icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
122107
AMAnil MohaniaFollow24 Jul 2024, 02:31 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ग्वालियर में बंग्लादेशी घुसपैठियों के फर्जी पासपोर्ट घोटाले का बड़ा खुलासा

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में बांग्लादेशी घुसपैठियों की एक नई करतूत का खुलासा हुआ है. इन घुसपैठियों ने पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया में बड़ी सेंध लगा दी. लंबी जांच के बाद सामने आया क‍ि डबरा के सिमरिया टेकरी की बौद्ध विहार कॉलोनी के एक ही पते पर फर्जी दस्तावेजों से 20 पासपोर्ट बनवाए गए. ये सभी पासपोर्ट बांग्लादेशियों के नाम पर जारी किए गए. पासपोर्ट को लेकर किए इस फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड रियाल चौधरी समेत दो लोगों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है, उन्‍हें पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है. पूछताछ में अब तक 20 से ज्यादा फर्जी पासपोर्ट का खुलासा हुआ है. एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पहले ऑनलाइन आवेदन कर मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाया. इसमें उन्होंने बौद्ध परंपरा के अनुसार, अपना बदला हुआ बौद्ध नाम लिखा. इसी प्रमाण पत्र के आधार पर उन्होंने आधार कार्ड बनवाया और फिर पासपोर्ट भी बनवा लिया. इस खुलासे के बाद पासपोर्ट को लेकर सत्यापन करने वाली डबरा पुलिस भी संदेह के घेरे में है. सवाल उठा रहा है कि आखिर पुलिस ने सत्‍यापन में यह गड़बड़ी क्‍यों नहीं पकड़ी.
0
0
Report

PM मोदी आज आलीराजपुर में MEMO ट्रेन उद्घाटन, लोगों में उत्साह

Jobat, Madhya Pradesh:आलीराजपुर को मेमो ट्रेन की सौगात: PM मोदी 12 बजे करेंगे उद्घाटन, ट्रेन की सौगात को लेकर लोगों में काफी उत्साह आलीराजपुर जिलेवासियों के लिए आज का दिन बेहद खास होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12 बजे आलीराजपुर को एक नई मेमो (MEMO) ट्रेन की सौगात देने जा रहे हैं। इस सौगात से क्षेत्र में कनेक्टिविटी मजबूत होगी और आम जनता का सफर और भी आसान हो जाएगा。 कार्यक्रम की प्रमुख बिंदु: भव्य तैयारियां: प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और रेलवे विभाग ने आलीराजपुर में व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं। दिग्गज नेताओं की मौजूदगी: कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, क्षेत्रीय सांसद अनीता नगर सिंह चौहान और मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नगर सिंह चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। डेकाकुंड स्टेशन की खूबसूरती: इस ऐतिहासिक क्षण के स्वागत के लिए डेकाकुंड रेलवे स्टेशन को दुल्हन की तरह आकर्षक रूप से सजाया गया है。
0
0
Report
Advertisement

बस स्टैंड के पास गांजे के साथ गिरफ्तार, पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी दबोचा

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बस स्टैंड यात्रा प्रतीक्षालय के पास गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को पद्मनाभपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है वहीं आरोपी के पास से 2 किलो 520 ग्राम गांजा बरामद किया गया है जिसकी कीमत 1 लाख 26 हजार 540 आंकी गई है दरअसल पद्मनाभपुर थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड की यात्री प्रतीक्षालय के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बेच रहा है जिसके बाद फौरन पुलिस की एक टीम बस स्टैंड पहुंची जहां घेराबंदी कर वसंत श्याम राव को धर दबोचा गया जो की महाराष्ट्र के पुणे का रहने वाला है आरोपी से पूछताछ की गई तो पहले तो उसने पुलिस को गुमराह किया लेकिन उसके पास रखे काले रंग के बैग की जांच पड़ताल बनाने पर उसमें 2 किलो 520 ग्राम गांजा रखा हुआ था जिसकी कीमत 1 लाख 26 हजार 540 ₹ आंकी है इसके बाद पुलिस में फॉरेन एनडीपीएस एक्ट के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है वहीं अब उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.
0
0
Report

हनुमानगढ़ पहुंची कांग्रेस सेवादल प्रदेश प्रभारी, निकाय चुनावों की तैयारी पर चर्चा

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ पहुंचे कांग्रेस सेवादल प्रदेश प्रभारी, कार्यकर्ताओं से संगठन पर चर्चा हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस सेवादल राजस्थान प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के महासचिव गोविंद भाई पटेल का स्वागत जिलाध्यक्ष अश्वनी पारीक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से किया। इस अवसर पर आगामी निकाय चुनावों को लेकर संगठन की तैयारीयों पर विचार-विमर्श हुआ। पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की एकजुटता और सक्रियता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की भागीदारी से संगठन सुदृढ़ होता है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाए तथा आमजन से संवाद स्थापित करे। उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को लोगों तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने तथा जनता से निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। इस मुलाकात में निकाय चुनावों के संदर्भ में संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की गई।
0
0
Report

सागर-ललितपुर के जहरीली शराब मामले में पुलिस-प्रशासन के बीच टकराव

Bhopal, Madhya Pradesh:एमपी और यूपी पुलिस आमने-सामने, सागर जहरीली शराब से हुई मौतों का ठीकरा सागर पुलिस ने ललितपुर पर फोड़ा तो ललितपुर पुलिस ने सागर पुलिस को भ्रामक जानकारी देने की बात कही - सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों हड़कंप है... - जहरीली शराब के सरगना को लेकर दो राज्यो की पुलिस आमने सामने है... - सागर के बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर सागर एसपी अनुराग सुजानिया ने जहरीली शराब का कनेक्शन यूपी ललितपुर का बताया था... - जिसके बाद यूपी ललितपुर पुलिस ने सफाई देते हुए कहा जहरीली शराब का ललितपुर नही सागर और आसपास है....साथ ही ललितपुर पुलिस ने सागर पुलिस पर भ्रामक जानकारी देने का आरोप लगाया... - ललितपुर एडिशनल एसपी कालू सिंह ने कहा मध्य प्रदेश के सागर जिले के बण्डा थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से कई लोगो की मौत के मामले में सागर पुलिस द्वारा मीडिया को भ्रामक तथ्य पेश किये जा रहे हैं कि इसका सम्बन्ध ललितपुर से है, इसके सम्बन्ध में स्पष्ट करना है कि ललितपुर पुलिस व आबकारी विभाग ललितपुर की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 04.05.2026 को एक गैंग जिसका सरगना रवि लखेरा नि0 ग्राम महेवा थाना ओरछारोड़ छतरपुर म0प्र0 व चन्द्रेश लोधी नि0 ग्राम अण्डेला थाना मालथौन जनपद सागर म0प्र0 के साथ 05 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है । इन सभी अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही भी प्रचलित है ।अभि0 रवि लखेरा के म0प्र0 में शराब के ठेके के लाइसेन्स हैं साथ ही म0प्र0 के कई थाना क्षेत्रों में शराब से सम्बन्धित आपराधिक मामले दर्ज हैं । थाना बण्डा पर दिनांक 06.09.2026 को दर्ज मु0अ0सं0 658/2026 में नामित 20 अभियुक्तों मे से सभी म0प्र0 के निवासी है केवल एक आकाश राय जिसे मड़ावरा निवासी दिखाया गया है वह भी पिछले 10 वर्ष से बण्डा थाना क्षेत्र में निवास कर रहा है । ललितपुर में कहीं भी स्प्रिट/कैमिकल आदि से किसी भी प्रकार की अवैध शराब का निर्माण नही किया जा रहा है । सागर पुलिस की जांच में अभी तक यदि कोई भी तथ्य ललितपुर से जुड़े आये हुए हैं तो उन्हे निश्चित रूप से ललितपुर पुलिस के साथ शेयर करना चाहिये । ललितपुर पुलिस व आबकारी टीम द्वारा संयुक्त रूप से अवैध शराब के निर्माण व ब्रिक्री पर कार्यवाही जारी है, (बाइट - अनुराग सुजानिया एसपी सागर) (बाइट - अपर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर कालू सिंह)
0
0
Report
Advertisement

उदयपुरवाटी के भैरूघाट पर नाकाबंदी में 7.70 लाख नकद बरामद

Jhunjhunu, Rajasthan:उदयपुरवाटी में चुनावी नाकाबंदी में 7.70 लाख की नकदी जब्त उदयपुरवाटी के भैरूघाट पर पुलिस की नाकाबंदी में कार्रवाई महाराष्ट्र नंबर की सफेद इनोवा कार से 7,70,400 बरामद कार चालक सीताराम सैनी नकदी के संबंध में नहीं दे सका संतोषजनक जवाब पुलिस ने संदिग्ध नकदी को जब्त कर शुरू कर दी नियमानुसार कार्रवाई नगरपालिका चुनाव को लेकर पुलिस की ओर से की जा रही सघन निगरानी के दौरान उदयपुरवाटी के भैरूघाट पर नाकाबंदी में एक इनोवा कार से 7 लाख 70 हजार 400 रुपये की नकदी बरामद कर जब्त की गई। पुलिस के मुताबिक, भैरूघाट पर नाकाबंदी के दौरान महाराष्ट्र नंबर की एक सफेद रंग की इनोवा कार को रुकवाकर जांच की गई। तलाशी के दौरान कार से बड़ी मात्रा में नकदी मिली। नकदी की गिनती करने पर कुल 7,70,400 पाए गए, जिसमें 500, 200 और 100 रुपये के नोट शामिल थे। पुलिस ने बताया कि कार चालक सीताराम पुत्र महावीर प्रसाद सैनी, निवासी वार्ड नंबर 13, उदयपुरवाटी निवासी है। पूछताछ में उसने महाराष्ट्र के नासिक से आना बताया। पुलिस के अनुसार नकदी के संबंध में चालक की ओर से कोई संतोषजनक जवाब अथवा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए, जिसके बाद राशि को संदिग्ध मानते हुए जब्त कर लिया गया। थानाधिकारी रामपाल मीणा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि महाराष्ट्र नंबर की इनोवा कार में चुनाव के दौरान वितरण के लिए संदिग्ध नकदी लाई जा सकती है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर वाहन की जांच की और नकदी बरामद की। जब्त नकदी के स्रोत और उसके इस्तेमाल को लेकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

सत्य निकेतन हादसों का सच: भवन नियमों की चेकिंग पर सुप्रीम कोर्ट से स्पष्टता

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में सत्य नितेकन में हुए हादसे का मामला। एमकिस क्यूरी अजित सिंहा सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल कर इस हादसे की जानकारी दी रिपोर्ट में कहा गया है- *सत्‍य निकेतन में बार बार होने वाली ऐसी घटनाएं चिंता का विषय है। सत्य नितेकन दिल्ली यूनिविर्सिटी साउथ कैम्पस के पास स्थित है यह छात्रों के रहने के लिए एक बड़ा केंद्र बन चुका है। यहां बड़ी संख्या में पीजी, प्राइवेट होस्टल, मेस खाने-पीने की दुकानें और दूसरे व्यवसायिक संस्थान चल रहे हैं। अप्रैल 2022 में यहाँ एक बिल्डिंग करने से 2 लोगों की मौत और 4 घायल हो गए थे। अब दोबारा ऐसी घटना होने से यह गंभीर सवाल उठता है कि इमारतों की नियमित जांच, खतरनाक इमारतों की पहचान और भवन नियमों को लागू करने की व्यवस्था सही तरीके से काम कर रही है या नहीं! *रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली में कॉलेज और यूनिवर्सिटी के आसपास मौजूद सभी PG, निजी हॉस्टल और छात्रों के रहने की ऐसी जगहों की समय सीमा के अंदर सुरक्षा जांच की जानी चाहिए। बिल्डिंग का नक्शा, निर्माण, बेसमेंट, जमीन का उपयोग, मजबूती, आग से सुरक्षा और आने-जाने के रास्ते जैसे सुरक्षा मानकों की जाँच होनी चाहिए
0
0
Report

सीमेंट कारोबारी ने फायरिंग कर दहशत फैलाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-सीमेंट कारोबारी ने फायरिंग कर फैली दहशत, कारोबार ने फास्ट फूड की रेहड़ी लगाने वाले युवकों पर की फायरिंग, कारोबारी ने युवकों पर लाइसेंसी रिवाल्वर से किये ताबड़तोड़ कई राउंड फायर, मामूली कहासुनी के बाद कारोबारी ने की फायरिंग, फायरिंग के दौरान युवकों ने भागकर बचाई जान, फायरिंग के दौरान युवक की कार में लगी गोली, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जाँच में जुटी, कारोबारी द्वारा देर रात फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपी की तलाश में जुटी स्थानीय पुलिस, सदर कोतवाली क्षेत्र के HDFC बैंक के पास की घटना।
0
0
Report
Advertisement

स्कूल के विद्यार्थियों ने पर्यावरण-अनुकूल गणेश मूर्तियाँ बनाकर दिया हरित संदेश

Washim, Maharashtra:वाशीम: अँकर:गणेशोत्सवाच्या पार्श्वभूमीवर रिसोड तालुक्यातील केशवनगर येथील बाबासाहेब धाबेकर विद्यालयात विद्यार्थ्यांसाठी शाडू मातीपासून गणेशमूर्ती तयार करण्याची कार्यशाळा घेण्यात आली.पाचवी ते बारावीच्या विद्यार्थ्यांनी उत्स्फूर्त सहभाग घेत कलाशिक्षक रामु पगार यांच्या मार्गदर्शनाखाली आकर्षक गणेशमूर्ती साकारल्या.विशेष म्हणजे, विद्यार्थ्यांनी तयार केलेल्या याच पर्यावरणपूरक मूर्तींची आपल्या घरी प्रतिष्ठापना करण्याचा निर्धार केला आहे.ग्रामीण भागातील या उपक्रमातून विद्यार्थ्यांनी पर्यावरणपूरक गणेशोत्सवाचा संदेश दिला आहे.
0
0
Report

MDa नोटिस के बाद मुस्तफा मस्जिद पर बुलडोजर की तैयारी, अवैध निर्माण का विवाद

Moradabad, Uttar Pradesh:सहारनपुर के बाद मुरादाबाद की मुस्तफा मस्जिद पर मंडराया बुलडोजर का खतरा है। एमडीए के नोटिस के बाद मस्जिद कमेटी में हड़कंप मचा है। दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे 9 पर मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में टीएमयू यूनिवर्सिटी के नजदीक सर्विस रोड पर मस्जिद बनी है। आगे क्या कार्यवाही होगी यह देखने की बात है, लेकिन मस्जिद कमेटी को एमडीए द्वारा नोटिस जारी कर बिना स्वीकृत के अवैध जगह पर मस्जिद बनाने के कारण दस्तावेज एमडीए ऑफिस में दिखाने का आदेश दिया गया है। 21 अगस्त के नोटिस में 3 सितम्बर का समय दिया गया था और इसके बाद एमडीए आगे की कार्रवाई में जुटा है। मस्जिद के इमाम ने मस्जिद को कई वर्षो पुराना बताया है और नोटिस की पुष्टि की है। नोटिस में लिखा गया है कि 300 वर्गमीटर में पूर्व में मुस्तफा मस्जिद का निर्माण हुआ है, स्थल पर स्वीकृति संबंधी अभिलेख नहीं दिखाये गये। नोटिस के अनुसार नगर योजना और विकास अधिनियम 1973 की धारा 27 के अंतर्गत कार्रवाई की संस्तुति की जाती है। हालांकि नोटिस में 21 अगस्त की तारीख दर्ज है और नीचे स्पष्ट शब्दों में लिखा है कि नगर योजना और विकास अधिनियम 1973 की धारा 14 एवं 15 के आदेशानुसार विकास प्राधिकरण की अनुमति के बिना उक्त निर्माण किया गया है। नोटिस के पहले पेज पर आखिरी लाइन में लिखा है कि सक्षम अधिकारी विकास प्राधिकरण मुरादाबाद कार्यालय में दिनांक 3/09/26 को एक बजे बतायें कि पूर्वाक्त निर्माण को गिरा देने का आदेश क्यों नहीं दिया जाए। इस मामले में दो साल से मस्जिद के इमाम मोहम्मद शाने अजहरी का कहना है कि मुझे नोटिस की पूरी जानकारी नहीं मिली, पर इतना पता है कि अवैध जगह पर निर्माण का नोटिस जारी किया गया है और इसमें पैरवी मोटबल्ली साहब की तरफ से होगी। इमाम का दावा है कि मस्जिद बड़ी हो गयी है, उम्र 26 साल है, बुजुर्ग बताते थे पहले से बनी है मस्जिद, और यहां मस्जिद के कारण आवाजाही में दिक्कत नहीं है। मस्जिद के पास टीएमयू यूनिवर्सिटी है। अभी मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की तरफ से बयान नहीं आया है और मीडिया से बात करने की कोशिश पर अधिकारी बोलने से बचते दिखे। अब देखना होगा कि एमडीए आगे क्या कार्रवाई करता है।
0
0
Report

नए मकान में विवाहिता की खून से लथपथ लाश, हत्या की आशंका बढ़ी

Jaunpur, Uttar Pradesh:नए मकान में महिला की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी, सिर पर वार कर हत्या की आशंका जौनपुर खुटहन पनौली गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब नवनिर्मित मकान के भीतर तख्त पर 48 वर्षीय विवाहिता की रक्तरंजित लाश पड़ी मिली। महिला के सिर और माथे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। घटना के बाद उसके पहने हुए कुछ आभूषण भी गायब बताए जा रहे हैं। परिजनों ने गांव के ही एक बढ़ई पर संदेह जताया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका गुड़िया पत्नी मुख्तार अहमद का पुराना मकान नए निर्माणाधीन घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। बताया गया वह दरवाजा ठीक कराने के लिए बढ़ई को बुलाने की बात कहकर नए मकान पर गई थीं। उनकी दोनों बेटियां स्कूल से वापस लौटीं। घर के अंदर पहुंचते ही उन्होंने तख्त पर अपनी मां को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। सिर से खून निकलता देख बेटियों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही शाहगंज सर्किल की पुलिस सक्रिय हो गई। शाहगंज प्रभारी निरीक्षक , सरपतहां प्रभारी निरीक्षक और खेतासराय प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद महिला के शरीर से सोने की चेन, कान की बालियां और पैरों की पायल गायब हैं। परिवार की ओर से गांव के ही एक बढ़ई पर संदेह जताया गया है। हालांकि परिजनों ने किसी अन्य व्यक्ति से पुरानी रंजिश होने की बात से इनकार किया है। मृतका के दो बेटे हैं जबकि पति विदेश में हैं। उनकी दो बेटियां हैं। बेटों के गुजरात से आने तक परिजन शव पुलिस को सौंपने को तैयार नहीं थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया परिजनों की सहमति के बाद आगे बढ़ाई जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

हापुड़ में गौकशी के आरोपियों के साथ मुठभेड़; एक घायल, दूसरा दबोचा

Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है. बीती रात थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस और शातिर गौकशों के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस को देखते ही बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से एक कुख्यात बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके दूसरे साथी को घेराबंदी कर मौके से दबोच लिया गया. पकड़े गए दोनों बदमाशों के खिलाफ गोकशी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट जैसे करीब दो दर्जन संगीन मुकदमे दर्ज हैं. द्वी ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर थाना पुलिस दौताई नहर पुल से झाड़ीना जाने वाले रास्ते पर बीती रात संदिग्ध वाहनों और अपराधियों की धरपकड़ के लिए गश्त पर थी. इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जब संदिग्धों को रुकने का इशारा किया, तो खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर सीधे फायरिंग शुरू कर दी. ​पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की. पुलिस की जवाबी गोली पैर में लगने से शातिर गौकश बिलाल मौके पर ही गिर पड़ा और लंगड़ा हो गया, जबकि उसके साथी जहीर को पुलिस बल ने चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया. घायल बदमाश बिलाल को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सीओ ने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले भारी उपकरण बरामद किए हैं. पूछताछ में दोनों ने हाल ही में खिलवाई और अल्लाबख्शपुर के जंगलों में हुई गोकशी की घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया है. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, घायल बिलाल और उसका साथी जहीर शातिर किस्म के हिस्ट्रीशीटर हैं, जिनके खिलाफ हापुड़ और अमरोहा के थानों में 24 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के गौकशों और गो-तस्करों में हड़कंप मच गया है. पुलिस अब इनमें से इन दोनों बदमाशों के पूरे नेटवर्क और इनके बाकी फरार साथियों की कुंडली खंगालने में जुटी है.
0
0
Report

यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर ISTP का कथित खेल बिना ISTP ओवरलोड डंपरों के प्रवेश के आरोप, खनन विभाग पर उठे

Amit TararAmit TararFollow11m ago
Shamli, Uttar Pradesh:शामली: झिंझाना थाना क्षेत्र स्थित यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर खनन सामग्री के परिवहन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि हरियाणा की ओर से खनन सामग्री से लदे ओवरलोड डंपर कथित तौर पर बिना ISTP के यूपी सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। दावा है कि इन वाहनों के जरिए मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और मेरठ समेत कई जिलों तक खनन सामग्री पहुंचाई जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के समय बड़ी संख्या में वाहन बॉर्डर पार करते हैं। सरकार को संभावित राजस्व नुकसान का भी दावा, हालांकि इसकी वास्तविक राशि और वाहनों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पूरे मामले में शामली खनन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। आखिर बिना जरूरी दस्तावेज या ओवरलोड वाहन सीमा पार कर रहे हैं तो जिम्मेदारी किसकी है? क्या यह अधिकारियों की मिलीभगत है या निगरानी में लापरवाही? यह जांच का विषय है। अब देखना होगा कि खनन विभाग और प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top