Back
नूंह साइबर क्राइम यूनिट ने दो ठग गिरफ्तार, लाखों की ऑनलाइन ठगी का खुलासा
AMANIL MOHANIA
Nov 30, 2025 10:39:39
Nalhar, Haryana
नूंह साइबर पुलिस दो शातिर ठग गिरफ्तार, लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी का खुलासा।
नूंह पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट नूंह ने एसपी राजेश कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर टीम ने एक ही दिन में दो शातिर साइबर ठगों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से फर्जी सिम कार्ड, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड व संदिग्ध क्यू आर कोड बरामद हुए हैं। इनके खिलाफ लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी के कई मामले दर्ज हैं।
आयुष यादव एएसपी नूंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जिला पुलिस की एक टीम ने सिकरावा-पुन्हाना रोड पर दबिश देकर राशिद उर्फ बिल्ला पुत्र अय्यूब, निवासी चांदडाका नूंह को गिरफ्तार किया। उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें फर्जी सिम व व्हाट्सएप आई डी पंकज सिंह के नाम से मिली। फोन के आईएमईआई और सिम नंबर को साइबर पोर्टल पर चेक करने पर 12 से ज्यादा साइबर ठगी के केस निकले, जिनमें कुल 6 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी सामने आई है, इनमें एक 2 लाख 54 हजार रुपये की बड़ी ठगी थी। इसी प्रकार दूसरे मामले में एक टीम ने नूंह-होडल रोड पर रायपुरी गांव के पास नईम पुत्र जान मोहम्मद, निवासी सहसन थाना जुरैहड़ा, जिला डीग भरतपुर, राजस्थान को दबोचा। उससे तलाशी में दो मोबाइल, एक एटीएम कार्ड, दो सौ रुपये नकद और आधार कार्ड बरामद हुआ। फोनों में क्यूट बेबी, रिया कलेक्शन व न्यू कल कलेक्शन जैसे फर्जी व्हाट्सएप व बिजनेस अकाउंट मिले, जिनसे सूट-साड़ी के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा था। दोनों मामलों में दो अलग अलग मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं।
एएसपी ने बताया कि साइबर ठगों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें और अज्ञात नंबरों से आए क्यू आर कोड या लिंक पर भरोसा न करें।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
IKIsateyak Khan
FollowDec 12, 2025 10:33:010
Report
WJWalmik Joshi
FollowDec 12, 2025 10:32:400
Report
AMAnkit Mittal
FollowDec 12, 2025 10:32:200
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowDec 12, 2025 10:32:020
Report
MMManoj Mallia
FollowDec 12, 2025 10:31:440
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowDec 12, 2025 10:31:170
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowDec 12, 2025 10:30:420
Report
SSSUNIL SINGH
FollowDec 12, 2025 10:30:170
Report
Rampur Banwari Bila Ahatmali, Uttar Pradesh:बिजनौर के शहर नजीबाबाद में कुत्तों का आतंक एक ही दिन में कुत्तों ने शहर के 50 लोगों को काटकर जख्मी किया पीएससी नजीबाबाद के सरकारी डॉक्टर ने बताया कि शहर से लगभग 50लोग कुत्ते के काटे आए जिनमें कुछ लोगों को पागल कुत्तों ने काटा है सभी को फर्स्ट ट्रीटमेंट दे दिया है।
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 12, 2025 10:21:380
Report
KYKaniram yadav
FollowDec 12, 2025 10:21:250
Report