136118
डोडा खेड़ी के अंडरपास निर्माण में देरी पर ग्रामीणों ने किया रेल ट्रैक जाम
Thanesar, Haryana:कुरुक्षेत्र के डोडा खेड़ी रेलवे स्टेशन पर ग्रामीणों ने रेल ट्रैक जाम कर दिया था। सूचना के अनुसार अंडरपास निर्माण में देरी से नाराज लोगों ने यह कदम उठाया था। वहीं करीब 6 महीने पहले भी इसी मुद्दे पर विरोध हुआ था, जब प्रशासन ने जल्द काम पूरा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन समस्या का समाधान न होने पर ग्रामीण फिर सड़क पर उतरे और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की और ट्रैक खुलवाया। साथ ही अधिकारियों ने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन के ओवरब्रिज पर तेज टक्कर, 5 घायल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार स्कूटी और बाइक की जोरदार टक्कर, आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर से स्कूटी और बाइक के बुरी तरह उड़े परखच्चे, हादसे में दोनों वाहनों पर सवार 5 लोग गंभीर रूप से हुए घायल, घटना के बाद राहगीरों की मदद से घायलों को भिजवाया गया जिला अस्पताल, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने एक व्यक्ति की हालत गंभीर देख हायर सेंटर किया रेफर, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस सड़क हादसे की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के राठ रोड ओवरब्रिज पर हुआ हादसा।0
0
Report
उदयपुर में अजगर ने सड़क पर हलचल मचाई, पुलिस ने सुरक्षित जंगल भेजा
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के ऋषभदेव से बड़ी खबर, सड़क के बीचोंबीच आया लम्बा अजगर थमे वाहनों के पहिए, कल्याणपुर थाना पुलिस रात्रि गश्त पर निकली, पुलिस टीम को कल्याणपुर रजोल मार्ग पर एक अजगर दिखाई दिया, अजगर मुख्य मार्ग के बीचोंबीच रेंगता हुआ जा रहा था, जिससे सड़क पर आने-जाने वाले वाहन थम गए, पुलिस की सतर्कता से अन्य वाहन चालकों को कुछ दूरी पर रोक दिया, वही अजगर को सुरक्षित करते हुए जंगल की और जाने दिया।0
0
Report
असरगंज के कांवड़ियों में देव-प्रतिमाओं के साथ पर्यावरण संदेश का अद्भुत संगम
Munger, Bihar:असरगंज में दिखा आस्था का अद्भुत संगम, विशाल कांवड़ों में सजे भगवान विष्णु, श्रीराम और महाकाल।सुल्तानगंज से देवघर तक 105 किलोमीटर की यात्रा, कांवड़ियों ने दिया पर्यावरण और जीव-जंतुओं के संरक्षण का संदेश मुंगेर: कहते हैं महादेव की महिमा और शक्ति अपार है। जो भक्त सच्चे मन से बाबा बैद्यनाथ से अपनी मुराद मांगते हैं, भोलेनाथ उनकी झोली खुशियों से भर देते हैं। सावन के पावन महीने में शिवभक्ति का ऐसा ही अद्भुत नजारा असरगंज के कच्ची कांवरिया पथ पर देखने को मिल रहा है। सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर हजारों शिवभक्त 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ रहे हैं। इस यात्रा में श्रद्धा के साथ-साथ कांवड़ों की कलात्मकता भी लोगों का ध्यान खींच रही है। किसी कांवड़ में भगवान विष्णु की विशाल प्रतिमा योगनिद्रा की मुद्रा में नजर आ रही है, तो किसी में भगवान श्रीराम को भगवान शिव की पूजा करते हुए दिखाया गया है। वहीं कुछ कांवड़ भगवान महाकाल की भव्य प्रतिमा और कछुए की आकृति से सजी हुई हैं। पटना मछुआ टोली, के श्रद्धालु सूरज कुमार साहनी बताते हैं कि वे पिछले 40 वर्षों से बाबा धाम की यात्रा कर रहे हैं। उनके साथ 22 से 24 लोगों का समूह है। इस बार उनकी कांवड़ में बिच्छू, सांप, कछुआ समेत कई जीव-जंतुओं को दर्शाया गया है। उनका कहना है कि इसका संदेश पेड़-पौधों के साथ पशु-पक्षियों और जीव-जंतुओं के संरक्षण का भी है। इस कांवड़ को तैयार करने में करीब 15 दिन का समय लगा है। इसे बनाने में थर्माकोल, कॉटन, फेविकोल, रंग और कील का इस्तेमाल किया गया है और इसका वजन करीब 70 किलो है। सूरज कुमार कहते हैं कि बाबा से मांगने की जरूरत नहीं पड़ती, बाबा बिना मांगे ही सब कुछ दे देते हैं। वहीं हावड़ा, कोलकाता से आए राजकुमार साव इस बार भगवान श्रीराम और रावण से जुड़ी थीम वाली विशाल कांवड़ लेकर बाबा धाम जा रहे हैं। राजकुमार साव बताते हैं कि उनकी कांवड़ में उस प्रसंग को दर्शाया गया है, जब भगवान श्रीराम समुद्र तट पर भगवान शिव की पूजा कर रहे थे। इस भव्य कांवड़ को तैयार करने में करीब छह महीने की मेहनत लगी है। कांवड़ का वजन लगभग 200 किलो है और उनके जत्थे में 30 लोग शामिल हैं। असरगंज के कच्ची कांवरिया पथ पर गुजरती इन अनोखी कांवड़ों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। आस्था, कला और संदेश से सजी ये कांवड़ियां सावन की भक्ति को और भी खास बना रही हैं。 बाइट कांवरिया बाइट कांवरिया0
0
Report
Advertisement
आरक्षण लॉटरी में गड़बड़ियां: नौगांवा, बड़ौदामेव और राजगढ़ तक उठे सवाल
Alwar, Rajasthan:आरक्षण लॉटरी पर उठे सवाल, नौगांवा से बड़ौदामेव और राजगढ़ तक सामने आई गड़बड़ियां अलवर जिले के नौगांवा नगरपालिका चुनावों के लिए वार्डों के आरक्षण की निकाली गई लॉटरी को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। नौगांवा नगरपालिका के 20 वार्डों में आरक्षित सीटों के निर्धारण में वार्ड संख्या 17 और 19 को लेकर मतदाताओं ने आपत्ति जताई है। दोनों वार्डों को अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि मतदाताओं का दावा है कि इन वार्डों में एससी वर्ग का एक भी मतदाता नहीं है। वार्ड 17 के मतदाता मनोज कुमार जैन और वार्ड 19 के मुकुट गोयल ने बताया कि वार्ड 17 में कुल 258 और वार्ड 19 में 345 मतदाता हैं। इसके बावजूद दोनों वार्डों को एससी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। उनका कहना है कि आरक्षण प्रक्रिया में यदि वास्तविक मतदाता संख्या के आधार पर निर्धारण किया गया है तो इसकी दोबारा जांच होनी चाहिए। मतदाताओं ने दोनों वार्डों की पुनः लॉटरी निकालने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी भी दी गई है। बड़ौदामेव में गलती सामने आने के बाद दोबारा हुई लॉटरी आरक्षण को लेकर इसी तरह की आपत्ति बड़ौदामेव में भी सामने आ चुकी है। वार्ड 25 में कुल 515 मतदाता हैं, जिनमें 258 पुरुष और 257 महिला मतदाता हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इनमें 513 मतदाता एससी समाज से आते हैं। इसके बावजूद वार्ड 25 को ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया। मामला सामने आने के बाद गणना में गलती को लेकर संबंधित क्लर्क प्रदीप को नोटिस जारी किया गया। इसके बाद मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग की अनुमति मिलने पर वार्ड 25 की दोबारा लॉटरी निकाली गई। राजगढ़ में भी आरक्षण पर उठे सवाल राजगढ़ के वार्ड 38 में भी आरक्षण को लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है। लोगों का कहना है कि वार्ड में एससी वर्ग का एक भी मतदाता नहीं है, फिर भी इसे एससी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। मामले में एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि वार्डों का आरक्षण वर्ष 2011 की जनसंख्या के आंकड़ों के आधार पर किया गया है। उस समय वार्ड में एससी वर्ग की आबादी अधिक थी, जिसके आधार पर आरक्षण निर्धारित हुआ है। हालांकि स्थानीय लोगों ने वर्तमान स्थिति के अनुरूप आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग की है। नौगांवा, बड़ौदामेव और राजगढ़ के मामलों ने आरक्षण प्रक्रिया की पारदर्शिता और आंकड़ों की शुद्धता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि संबंधित प्रशासन और निर्वाचन विभाग इन आपत्तियों पर क्या कदम उठाता है.0
0
Report
रामगढ़ में तेज हवा-बारिश से विशाल पेड़ ऑटो पर गिरा, बाल-बाल बचे यात्री
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:सीसीटीवी में कैद खौफनाक मंजर रामगढ़ में तेज हवा-बारिश के बीच ऑटो पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बची जानें। VO --रामगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली मंजर की तस्वीर सामने आई है, जहां मौसम के बिगड़े मिजाज के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। Old NH-33 (रांची-पटना मार्ग) पर रामगढ़ कॉलेज के पास तेज हवा और मूसलाधार बारिश के दौरान अचानक एक विशाल पेड़ सड़क से गुजर रहे ऑटो पर जा गिरा। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। यह हादसा ओल्ड NH-33, रामगढ़ कॉलेज के समीप हुई है। विशाल पेड़ गिरने से ऑटो के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई; ऑटो चालक और यात्री बाल-बाल बचे। ऑटो में सवार एक महिला चोटिल हुई हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। भारी-भरकम पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिरने से रांची-पटना मुख्य मार्ग पर घंटों यातायात बाधित रहा। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और पुलिस व प्रशासन को इसकी सूचना दी। प्रशासन ने पेड़ को हटाकर सड़क पर यातायात बहाल किया।0
0
Report
डेटिंग ऐप से धोखाधड़ी: दो महिलाएं गिरफ्तार, यूपीआई से 1.3 लाख रुपये चोरी
Noida, Uttar Pradesh:साउथ-वेस्ट ज़िले के साइबर पुलिस स्टेशन की टीम ने डेटिंग ऐप के ज़रिए धोखाधड़ी और मोबाइल फ़ोन चोरी के मामले में दो महिलाओं को गिरफ़्तार किया है। एक आरोपी महिला ने डेटिंग ऐप पर एक फ़र्ज़ी प्रोफ़ाइल बनाई थी, जबकि उसकी साथी उस प्रोफ़ाइल की मालिक बनकर पीड़ित से मिली शिकायतकर्ता का मोबाइल फ़ोन चोरी होने के बाद UPI के ज़रिए 1.30 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए: दिल्ली पुलिस0
0
Report
Advertisement
चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा सत्र के बाहर दृश्य कवरेज
Noida, Uttar Pradesh:CHENNAI: TAMIL NADU ASSEMBLY SESSION/OUTSIDE VISUALS0
0
Report
राष्ट्रीय मंत्री पद पर पहुंचे प्रदीप कुमार वर्मा की रांची पहुँच, भाजपा में उत्साह
Ranchi, Jharkhand:सांसद प्रदीप कुमार वर्मा आज राष्ट्रीय मंत्री की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार रांची पहुंचे। उनके रांची आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रांची एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच प्रदीप वर्मा का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ और उत्साह का माहौल नजर आया। राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेवारी मिलने के बाद प्रदीप यादव ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन पर जो पार्टी ने भरोसा किया है वह उसे भरोसे पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को प्रथम मानकर राजनीति करने वाले भारतीय जनता पार्टी का दायित्व मिलना अपने आप में बड़ी जिम्मेवारी है। राष्ट्र के पुनर्निर्माण में लगी भाजपा एक कार्यकर्ता की पार्टी है और मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय स्तर का दायित्व बीजेपी में ही मिल सकता है। झारखंड के कार्यकर्ताओं का आभार और धन्यवाद व्यक्त करते हुए प्रदीप वर्मा ने कहा कि यह यात्रा उनकी अकेले की यात्रा नहीं है राज्य के लाखों कार्यकर्ताओं की ताकत है। बाइट....प्रदीप वर्मा,राष्ट्रीय मंत्री0
0
Report
झारखंड सरकार पर प्रदीप वर्मा का आरोप: नौकरियों की बिक्री से भ्रष्टाचार उजागर
Ranchi, Jharkhand:प्रदीप वर्मा ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस प्रचंड बहुमत के बल पर यह सरकार जनता में आई थी इन्होंने पूरे राज्य को और खासकर युवाओं को निराश किया है इन्होंने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है इसीलिए युवा अपने भविष्य को अंधकार में देख रहे हैं और भारी निराशा का वातावरण इस राज्य में है। उनको मिलने वाली नौकरियां बेची गई और नीचे से लेकर सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोग इसका लाभ उठाते रहे। बीते 24 दिनों से छात्र धरने पर हैं और सरकार को विवश होना पड़ा और अपने समय की नियुक्तियों को रद्द किया गया। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में जो लोग लाभान्वित हुए और जिन्होंने हिस्सा लिया यह नाम सामने आने चाहिए और यह काम सीआईडी से नहीं सीबीआई से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आप नौकरी बेचते हैं तो सिर्फ वह इस वक्त के लिए नहीं रहता बल्कि 30-35 वर्षों के लिए भ्रष्टाचार का एक एक सिस्टम तैयार होता है और विगत 7 वर्षों में सरकार का सिर्फ फैलियर नजर आए।0
0
Report
Advertisement
डैम फाटक खुलने से जमशेदपू र में बाढ़ का खतरा बढ़ा
Jamshedpur, Jharkhand:तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण जमशेदपुर की स्वर्णरेखा और खरकई नदियां उफान पर हैं, दोनों ही नदियां खतरे के निशान से ऊपर हैं, साथ ही जमशेदपुर और सरायकेला के चांडिल क्षेत्र में बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। चांडिल डैम के 9 फाटक और ओडिसा के व्यांगबील डैम के 6 फाटक खुलने से शहर की दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जमशेदपुर के बागबेडा, कदमा, मानगो और बारिडीह क्षेत्र में सैकड़ों घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है, जबकि जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बाढ़ वाले इलाकों से सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा रहा है, नदी किनारे रहने वालों को भी सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाने के लिए प्रशासन जुटा हुआ है। नदी किनारे रह रहे लोगों को नदियों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है, राहत सामग्री पहुँचाई जा रही है और बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है। दोनों नदियों के उफान के कारण जिला प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है ताकि निचले इलाकों में रहने वालों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.0
0
Report
गिद्धौर में नाबालिग समेत 100 लीटर देसी शराब बरामद, बाइक जब्त
Jamui, Bihar:जमुई के गिद्धौर थाना क्षेत्र के कुमरडीह गांव के पास शराब की खेप लेकर जा रहे एक नाबालिग को पुलिस ने फिल्मी अंदाज में खदेड़कर पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 100 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की है। शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बजाज पल्सर बाइक को भी जब्त किया गया है। पुलिस की कार्रवाई का लाइव वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, गिद्धौर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पल्सर बाइक से अवैध देसी शराब की खेप कुमरडीह गांव की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष राशि मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मनोज यादव मील के समीप ग्रामीण सड़क पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बाइक सवार भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया और धान के खेत की ओर खदेड़कर उसे पकड़ लिया。 तलाशी के दौरान बजाज पल्सर बाइक संख्या BR-46F-3315 पर नीले रंग के दो बड़े गैलन मिले। दोनों गैलन में 50-50 लीटर, कुल 100 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त कर लिया。 पकड़े गए नाबालिग की पहचान प्रसन्नजीत कुमार (17 वर्ष 8 माह) के रूप में हुई है। वह गरही थाना क्षेत्र के ललदैया गांव निवासी कालीचरण यादव का पुत्र बताया गया है। कार्रवाई में अवर निरीक्षक मनीष कुमार समेत पुलिस बल के जवान शामिल रहे。 गिद्धौर थानाध्यक्ष राशि मलिक ने बताया कि शराबबंदी कानून के तहत उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
बलौदा बाजार में 65 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी फरार
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग बलौदा बाजार: बुजुर्ग की धारदार चाकू से हत्या, आरोपी मौके से फरार. ग्राम गैंदा व मुडियाडीह में 65 वर्षीय बुजुर्ग की सड़क पर हुई हत्या. बुजुर्ग का नाम केजराम धुव पिता ढेलसिंह धुल, उम्र 65 वर्ष, ग्राम मुडियाडीह. बुजुर्ग शराब पीने का था और दूध लेकर घर की ओर जा रहा था. घर से दूध देने ग्राम खैंदा आया था. रास्ते में हुई हत्या. धारदार हथियार से हत्या. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी. हत्या का कारण अज्ञात. आरोपी हत्या करने के बाद मौके से हुआ फरार. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का पूरा मामला0
0
Report
Advertisement
नई दिल्ली में यूपी-जापान निवेश सम्मेलन 2026: CM योगी ने निवेश का आह्वान किया
Noida, Uttar Pradesh:नई दिल्ली में यूपी-जापान निवेश सम्मेलन 2026 में सीएम योगी0
0
Report
मुंबई जामा मस्जिद में मस्जिद परिचय कार्यक्रम से विविध समुदायों में दोस्ती
Mumbai, Maharashtra:मुंबई जामा मस्जिद में "मस्जिद परिचय" कार्यक्रम, तुषार गांधी समेत कई गणमान्य लोग शामिल मुंबई रबी-उल-अव्वल के मुबारक महीने में, जब पूरी दुनिया और आलम-ए-इस्लाम में पैगंबर की पैदाइश की ईद शान से मनाई जाती है, उसी सिलसिले में मुंबई की जामा मस्जिद में "Prophet For All" के तहत एक खास "मस्जिद परिचय" कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम का उद्देश्य इस कार्यक्रम में गैर-मजहब के लोगों को जामा मस्जिद दिखाई गई और बताया गया कि मस्जिद में किस तरीके से इबादत की जाती है। मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम देना इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद था। कौन-कौन पहुंचे? कार्यक्रम में महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी, MLA मनोज जामसुतरे और पूर्व MLC कपिल पाटिल समेत कई लोग मौजूद थे। बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग भी मस्जिद आए और इसे करीब से देखा。 लोगों की राय मस्जिद देखने आए लोगों ने कहा "ये हमारा पहली मर्तबा का experience है और हमें मस्जिद के अंदर काफी ज्यादा सुकून महसूस हुआ"। आयोजकों का संदेश आयोजकों ने कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद लोगों के बीच मौजूद गलतफहमियों और दूरियों को खत्म करना तथा आपसी मोहब्बत, भाईचारे और समझ को बढ़ावा देना है, ताकि अमन और शांति से भरे हुए समाज का निर्माण किया जा सके।0
0
Report
उन्नाव के आवासीय विद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, प्रशासन ने दिए समाधान के आश्वासन
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव: जेन जी के बाद उन्नाव में अल्फा का प्रदर्शन । जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय विद्यालय के छात्रों ने किया प्रदर्शन। स्कूल में अच्छा खाना न मिलने , पढ़ाई व्यवस्था लचर होने, साफ- सफाई न होने पर छात्रों का प्रदर्शन। छात्रों के प्रदर्शन ने आवासीय विद्यालय की अव्यवस्थाओं की खुली पोल। ASP व CDO ने मौके पर पहुंच कर छात्रों को समस्याओं को जल्द समाप्त करने का दिया आश्वासन। स्कूल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर न्यौतनी चौराहा पर सैकड़ों छात्रों ने लगाया जाम । उन्नाव के हसनगंज क्षेत्र के न्योतनी चौराहे का मामला ।0
0
Report
Advertisement
