गांव हसनपुर में यमुना नदी में स्नान करते वक्त 16 वर्षीय युवक की गई जान
Hasanpur, Haryana:गांव हसनपुर में यमुना नदी में स्नान करते वक्त 16 वर्षीय युवक की डूबने से जान चली गई। हसनपुर SHO अजीत नागर के अनुसार, गांव छज्जुनगर निवासी राजेश का परिवार जेष्ठ माह के दशहरा पर्व पर यमुना नदी में स्नान करने गया था। नदी में स्नान करते वक्त उनका 16 वर्षीय बेटा नदी में बह गया। स्थानीय गोताखोर ने युवक की काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद सूचना पर पुलिस व NDRF की टीम पहुंची और युवक का शव बरामद किया। टीम द्वारा शव बरामद कर पुलिस को सौंपा गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
