भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र रामरतन को चुनावी प्रचार के दौरान सेकड़ो गांवों का मिला भरपूर समर्थन
Hodal, Haryana:भाजपा के उम्मीदवार हरेंद्र रामरतन ने होड़ल में रविवार को गांव-गांव जाकर चुनावी प्रचार किया। उनके साथ बुजुर्ग और युवा मौजूद रहे। गांव बंचारी में 91 स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। रामरतन ने जनसभा में कहा कि जो लोग कहते थे कि उनका बस्ता 11 बजे बंद हो जाएगा, आज जनता के समर्थन ने उनके मुंह बंद कर दिए हैं। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि जीतने के बाद वे मायूस नहीं करेंगे, क्षेत्र में विकास कार्य कराएंगे और समस्याओं का समाधान करेंगे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
