Back
IMT सोहना रोजका मेव 7–8 एकड़ बचाकर बीपीएल परिवारों को प्लॉट देने की मांग
AMANIL MOHANIA
Feb 04, 2026 11:54:39
Nalhar, Haryana
आईएमटी सोहना में भूमि अधिग्रहण के बाद बीपीएल प्लॉटों की माँग को लेकर डीसी से मिले खेडली कंकर के भूमिहीन परिवार। नूंह जिले के इंडरी खंड के गांव खेडली कंकर के गरीब एससी, बीसी और बीपीएल परिवारों के लोग अपनी माँगों को लेकर जिला सचिवालय पहुंचे और उपायुक्त अखिल पिलानी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि आईएमटी सोहना रोजका मेव परियोजना के लिए गांव की लगभग 800 एकड़ ग्राम पंचायत भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है, जिसके बाद पंचायत के पास अब कोई खाली जमीन शेष नहीं बची है। ग्रामीणों के अनुसार, सरकारी योजना के तहत गांव के बीपीएल, एससी और बीसी वर्ग के भूमिहीन परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट दिए जाने थे। लेकिन भूमि अधिग्रहण के कारण ग्राम पंचायत के पास अब जमीन नहीं बची कि पात्र परिवारों को प्लॉट आवंटित किए जा सकें। इस समस्या को लेकर जब ग्रामीण एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों से मिले तो उन्हें जिला प्रशासन से संपर्क करने की सलाह दी गई। इसी के चलते भूमिहीन और गरीब परिवारों के लोग जिला सचिवालय पहुंचे और डीसी को अपनी समस्या से अवगत कराया। उन्होंने मांग की कि आईएमटी सोहना रोजका मेव के लिए अधिग्रहित की गई जमीन में से लगभग 7 से 8 एकड़ भूमि अलग रखी जाए, ताकि पात्र परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट आवंटित किए जा सकें। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सरकार उनकी इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेती है तो गांव के दर्जनों गरीब और भूमिहीन परिवारों को आवास के लिए स्थायी समाधान मिल सकेगा। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPrashant Kumar
FollowFeb 04, 2026 14:49:130
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 04, 2026 14:48:270
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 04, 2026 14:48:060
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowFeb 04, 2026 14:47:510
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 04, 2026 14:47:250
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 04, 2026 14:46:420
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 04, 2026 14:46:210
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 04, 2026 14:46:140
Report
RIRamawatar Isran
FollowFeb 04, 2026 14:45:560
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 04, 2026 14:45:270
Report
0
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 04, 2026 14:36:490
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowFeb 04, 2026 14:36:080
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 04, 2026 14:35:550
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 04, 2026 14:35:430
Report