बीजेपी के पाले में हैं। राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक भी अपने दो विधायाकों का वोट बीजेपी को दिलाती रही है। ऐसे में सदस्य संख्या 293 पहुंचती है। इस तरह सात सीटों पर बीजेपी की जीत तय है और 8वीं के लिए उसके पास 34 अतिरिक्त वोट बचेंगे। अगर सुभासपा के दो विधायक पहले की तरह पाला बदलते हैं तो बीजेपी की गणित सपा के बागी विधायकों से सधेगी। सपा के खाते में गिने जाने वाले विनोद चतुर्वेदी बीजेपी का झंडा लगाकर घूम रहे हैं। पूजा पाल पार्टी की पदाधिकारी ही बन चुकी है। ऐसे में 8वीं सीट के लिए आवश्यक संख्या तक एनडीए पहुंचता नजर आ रहा है। कमी की भरपाई दूसरे वरीयता के वोट से हो सकती है। इन हालात में पक्ष या विपक्ष से अतिरिक्त उम्मीदवार आने पर सेंधमारी का खेल दिख सकता है। विधानसभा में इस समय सपा के पास 101 विधायक हैं। एक सीट के लिए 37 विधायकों की जरूरत होगी। ऐसे में 74 विधायकों से उसकी दो सीटें पक्की हो जाएंगी। वहीं, तीसरी सीट के लिए 27 वोट अतिरिक्त बचेंगे। कांग्रेस के पास दो विधायक है। फिलहाल दोनों दल इंडी गठबंधन का हिस्सा हैं। कांग्रेस का साथ मिलने पर 29 अतिरिक्त वोट हो जाएंगे। सुभासपा के दो विधायक पहले से सपा का झंडा लगाकर घूम रहे हैं। इनके साथ मिला तो आंकड़ा 31 पर पहुंच सकता है। इसमें किसी ने पाला नहीं बदला तो भी 6 अतिरिक्त वोट की जरूरत होगी। समस्या यह है कि सपा के खाते में गिने जा रहे, आशुतोष मौर्य, विनोद चतुर्वेदी, पूजा पाल और महाराजी प्रजापति ने बीजेपी उम्मीदवार को वोट दिया था। यूपी में 10 राज्यसभा सीटों के लिए भी चुनावी मुकाबला होना है. विधानसभा में संख्या बल के लिहाज से बीजेपी अपने सहयोगी दलों के सहारे आसानी से 7 सीटें जीतने की स्थिति में है तो सपा अपने विधायकों के दम पर 2 सीटें जीत लेगी. असल जंग 10वीं राज्यसभा सीट के लिए होनी है. राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए सपा को और 8वीं सीट के लिए भाजपा को अतिरिक्त वोटों की जरूरत होगी.राज्यसभा की 10वीं सीट का मुकाबला बेहद रोमांचक बन रहा है.
0
0
Report
Advertisement

खैरागढ़ के रीवागहन में आग से किसान उत्तम वर्मा की संपत्ति जलकर राख

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। 20 मार्च की देर रात ग्राम पंचायत जुरलाकला के आश्रित ग्राम रीवागहन में किसान उत्तम वर्मा के कोठार में लगी आग ने उनकी मेहनत की कमाई और घर-गृहस्थी को तबाह कर दिया। पैरावट से शुरू हुई आग इतनी तेजी से फैली कि कोठार में खड़ी मोटरसाइकिल, छह कट्टा बटरी और घर का काफी हिस्सा जलकर राख हो गया। हादसे में दो गायें भी गंभीर रूप से झुलस गईं, जिन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के वक्त परिवार घर के अंदर सो रहा था। आसपास के लोगों ने आवाज देकर परिवार को जगाया, जिसके बाद डायल-112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। किसान के मुताबिक हादसे में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद उत्तम वर्मा ने खैरागढ़ थाने में एफआईआर दर्ज कराई, लेकिन आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। अब इस घटना के करीब छह महीने बाद किसान की परेशानी आग से हुए नुकसान तक सीमित नहीं है। नुकसान के बाद राहत और मुआवजे की उम्मीद लेकर वह लगातार कलेक्टर और तहसील कार्यालय के चक्कर काट रहा है। किसान का कहना है कि आग ने उसकी संपत्ति के साथ पशुधन भी छीन लिया, लेकिन आर्थिक मदद के लिए उसे अब भी प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है। सवाल यह है कि हादसे में सब कुछ गंवाने वाले किसान को राहत कब मिलेगी? उत्तम वर्मा ने प्रशासन से नुकसान का उचित आकलन कर जल्द से जल्द क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। बाइट - उत्तम वर्मा पीड़ित किसान
0
0
Report
Advertisement

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का आज ग्रेटर नोएडा में होगा भव्य उद्घाटन।

PBParveen BehlFollow4m ago
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा ब्रेकिंग:- यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का आज ग्रेटर नोएडा में होगा भव्य उद्घाटन। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इंडिया एक्सपो मार्ट में करेंगे ट्रेड शो का उद्घाटन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गृहमंत्री का स्वागत करेंगे, कार्यक्रम में 20 से ज्यादा वीवीआईपी के पहुंचने की संभावना। अमित शाह सुबह करीब 11:15 बजे एक्सपो मार्ट पहुंचेंगे और दोपहर 1:15 बजे तक कार्यक्रम में रहेंगे। सीएम योगी करीब पांच घंटे ट्रेड शो में रहेंगे और विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से करेंगे वार्ता। 16 हॉल में 2400 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए, 85 से अधिक देशों के अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के शामिल होने का दावा। ट्रेड शो की थीम ‘यूपी फॉर ग्लोबल ग्रोथ, इनोवेशन, मैन्युफैक्चरिंग एंड एक्सपोर्ट्स’ रखी गई। पांच दिन तक चलने वाले ट्रेड शो में व्यापार, उद्योग, निर्यात के साथ यूपी की संस्कृति और विरासत की भी झलक दिखेगी।
0
0
Report

मोदी ने गांधीजी के सामाजिक सुधारों से प्रेरित होकर सेवा और स्वच्छता पर जोर दिया

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा यात्रा में शामिल लोगों से बातचीत के दौरान कहा, "जब हम गांधी जी के जीवन की ओर देखते हैं, तो वे अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने और आजादी का आंदोलन चलाने के साथ-साथ एक बड़े सामाजिक सुधारक भी थे। समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ उन्होंने हमेशा काम किया। इसलिए हमें भी समाज में निरंतर सुधार और सकारात्मक परिवर्तन के लिए काम करते रहना चाहिए, केवल वोटबैंक की राजनीति के लिए नहीं। जो सेवा करता है, उस सेवा का सम्मान होना चाहिए। प्रयागराज में जो सफाई का काम करते थे, जिसके कारण हमारा कुंभ पूरी दुनिया में स्वच्छता के लिए मशहूर हो गया था, भारत की इज्जत बढ़ गई थी। तो मेरा मन किया कि जिन्होंने भारत की इज्जत को इतना बढ़ाया है, मैं उनके पैर धोकर के आशीर्वाद लूंगा, इसीलिए मैं उनका पैर धोकर उन्हें सम्मान दिया, क्योंकि उन्होंने दुनिया में भारत का मान बढ़ाया।"
0
0
Report

विद्या संबल भर्ती नियमों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, आरक्षण बहाल की मांग

Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : विद्या संबल भर्ती नियमों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर-एसपी आवास घेराव को लेकर पुलिस से तकरार एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ में टीएसपी क्षेत्र में विद्या संबल भर्ती के नियमों के विरोध में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक रामलाल मीणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सूरजपोल चौराहे पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस ने टीएसपी क्षेत्र के स्थानीय अभ्यर्थियों को भर्ती में वरीयता देने और क्षेत्र की आरक्षण व्यवस्था बहाल करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के आवास का घेराव करने के लिए सिविल लाइन की ओर रवाना हुए। इसे देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। रामलाल मीणा स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। कलेक्टर और एसपी आवास के बाहर तैनात पुलिस उप अधीक्षक बाबूलाल मुरारिया से रामलाल मीणा की जोरदार तकरार हो गई। इससे कुछ देर के लिए मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया। हालांकि अधिकारियों की समझाइश के बाद स्थिति शांत हुई। करीब एक घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद उच्च अधिकारियों से बातचीत पर सहमति बनी। रामलाल मीणा के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उच्च अधिकारियों से मुलाकात करेगा और टीएसपी क्षेत्र के अभ्यर्थियों को तत्काल राहत देने के साथ भर्ती नियमों में बदलाव की मांग रखेगा। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि आरक्षण व्यवस्था बहाल नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

बहरोड़ में डीएपी खाद लिए किसानों की लंबी लाइन, 400 कट्टे बचे, बुवाई खतरे में

Jaipur, Rajasthan:बहरोड़ (कोटपूतली-कोटपूतली) बहरोड़ क्रय विक्रय पर खाद लेने के लिए आज फिर से किसान सुबह 6:30 बजे से ही खाद लेने के लिए किसानों की लग गई लंबी लाइन चिलचिलाती धुप में महिला व पुरुष कस्बे के खेल स्टेडियम में लाइन में लगे हुए है। पुलिस सुरक्षा में खाद का वितरण की पर्ची दी जा रही है। रबी सीजन की बुवाई से पहले किसानों को डीएपी खाद की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। आज सुबह 6.30 कस्बे के खेल स्टेडियम में खाद लेने के लिए किसानों की लम्बी लाइन लगी हुई है। केंद्र पर कुल 400 कट्टे डीएपी खाद के कट्टे बचे हुए का वितरण किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि रबी फसलों की बुवाई के लिए खाद की आवश्यकता है और यदि समय पर खाद नहीं मिली, तो फसलों की समय से बुवाई नहीं हो सकती है, जिसका प्रतिकूल असर उत्पादकता पर पड़ेगा।
0
0
Report

खेतड़ी-बबाई पंचायतों में आरक्षण लॉटरी से सरपंच चुनाव की तैयारी तेज

Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी,झुंझुनूं खेतड़ी-बबाई में पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण लॉटरी एसडीएम सुनील चौहान की मौजूदगी में पंचायत समिति सभागार में हुई लॉटरी एससी, एसटी, ओबीसी और सामान्य वर्ग में ग्राम पंचायतों का हुआ आरक्षण आरक्षण लॉटरी के बाद पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ी हलचल आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर खेतड़ी एवं बबाई पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई। पंचायत समिति सभागार में एसडीएम सुनील चौहान की मौजूदगी में लॉटरी निकाली गई। खेतड़ी पंचायत समिति में अनुसूचित जाति सामान्य वर्ग में देवता, दलोता और ढाणी बाढान ग्राम पंचायतों को आरक्षित किया गया। अनुसूचित जाति महिला वर्ग में किशनपुरा और बांसियाल का आरक्षण हुआ।अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य श्रेणी में बांकोटी, मानोता कलां और नालपुर, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग महिला श्रेणी में तातीजा, गोविंददासपुरा और डाडा फतेहपुरा ग्राम पंचायतों का आरक्षण हुआ।सामान्य महिला वर्ग में दुधवा, मानोता जाटान, टीबा, नानूवाली बावड़ी, रंवा, बीलवा, मेंहाड़ा जाटूवास, त्योन्दा, शिमला और राजोता ग्राम पंचायतों का आरक्षण हुआ। वहीं सामान्य वर्ग में मान्दरी, ठाठवाड़ी, बसई, जसरापुर, नांगलिया गुर्जरवास, खरखड़ा, गोठड़ा और गोरीर ग्राम पंचायतों को आरक्षित किया गया।लोयल ग्राम पंचायत को अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।बबाई पंचायत समिति में संजय नगर ग्राम पंचायत को अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। अनुसूचित जाति सामान्य वर्ग में सेफरागुवार तथा अनुसूचित जाति महिला वर्ग में चिचड़ौली का आरक्षण हुआ।अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य में बड़ाऊ, भिटेरा और बबाई, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग महिला वर्ग में कृष्ण नगर और कांकरिया ग्राम पंचायतों को आरक्षित किया गया।सामान्य वर्ग में नौरंगपुरा, काली पहाड़ी, रामकुमारपुरा, बाडलवास, गाडराटा, सिहोड़, रामनगर और नंगली सलेदीसिंह ग्राम पंचायतों का आरक्षण हुआ। सामान्य महिला वर्ग में बेसरडा, गुनिचा, दलेलपुरा, कालोटा, रसूलपुर, हरडिया, माधोगढ़, श्री अशोक नगर, विजय नगर और पपूरना ग्राम पंचायतों को आरक्षित किया गया।आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया के दौरान संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। लॉटरी के बाद ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो गई है। आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर आरक्षण की स्थिति सामने आने के साथ ही संभावित प्रत्याशियों की गतिविधियां भी तेज होने की संभावना है。
0
0
Report

गया पितृपक्ष मेले में सुरक्षा चाक-चौबंद: 878 CCTV, AI निगरानी और 87 पुलिस कैंप

Patna, Bihar:गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले की शुरुआत हो गई है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर गया के गांधी मैदान में भव्य तैयारी की गई है। श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए टेंट सिटी का निर्माण कराया गया है, तो वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरे मेला क्षेत्र को 44 सुरक्षा जोन और 510 सेक्टर में बांटा गया है। 878 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। इसके अलावा पुलिस कैंप, अस्थायी थाना, कंट्रोल रूम और 24 घंटे गश्त की व्यवस्था की गई है。 सुरक्षा के लिए 44 जोन और 510 सेक्टर पितृपक्ष मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूरे मेला क्षेत्र को 44 सुरक्षा जोन और 510 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक क्षेत्र में मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। सुरक्षा में तैनात अधिकारी और जवान तीन शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे, ताकि मेला क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा सके और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी होने पर तत्काल सहायता मिल सके। 878 CCTV कैमरों से निगरानी, AI से मिली मदद मेले में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाया गया है। पूरे मेला क्षेत्र में 878 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है। इनमें 543 कैमरों के जरिए AI आधारित निगरानी और रियल टाइम अलर्ट की व्यवस्था है। इसके अलावा 67 स्थानों पर 335 अतिरिक्त कैमरे लगाए जाने हैं। इन कैमरों के जरिए मेला क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी, जिससे भीड़ की स्थिति पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। 87 पुलिस कैंप और 24 घंटे कंट्रोल रूम श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता के लिए मेला क्षेत्र में 87 पुलिस कैंप और अस्थायी थाने बनाए गए हैं। इसके साथ ही सहायता केंद्र और 24 घंटे गश्त की व्यवस्था की गई है। सनवास सदन समिति, अक्षयवट और देवघाट में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जहां से श्रद्धालुओं की सहायता और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जाएगी। हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम के माध्यम से श्रद्धालु अपनी समस्या बता सकेंगे और जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद ले सकेंगे। बच्चों की सुरक्षा के लिए QR कोड वाली कलाई पट्टी पितृपक्ष मेले में बड़ी संख्या में परिवार और बच्चे भी पहुंचते हैं। भीड़ के बीच बच्चों के अपने परिजनों से बिछड़ने की आशंका को देखते हुए उन्हें QR कोड वाली कलाई पट्टी देने की व्यवस्था की गई है। इससे बच्चों की पहचान करने और बिछड़ने की स्थिति में उनके परिजनों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। वहीं, अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए Bhashini ऐप के जरिए AI आधारित बहुभाषी सहायता उपलब्ध कराने की योजना है, जिससे दूसरे राज्यों और विदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं को जानकारी प्राप्त करने में आसानी होगी।
0
0
Report
Advertisement

मोदी ने सेवा यात्रियों से संवाद किया, काशी से वडनगर यात्रा का आशीर्वाद लिया

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कल मुझे वडनगर से जो लोग सेवा यात्री निकले हैं, उन सभी टोली के साथ संवाद करने का मौका मिला, और आज मेरी काशी से जो टोली निकली है और मेरे गांव जा रही है, उन सेवा यात्रियों से बात करने का मौका मिला। आप सभी बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर,मां गंगा का आशीर्वाद लेकर वडनगर में चिर पुरातन हाटकेश्वर महादेव के दर्शन करने जा रहे हैं और साथ-साथ पूरे रास्ते सेवा कार्य भी कर रहे हैं, निश्चित ही ये बहुत बड़े सौभाग्य की बात है...वडनगर ने मुझे जीवन के संस्कार दिए और काशी ने मेरे संस्कारों में सेवा के अनगिनत रंग भरे हैं। मुझे संतोष है कि आप सभी युवा साथी भी इस यात्रा को अनेक सेवा के रंगों से सराबोर कर रहे हैं।"
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top