icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
121102
Umang WaliaUmang WaliaFollow8 Oct 2024, 12:42 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

कान्हा में महिलाओं ने जंगल बचाने की नई पहल: बाघिन दीदी सम्मेलन

Mandla, Madhya Pradesh:कान्हा में गूंजा वन्यजीव संरक्षण का संकल्प 26 समितियों की महिलाओं ने संभाली जंगल की सुरक्षा की कमान कहा जाएगी जंगल दीदी एनएस: जंगलों की सुरक्षा हो या वन्यजीवों का संरक्षण, अब इस अभियान में महिलाएं भी बड़ी भूमिका निभाने जा रही हैं। कान्हा टाइगर रिजर्व में आयोजित ‘बाघिन दीदी’ सम्मेलन में ग्रामीण महिलाओं ने वन और वन्यजीवों की रक्षा के लिए एकजुट होकर सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। मोतीनाला परिक्षेत्र की 26 इको विकास समितियों की महिलाओं और युवतियों ने इस आयोजन में हिस्सा लेकर जंगल बचाने की मुहिम को नई ताकत दी। इस अवसर पर कान्हा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सम्मेलन को सफल बनाने में मोतीनाला परिक्षेत्र के वनकर्मियों, कर्मचारियों और इको विकास समिति मनोरी के अध्यक्ष एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कुल मिलाकर, ‘बाघिन दीदी’ सम्मेलन ने यह संदेश दिया है कि जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक सामूहिक अभियान है। और जब इस अभियान में गांव की महिलाएं आगे आती हैं, तो जंगलों के संरक्षण की उम्मीद और भी मजबूत हो जाती है।
0
0
Report
Advertisement

कटनी रेलवे अधिकारी रिश्वत मामले में सीबीआई ने पकड़ा, न्यायिक हिरासत में भेजा

Jabalpur, Madhya Pradesh:एंकर। कटनी में रेलवे के एक अधिकारी को 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए सीबीआई की एंटी करप्शन जबलपुर की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अजयवीर सिंह न्यू कटनी जंक्शन में वरिष्ठ अनुभाग अभियंता इलेक्ट्रिक-एम के पद पर पदस्थ है। सीबीआई ने आरोपी को 5 नवंबर की रात को पकड़ने के बाद आज 6 तारीख को सीबीआई कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 12 नवंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक कटनी के श्याम मुखर्जी वार्ड निवासी शशांक कुशवाहा ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ रिश्वत मांगने की लिखित शिकायत दी थी। शशांक ने बताया कि वह रेलवे में ठेकेदार है, कई कर्मचारी स्टेशन में लगे हुए है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रति कर्मचारी डेढ़-डेढ़ हजार रुपए की डिमांड आरोपी अजयवीर के द्रारा की गई थी, जिसकी शिकायत सीबीआई से की गई। 4 नवंबर को सीबीआई के उप निरीक्षक आयुष कुमार ने स्वतंत्र गवाह की मौजूदगी में सत्यापन किया। इस दौरान अधिकारी द्वारा 45 हजार रुपए की रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर 5 नवंबर की रात को सीबीआई एसीबी जबलपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया। ट्रैप कार्रवाई से पहले कटनी पुलिस लाइन में स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पूरी तैयारी की गई। शिकायतकर्ता के पिता तेजराम कुशवाहा ने 500 रुपए के 90 नोट यानी कुल 45 हजार रुपए उपलब्ध कराए इसके बाद टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। सीबीआई के अनुसार आरोपी अधिकारी ने तेजराम कुशवाहा से 45 हजार रुपए की मांग की और रकम स्वीकार कर ली। तय संकेत मिलते ही सीबीआई टीम ने गिरफ्तार करने के बाद आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद कर ली। गिरफ्तारी के आधार बताने और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अजयवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश करने से पहले उसका सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। शुक्रवार को जबलपुर की सीबीआई कोर्ट ने उसे 12 नम्बंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
0
0
Report

धनतेरस पर उज्जैन महाकाल मंदिर में खास पूजन: प्रशासनिक अफसरों के साथ दीपमय आरती

Ujjain, Madhya Pradesh:संभागायुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने सपत्नीक की पूजा-अर्चना。 मंदिर पुरोहित समिति ने विधि-विधान से कराया अभिषेक और आरती。 अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर शहरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। भगवान महाकाल से सभी के सुख, शांति, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। उज्जैन। धनतेरस के पावन पर्व पर शुक्रवार को ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान भगवान महाकाल का विधि-विधान से अभिषेक कर आरती की गई। पूजन के दौरान राष्ट्र की सुख-समृद्धि, जनकल्याण और सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई। इस अवसर पर उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर एवं श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह, मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने सपत्नीक भगवान महाकाल के दर्शन किए। सभी ने भगवान का अभिषेक और पूजन कर आरती में भाग लिया। पूजन श्री महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति के अध्यक्ष लोकेन्द्र व्यास सहित अन्य पुरोहितों ने विधि-विधान से संपन्न कराया। इस दौरान पं. भूषण व्यास, पं. विश्वास करहाडकर, नीरज शर्मा, पीयूष चतुर्वेदी, दीपक शर्मा, मंगलेश शर्मा, भावेश व्यास, संदीप शर्मा, सुभाष शर्मा, राधेश्याम शास्त्री, मुकेश शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, कमल शर्मा और सत्यनारायण जोशी मौजूद रहे। पूजन के बाद संभागायुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने दीप प्रज्वलित किया। अधिकारियों ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए भगवान महाकाल से सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि बनाए रखने के साथ ही देश के मंगलमय भविष्य की कामना की。
0
0
Report

दीपावली पर महाकाल मंदिर विद्युत सजावट से उज्जैन जगमग

Ujjain, Madhya Pradesh:दीपावली पर आकर्षक रोशनी से जगमगाया महाकालेश्वर मंदिर परिसर दीपोत्सव के लिए मंदिर परिसर में की गई आकर्षक विद्युत सजावट। रंग-बिरंगी रोशनी से महाकाल मंदिर का नजारा बना मनमोहक。 दीपावली पर सजावट देखने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह। उज्जैन। दीपावली के पर्व पर ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है। मंदिर के अलग-अलग हिस्सों में रंग-बिरंगी रोशनी की गई है, जिससे पूरा परिसर जगमगा उठा है। रोशनी से सजे मंदिर का नजारा श्रद्धालुओं और शहरवासियों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। दीपावली के अवसर पर मंदिर में की गई यह सजावट पर्व की खुशियों और उत्साह को और बढ़ा रही है।
0
0
Report
Advertisement

बदायूं के सहसवान में रेडीमेड दुकान पर भीषण आग, दमकल ने काफी मशक्कत के बाद भी आग पर पाया नियंत्रण

Noida, Uttar Pradesh:बदायूं स्क्रिप्ट....सहसवान में रेडीमेड दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का सामान जलकर राख, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू करने की कोशिश की जा रही है। अकबराबाद रोड पर रात 9 बजे हुआ हादसा, प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार मौके पर पहुंचे, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस। बदायूं के सहसवान के अकबराबाद रोड पर एक रेडीमेड दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना आज रात्रि करीब 9:00 बजे की है। आग की लपटें देखकर मची भगदड़ - बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे अकबराबाद रोड स्थित रेडीमेड दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। दुकान से धुआं और लपटें निकलती देख लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक और दमकल - सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने में लग गई। लाखों के नुकसान की आशंका - आग से दुकान में रखा रेडीमेड कपड़ों का सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
0
0
Report

राजस्थान ने अक्षय ऊर्जा में इतिहास रचा, देश में तीसरा स्थान हासिल

Kota, Rajasthan:KOTA राजस्थान ने अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में रचा इतिहास, भारत मंडपम ke राष्ट्रीय मंच पर मिला तृतीय स्थान, "भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो-2026" में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर को किया सम्मानित, राजस्थान में 51.6गीगावाट अक्षय ऊर्जा और 45गीगावाट सौर क्षमता स्थापित, ऊर्जा क्षेत्र के रूप में राजस्थान हो रहा विकसित, CM भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकसित एवं आत्मनिर्भर राजस्थान की ओर अग्रसर राजस्थान, पीएम-कुसुम योजना और विभिन्न मानकों पर शीर्ष पर राजस्थान एंकर - अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर अपनी बढ़ती ताकत का प्रदर्शन किया है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो-2026 में प्रदेश को देश में तीसरा स्थान मिला है। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर को यह सम्मान प्रदान किया। राजस्थान की यह उपलब्धि केवल ऊर्जा उत्पादन के आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश में सौर और पवन ऊर्जा के बढ़ते निवेश तथा मजबूत होते बुनियादी ढांचे का भी संकेत है। वर्तमान में राजस्थान की कुल अक्षय ऊर्जा क्षमता 51.6 गीगावाट और सौर ऊर्जा क्षमता 45 गीगावाट तक पहुंच चुकी है। वहीं पीएम-कुसुम योजना और स्थापित सौर क्षमता में प्रदेश का देश में प्रथम स्थान है। हालांकि, इस उपलब्धि के साथ सबसे बड़ी चुनौती उत्पादित बिजली को प्रभावी ढंग से ग्रिड तक पहुंचाने, ऊर्जा भंडारण और वितरण व्यवस्था को मजबूत बनाने की होगी। सरकार का वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता के राष्ट्रीय लक्ष्य में योगदान देने का संकल्प है। यह सम्मान राजस्थान के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोलता है। अब असली कसौटी इस ऊर्जा क्षमता को किसानों की आय, युवाओं के रोजगार और आम उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति में बदलने की होगी。
0
0
Report

समराला में पानी की टैंकी पर चढ़े युवक का रेस्क्यू, मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल

Samrala, Punjab:Samrala के इलाके में एक युवक पानी वाली टैंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीमें तुरंत मौके पर पहुँचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीमों की मेहनत से युवक को सुरक्षित टैंकी से नीचे उतार लिया गया। आसपास की भीड़ इकट्ठी हो गई थी। जानकारी के अनुसार युवक मंडेरे गांव के पास का रहने वाला बताया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। युवक ने बताया कि वह एक बीमारी से पीड़ित है और मानसिक रूप से भी परेशान रहता है; उसे डर लगता है कि अज्ञात लोग उसका पीछा कर रहे हैं, जिसकी वजह से उसने पानी वाली टैंकी पर चढ़ने का कदम उठाया। उसने यह भी कहा कि उसने पहले भी ऐसा किया है और उसके खिलाफ KHMANON थाने में NDPS Act के तहत मामला दर्ज है। DSP समराला ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि करणवीर सिंह उर्फ करण पुत्र धर्मपाल मास्कण मंडेरा का युवक पानी वाली टैंकी पर हंगामा कर रहा है और अपने माता-पिता को मौके पर बुलाने की मांग कर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा और उसके बारे में पूछताछ की; युवक ने अपने बीमारी और मानसिक परेशानी के बारे में जानकारी दी। पुलिस के अनुसार जनवरी 2026 को NDPS Act के तहत मामला दर्ज है। परिजनों को बुलाकरMarise परिवार को सूचित किया गया और युवक के उचित उपचार के निर्देश दिए गए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top