icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
122107
PPINEWZ7 May 2025, 07:36 pm

Nuh - हरियाणा में पानी संकट: इनेलो ने पीएम को सौंपा ज्ञापन

Nuh, Haryana:

भारी रणबीर मंदोला व जिलाध्यक्ष ताहिर हुसैन एडवोकेट के नेतृत्व में इनेलो कार्यकर्ताओं ने जिला उपायुक्त की मार्फत प्रधानमंत्री को सौंपा ज्ञापन. पंजाब सरकार द्वारा हरियाणा प्रदेश को पानी का संकट पैदा करने के विरोध में आज प्रभारी रणबीर मंदोला पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष ताहिर हुसैन एडवोकेट के नेतृत्व में इनेलो के हजारों कार्यकर्ताओं ने अनाज मंडी स्थित इनेलो कार्यालय से लघु सचिवालय तक पैदल मार्च कर रोष प्रदर्शन किया और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस अवसर पर इनेलो कार्यकर्ताओं ने जिला उपायुक्त की मार्फत देश के प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा तथा महामहिम राष्ट्रपति से पंजाब सरकार को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की. रणबीर मंदोला ने कहा कि पंजाब सरकार ने ओछी राजनीति और छोटी मानसिकता दिखाते हुए हरियाणा के हिस्से का पानी रोकने का काम किया है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्राची चौधरी ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीता, सहारनपुर की बेटी का इतिहास

NJNEENA JAINJust now
Saharanpur, Uttar Pradesh:किसान की बेटी प्राची चौधरी ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर भारत के लिए एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीते। महिलाओं की 400 मीटर व्यक्तिगत दौड़ में उन्होंने 53.21 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक हासिल किया। इसके बाद महिलाओं की 4×400 मीटर रिले में भारतीय टीम ने 3 मिनट 29.69 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। टीम में प्राची चौधरी के साथ किरण पहल, एमआर पूवम्मा और विथ्या रामराज शामिल रहीं। प्राची ने कहा कि उनके गोल्ड मेडल जीतने से उन्हें बेहद खुशी हो रही है और वे आगे भी कड़ी मेहनत जारी रखेंगी ताकि वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की नीति के अनुसार स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को डीएसपी पद मिलने की संभावना है और वह वर्दी पहनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहेंगी। प्राची ने युवाओं, खासकर बेटियों को प्रोत्साहित किया कि अगर परिवार उनका समर्थन करे तो वे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं। उनका अगला लक्ष्य अगले वर्ष होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप है। सहारनपुर के क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया कि प्राची के पिता किसान हैं और जिला स्टेडियम तथा बैंगलुरु में प्रशिक्षण के बाद उनकी प्रतिभा निखरी। अब उनकी नजर विश्व मंच पर और उपलब्धियों पर है।
0
0
Report

जयपुर में फार्मा एमआर पर बदमाशों का लूट, बाइक से गिराकर हमला

Jaipur, Rajasthan:जयपुर जयपुर में बदमाशों ने मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव से की लूट बाइक को टक्कर मारकर गिराया डंडे-सरियों से किया जानलेवा हमला एंकर-जयपुर में बदमाशों ने एक फार्मा कंपनी के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) से लूट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने टक्कर मारकर बाइक सहित एमआर को रोड पर गिराया। डंडे-सरियों से जानलेवा हमला कर बैग-मोबाइल छीन ले गए। वारदातस्थल के पास लगे CCTV फुटेज में बदमाशों की करतूत कैद हो गई। मालवीय नगर थाना पुलिस फुटेज के आधार पर बाइक सवार लुटेरों की तलाश कर रही है। ASI गंगासहाय ने बताया- लूट की वारादात प्रताप नगर के कुम्भ मार्ग निवासी सचिन अरोडा (45) के साथ हुई। वह एक फार्मा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) की पोस्ट पर जॉब करते है। 30 सितम्बर की रात ऑफिस क्लोज कर घर लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे सेक्टर-3 मालवीय नगर से होते हुए बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से दो बाइक पर आए पांच बदमाशों ने बाइक को टक्कर मारी। टक्कर लगते ही बाइक सहित सचिन रोड पर गिर गए। लूट के मकसद से आए डंडे-सरियों से लैस बदमाशों ने हमला कर दिया। ताबड़तोड़ वार कर जानलेवा हमला कर बदमाश सचिन का ऑफिस बैग व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर परिजनों ने प्राथमिक इलाज के लिए SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। मालवीय नगर थाना पुलिस ने पीड़ित के भाई राहुल की शिकायत पर मामला दर्ज किया। वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने पर बदमाशों की करतूत कैद मिली। पुलिस ने फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है
0
0
Report

शाहजहांपुर में 36 घंटे में तीन हत्याएं: भतीजे ने चाचा को ईंट से कुचला

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। यहाँ महज 36 घंटे के भीतर जिले में हत्या ने पुलिस महकमे की नींद उड़ा दी है। कल खुदागंज में दो साधुओं की सनसनीखेज हत्या से जिला अभी उबरा भी नहीं था कि आज थाना रोजा इलाके के हथौड़ा गांव में रिश्तों का खूनी अंत हो गया। यहां शराब के नशे में धुत एक भतीजे ने अपनी चाचा की ईंट-पत्थरों से कुचलकर बेरहमी से निर्मम हत्या कर दी। वारदात थाना रोजा क्षेत्र के हथौड़ा बुजुर्ग गांव की है। जहां पारिवारिक विवाद ने ऐसा खूनी मोड़ लिया कि चीख-पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी अरविंद शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा था। किसी बात को लेकर उसका अपने चाचा रामसनेही से विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि अरविंद के सिर पर खून सवार हो गया। आरोपी ने पास में पड़ी ईंट उठाई और अपने चाचा रामसनेही के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। वारदात इतनी खौफनाक थी कि रामसनेही की मौके पर ही तड़प-तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई। चाचा को लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरते देख आरोपी अरविंद मौके से फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई इस निर्मम हत्या से पूरे हथौड़ा गांव में दहशत और सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना रोजा पुलिस और फोरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून से सनी ईंट और अहम साक्ष्य कब्जे में लिए हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्म के लिए भेज दिया है।
0
0
Report
Advertisement

रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का योगदा सत्संग आश्रम दौरा, परिसर भ्रमण

Ranchi, Jharkhand:रांची मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहुंचे योगदा सत्संग आश्रम, स्वामीजी से की मुलाकात, स्मृति मंदिर, ध्यान मंदिर का किया परिभ्रमण, फोटो व पुस्तक गैलरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के परमहंस योगानन्द पथ, बहु बाजार, चुटिया स्थित योगदा सत्संग आश्रम पहुंचकर स्वामी ईश्वरानंदजी एवं स्वामी निर्मलानंदजी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के साथ विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन भी थीं। मुख्यमंत्री ने श्री श्री परमहंस योगानन्दजी का कक्ष, फोटो एवं पुस्तक गैलरी का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की। यहां परमहंस योगानन्दजी एवं उनके कुछ मुख्य शिष्यों द्वारा रचित पुस्तकें, प्रकाशित संदर्भ, स्वामीजी से संबंधित जारी डाक टिकट तथा फोटोग्राफ तथा स्वामीजी द्वारा इस्तेमाल की गई सामग्री को संरक्षित किया गया है। इसके अलावा उन्होंने लीची वेदी, स्मृति मंदिर, ध्यान मंदिर, ध्यान करने हेतु उद्यान व आश्रम परिसर का भ्रमण कर वहां के संबंध में जानकारी ली। स्वामी ईश्वरानंदजी एवं स्वामी निर्मलानंदजी ने मुख्यमंत्री को आश्रम की हालिया गतिविधियों के बारे में भी अवगत कराया।
0
0
Report

मुजफ्फरपुर में भाई-बहन के ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश, गिरफ्तार

Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur में एक भाई बहन को 2015 पुड़िया स्मैक और 2 लाख 10 हजार रुपए कैश के साथ गिरफ्तार किया गया है. भारी मात्रा में बरामद स्मैक के बारे में दोनों भाई बहन से पुलिस गहन पूछताछ कर पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है. बताया गया है कि मां इस कारोबार से जुड़ी थीं फिर दोनों ने कारोबार में जुड़कर नशे का धंधा जारी रखा. जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर गायघाट थाना क्षेत्र के हनुमान नगर में स्थित अंशु कुमारी के घर से 2015 पुड़िया स्मैक जिसका वजन 2.435 ग्राम, कीमत लाखों में, और 2 लाख 10 हजार रुपए कैश के साथ अंशु कुमारी और उसके भाई शिव शंकर कुमार को गिरफ्तार किया गया. नशे की खेप ड्राम में रखी मिट्टी के अंदर थी जिसे पुलिस ने निकाला. अब गिरफ्तार भाई बहन से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने कहा कि गायघाट थाना क्षेत्र के हनुमान नगर में स्थित घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में स्मैक और 2 लाख 10 हजार रुपए कैश के साथ अंशु कुमारी और शिव शंकर कुमार को Arrest किया गया है. उनसे पूछताछ चल रही है.
0
0
Report

बेगूसराय में अपराधियों ने गाड़ी वॉशिंग सेंटर संचालक की गोली मारकर हत्या

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। फुलवरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया-3 में अपराधियों ने गाड़ी वॉशिंग सेंटर संचालक को गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया। मृतक युवक की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र निवासी रामकुमार राम के पुत्र गणेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गणेश कुमार गाड़ी वाशिंग सेंटर चलाते थे और घटना के वक्त अपनी गाड़ी वाशिंग सेंटर पर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक अपराधी वहां पहुंचा और गणेश कुमार को ताबड़तोड़ गोली मार दी। जिसमें तीन गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पुरानी रंजिश को लेकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह और वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान को लेकर पुलिस जांच कर रही है। इस घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय एसपी मनीष कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं फुलवरिया थाना पुलिस के साथ कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी और मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं गणेश कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।
0
0
Report
Advertisement

मुंगेर से लूटा गया सीएनजी ऑटो धनबाद में बरामद; चार गिरफ्तार

Munger, Bihar:मुंगेर से लूटा सीएनजी ऑटो धनबाद में बरामद, चार गिरफ्तार चालक से मारपीट कर जंगल में हाथ-मुंह बांधकर छोड़ा, ऑटो लेकर फरार हो गए थे आरोपी。 मुंगेर जिले में गंगटा जंगल में ऑटो चालक से मारपीट कर लूटे गए CNG ऑटो को धनबाद पुलिस और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में निरसा से बरामद किया है । पुलिस ने इस मामले में चार लोगो को गिरफ्तार किया है ।जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर की शाम मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नौलखा निवासी ऑटो चालक सिंटू कुमार को दो लोग कुंदन कुमार एवं धर्मेंद्र कुमार ने जमुई जाने की बात कहकर जमालपुर स्टेशन पर 1400 रूपये में रिजर्व किया ,जिसके बाद ऑटो चालक को सुल्तानगंज ,तारापुर होते हुए जमुई जाने के लिए कहा ,वही जब ऑटो चालक सिंटू कुमार गंगटा पहुंचा तो ऑटो पर एक अन्य युबक विक्की कुमार बैठ गया। वही जब ऑटो चालक गंगटा जंगल में प्रवेश किया तो सभी आरोपियों ने ऑटो चालक को जंगल की और ले गए और मारपीट की और उसके हाथ-मुंह बांधकर जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद आरोपी CNG ऑटो लेकर फरार हो गए। वही जब देर रात्रि गंगटा थाना पुलिस को सुचना आयी की गंगटा जंगल में सड़क कनारे एक व्यक्ति सड़क घायल अवस्था में पड़ा है पुलिस मोके वारदात पर पहुंची और घायल ऑटो चालक से पूछ ताछ के बाद पुलिस ने अनुसंधान प्रारम्भ शुरू कर दी और इस मामले में लूटी हुई टेम्पू सहित चार लोगो को गिरफ्तार किया है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया की गंगटा थाना क्षेत्र में एक सीएनजी ऑटो की लूट -कांड की घटना घटित हुई थी इसी मामले में खड़गपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभय कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया जिसमे गंगटा थानध्यक्ष राहुल कुमार जिला आसूचना इकाई की टीम सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी द्वारा अनुसंधान प्रारम्भ किया गया जंहा सीटीवी फुटेज एवं वैज्ञानिक अनुसंधान की मदद से चार लोगो को धनबाद से गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया की गिरफ्तार विक्की कुमार ,कुंदन कुमार नावादा जिला के रहने वाले, धरवेंद्र कुमार जमुई जिला का रहनेवाला है एवं निशांत कुमार नालंदा जिला का रहने वाला है वर्तमान में धनबाद में रहता है । एसपी ने बताया की आरोपी विक्की कुमार, कुंदन कुमार, और धरवेंद्र कुमार ने लूटी हुई ऑटो को 25 हजार में निशांत को बेच दिया । एसपी ने बताया की गिरफ्तार सभी आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह है और इसी तरह वाहनों को बुक कर लूटने का काम करता है , गिरफ्तार सभी आरोपी पर कई जिलों की की थाना में लूट कांड चोरी और शराब के मामला दर्ज और जेल जा चुका है। बाइट सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर
0
0
Report

वैशाली के महनार में विवाद के बाद पत्थरबाजी, 13 घायल

Hajipur, Bihar:वैशाली में देर शाम मामूली विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच झड़प हो गया। जिसके कारण महनार बाजार रणक्षेत्र में तब्दील हो गया और दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी की जिससे महनार मोहिउद्दीननगर एनएच पर अफरा तफरी मच गई और लोग वाहन लेकर भागते नजर आए। मौके पर पहुंची महनार थाना की पुलिस ने मामले को शांत कराया, जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि महनार थाना क्षेत्र स्थित देशराजपुर बजरंगबली चौक के पास देर शाम आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों पक्ष एक दूसरे पर पत्थरबाजी करने लगे जिसमें महिला पुरुष समेत 13 लोग चोटिल हो गए जबकि मुख्य सड़क से गुजर रहे कई राहगीरों को भी चोट लगी है। वहीं घायलों को ईलाज के लिए महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि विवाद थूक फेंकने को लेकर शुरू हुआ था जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। महनार एसडीपीओ ने बताया कि मामला शांत है और हालात को नियंत्रित कर लिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि घायलों के बयान पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला हॉकी लीग राज्य; तीन स्वर्ण पदक विजेताओं को सम्मान

Raipur, Chhattisgarh:उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान, बढ़ाया हौसला मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा घोषित 51 लाख रुपए की सम्मान राशि का चेक संजू देवी को सौंपा मधु सिदार और गीता यादव को 11.12-11.12 लाख रुपए का विशेष सहायता पैकेज देश में हॉकी लीग आयोजित करने वाला पहला राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : श्री अरुण साव रायपुर. 2 अक्टूबर 2026. उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार लगातार अभिनव पहल कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश में 21 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक पुरुष हॉकी लीग का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य होगा, जो इस तरह की हॉकी लीग का आयोजन करने जा रहा है। लीग की टैगलाइन ‘चलव रे संगी हॉकी खेलबो’ रखी गई है। इसमें छह टीमें हिस्सा लेंगी, जिनका नामकरण छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पहचान के अनुरूप किया गया है। श्री साव ने बिलासपुर के बहतराई स्थित खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर छत्तीसगढ़ और देश का गौरव बढ़ाने वाली खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में ये बातें कहीं। उन्होंने एशियन गेम्स-2026 में कबड्डी की स्वर्ण पदक विजेता सुश्री संजू देवी तथा जूनियर हॉकी एशिया कप-2026 की स्वर्ण पदक विजेताओं सुश्री मधु सिदार और सुश्री गीता यादव को सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने की। समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा सुश्री संजू देवी के लिए पूर्व में घोषित 51 लाख रुपए की सम्मान राशि का चेक प्रदान किया गया। वहीं मधु सिदार और गीता यादव को 11 लाख 12 हजार रुपए प्रत्येक को विशेष सहायता पैकेज देने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में दोनों को इसमें से तत्काल 2-2 लाख रुपए की एकमुश्त सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए। श्री साव ने तीनों खिलाड़ियों को शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इन खिलाड़ियों की उपलब्धियों में परिवार के योगदान का सम्मान करते हुए उप मुख्यमंत्री ने तीनों खिलाड़ियों के परिजनों को भी शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया。 उप मुख्यमंत्री श्री साव ने खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र के प्रशासनिक भवन में नवनिर्मित ऑडियो-वीडियो कॉन्फ्रेंस रूम का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि यह बिलासपुर और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए उत्साह, उल्लास और गौरव का दिन है। इन खिलाड़ियों ने इसी सेंटर में खेलना सीखा, अपनी प्रतिभा को निखारा और कठिन परिश्रम के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। चीन और जापान में स्वर्ण पदक जीतना सहज उपलब्धि नहीं है। इसके पीछे खिलाड़ियों की वर्षों की मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प है। श्री साव ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्ति को योग्य, सक्षम और अच्छा नागरिक बनाने का सशक्त माध्यम है। खेल के मैदान से अच्छा स्वास्थ्य, आत्मविश्वास, धैर्य, अनुशासन और कठिन परिस्थितियों में आगे बढ़ने का जज्बा मिलता है। खिलाड़ी कठिन समय में निराश होने के बजाय संघर्ष करना और फिर आगे बढ़ना सीखता है। खेल प्रतिभा के बल पर आज खिलाड़ियों को मान-सम्मान के साथ बेहतर भविष्य के अवसर भी मिल रहे हैं。 उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य और खेल अधोसंरचना के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, खेल अलंकरण, स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव तथा बस्तर एवं सरगुजा ओलंपिक जैसे आयोजनों से प्रदेश में खेलों के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार किया गया है। राज्य सरकार ने बजट में मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इससे प्रशिक्षकों सहित खेलों के लिए आवश्यक अधोसंरचना एवं अन्य सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा। श्री साव ने खिलाड़ियों से अपने खेल में निरंतरता बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि खिलाड़ी की सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धा स्वयं से होती है। हर दिन स्वयं को बेहतर बनाने का प्रयास करें। किसी प्रतियोगिता में चयन नहीं होने पर निराश न हों, बल्कि और अधिक मेहनत के साथ आगे बढ़ें। आज इन तीन खिलाड़ियों को यह अवसर और सम्मान मिला है, आने वाले समय में यहां प्रशिक्षण ले रहे अन्य खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे। बहतराई में और बढ़ेंगी खेल सुविधाएं :श्री सुशांत शुक्ला समारोह की अध्यक्षता करते हुए विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने बहतराई जिला खेल परिसर में खेल सुविधाओं के विस्तार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगभग 6 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न खेल मैदानों एवं हाई मास्ट लाइट सहित अन्य सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से वातानुकूलन सहित आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 16 करोड़ रुपए की लागत से खेल अधोसंरचना विकसित करने की योजना है, जिसका जल्द भूमिपूजन किया जाएगा। राज्य हॉकी संघ के अध्यक्ष श्री मनीष श्रीवास्तव, प्रदेश कबड्डी संघ के महासचिव श्री प्रदीप यादव, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल और श्री दीपक सिंह सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित थे।
0
0
Report
Advertisement

हरदा में गांधी जयंती पर महात्मा गांधी के आगमन और सामाजिक सुधार का स्मरण

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:एंकर हरदा में महात्मा गांधी जयंती पर विशेष कार्यक्रम, 1933 में गांधीजी के हरदा आगमन को किया याद हरदा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को हरदा जिला मुख्यालय स्थित अन्नपूर्णा स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के विचारों और उनके सामाजिक सुधार आंदोलनों को याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि वर्ष 1933 में महात्मा गांधी हरदा पहुंचे थे। उस समय उन्होंने छुआछूत और सामाजिक भेदभाव मिटाने के अभियान को लेकर लोगों को जागरूक किया था। गांधीजी ने हरदा के घंटाघर क्षेत्र में सभा को संबोधित कर समाज में समानता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया था।
0
0
Report

सतना रेलवे कॉलोनी में पैसे के विवाद पर गोली, एक घायल

Satna, Madhya Pradesh:सतना शहर के जीआरपी थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी में गुरुवार शाम करीब 4 बजे पैसे के लेनदेन को लेकर दो रेलवे कर्मचारियों के विवाद में गोली चल गई। इस घटना में एक कर्मचारी के बड़े भाई के बाएं हाथ में गोली लगी। जानकारी के अनुसार आरोपी सुनील वर्मा और मदन गोपाल यादव दोनों रेलवे में कर्मचारी हैं। दोनों के बीच लंबे समय से पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को सुनील वर्मा गुस्से में मदन गोपाल के घर पहुंचा। घर पर मदन का बड़ा भाई रूपचंद यादव मिला। आरोप है कि बड़े भाई से बदला लेने की नीयत से सुनील ने रूपचंद पर कट्टे से फायर कर दिया। जान बचाने की कोशिश में गोली रूपचंद की बाएं हथेली में जा लगी। रूपचंद यादव घायल/दर्ज किया गया है। घटना से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। सूचना पर जीआरपी थाना प्रभारी राजेश राज मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर किया गया है। राजेश राज, थाना प्रभारी जीआरपी सतना ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पैसे के लेन-देन का है। आरोपी बाइक से अकेला आया था और वारदात के बाद फरार हो गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
0
0
Report

झांसी के कचहरी चौराहे पर छेड़छाड़ के आरोपित की भीड़ ने पिटाई, वीडियो वायरल

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के कचहरी चौराहे से छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने दुकान पर काम कर रही लड़की का दिनदहाड़े हाथ पकड़ लिया। लड़की के शोर मचाने पर इकट्ठा हुई भीड़ ने युवक को पकड़कर सड़क पर ही जमकर लात घूसों से पीटा। और भीड़ की पिटाई से मनचले युवक के पूरे कपड़े तक फट गए और वह अर्धनग्न अवस्था में होकर सड़क पर गिर गया और मारपीट से उसके सर से खून निकलने लगा। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने भीड़ के चंगुल से युवक को छुड़ाकर थाना पुलिस के हवाले कर दिया, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वी/ओ.1- दरअसल कचहरी चौराहा क्षेत्र स्थित एक दुकान पर लड़की काम करती है। आरोप है कि पंकज नाम का युवक वहां पहुंचा और लड़की से छेड़छाड़ करते हुए उसका हाथ पकड़ लिया। लड़की ने विरोध किया और शोर मचाना शुरू कर दिया। लड़की की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर इकट्ठा हो गए। इसके बाद लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ कर सबक सिखाना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई लोग युवक को घेरकर लातों और घूंसों से पीट रहे हैं। पिटाई के दौरान युवक के कपड़े तक फट गए और वह सड़क पर गिर गया और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ देखकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा और उसने युवक को भीड़ के चंगुल से बचाया और थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल और पूछताछ शुरू कर दी हैं।
0
0
Report
Advertisement

जलपाईगुड़ी में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कोतवाली थाने के सामने विरोध प्रदर्शन

Jalpaiguri, West Bengal:জ্ঞানেশ কুমারের পদত্যাগের দাবিতে জলপাইগুড়ি কোতোয়ালি থানার গেটের সামনে ধিক্কার মিছিলক ককরোচ জনতা পার্টির। মহাত্মা গান্ধীর জন্মদিন উপলক্ষে শুক্রবার সন্ধ্যাে জলপাইগুড়ি শহরে ধিক্কার মিছিল অনুষ্ঠিত হয়। জ্ঞানেশ কুমারের পদত্যাগের দাবিতে ককরোচ জনতা পার্টির পক্ষ থেকে এই মিছিলের আয়োজন করা হয়। মিছিলটি জলপাইগুড়ি শহরের বিভিন্ন পথ পরিক্রমা করে কোতোয়ালি থানার সামনে এসে পৌঁছয়। সেখানে বিক্ষোভ প্রদর্শন করেন আন্দোলনকারীরা। তাঁদের অভিযোগ, তাঁরা নিজেদের কাজ করেছেন এবং নির্বাচনে জয়ী হয়েছে। সেই কারণে জ্ঞানেশ কুমারের পদত্যাগের দাবি জানানো হচ্ছে। এই দাবিকে সামনে রেখে সংগঠনের পক্ষ থেকে জলপাইগুড়ি শহরে ধিক্কার মিছিল বের করা হয় এবং পরে কোতোয়ালি থানার সামনে বিক্ষোভ প্রদর্শন করা হয়।
0
0
Report

सिवनी में अवैध शराब ठिकाने पर दबिश, 7 क्विंटल महुआ लहान नष्ट

Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी में अवैध शराब के खिलाफ केवलारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम मशानबर्रा में खेतों के बीच नाले के किनारे चल रहे अवैध शराब निर्माण के ठिकाने पर पुलिस ने दबिश दी। मौके से करीब 7 क्विंटल महुआ लहान बरामद कर नष्ट किया गया। इसके साथ ही शराब बनाने की भट्टी और अन्य सामग्री को भी पुलिस ने नष्ट कर दिया。 सिवनी जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में केवलारी पुलिस ने ग्राम मशानबर्रा क्षेत्र में कार्रवाई की。 पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खेतों के बीच से बहने वाले नाले के किनारे कच्ची महुआ शराब बनाने और उतारने का काम किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और इलाके की sघन तलाशी ली。 तलाशी के दौरान नाले के किनारे डिब्बों में भरकर रखा करीब 7 क्विंटल महुआ लहान बरामद हुआ। हालांकि मौके पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं मिला。 पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण को रोकने के लिए मौके पर ही करीब 7 क्विंटल महुआ लहान नष्ट कर दिया। इसके अलावा शराब बनाने की लिए इस्तेमाल की भट्टी और अन्य सामग्री को भी नष्ट किया गया。 पुलिस के मुताबिक जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top