Back
अलफलाह मेडिकल कॉलेज से विस्फोटक बरामदगी: जांच अब नूंह तक फैल गयी
AMANIL MOHANIA
Nov 14, 2025 16:45:24
Nalhar, Haryana
अलफलाह मेडिकल कॉलेज में विस्फोटक बरामदगी के बाद जांच का दायरा बढ़ा, नूंह के फिरोजपुर झिरका तक पहुंची जांच एजेंसियां
फरीदाबाद के अलफलाह मेडिकल कॉलेज में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद जांच एजेंसियों ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इस बरामदगी के कुछ ही समय बाद दिल्ली के लाल किला क्षेत्र के पास विस्फोट होने से मामले ने और गंभीर रूप ले लिया। अब सुरक्षा एजेंसी ने हर एंगल से जांच शुरू कर दी है और नूंह जिले के कई स्थानों पर कार्रवाई की जा रही है।
नूंह के खाद विक्रेता के बाद मेडिकल छात्र को हिरासत में लिया
नूंह जिले के पिनगवां क्षेत्र के खाद विक्रेता को बुधवार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। इस कार्रवाई के बाद गुरुवार को जांच एजेंसियों ने अलफलाह मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे एक एमबीबीएस छात्र को भी घर से पकड़ लिया। यह छात्र चीन से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद अलफलाह यूनिवर्सिटी में इंटर्नशिप कर रहा था।
फिरोजपुर झिरका के अहमदाबाद (अहमदबास) गांव से डॉक्टर भी हिरासत में
जांच का दायरा और बढ़ाते हुए एजेंसियों ने फिरोजपुर झिरका खंड के अहमदबास गांव से डॉक्टर मोहम्मद को भी हिरासत में लिया है।
मोहम्मद ने करीब छह महीने पहले अल फलाह यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी और हाल ही में वहीं से अपनी इंटर्नशिप भी पूरी की थी। वह 15 नवंबर को यूनिवर्सिटी में ड्यूटी ज्वॉइन करने वाला था, लेकिन उससे पहले ही दिल्ली में ब्लास्ट होने और उसके तार नूंह से जुड़ने के बाद एजेंसियों की नजर उस पर पड़ गई।
फोन से संदिग्ध बातचीत के मिले सबूत
सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसीज़ को मोहम्मद के फोन से आतंकियों से बातचीत के सबूत मिले हैं। यही कारण रहा कि गुरुवार को एजेंसीज़ उसके घर पहुंचीं और उसे हिरासत में ले लिया गया।
परिजनों का कहना है कि सबसे पहले एजेंसीज़ ने उसका फोन अपने कब्जे में लिया और बाद में पूरी जांच प्रक्रिया शुरू हुई।
गांव में सन्नाटा, परिवार बोलने को तैयार नहीं
अहमदबास गांव में मोहम्मद के परिवार की अच्छी पहचान रही है, लेकिन इस कार्रवाई के बाद घर पर भारी सन्नाटा पसरा हुआ है। कोई भी व्यक्ति इस मामले पर बोलने के लिए तैयार नहीं है। स्थानीय लोगों में भी दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।
जांच जारी, कई और खुलासों की आशंका
फरीदाबाद से मिले विस्फोटक, दिल्ली ब्लास्ट और नूंह के संभावित कनेक्शन ने पूरे प्रकरण को बेहद संवेदनशील बना दिया है।
जांच एजेंसियों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़े और भी खुलासे हो सकते है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
24
Report
AMAnurag Mishra
FollowDec 07, 2025 06:05:4452
Report
NZNaveen Zee
FollowDec 07, 2025 06:05:3216
Report
NJNitish Jha
FollowDec 07, 2025 06:04:49Navi Mumbai, Maharashtra:आज एयरपोर्ट पर काफी कम भीड़ है ना के बराबर भीड़ है। आज केवल कुछ कुछ यात्री ही है,जो नजारा है कल और परसू के मुकाबले काफी कम भीड़ है। 3 केस स्टडी भेजी गई है इसमें
54
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowDec 07, 2025 06:04:3351
Report
JPJai Pal
FollowDec 07, 2025 06:04:0450
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowDec 07, 2025 06:03:5426
Report
MSManish Sharma
FollowDec 07, 2025 06:03:4151
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowDec 07, 2025 06:03:3049
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 07, 2025 06:03:1928
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 07, 2025 06:03:0923
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 07, 2025 06:02:5615
Report
MKMohammad Khan
FollowDec 07, 2025 06:02:410
Report
0
Report
SPSanjay Prakash
FollowDec 07, 2025 06:02:250
Report