121102
पलवल अनाज मंडी में धान की आवक शुरू
Palwal, Haryana:पलवल की अनाज मंडी में धान की आवक शुरू हो गई है। मार्किट कमेटी के सचिव मनदीप सिंह ने बताया कि धान की खरीद के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। खरीद एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। मंडी में हेल्प डेस्क बनाई गई है और किसानों के गेट पास काटे जा रहे हैं। मंडी में बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। किसानों से अपील की गई है कि वे फसल को सुखाकर और साफ कर मंडी में लाएं, ताकि उन्हें उचित मूल्य मिल सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रक्ष recib
Jaipur, Rajasthan:भाई बहन का प्यार ... गिफ्ट के लालच में एक क्लिक कहीं भारी न पड़ जाए। नोट फाइल शॉट लगा लें, पीटीसी जयपुर Vishnu रक्षाबंधन पर बहन का प्यार… भाई का गिफ्ट… और अपनों के बधाई संदेश। लेकिन साइबर ठगों ने इसी रिश्ते और त्योहार की भावनाओं को अपना नया हथियार बना लिया है। राजस्थान पुलिस ने रक्षाबंधन को लेकर साइबर एडवाइजरी जारी की है। वॉट्सएप पर आने वाली APK फाइल से लेकर फर्जी गिफ्ट कूपन और कूरियर लिंक तक… एक क्लिक आपका मोबाइल और बैंक अकाउंट दोनों खतरे में डाल सकता है। त्योहार पर साइबर ठगों का नया जाल सामने आ रहा है। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही साइबर ठग भी एक्टिव हो गए हैं। त्योहार की शुभकामनाओं, गिफ्ट और आकर्षक ऑफर्स के नाम पर लोगों को फंसाने की तैयारी है। पुलिस के मुताबिक ठग वॉट्सएप पर RakshaBandhan.Greeting.apk और Festival.Gift.apk जैसी फाइलें भेजकर लोगों को शिकार बना सकते हैं। फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल करते ही मोबाइल का नियंत्रण अपराधियों के हाथ में पहुंच सकता है। मोबाइल कैमरा गैलरी मैसेज कॉन्टैक्ट्स बैंकिंग एप्स तक पहुँच बनाने की कोशिश की जा सकती है। किसी परिचित के नाम से आया मैसेज भी 눈 बंद करके भरोसा करने से पहले verification करना जरूरी है। राजस्थान पुलिस की अपील... राजस्थान पुलिस ने आमजन से खास तौर पर APK फाइलों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। व्हाट्सएप में मीडिया ऑटो-डाउनलोड बंद रखने और अकाउंट की सुरक्षा के लिए टू-स्टेप वेरिफिकेशन एक्टिवेट करने की सलाह दी गई है। किसी परिचित के नाम से पैसे मांगने वाला संदेश आए तो पहले सीधे फोन कर पुष्टि करें。 किसी भी अनजान APK फाइल को डाउनलोड न करें संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें WhatsApp मीडिया ऑटो-डाउनलोड बंद रखें टू-स्टेप वेरिफिकेशन एक्टिवेट करें गिफ्ट, कूपन ऑफर की पहले पुष्टि करें रिश्तेदार के नाम से आई पैसों की मांग को वेरिफाई करें ठगी हो जाए तो तुरंत कार्रवाई करें..... अगर सावधानी के बावजूद साइबर फ्रॉड हो जाए तो घबराएं नहीं... जितनी जल्दी शिकायत करेंगे, पैसे वापस मिलने की संभावना उतनी ही बेहतर हो सकती है。 तुरंत 1930 राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें。 इसके अलावा राजस्थान साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 / 9257510100 पर संपर्क किया जा सकता है और cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा सकती है。0
0
Report
जयपुर CMO को बम धमकी: आरोपी हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं
Jaipur, Rajasthan:CMO को बम से उड़ाने की धमकी से शहर में हड़कंप मच गया... जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम पर आए एक संदिग्ध कॉल में CMO को बम से उड़ाने की धमकी दी गई... सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे परिसर को खंगाल डाला... बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड, SDRF और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं... हालांकि तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली... वहीं पुलिस ने तकनीकी जांच के बाद एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है... जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम पर आज सुबह करीब 11 बजे एक कॉल आया... कॉल करने वाले ने मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी... धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया... तत्काल सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया और मुख्यमंत्री कार्यालय परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया... CMO में चप्पे-चप्पे की तलाशी CMO परिसर के चप्पे-चप्पे को खंगाला गया... बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने पूरे इलाके की जांच की... SDRF और सिविल डिफेन्स की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया... एहतियात के तौर पर अग्निशमन वाहन भी तैनात किए गए... हालांकि तलाशी के दौरान कोई विस्फोटक या सिग्दिग्ध वस्तु नहीं मिली... तकनीकी जांच में संदिग्ध तक पहुंची पुलिस .. उधर धमकी भरे कॉल को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए तकनीकी जांच शुरू की... जिस नंबर से कॉल आया, उसका विश्लेषण किया गया... जांच के आधार पर पुलिस ने जयपुर के प्रताप नगर थाना इलाके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है... प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हिरासत में लिया गया व्यक्ति सवाई माधोपुर का रहने वाला बताया जा रहा है... प्रताप नगर थाने में पूछताछ....... डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया संदिग्ध से प्रताप नगर थाने में पूछताछ की जा रही है... पुलिस कॉल के पीछे की वजह और आरोपी की मंशा का पता लगाने में जुटी है... साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि धमकी देने वाले व्यक्ति का किसी अन्य नेटवर्क या शख्स से कनेक्शन तो नहीं है... बाइट .. राजर्षि राज डीसीपी साउथ पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां... जयपुर में सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी का यह पहला मामला नहीं है... इससे पहले भी मुख्यमंत्री कार्यालय, विधानसभा भवन, हाईकोर्ट बिल्डिंग और SMS स्टेडियम समेत कई सरकारी संस्थानों को धमकियां मिल चुकी हैं... स्कूलों और अस्पतालों को भी संदिग्ध ईमेल के जरिए निशाना बनाने की कोशिश की गई है... पिछले साल भी मिली थी CMO में बम धमकी.... पिछले साल 11 अगस्त को भी पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी... उस मामले में पुलिस ने झुंझुनू से एक शख्स को हिरासत में लिया था... ऐसे में एक बार फिर CMO को मिली धमकी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं... फिलहाल मुख्यमंत्री कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं... हिरासत में लिए गए संदिग्ध से पूछताछ के बाद ही धमकी की पूरी कहानी साफ होगी...0
0
Report
पीलीभीत में दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क सहायक उपकरण केंद्र का शुभारंभ
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के प्रधानमंत्री दिव्याशा एवं वायुश्री केंद्र का शुभारंभ वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने वर्चुअल माध्यम से किया। जिला अस्पताल परिसर में खुले इस केंद्र में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण निःशुल्क दिए गए। इस दौरान जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की एडीआईपी योजना एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की पहल की गई। कार्यक्रम में कुल 64 लाभार्थियों को चिन्हित किया गया था, जिनमें से समारोह के दौरान 19 लाभार्थियों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। केंद्र के माध्यम से पात्र दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को आगे भी उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। और इसी केंद्र पर सारे ही सहायक उपकरण का निर्माण भी होगा, अब दिव्यांग जनों को भटकना नहीं पड़ेगा और एक ही दिन में उन्हें जरूरत के अनुसार उपकरण मिल जाएंगे। समारोह के दौरान जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान मौजूद रहे। केंद्र की शुरुआत से जिले के दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण प्राप्त होने पर सभी ने सरकार को धन्यवाद दिया。0
0
Report
Advertisement
नालासोपारा पूर्वी के नगिनदास पाड़ा में छत से बैल-गाय गिरकर बंद कमरे में पहुँचे
Vasai-Virar, Maharashtra:ANC : नालासोपारा पूर्वेतील नगिनदास पाडा परिसरातील गणेश कृपा चाळीत आज अनोखी घटना घडली. चक्क पत्र्याच्या छतावरून एक बैल आणि गाय थेट बंद खोलीत कोसळल्याने परिसरात एकच खळबळ उडाली. टेकडीजवळील या चाळीच्या छतावर जनावरे पोहोचली असावीत. कमकुवत पत्रे त्यांच्या वजनाने तुटल्याने दोन्ही जनावरे खाली खोलीत पडली. सुदैवाने खोली बंद असल्याने आत कोणीही नव्हते. रहिवाशांनी तातडीने दरवाजा उघडून बैल आणि गायीला सुखरूप बाहेर काढले. या विचित्र घटनेची परिसरात जोरदार चर्चा सुरू आहे.0
0
Report
BPSC: 32,388 शिक्षक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, अंतिम तिथियाँ स्पष्ट
Noida, Uttar Pradesh:बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने ट्वीट किया है, "बिहार शिक्षा विभाग के तहत स्कूल शिक्षकों के कुल 32,388 खाली पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करने की प्रक्रिया 01 सितंबर 2026 से शुरू होगी। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 29 सितंबर 2026 है और ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2026 है।"0
0
Report
दीपेंद्र हुड्डा ने मानसून सत्र और कॉमनवेल्थ मुद्दों पर सरकार पर हमला
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पीसी में सांसद वरुण मुलाना, राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध समेत कई विधायक मौजूद थे। संसद का मानसून सत्र पिछले सप्ताह समाप्त हुआ है। इसमें विपक्ष की मांग थी गृह मंत्री जवाब दें, जो सलूक छात्रों के साथ हुआ है। मिन्स और मिनरल्स का जो बडे घरानों को फायदा पहुँचाने वाले बिल पास हुए हैं, सरकार मॉनसून सत्र में 12 बिल लेकर आई जिनमें 11 पारित हुए, एक सिर्फ जेपीसी को गया है। विपक्ष ने मांग रखी गृह मंत्री जवाब दें, लेकिन प्रधानमंत्री और गृह मंत्री नहीं आए, सिर्फ अंतिम दिन क्षणिक तौर पर आए। विपक्ष ने सदन में राम मंदिर में चंदा चोरी की मांग की, हमने मिडल क्लास के व्हीकल को फंड चढ़ा दिया गया इथेनॉल के चलते लोगों के व्हीकल खराब हुए। कॉमनवेल्थ Games को लेकर हमारी मांग थी, पूरा मानसून सत्र में विपक्ष का एक भी मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि टूजी स्पेक्ट्रम मामले में जेपीसी बनी थी, विपक्ष ने मांग रखी थी, मगर पहली बार हुआ सरकार ने सदन नहीं चलने दिया। हरियाणा प्रदेश की जनता चाहती है कॉमनवेल्थ हरियाणा में होना चाहिए, कॉमनवेल्थ ना होने से कितना बड़ा अन्याय हो रहा है, इसे हम रखना चाहते हैं। मानसून सत्र समाप्त होते ही अगले दिन प्रधानमंत्री ने देश को संबोधित किया और खेलों को लेकर 2-3 बातें कही। 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स हो रहे हैं, 2036 ओलंपिक भारत में होगा यह हमारा प्रयास है—दीपेंद्र हुड्डा। प्रधानमंत्री ने कहा अब समय आ गया है 5 साल के स्कूली बच्चों को खेलों से जोड़े। 2036 के ओलंपिक गेम्स अहमदाबाद में प्रस्तावित कर दिए—दीपेंद्र हुड्डा। 2031 के World Police Games भी अहमदाबाद में प्रस्तावित कर दिए गए थे जो मधुबन में होना था। आईपीएल और वर्ल्ड कप फाइनल भी गुजरात में कर दिए—दीपेंद्र हुड्डा। यह देश के हित में नहीं है, ऐसी जगह होना चाहिए था जहां ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी इसका फायदा उठाएं और पहले नंबर पर भारत आए—दीपेंद्र हुड्डा। पिछ्ले 15 साल में हरियाणा के खिलाड़ी 50 प्रतिशत पदक लेकर आ रहे हैं, न्याय संगत यही होगा कॉमनवेल्थ हरियाणा में करवाया जाना चाहिए—दीपेंद्र हुड्डा। दिल्ली में 1981 में एशियाड दिल्ली में हुआ और 2010 में कॉमनवेल्थ दिल्ली में हुआ, दिल्ली तीनों तरफ हरियाणा से घिरा है, दिल्ली देश की राजधानी है। भिवानी में बॉक्सिंग, कबड्डी जींद में, सोनीपत में करवाएं, महिला हॉकी का शाहाबाद में करवाएं, पुरुष हॉकी का सिरसा हिसार में करवाएं। गुजरात में किस आधार पर निर्धारित हो रहा है यह हमारे समझ से परे की बात है, राज धर्म नहीं, राज्य धर्म निभाया जा रहा है—दीपेंद्र हुड्डा। हरियाणा में चार साढ़े 4 लाख में एक मैडल आता है, जबकि गुजरात में 11.21 करोड़ एक मैडल के लिए खर्च होते हैं। मौजूदा सरकार ने खेल नीति को हरियाणा में खत्म कर दिया है—दीपेंद्र हुड्डा। 332 खेल स्टेडियम हमारे समय में बने थे, 5 बड़े खेल परिसर बने थे अंतरराष्ट्रीय स्तर के, पिछले 11 साल में एक पैसा भी इस खेल ढांचे पर नहीं लगाया गया—दीपेंद्र हुड्डा। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कांग्रेस बड़े-बड़े खेल स्टेडियम और ब्लॉक स्तर के स्टेडियम में जाएंगे और खिलाड़ियों से पूछेंगे कॉमनवेल्थ गुजरात में होने चाहिए या हरियाणा में होने चाहिए। सांसद वरुण चौधरी ने पंचकूला के स्वतंत्रता दिवस समारोह में सरकार के लोगो (एंब्लेम) को बदलने का आरोप लगाया। वरुण मुलाना ने कहा इस समारोह में इस एंब्लेम में बदलाव किया गया है। केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल के एक कार्यक्रम में भी इसी तरह से गलत एम्बलेम का चित्र लगाया गया है। वरुण मुलाना ने कहा प्रदेश सरकार सरकारी चिन्ह का भी सम्मान नहीं कर रही और सरकार के चिन्ह में कमल का फूल ही बदला गया। राजसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध ने हरियाणा के मुख्य सचिव को सरकार के लॉगो में हुए बदलाव का जिम्मेदार बताया, हरियाणा सरकार और CS इसे तुरंत ठीक करें—कर्मवीर बौद्ध। कर्मवीर बौद्ध ने कहा कल कांग्रेस पंचकूला में युवाओं के शोषण के खिलाफ HKRN कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी।0
0
Report
Advertisement
नमो घाट पर पर्यटकों पर मारपीट, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के नमो घाट पर पर्यटकों से मारपीट का मामला सामने आया। आदमपुर थाना क्षेत्र के नमो घाट पर गेट नंबर-2 के पास हुआ विवाद। बिहार के भभुआ से घूमने आए पांच युवकों ने लगाए गंभीर आरोप। सिक्योरिटी गार्ड और कुछ नाविकों पर मारपीट करने का आरोप। गेट बंद होने के बाद बाहर निकलने को लेकर शुरू हुई कहासुनी। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। पीड़ित युवकों का आरोप- उन्हें घेरकर लाठी-डंडों से पीटा गया। लात-घूंसों से भी मारपीट किए जाने का आरोप। घटना में कुछ युवकों के घायल होने की बात सामने आई। किसी तरह मौके से निकलकर युवकों ने बचाई अपनी जान। पीड़ितों ने आदमपुर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। युवाओं का आरोप- नमो घाट पर पुलिस चौकी होने के बावजूद तत्काल मदद नहीं मिली। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध कराए जाने की बात सामने आई। एडीसीपी वैभव बांगर ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है। एडीसीपी ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। नमो घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर सवाल। पहले भी नमो घाट पर मारपीट में युवक की मौत का मामला सामने आ चुका है।0
0
Report
मथुरा में मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 500 किलो दूषित पनीर नष्ट
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में त्योहारों से पहले खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शेरगढ़ में नकली पनीर फैक्ट्री पर छापेमारी के दौरान 500 किलो दूषित पनीर और 2 हजार लीटर दूध मौके पर ही नष्ट कराया गया। त्योहारों के दौरान दूध और उससे बने उत्पादों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावटी पनीर और दूध लोगों की सेहत के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।0
0
Report
धनबाद बरवाअड्डा में मुठभेड़: तीन अपराधी पलटवार, दो घायल, फरार तीसरा
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात भगौड़ा अपराधी प्रिंस खान और गोपी खान के गुर्गों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में वासेपुर नूरी मस्जिद रोड निवासी 35 वर्षीय इरफान आलम उर्फ टुन्ना और पुटकी निवासी 36 वर्षीय नाजिर अंसारी उर्फ नन्हे अंसारी के घायल हुए था। पुलिस के जवाबी फायरिंग में दोनों अपराधी को पैर में गोली लगी थी। दोनों का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है। वहीं, मुठभेड़ के दौरान तीसरा अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मंगलवार को एसएसपी प्रभात कुमार,सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव SNMMCH इलाजरत अपराधियो से मिलने पहुँचे।दोनों इलाजरत अपराधी के स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी डॉक्टर से लिया। वही मुठभेड़ स्थल राँची की एफएसएल टीम पहुँच जांच में कर रही है।मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने घटना स्थल पर अपराधियों की एक मोटरसाइकिल, एक पिस्टल चार कारतुस और दो मोबाइल फोन बरामद किया है। फोरेंसिक की टीम सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि जमीन कारोबारी से 5 लाख की लेवी लेने एक बाइक में तीन अपराधी निरंकारी चौक पहुँचा था।पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुची।आमने सामने होने पर अपराधियों ने फायरिंग कर दिया। बरवाअड्डा थाना के गश्ती वाहन ड्राइवर बाल बाल बच गया। गोली गश्ती वाहन के शीशे में लगा। पुलिस की कार्रवाई में इरफान आलम वासेपुर और पुटकी का नन्हे उंसारी घायल हुआ है। दोनो के पैर में गोली लगी। इरफान आलम का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और वह जेल से जमानत पर बाहर आया था। वहीं नन्हे अंसारी के आपराधिक इतिहास को भी पुलिस खंगाल रही है। पुलिस को दोनों के मोबाइल से गोपी खान से बातचीत के साक्ष्य मिला है। फरार तीसरे फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। एफएसएल की टीम पहुँच मुठभेड़ स्थल में जांच कर रही है। संगठित अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही होगा। अपराधी जिस भाषा मे समझेगा उसी भाषा मे समझाने का काम करेगी। फिलहाल पुलिस घायल दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि मामले में ओर कौन कौन शामिल है।0
0
Report
Advertisement
दनकौर में लाखों की चोरी: ताला तोड़कर घर से नकदी-जेवर फरार चोर
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के दनकौर में घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, ढाई लाख कैश और जेवर लेकर फरार चोर ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के डेरीन गुजरान गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बीती रात चोरों ने घर का ताला तोड़ा और अंदर रखे संदूक से करीब ढाई लाख रुपये की नकदी और लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के बाद चोर मौके से फरार हो गए। चोरी की पूरी घटना वहा लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी । घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने दनकौर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही टेक्निकल सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।0
0
Report
अंबाला के काजीवाड़ा में 66 वर्षीय संतोष को गोली, जांच जारी
Ambala, Haryana:अंबाला शहर के काजीवाड़ा इलाके में देर रात 66 वर्षीय बुजुर्ग को गोली लगने का मामला सामने आया है। संतोष नाम के बुजुर्ग के घुटनों के पास गोली लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। हैरानी की बात यह है कि गोली किसने चलाई और किन परिस्थितियों में चली, इसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग का मकान चारों तरफ से घिरा हुआ है, ऐसे में बाहर से गोली आने की संभावना भी कम है। फिलहाल बुजुर्ग की हालत स्थिर बताई जा रही है।0
0
Report
CM सम्राट चौधरी कल सुपौल: बलुआ में प्रतिमा अनावरण और कोसी-मेची लिंक का निरीक्षण
Bihar:CM सम्राट चौधरी कल सुपौल जिले के बलुआ आएंगे, जहाँ पूर्व CM डॉ जगन्नाथ मिश्रा के पैतृक गांव बलुआ में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्र के पुण्य तिथि पर उनके प्रतिमा का CM सम्राट चौधरी अनावरण करेंगे, जिसके बाद CM सम्राट चौधरी 18 किलो मीटर कोसी मेची लिंक परियोजना का निरिक्षण करेंगे, जिसके बाद CM इस परियोजना की समीक्षा बैठक करेंगे, CM सम्राट चौधरी के कल 19 तारीख को बलुआ आगमन को लेकर बलुआ में जोड़ शोर से तैयारी की जा रही है, तैयारी अंतिम चरण में है, बताया जा रहा है कि CM सम्राट चौधरी का सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे बलुआ आगमन है. CM के आगमन को लेकर हेलीपेड से लेकर पूर्व CM डॉ जगन्नाथ मिश्र के स्मृति स्थल पर लगातार तैयारी और निरिक्षण किया जा रहा है, DM सावन कुमार और SP सरथ आर एस लगातार तैयारी का जायजा ले रहे हैं, सुरक्षा के मद्देनजर तमाम जगहों पर बेरीकेटिंग की जा रही है, बताया जा रहा है कि बतौर CM सम्राट चौधरी का सुपौल जिले में यह पहला दौरा है, लिहाजा हर बिंदु पर बारिकी से नजर रखी जा रही है. कहीं कोई चूक नहीं रह जाय इसको लेकर जिले के तमाम अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
नाशिक-पुणे हाईवे पर आंदोलन: भ्रष्टाचार के आरोप, चिता पर उपवास
Shirdi, Maharashtra:नाशिक पुणे महामार्गाच्या सुरू असलेल्या कामामुळे गेल्या सहा महिन्यांत अपघात होऊन अनेकांना जीव गमवावा लागला आहे.. तर कामातही मोठा भ्रष्टाचार झाल्याचा आरोप करत राष्ट्रवादी काँग्रेसच्या कार्यकर्त्यांनी संगमनेर यूथील हिवरगाव पावसा टोलनाक्यावर गेल्या चार दिवसापासून आमरण उपोषण सुरू केले आहे.. महामार्ग प्रशासन मागण्यांची दखल घेत नसल्याने आज आंदोलकांनी थेट रस्त्यावर लाकडाची चिता रचली आणी त्यावर बसून उपोषण सुरू केले आहे.. महामार्ग प्रशासनाने दिलेली आश्वासने पुर्ण करावी अशी मागणी आंदोलकांची आहे.. या आंदोलनाचा आढावा घेतलाय आणी आंदोलकांशी संवाद साधलाय आमचे प्रतिनिधी कुणाल जमदाडे यांनी...0
0
Report
अल्मोड़ा में जल जीवन मिशन व पीएमजीएसवाई के कामों की समीक्षा
Almora, Uttarakhand:केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री और अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा ने जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी अंशुल सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जल जीवन मिशन के तहत जिले में कुल 1645 योजनाओं में से 1517 पूरी हो चुकी हैं, जबकि 128 पर काम जारी है। मंत्री ने सिंगल विलेज, मल्टी विलेज और हर घर जल योजनाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पूरी हो चुकी योजनाओं का लाभ लोगों को वास्तव में मिलना चाहिए। लापरवाही या देरी मिलने पर संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पीएमजीएसवाई-4 के तहत जिले में 220 सड़कें स्वीकृत हैं, जिनकी कुल लंबाई 1295.04 किलोमीटर है। मंत्री ने स्वीकृत सड़कों के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क निर्माण में तकनीकी मानकों का पालन करने और गुणवत्ता से समझौता नहीं करने को कहा। अजय टम्टा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क और पेयजल सुविधा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है。0
0
Report
प्रतापगढ़ में जीजा ने साले की हत्या कर दी; आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ से खबर है जहां जीजा ने लाइसेंसी पिस्टल से साले देवेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी है, पूरा मामला कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार का है जहाँ मेडिकल स्टोर पर बैठे साले देवेंद्र यादव की जीजा कपिल ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान साले देवेंद्र यादव की मौत हो गई, वहीं घटना के बाद आरोपी जीजा कपिल को ग्रामीणों ने दबोच लिया, ग्रामीणों ने जीजा की जमकर पिटाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया है, हत्या की वारदात से बाजार में सनसनी फैली हुई है, दुकान में घुसकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है, पत्नी के विवाद में जीजा ने अपने ही साले को मौत के घाट उतार दिया है, आरोपी जीजा रिटायर्ड फौजी है, मौजूदा समय में सुल्तानपुर जिला अस्पताल में गार्ड के पद पर तैनात है, जानकारी के अनुसार आरोपी जीजा का पत्नी से कई दिनों से विवाद चल रहा था, जिसको लेकर साले और जीजा के बीच अक्सर विवाद की स्थिति रहती थी, आज दोपहर साला बाजार स्थित अपने मेडिकल स्टोर पर बैठकर दवा बेच रहा था, इसी दौरान जीजा कपिल अपने साले की दुकान पर ब्लड प्रूफ जैकेट पहनकर पहुंचा और ताबड़तोड़ अपने लाइसेंसी पिस्टल से कई फायर किया, इसके बाद गोली लगने से साला गंभीर रूप से घायल हो गया, ग्रामीण और पुलिस की मदद से उसको आनन फानन में मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया लेकिन वहां पर उसकी मौत हो गई, सूचना पर एसपी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल में पहुंचे जहां पर उन्होंने मामले की जांच पड़ताल करते हुए आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की बात कही。0
0
Report
Advertisement
