पलवल में मुख्यमंत्री ने किया महारानी पद्मावती गर्ल्स कॉलेज का शिलान्यास
Palwal, Haryana:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पलवल में महारानी पद्मावती गर्ल्स कॉलेज का शिलान्यास किया। उन्होंने कॉलेज निर्माण के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और खेल मंत्री कुंवर संजय सिंह ने भी 21-21 लाख रुपये देने का वादा किया। कॉलेज श्री सीताराम जी महाराज सेवा ट्रस्ट द्वारा लगभग 5 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कॉलेज स्थानीय और ग्रामीण छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का सनातन का विरोध करने वालों पर कटाक्ष
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन का विरोध करने वालों पर बिना नाम लिए हमला बोला है। बाबा बागेश्वर ने कहा, "पहले जब यज्ञ हुआ करता था, तब राक्षस-दैत्य हड्डियां डाल देते थे। अब लोग पोस्ट डालते हैं, बस इतना ही अंतर है।"
बता दें कियूपी में गोंडा जिले के इटियाथोक विकासखंड के जयप्रभा में 17 से 25 नवंबर तक श्रीराम कथा होगी। यहां 17 नवंबर से भक्ति, श्रद्धा और अध्यात्म का ऐसा संगम सजेगा, जिसमें देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालु भगवान श्रीराम कथा का रसपान करेंगे। चारों ओर भक्ति की गूंज होगी और वातावरण राममय बनेगा। आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि करीब 40 एकड़ क्षेत्रफल में राम कथा पंडाल तैयार किया जा रहा है। यहां एक साथ ढाई लाख श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था बनाई जा रही है। संतों को लाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है।
